Blog
-

आज का राशिफल,3 जुलाई 2023
वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। व्ययवृद्धि होगी। लेन-देन में सावधानी रखें, जोखिम न लें। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात का हर्ष होगा। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल निकलेगा। लापरवाही से काम न करें।मिथुन: यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। आकस्मिक लाभ व निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नाता रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम आएँगे। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।कर्क: कार्यस्थल पर परिवर्तन लाभ में वृद्धि करेगा। योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। कष्ट होगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है।सिंह: कानूनी अड़चन दूर होगी। अध्यात्म में रुचि रहेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। रुके धन के लिए प्रयत्न जरूर करें। कार्य का विस्तार होगा। दूसरे के कार्यों में हस्तक्षेप से बचें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। विलासिता के प्रति रुझान बढ़ेगा।कन्या: चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। प्रयास अधिक करने पर भी उचित सफलता मिलने में संदेह है। कार्य में विलंब के भी योग हैं। आर्थिक हानि हो सकती है। पारिवारिक जीवन तनावपूर्ण रहेगा।तुला: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होगी। बेचैनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। अर्थ प्राप्ति के योग बनेंगे। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिता से व्यापार में सहयोग मिल सकेगा। सरकारी मसले सुलझेंगे। सकारात्मक सोच बनेगी।वृश्चिक: बेरोजगारी दूर होगी। विवाद न करें। संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आय बढ़ेगी। मन में उत्साहपूर्ण विचारों के कारण समय सुखद व्यतीत होगा। मकान व जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। अनायास धन लाभ के योग हैं। व्यापार में वांछित उन्नति होगी।धनु: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। नए कार्यों से जुड़ने का योग बनेगा। पारिवारिक जीवन सुखद नहीं रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। इच्छित लाभ होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा हो सकती है।मकर: बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ रहेगी। आय में कमी होगी। किसी कार्य में प्रतिस्पर्धात्मक तरीके से जुड़ने की प्रवृत्ति आपके लिए शुभ रहेगी। राज्यपक्ष से लाभ होगा। अपने काम से काम रखें। दांपत्य सुख प्राप्त होगा।कुंभ: मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ होगा। दूर रहने वाले व्यक्तियों से संपर्क के कारण लाभ हो सकता है। नई योजनाओं का सूत्रपात होने के योग हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। व्यर्थ संदेह न करें।मीन: मेहमानों का आवागमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। प्रसन्नता रहेगी। अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। व्यर्थ समय नष्ट न करें। रुका पैसा मिलेगा। -

पंजाबः 20 जुलाई तक धारा 144 लागू, आदेश जारी
होशियारपुरः जिले में डीसी कोमल मित्तल ने धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 20 जुलाई तक लागू रहेंगे। इस दौरान डीसी कोमल ने कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वाइस चेयमैन पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी पत्र के अनुसार 4 जुलाई से 15 जुलाई तक 8वीं के री-अपीयर एग्जाम हैं। इसके चलते जिले में एग्जाम के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान परीक्षार्थियों के रिश्तेदार और अन्य व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के ईर्द-गिर्द एकत्रित हो जाते हैं, जिसके कारण अप्रिय घटना होने की शंका बनी रहती है और परीक्षा की पवित्रता भी भंग होती है। इसलिए धारा 144 लागू रहेगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए फौजदारी संहिता संघ 1973(1974 का एक्ट नंबर 2) के तहत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग किया गया है। ऐसे में 20 जुलाई तक जिले की सीमा के अंदर सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के घेरे में 5 या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर पाबंदी रहेगी।
-

भविष्य संवारने वाले गुरु के प्रति आभार प्रकट करने का खास दिन गुरु पूर्णिमा
ऊना/सुशील पंडित : देश भर में गुरु पूर्णिमा सोमवार को मनाई जाएगी हालांकि पिछले 3 दिनों से गुरु पूर्णिमा के आयोजन गुरु आश्रमों में हो रहे हैं। यह शुभ दिन समस्त गुरुओं को समर्पित होता है। गुरु अपने शिष्य की जिंदगी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उसे सही मार्ग पर चलने का ज्ञान देते हैं। सकारात्मक सोच के साथ सही मार्ग पर निरंतर बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।अज्ञानता को दूर करके अपने ज्ञान से लोगों की जिंदगी संवारने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। पौराणिक एवं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ महीने की पूर्णिमा तिथि को महर्षि वेदव्यास ने श्रीमद्भागवत पुराण का ज्ञान अपने सभी शिष्यों और ऋषि मुनियों को दिया था। उसके बाद से ही उनके शिष्यों ने यह दिन गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाने की शुरुआत की। आज भी यह परंपरा लगातार निरंतर जारी है। पहले गुरु कहलाए महर्षि वेदव्यास का जन्म भी आषाढ़ माह की पूर्णिमा के ही दिन हुआ था, इसलिए भी यह दिन खास होता है।जिला ऊना में डेरा बाबा रूद्रा नंद आश्रम व बाबा बाल जी आश्रम प्रसिद्ध धार्मिक स्थान व गुरु आश्रम है। इन दोनों गुरु आश्रमों से हजारों लोगों की आस्था जुडी हुई है गुरु पूर्णिमा के अवसर पर देश ही नहीं अपितु विदेश में रहते श्रद्धालु भी इस दिन अपने गुरु के दर्शन करने के लिए विशेष रूप से आते हैं। डेरा बाबा रूद्रानंद आश्रम नारी के अधिष्ठाता स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज व उनके परम शिष्य अचार्य हेमानंद जी महाराज के दर्शनों के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि 3 जुलाई से गुरु पूर्णिमा है जबकि गुरु दर्शन हेतु 3 दिन पहले ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। 30000 श्रद्धालुओं ने गुरु महाराज को माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया शुरुआत में अचार्य हेमानंद जी ने अपने गुरु श्री श्री 1008 सुग्रीव आनंद जी महाराज जी का मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजन किया उसके उपरांत गुरु महाराज गर्भ दरिया के सामने आसन पर विराजमान हो गए तथा भक्तों ने माथा टेका पता आशीर्वाद लिया।इसी प्रकार बाबा बालजी आश्रम कोटला कलां में भी भागवत कथा का आयोजन गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करवाया जा रहा है आश्रम के अधिष्ठाता बाबा बाल जी महाराज के सानिध्य में चल रही कथा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और गुरु दर्शन की आशा से पधार रहे हैं। -

सर्पदंश से 22 वर्षीय नवविवाहिता की मौत
ऊना/ सुशील पंडित :उपमंडल बंगाणा की 22 वर्षीय नवविवाहिता की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मुच्छाली पंचायत के अंतर्गत आते गांव तेही की नवविवाहिता कंचन को शनिवार करीब 9 बजे खाना बनाते समय सांप ने डस लिया। कंचन की शादी को अभी एक महीना भी पूरा नहीं हो पाया था। ससुराल वालों ने कंचन को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया लेकिन रविवार सुबह 8 बजे कंचन की मृत्यु हो गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है व मामला दर्ज करके पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरोह पंचायत के गांव बूसल की 22 वर्षीय कंचन पुत्री अशोक कुमार की शादी मुच्छाली पंचायत के गांव तेही के सुनील कुमार से हुई थी।कंचन की शादी को अभी एक महीना ही हुआ था कि शनिवार शाम खाना बनाते समय कंचन को जहरीले सांप ने डस लिया। कंचन के ससुराल वालों ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल बंगाणा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में महिला को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।क्षेत्रीय चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी हालत को ज्यादा गंभीर देखते हुए कंचन को होशियारपुर के लिए रेफर कर दिया। होशियारपुर अस्पताल के गेट पर पहुंचते ही कंचन की मृत्यु हो गई। इस संबंध में थाना प्रभारी रवि रामपाल ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है व रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। -

संदिग्ध: आधा दर्जन मोबाइल फोन ले जा रहे जालंधर के चार युवक पकड़े
ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना हरोली के तहत पंजाब हिमाचल बॉर्डर के गांव पंडोगा वैरियर पर दो बाइकों पर सवार पंजाब के चार युवकों से बिना बिल के आधा दर्जन से अधिक मोबाइल संदिग्ध बरामद किए हैं। आरोपितों की पहचान साहिल पुत्र सर्वजीत, अजय कुमार पुत्र सर्वजीत, युवराज पुत्र रमेश व हन्नी पुत्र सुखजिंद्र सिंह सभी निवासी जालन्धर पंजाब के रुप में हुई हैं।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार रात्रि हरोली पुलिस थाना की टीम पंडोगा में गश्त कर रही थी।इस दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक तेज रफ्तार से वहां पहुंचे। पुलिस ने संदेह के आधार पर उन्हें जांच के लिए रोका। जब इनकी गहनता से तलाशी ली गई तो इनके पास सिम समेत आठ मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस ने बाइक चालकों से माेबाइल फोन ले जाने के दस्तावेज के बारे में पूछताछ की तो उनके पास किसी तरह के दस्तावेज नहीं मिले। इसके बाद पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करके पुलिस चौकी पंडोगा में ले गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हरोलीमोहन रावत ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं। -

नियमों की अवहेलना करने पर कटे 182 चालान
ऊना /सुशील पंडित : जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 182 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत किए गए व जुर्माने के रूप में 1000/- रूपये वसूल किए गए हैं।इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 09 वाहनों के चालान किए गए जिनसे जुर्माने के रूप में 26,1700/- रूपये वसूल किए गए हैं। -

दड्डा सट्टा पर्ची सहित एक व्यक्ति काबू
ऊना/ सुशील पंडित : पुलिस चौकी संन्तोषगढ़ के मुलाजमों ने दड्डा सट्टा पर्ची व 8220 रूपये सहित एक व्यक्ति को काबू किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पर्ची दड़ा सटटा व मादक पदार्थ की जांच हेतु गांव सनोली में मौजूद थे तो मनजीत कुमार निवासी सनोली, तहसील व जिला ऊना के कब्जे से पर्ची दडड़ा सटटा व 8220/- रुपये बरामद किए गए। आरोपित व्यक्ति के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। -

जालंधरः मोमोस की रेहड़ी पर युवकों पर खौलता तेल डालने और पैसे मांगने वाला टीटू गिरफ्तार
जालंधरः थाना रामामंडी की पुलिस ने मोमोस की रेहड़ी पर युवकों के ऊपर खौलता तेल और पैसे मांगने के मुक़दमे में नामज़द फरार चल रहे चौगिटी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ टीटू ने रविवार सुबह थाना रामामंडी में आकर ख़ुद को सरेंडर कर दिया। आरोपी वीरवार रात से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस उसके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। मुक़द्दमे में नामजद तीन आरोपियों में पुलिस ने दो आरोपियों को शनिवार दोपहर चौगिटी के श्मशानघाट से गिरफ़्तार कर दिया था।
मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित ओम प्रकाश पुत्र राम सवरूप निवासी गुरजिंदर सिंह का वेहड़ा ने शिकायत दी थी कि उसके लड़के करण और साले धर्मवीर 29 जून को शाम 5 बजे बर्गर की रेहड़ी पर मौजूद थे। तभी आरोपी हीरा, सरबजीत और टीटू ने आकर ग्राहकों से मारपीट की ओर ओम प्रकाश से पैसों की मांग करने लगे। जब उसने पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने उन पर गर्म तेल डाल दिया। जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
पुलिस ने ओम प्रकाश की शिकायत पर मुकद्दमा नंबर 191 आईपीसी की धारा 326 ए, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इस मामले में उनकी टीम ने एकता नगर चौगिटी निवासी हीरा लाल और वाल्मीकि मोहल्ला चौगिटी निवासी सरबजीत सिंह उर्फ बल्लू को शनिवार दोपहर चौगिटी के श्मशानघाट के अंदर से गिरफ्तार किया था और टीटू फ़रार चल रहा था रविवार सुबह थाने में आकर ख़ुद को सिलैंडर कर दिया है।
-

बुजुर्ग को वीडियो काॅल उठाना पड़ा भारी, फोन उठाते ही युवती ने खोल दिए कपड़े, फिर…
कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर जनपद में साइबर ठगों ने अब ठगी के नए-नए तरीके निकाल लिए हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है, जहां एक युवती ने 80 साल के बुजुर्ग को ब्लैकमेल कर 2 लाख 20 हजार रुपये का चूना लगा दिया।
कानपुर कमिश्नरेट के नवाबगंज के रहने वाले बुजुर्ग दयाशंकर पांडे पुलिस को रो-रो कर अपनी आपबीती सुनाई। बुजुर्ग ने बताया कि उसके पास 25 जून रात लगभग 8:30 और 9:00 बजे के आसपास एक युवती की वीडियो कॉल आई, जिसमें नंबर तो अननोन था मगर तस्वीर में एक लड़की बनी हुई थी। रात के अंधेरे में चश्मा ना मिलने की वजह से वह तस्वीर को पूरी तरीके से देख नहीं पाए और वीडियो कॉल को उठा लिया। जैसे ही वीडियो कॉल उठा दूसरी तरफ से एक युवती ने बात के साथ-साथ एक एक करके अपने सारे कपड़े उतार दिए और नग्न अवस्था में आ गई। जब तक कि वह कुछ समझ पाते उन्होंने फोन को डिस्कनेक्ट कर दिया और पूरी रात वह इस मंजर को भूल नहीं पाए।
उन्होंने बताया कि वीडियो कॉल उठाते ही उसने बिना कपड़े के अपने साथ उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप है कि उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर अब तक 2 लाख 20 हजार रुपए वसूल चुकी है। मामले में डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है जिसमें ठगों पर 2,20,000 रुपए की ठगी की बात कही है। तहरीर के आधार पर नवाबगंज थाने में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। डीसीपी सेंट्रल प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज करवा कर कार्रवाई की जा रही है।
-

भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी
भारतीय सहकारी महासम्मेलन के आयोजन की इफको ने की मेजबानी
ऊना/सुशील पंडित : प्रगति मैदान दिल्ली में 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का आयोजन किया गया ।जिसकी मेजबानी इफको द्वारा की जा रही है। महासम्मेलन की अध्यक्षता माननीय केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा की गई। जबकि सम्मेलन का उदघाटन माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। जिला ऊना के गांव बढेडा, कुठार कलां,चुरुरु,व इफको बाजार ऊना,में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण यूटयूब चैनल में दिए गए लिंक के माध्यम से सुबह 11 बजे सभी किसानों को दिखाया गया । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उचित कदम उठाए गए। और आने वाले समय मे सहकार से समृद्धि व अन्य योजनाओं के बारे के बताया गया। ताकि इससे ज्यादा से ज़्यादा किसान लाभान्वित हो सके। और कृषि के क्षेत्र भारत आत्मनिर्भर बन सके। बढ़ेडा में दिखाए गए कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वरक सहायक गौरव चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में वृद्धि के लिए उठाए जाने वाले कदमो की सभी किसानों भाइयों ने सराहना की।