Blog

  • पंजाबः सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भेजा नोटिस

    पंजाबः सरकार ने पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भेजा नोटिस

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान रूपनगर की जेल में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी के प्रवास पर खर्च हुए 55 लाख रुपये की वसूली पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और तत्कालीन जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा से वसूलेगी। सीएम मान ने कहा कि अगर सिंह अब भाजपा नेता और रंधावा कांग्रेस विधायक पैसे का भुगतान नहीं करते हैं तो उनकी पेंशन और अन्य सुविधाएं रोक दी जाएंगी। इस मामले को लेकर आज मान सरकार ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व डिप्टी सीएम को नोटिस भेज दिया है।

    हालांकि इस मामले को लेकर आज सुबह पूर्व डिप्टी सीएम और जेल मंत्री रंधावा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान ऐसी चेतावनी पहले पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी चे चुके हैं। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, केवल लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान मुझे पहले नोटिस भेजें, फिर मैं इसका ठोक-बजाकर जवाब दूंगा।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान सिर्फ जुमले करना जानते हैं। इसके अलावा उन्हें अन्य कोई काम नहीं आता। उन्होंने कहा की ट्वीट करने की बजाय वह पहले मुझे नोटिस भेजते और अपने ट्वीट पर मुझे भेजे गए नोटिस की कॉपी लगाते। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को सोच समझकर बयान देना चाहिए। अभी तक मुख्यमंत्री ने खर्चे की पेमेंट तक नहीं की तो वह फिर मुझसे वसूली कैसे कर सकते हैं। अगर, मुख्यमंत्री पंजाब में हिम्मत है तो मुझे नोटिस भेजें, फिर मैं जवाब दूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान खा पीकर बयान दे देते हैं, जोकि सरासर बेबुनियाद एवं बिल्कुल निराधार होते हैं। इस बयान के बाद पंजाब सरकार ने नोटिस जारी कर दिया है।

  • पंजाब: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन विजिल 2 अभियान, 400 से अधिक जवान तेनात, देखें वीडियो

    पंजाब: पुलिस ने चलाया ऑपरेशन विजिल 2 अभियान, 400 से अधिक जवान तेनात, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब भर में पंजाब पुलिस दुवारा आपरेशन विजिल 2 चलाया गया है। इस आपरेशन के तहत पुरे पंजाब में चेकिंग की जा रही है वही जिला मोगा के एस एस पी जे. एलिचेलियन के साथ जहा चार एस पी और पांच डी एस पी के इलावा जिले के 444 पुलिस जवान चेकिंग के लिए तेनात किए गए है।
    वही पुलिस दुवारा मोगा के बस स्टेंड, रेलवे स्टेशन और भीड़ भाड वाली जगहों पर चेकिंग की गई वही यह आपरेशन पुरे जिले में शाम 4 बजे तक चला इसकी जानकारी मोगा के एस एस पी ने मीडिया को दी।
  • बड़ी वारदातः सोये हुए व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल

    बड़ी वारदातः सोये हुए व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गांव शामदी में सोये हुए बुजुर्ग का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग व्यक्ति घर के बाहर सो रहा था, जहां वारदात को अंजाम दिया गया। इस बात का पता सुबह उस समय चला जब परिवारिक मैंबरों ने देखा कि उसका गला कटा हुआ था। मृतक की पहचान 59 वर्षीय सुभाष के रूप में हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की  जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के सिविल अस्तपताल के मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही पूरी घटना का पता चल सकेगा। 

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, शामदी गांव में 59 वर्षीय सुभाष रोजाना की तरह रात को अपने घर के बाहर सो रहे थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो परिजनों ने देखा तो उसाका गला कटा हुआ था और वह लहूलुहान हालत में थे। परिवार ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक सुभाष के बेटे गिरिराज ने बताया कि उसके पिता रोजाना गली में ही सोते थे। आधी रात तक वह पूरी तरह ठीक थे और पानी पीने के लिए घर के अंदर भी आए थे। इसके बाद सो रहे पित की गर्दन पर किसी ने तेजधार हथियार से हमला कर उनका कत्ल कर दिया। 

  • बड़ी खबरः दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत

    बड़ी खबरः दो मासूम बेटों के साथ ट्रेन के आगे कूदी मां, तीनों की मौत

    जोधपुरः जिले के मंडलनाथ ट्रैक पर दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां परिवारिक झगड़े के बाद सुबह सुबह 9.15 बजे मां अपने दो बेटों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। लोको पायलट ने ट्रेन रोकी और तीनों के शवों को मंडोर स्टेशन पहुंचाया। मृतक महिला की पहचान निरमा (25) पत्नी सुरेश विश्नोई निवासी उम्मेदनगर मथानिया, कार्तिक (7) और विशाल (4)  के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मां बच्चों को लेकर मंडलनाथ ट्रैक पर आई और वहां ओटीसी के पास खड़ी हो गई। महिला ने ट्रेन का इंतजार किया। सुबह 9.15 बजे फलोदी की ओर से मालगाड़ी आते देखकर उसने दोनों बच्चों का हाथ पकड़ा और ट्रेन के आगे कूद गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जानकारी के अनुसार निरमा की शादी 2017 में सुरेश विश्नोई से हुई थी। सुरेश का टूर-ट्रेवल एजेंसी का काम है। इसकी किराय पर टैक्सी भी चलती है। शादी के बाद से ही पति पत्नी में अनबन चल रही थी। जिसके कारण आए दिन झगड़े होते थे। सोमवार को सुबह 7 बजे निरमा दोनों बच्चों को लेकर मथानिया से बस में चढ़ी। वह मंडलनाथ इलाके में उतर गई और बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ गई। उसने ट्रेन आने का इंतजार किया और फिर मालगाड़ी दिखाई देते ही बच्चों के साथ ट्रैक पर कूद गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। आरपीएफ के एएसआई गजेंद्र यादव ने बताया कि महिला ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसके बारे में परिजनों से बात की जाएगी।

  • पंजाबः आप विधायक पर आरोप लगाकर फंसा लक्खा सिधाना, MLA ने भेजा नोटिस, देखें वीडियों

    पंजाबः आप विधायक पर आरोप लगाकर फंसा लक्खा सिधाना, MLA ने भेजा नोटिस, देखें वीडियों

    पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर ने लगाया धरना

    मोगाः आम आदमी पार्टी विधायक डॉ. अमनदीप कौर ने लक्खा सिधाना और पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर महेंद्र पाल लूंबा को कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस मानहानि के आधार पर भेजा गया था। क्योंकि दोनों ने विधायक अमनदीप कौर पर अपने कमरे में अस्पताल का एसी अपनी कोठी में लगवाने का आरोप लगाया था। दरअसल, पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर महेंद्र पाल लूंबा ने हाल ही में विधायक अमनदीप कौर पर अस्पताल का एसी अपनी कोठी में लगवाने का आरोप लगाया था। इसके बाद लक्खा सिधाना भी लुंबा के समर्थन में उतर आए थे।

    हालांकि दोनों अभी भी आप विधायक पर सरकारी एसी को अपनी कोठी में लगाने के आरोपों को सही ठहरा रहे है। इस मामले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर महेंद्र पाल लूंबा ने धरना भी लगाया है। मामले की जानकारी देते हुए महेंद्र पाल लूंबा ने कहा कि वह आप विधायक के घर तक जाएंगे और प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि बदले की नीति को लेकर यह कार्रवाई की गई है, जोकि गलत है।

    बता दें कि इस मामले की जांच सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) ने की थी। उन्होंने विधायक अमनदीप कौर को क्लीन चिट दे दी है। गौरतलब है कि 3 जून को मोगा में एक भारी इकट्ठ हुआ था। जहां लक्खा सिधाना ने विधायक डॉ. अमनदीप कौर और उनके पति के खिलाफ सबूत पेश करने का दावा किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले की विजिलेंस जांच कराने की भी मांग की थी।

    गौरलतब है कि मोगा के पूर्व स्वास्थ्य सुपरवाइजर महिंदरपाल लूंबा, आप पार्टी के विधायक डाॅ. अमनदीप कौर ने अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे। लूंबा ने कहा कि उन्हें मोगा से इसलिए हटाया गया क्योंकि उनके पास मोगा के सिविल अस्पताल में चल रहे भ्रष्टाचार के कई सबूत थे। लूंबा ने विधायक अमनदीप पर आरोप लगाया कि विधायक की कोठी में सिविल अस्पताल के एयर कंडीशनर (एसी) लगाए गए हैं। इसके बाद इस मामले को विरोधियों ने जोर-शोर से उठाया था, जिसमें लक्खा सिधाना ने आक्रामक रुख अपनाया था, जिसके बाद अब विधायक ने लूंबा और लक्खा सिधाना के

  • जालंधरः बस्ती दानिशमंदा में फैक्टरी में लगी आग, देखें Live

    जालंधरः बस्ती दानिशमंदा में फैक्टरी में लगी आग, देखें Live

    जालंधर,ENS: बस्ती दानिशमंद में स्थित रबड़ की फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं फैक्टरी में घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान होने का मामला सामने नहीं आया है। आग लगने का कारण शॉट सर्कट बताया जा रहा है। दमकल विभाग के कर्मी ने बताया कि उन्हें अंगुराल ट्रेडिंग फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उनकी  2 गाड़ियों ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे दौरान फैक्टरी में पड़ा सामान जलकर राख हो गया है। 

    मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी मालिक पवन कुमार ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों का फोन आया था। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी में आग लगी है। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। उन्होंने बताया कि उनकी फैक्टरी में फुटबॉल और जूतों के तले बनाने का काम किया जाता है। पवन ने कहा कि आग लगने से उनका 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हो गया है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः नशेड़ी बेटे ने बेरहमी से मां और भाई का किया कत्ल

    पंजाब से बड़ी खबरः नशेड़ी बेटे ने बेरहमी से मां और भाई का किया कत्ल

    शर्मसार! मां के टुकड़े कर साड़ दिया

    पटियालाः पंजाब में भले ही सरकार नशे को खत्म करने के दावे कर रही है। लेकिन जमीनी स्तर पर अभी भी नशा बिक रहा है। अब तो पंजाब के हालात यह हो गए है कि नशा ना मिलने के चलते नशेड़ी अपने परिजनों की हत्या करने लगे है। वहीं ताजा मामला पटियाला से सामने आया है। जहां नशेड़ी बेटे ने अपने साथियों संग मिलकर मां और भाई का कत्ल कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार नशेड़ी बेटे ने मां के टुकड़े करके उन्हें साड़ दिया और भाई की लाश ड्रेन में फेंक दी।

    मामला पातड़ां के कांगथला गांव का है। जहां एक नशेड़ी बेटे ने दो साथियों के साथ मिलकर अपनी मां और सौतेले भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने मां के टुकड़े किए शव को घर में ही तेल डालकर जला दिया, जबकि भाई का शव ड्रेन में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और मां का कंकाल बरामद कर लिया है। थाना शुतराणा के पुलिस अधिकारी मनप्रीत सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस घटना में आरोपी के दो अन्य दोस्तों ने मदद की थी, उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया है कि गुरविंदर सिंह उर्फ ​​गिंदा ने परमजीत कौर और जसविंदर सिंह जोधा की बेरहमी से कत्ल किया है।

     

  • कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः ऑटो में बैठी सवारियों को तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी रोड पर आरसीएफ के पास बस स्टैंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पर ऑटो चालक सवारियों को लेकर जा रहा था कि इस दौरान सुल्तानपुर लोधी की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। जबकि 2 अन्य औरतें गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक महिलाओं की पहचान 57 वर्षीय दविंदर कौर पत्नी हरथल सिंह निवासी दशमेश नगर सैदो भुलाणा और 26 वर्षीय रमनदीप कौर बेटी जसपाल सिंह निवासी आरसीएफ के रूप में हुई है। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। उनकी पहचान 37 वर्षीय अनुदत्त और 20 वर्षीय पूनम के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए आरसीएफ के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन ड्यूटी डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताई।

    जिसके चलते उसके परिजन उसे जालंधर अस्पताल ले गए। जब पुलिस और राहगीर महिला को इलाज के लिए ले जा रहे थे तो आरोपी ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। भुल्लथ चौकी के प्रभारी पूर्ण चंद ने बताया कि जैसे ही उन्हें हादसे की सूचना मिली तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो महिलाओं को ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका उपचार जालंधर के निजी अस्पताल में चल रहा है। 

  • पंजाबः फोकल पॉइंट में खाली प्लाट में नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव 

    पंजाबः फोकल पॉइंट में खाली प्लाट में नग्न अवस्था में मिला व्यक्ति का शव 

    लुधियानाः फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां खाली प्लाट में नग्न अवस्था में व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। दरअसल आज सुबह सैर करते समय लोगों ने खाली प्लाट में पड़े व्यक्ति का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोगों के मुताबिक शव में कीड़े पड़े थे। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पीसीआर दस्ता पहुंचा। व्यक्ति के शव को देख पीसीआर की टीम ने थाना मोती नगर की पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाना मोती नगर के एसएचओ सतवंत सिंह के मुताबिक मेट्रो रोड से उन्हें शव मिला है।

    राहगीर जब खाली प्लाट के नजदीक से निकल रहे थे तो उन्होंने शव देख पुलिस को सूचित किया। शव की पहचान और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया गया है। परिवार की तालाश के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। देखने से ऐसे लग रहा कि व्यक्ति करीब 2 या 3 दिन पहले मरा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आस-पास के लोगों से पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की काफी कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। प्राथमिक जांच से मामला संदिग्ध लग रहा है।

  • पंजाबः नहर में नहाने गए 2 युवक पानी में बहे, तलाश जारी

    पंजाबः नहर में नहाने गए 2 युवक पानी में बहे, तलाश जारी

    मलोटः शहर के पटेल नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर में नहाने गए दो बच्चे नहर में बह गए। नहर में डूबे बच्चों की उम्र 16 से 17 साल बताई जा रही है। इनमें से एक तीन बहनों का इकलौता भाई है। जानकारी के अनुसार मलोट के पटेल नगर के जशन पुत्र राज सिंह, तरूण कुमार पुत्र सरबजीत शम्मी और उदय कुमार पुत्र गोगी झोर गांव के पास करमगढ़ माइनर में नहाने गए थे।

    इनमें से तरूण और उदय तेज बहाव में बह गए। यह घटना देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ बड़े लड़के उन्हें बचाने के लिए नहर में भी कूद पड़े, लेकिन वे उन्हें बचाने में नाकाम रहे। इस घटना की जानकारी का पता लगते ही परिवार में मातम का माहौल पैदा हो गया। उधर, पुलिस का कहना है कि डूबे बच्चों की तलाश को लेकर प्रबंध किए जा रहे है।