Blog
-

अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। (पटेल हाउस समग्र विजेता के रूप में उभरा) अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ, नालागढ़ में 7 और 8 मई, 2024 को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, कैरम और शतरंज सहित विभिन्न अंतर-हाउस प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जो इनडोर और आउटडोर दोनों तरह से आयोजित की गईं। अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ का परिसर टैगोर, शिवाजी, अंबेडकर और पटेल हाउस का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र-छात्राओं के जयकारों से गूंज उठा, जिनमें से प्रत्येक अपने-अपने इवेंट में सर्वोच्चता के लिए होड़ कर रहे थे।समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमेन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप रजत अवस्थी, प्रिंसिपल लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा, प्रिंसिपल अवस्थी वेटरनरी इंस्टिट्यूट, प्रिंसिपल अवस्थी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और प्रिंसिपल अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, प्रिंसिपल द. गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल व् अन्य अतिथि उपस्थित रहे |मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि सहित सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया, जिन्होंने अपने प्रोत्साहन और समर्थन से इस अवसर की शोभा बढ़ाई। दो दिनों के दौरान, एथलीटों ने रोमांचक प्रतियोगिताओं में अपने कौशल और खेल कौशल का प्रदर्शन किया और दर्शकों ने अपने उत्साही जयकारों से उत्साह को और बढ़ा दिया। मैदान और इनडोर एरेना में कड़ी टक्कर के बाद, पटेल हाउस ने कई इवेंट में असाधारण टीमवर्क, दृढ़ संकल्प और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए समग्र विजेता के रूप में उभरा। उनकी जीत अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में खेलों द्वारा पोषित एकता और उत्कृष्टता की भावना का प्रमाण थी। जैसे ही कार्यक्रम समाप्त हुआ, प्रतिभागी और दर्शक गर्व और संतुष्टि की भावना के साथ विदा हुए, उन्होंने एथलेटिकिज्म और सौहार्द के एक यादगार उत्सव को देखा और उसका हिस्सा बने। समारोह में विधि संकाय सदस्यों- सविता चौधरी, माया देवी, रोली सिंह, प्रीति ठाकुर व अजय कुमार जसवाल ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।अंत में अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ के प्रधानाचार्य, डॉ. भूपेंद्र कुमार जोधता ने धन्यवाद किया। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का धन्यवाद किया, जिन्होंने वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया और साथ ही कॉलेज के प्रबंधक, संकाय सदस्यों और छात्र-छात्राओं को इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता को बहुत कम समय में एक शानदार सफलता बनाने के लिए धन्यवाद दिया और बधाई दी। -

व्यय पर्यवेक्षक ने बंगाणा में अधिकारियों के साथ की बैठक
चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देशऊना/ सुशील पंडित : भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा उप चुनावों के लिए नियुक्त व्यय पर्यवेक्षक आईआरएस अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट ने बुधवार को बंगाणा में प्रशासनिक अधिकारियों एवं निगरानी दलों के साथ बैठक की।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को चुनावी व्यय की निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों का पूरा पालन तय बनाने को कहा। बैठक में निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा व्यय निगरानी के लिए गठित दलों के सदस्य उपस्थित रहे।व्यय निगरानी दल पूरी सजगता से करें कार्यश्रीमती बिष्ट ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी अधिकारियों से अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने को कहा। उन्होंने व्यय निगरानी दलों को पूरी सजगता से कार्य करने के निर्देश दिए। व्यय पर्यवेक्षक ने आबकारी विभाग को शराब के ठेकों की बिक्री का विस्तृत ब्योरा प्रस्ततु करने को कहा। उन्होंने पुलिस विभाग को पंजाब के साथ लगते कुटलैहड़ विधानसभा के चंगर क्षेत्र में चेक पोस्ट स्थापित कर उसे चौबीसों घंटे संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसटी दलों को अंतरराज्यीय तथा अंतरजिला सीमाओं पर नाके लगाने तथा कड़ी निगरानी के निर्देश भी दिए। उन्होंने उड़न दस्तों को क्षेत्र के मैरिज हॉल आयोजनों समेत सभी समारोहों पर बारीकी से नजर रखने को कहा।उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने के लिए राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के व्यय पर कड़ी नजर रखी जाएगी।व्यय पर्यवेक्षक से कर सकते हैं चुनावी व्यय संबंधी शिकायतबता दें, ऊना जिले के गगरेट और कुटलैहड़ विधानसभा के उप चुनावों में मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) की अधिकारी मीनू सिंह बिष्ट को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। मीनू सिंह बिष्ट 2011 बैच की आईआरएस अधिकारी हैं। उपचुनावों में व्यय से संबंधित किसी शिकायत अथवा सुझाव को लेकर कोई भी व्यक्ति व्यय पर्यवेक्षक मीनू सिंह बिष्ट के मोबाइल नम्बर 9317644760 अथवा लैंडलाइन नंबर 01975-292371 पर उनसे संपर्क कर सकता है। -

केंद्र सरकार में अच्छा रूतबा होने के बाद भी बड़ा प्रोजेक्ट लाने में नाकाम रहे अनुराग
चुनावी प्रचार को गति देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी रायजादा ने केंद्रीय मंत्री पर बोला हमला
ऊना/सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल रायजादा बुधवार को धर्मपुर क्षेत्र के विभिन्न गांव में चुनाव प्रचार को गति दी। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के साथ पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, धर्मपुर के विधायक एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चंद्रशेखर, प्रदेश महासचिव विकास ठाकुर भी साथ रहे। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा ने कहा कि भाजपा मात्र सत्ता सुख के लिए जनता के साथ झूठी गारंटियां का झांसा दे रही है। सत्ता में आने के बाद इन्हीं के नेता अपनी गारंटियों को जुमला बताने लग जाते हैं। रायजादा ने जनता को आगाह करते हुए कहा कि भाजपा के लच्छेदार भाषणों में न आकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में पूरी मेहनत लगा दें। उन्होंने कहा कि देश में मात्र कांग्रेस पार्टी ही है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर ईमानदारी से धरातल पर काम करती है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा सांसद ने अपने कार्यकाल में दिल्ली में ही अधिकांश समय बिताया है। प्रदेश में आई आपदा के समय भी सांसद अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार से विशेष पैकेज लाने में नाकाम रहे। वहीं राजनीतिक द्वेष के चलते इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित भी नहीं करवा सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में अच्छा खासा रूतबा होने के बाद भी भाजपा सांसद अनुराग प्रदेश के लिए कोई बहुत बड़ा प्रोजेक्ट लाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र सरकार का गुणगान करने का ही काम कर रहे हैं। अनुराग ठाकुर पीजीआई सेटेलाइट सेंटर ऊना का राग अलापने में लगे रहते हैं, लेकिन धरातल पर मात्र चारदीवारी तक ही सिमट कर रह गया है। अनुराग ठाकुर बताएं शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में क्या योगदान दिया है। प्रदेश के कितने युवाओं को खेल से जोड़ा और कितने युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के पद सृजित करवाए।
उन्होंने कहा जनता सब जानती है और आने वाले लोकसभा चुनाव में हिसाब देने के लिए तैयार बैठी है। इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत बंगा, प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रीना पुंडीर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह दयोल, डाक्टर अच्छर सिंह, दर्शन सिंह, प्रभात सिंह ठाकुर, चौधरी, गुरनाम सिंह, अमरजीत कौर, देवी राम, सीता राम ठाकुर, गुरनाम सिंह, चौधरी श्याम लाल, रण विजय सिंह व अशोक ठाकुर भी उपस्थित रहे।
भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में हुए शामिल
बिलासपुर के स्वारघाट में क्षेत्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी सतपाल रायजादा की हुई मीटिंगों में सुक्खू सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर करीब डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों ने भाजपा को छोडक़र कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। इनमें बीडीसी सदस्य रंगीराम, सीताराम, सूंकाराम, कृष्णपाल, सुरेश कुमार, दीनाराम, नानक चंद, रत्न सिंह, रंजना देवी, नरेशो देवी, मनोरमा देवी, परम राम, मलकीयत सिंह और शुभम ठाकुर शामिल हैं।
-
गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए चिकित्सा शिविर 9 मई को
ऊना/ सुशील पंडित : क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच के लिए गुरूवार 9 मई को चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि यह शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगेगा। शिविर में डॉ अंकिता चड्डा गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच करेगी। इसके अलावा शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क ईलाज किया जायेगा। यह शिविर प्रत्येक माह की 9 तारीख को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के साथ-साथ जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं। -

महाविद्यालय बंगाणा में आईडीपी एजुकेशन इंडिया के मध्य एमओयू साइन
ऊना/ सुशील पंडित : आज अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में महाविद्यालय बंगाणा और आईडीपी एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इंटरनेशनल ट्रेड टॉवर, नई दिल्ली और कॉर्पोरेट कार्यालय एमजी रोड, गुड़गांव के मध्य एमओयू साइन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश ठाकुर ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच में निम्नलिखित उद्देश्यों को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर हुए जिसमे, संस्थान के छात्रों के बीच विदेशी शिक्षा और आईईएलटीएस परीक्षा को बढ़ावा, आपसी सहयोग और साथ मिलकर काम करने पर सहमति जताई है। इस अवसर पर आईडीपी एजुकेशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के शाखा प्रमुख श्री सीतांशु वशिष्ठ रणनीतिक गठबंधन में वरिष्ठ सुश्री अमनदीप कौर, महाविद्यालय के उप प्राचार्य प्रोफेसर रेखा शर्मा, प्रोफैसर सिकंदर नेगी और प्रोफ़ेसर कमलेश प्रोफ़ेसर मौजूद रहें। -

दूसरे दिन गगरेट में एक नामांकन
ऊना/ सुशील पंडित : विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र से एक प्रत्याशी ने निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम गगरेट सौमिल गौतम ने बताया कि गगरेट से मनोहर लाल, आयु 44 वर्ष, पुत्र मुलख राज, ग्राम व डाकघर डंगोह खास, तहसील घनारी, जिला ऊना ने आजाद उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा है। वहीं, कुटलैहड़ विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल ने बताया कि कुटलैहड़ में दूसरे दिन भी किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। -

भाजपा की तिकड़ी अनुराग,बिंदल सत्ती आज बंगाणा में, कार्यकर्ताओं को देंगे चुनावी टिप्स
बंगाणा मुख्यालय पर चुनावी रैली में हर बूथ से आयेंगे 30 से ज्यादा कार्यकर्ताऊना/सुशील पंडित : केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर राज्य के भाजपा अध्यक्ष डा राजीव बिंदल उना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती आज कुटलैहड़ के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। कुटलैहड़ विस क्षेत्र के बंगाणा मुख्यालय पर भारी जनसभा को संबोधित करने के साथ त्रिदेव सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत के टिप्स देंगे। वहीं कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो बड़े नेताओं के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे,और कुटलैहड़ से भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन भी करेंगे।कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो के लिए यह पहला मौका होगा। जब केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के सामने शक्ति प्रदर्शन करके अपनी ताकत बताएंगे। देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ विस क्षेत्र के हर परिवार से सम्बन्ध रखते हैं, और कुटलैहड़ विस क्षेत्र में बीते कई वर्षो से सक्रिय राजनीति भी करते आ रहे हैं। ज्ञात रहे बीते 14 माह के विधायक के कार्यकाल में देवेंद्र भुट्टो ने कुटलैहड़ के हर गांव हर परिवार तक दस्तक देकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। और कुटलैहड़ विस क्षेत्र के गरीबी रेखा से नीचे परिवारों को आर्थिक सहायता और उनके बच्चों को पढ़ाई का सारा खर्च भी बहन किया है।बताते चलें कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र में कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो की एक अलग पहचान बनी हुई है और बीते एक माह में राज्यसभा एपिसोड होने के बाद भाजपा में शामिल और प्रत्याशी बनाए जाने के बाद देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के हर बूथ हर गांव हर पंचायत तक प्रचार प्रसार करके जनता से समर्थन मांग चुके है। और आज शक्ति प्रदर्शन में कितने पास होते है। और कितनी भीड़ इक्कठी करके विपक्ष को अपनी ताकत दिखाते है। यह आज पता चलेगा।बता दें कि जब कुटलैहड़ के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो भाजपा के खेवनहार थे। तो अनुराग ठाकुर,राजीव बिंदल और सतपाल सत्ती के बेहद करीबी थे। और अब भाजपा की बही तिकड़ी कुटलैहड़ प्रवास पर आकर देवेंद्र भुट्टो के समर्थन में प्रचार प्रसार और कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। वहीं देवेंद्र भुट्टो भी अपने लोकप्रिय नेताओं के सामने शक्ति प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते है। इसलिए त्रिदेव सम्मेलन कार्यक्रम के पल पल की सूचना और खुद कमान संभालकर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे है।कुटलैहड़ के हर मंडल,मोर्चा प्रकोष्ठों की बैठक ले चुके है चुनाव प्रभारीकुटलैहड़ विस क्षेत्र में चुनाव प्रभारी सतपाल सिंह सत्ती सह प्रभारी संजीव कटवाल और खुद भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र भुट्टो कुटलैहड़ के भाजपा मंडल,महिला मंडल, एस सी मोर्चा युवा मोर्चा पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड,ओबीसी मोर्चा यहां तक कि कुटलैहड़ के बूथ स्तर के बैठक ले चुके है। और सभी मंडल मोर्चों के सदस्य चुनाव प्रचार की टीमें बनाकर डोर टू डोर प्रचार भी कर रहे है। और खुद देवेंद्र भुट्टो हर पंचायत स्तर पर जनसभाएं करके जनता से अनुराग सिंह ठाकुर और खुद के लिए बोट मांग रहे है। -
उद्योग परिसर में चोरी करने वाले दो काबू
ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते औद्योगिक क्षेत्र के बेला वाथडी के एक उद्योग में चोरी करने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। पुलिस को दी शिकायत में सनी सूद निवासी तिलक नगर नई दिल्ली ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया बीती 03.05.2024 को इसकी फैक्ट्री जो की वेला बाथड़ी में स्थित है वहां चोरी हो गई है। उन्होंने शिकायत में बताया कि जब उन्होंने अपने स्तर पर जांच की तो पाया कि दो व्यक्ति रात के समय फैक्ट्री की दीवार फांदकर अंदर आए, संभवत चोरी उन्होंने की है। वहीं पुलिस ने अच्छर सिंह निवासी नंगल कलां तह. हरोली व गणेश कुमार निवासी बाथड़ी तह. हरोली के विरुद्ध धारा 457,380,511,34 भा.द.स. के अंतर्गत थाना हरोली में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर ऊना में लगा रक्त दान शिविर
डीसी जतिन लाल ने स्वयं रक्त दान कर युवाओं को किया प्रेरित
ऊना/ सुशील पंडित : विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने बुधवार 8 मई को ऊना में एक रक्त दान शिविर लगाया। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित इस शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसायटी ऊना के अध्यक्ष जतिन लाल ने किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने स्वयं रक्तदान करके युवाओं को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह जीवन का सबसे बड़ा पुण्य है जिससे हम अनेक बहुमूल्य जिंदगियां बचा सकते हैं। आवश्यक है कि लोग विशेषकर युवा रक्तदान के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आएं। उन्होंने विश्व रेडक्रॉस दिवस की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से मानवता की भलाई और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे बढ़कर स्वेच्छा से रक्त दान करने की अपील की।वहीं, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान ने बताया कि इस शिविर में कुल 49 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा गरीब, जरूरतमंद लोगों की सेवा और कल्याण के लिए चलाई गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा, चिकित्सा ध्यीक्षक डॉ. संजय मनकोटिया, ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. करण सांख्यान, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव संजय सांख्यान, रेडक्रॉस के स्टेट पैटर्न सुरेंद्र ठाकुर, टीम ऊना ब्लड सर्विस एनजीओ के संस्थापक लविश कपिला, ब्लड लाईंस ऊना के संदीप शर्मा, ऊना ऑल ब्लेसिंग हैंड एनजीओ के हिमांशु विश्वमित्र समेत विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, डीसी तथा एसपी कार्यालयों के कर्मचारियों, आईटीआई ऊना समेत अन्य शिक्षिण संस्थानों के युवाओं ने रक्तदान शिविर में बढ़चढ़ भाग लिया। -

CBI का बड़ा एक्शनः इस मामले में 2 डॉक्टर सहित 9 लोग गिरफ्तार
नई दिल्लीः केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आरएमएल (राम मनोहर लोहिया) अस्पताल के हैं। इसमें कुछ डॉक्टर भी शामिल हैं। एफआईआर के मुताबिक, एजेंसी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल के कई डॉक्टर और कर्मचारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने की जानकारी मिली थी। सूत्रों ने एजेंसी को बताया कि कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और इसी विभाग के डॉक्टर अजय राज खुलेआम रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे। नागपाल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेश नागपाल अस्पतालों में उपकरणों की आपूर्ति करते हैं। इसी महीने 2 मई को पर्वतगौड़ा ने नागपाल से उपकरणों की सप्लाई के बदले रिश्वत मांगी। नरेश नागपाल ने मांगी गई रिश्वत का पिछले महीने का बकाया चुकाने के लिए आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि रिश्वत 7 मई को आरएमएल अस्पताल पहुंचा दी जाएगी।