Blog

  • यहां खुलेआम चलता है सट्टे का कारोबार, टॉकीज की तरह लगता है टिकट काउंटर

    यहां खुलेआम चलता है सट्टे का कारोबार, टॉकीज की तरह लगता है टिकट काउंटर

    फर्रुखाबाद: कादरीगेट थाना क्षेत्र में इन दिनों सट्टे का अवैध कारोबार खुलेआम फलफूल रहा है। सट्टा खिलाए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में सट्टा कारोबारी ने एक महिला को जान से मारने की धमकी दी है, जिसकी महिला ने जिला एसपी से शिकायत की है। मिली जानकारी के अनुसार कादरी गेट पर टॉकीज के टिकट काउंटर की तहर सट्टे की पर्ची कटवाई जाती है। वहीं, जहां सट्टा लगाया जा रहा है कि उसके बगल में रहने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। महिला ने ये वीडियो भी पुलिस के सामने पेश किया है। बताया गया कि एसपी ने कादरीगेट थाना पुलिस को सट्टा माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। उसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। सट्टा माफिया को किसी तरह शिकायत करने वाली महिला के बारे में जानकारी हो गई। उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी।

  • औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    औद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में बताए नशे के दुष्प्रभावों से बचने के उपाय 

    ऊना/ सुशील पंडित : नशा मुक्त ऊना अभियान की वैठक ओद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में इंडस्ट्रीज  एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्ष्ता में  हुई। जिसमें बिभिन्न आद्यौगिक  प्रमुखों ने भाग लिया |इस वैठक का मुख्य उद्देश्य आद्यौगिक संस्थानों में कार्यरत कर्मियों को बचाव मुहिम का हिस्सा बनाया जाएगा। ऊना के मैहतपुर में आयोजित इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया जिस पर सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने एक स्वर में इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आज के समय की जरूरत बताया और इसमें महतवपूर्ण भूमिका निभाने का प्रण लिया। इंडस्ट्रीज  एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बैठक में चर्चा करते हुए नशा मुक्त उना अभियान के समन्वयक जयेन्दर हीर ने आह्वान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान की सफलता के लिए औद्योगिक संस्थानों का साथ बहुत महत्त्वपूर्ण  है।
    इस मीटिंग में उन्होंने बताया की इंडस्ट्रीज में काम करने वाले कर्मचारियों का शारीरिक रूप से और मानसिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, लेकिन नशे की बीमारी व्यक्तिगत  एवं व्यावसायिक तौर से प्रभावित  करती है। ,उन्होंने बताया की नशे से बचने और उसके उपचार के लिए सक्षम वातावरण बनाना बहुत जरुरी है।इस सन्दर्भ में वर्क प्लेस इंटरवेंशन कार्यक्रम बहुत ही अहम् भूमिका निभाएगा | मीटिंग में चर्चा के उपरांत इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर ने बताया की हम इंटक , सीटू  एवं भारतीय मज़दूर संघ के साथ मिलकर इस नशा मुक्त ऊना अभियान को आगे बढ़ायेंगे जिससे परिणाम और भी बेहतर आएंगे ।इस अवसर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन कपूर, सुशील , हिमांशु , सुरेश भरद्वाज ,राजेश कुमार, जसवीर सिंह , राजेश शर्मा , नशा मुक्त ऊना अभियान की टीम के मुख्य समन्वयक विजय कुमार एवं दीपशिखा शर्मा ,सतपाल व अन्य गणमान्य उपस्थित थे |
  • पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    पंजाबः बॉक्स में अदजली लाश मिलने में बड़ा खुलासा, महिला सहित 2 गिरफ्तार, दी थी 50 हजार की सुपारी

    लुधियानाः जिलें में व्यक्ति का बेरहमी के कत्ल करने का मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल 2 युवकों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस ब्लाइंड मर्डर को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी सिद्धू ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गांव बद्दोवाल निवासी गुरदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 61 वर्ष थी। दरअसल, मृतका की भतीजी ने ही अपने मामे के बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने ताये की हत्या की थी। जिसके चलते उसने अपने मामे के बेटे और उसके साथी को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 

    महिला के मुताबिक उसका ताया उसे तंग परेशान करने के साथ उसका यौन अवशोषण करता था। महिला ने यह बात उसके मामे के बेटे को बताई थी। जिसके बाद आरोपियों ने बद्दोवाल में उसका गला दबा कर हत्या कर दी और शव को एक बैड में डालकर रिक्शे पर ले गया। इस दौरान गांव के बाहर करीब 9 किमी दूर जाकर एक खाली सूए में लाश को आग लगा दी। जिससे शरीर का 80 फीसदी हिस्सा जल गया था।

    जब एक राहगीर ने बैड जलता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पास से कुछ नकदी भी बरामद की है जो विधवा महिला ने हत्यारों को सुपारी के तौर पर दी थी। जांच के दौरान शव की शिनाख्त हो गई और हत्याकांड में पूरा खुलासा हो गया। इस हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामला सुलझा लिया गया है।

  • पंजाबः BJP नेता पर FIR दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन

    पंजाबः BJP नेता पर FIR दर्ज, वीडियो के आधार पर पुलिस ने लिया एक्शन

    लुधियानाः भाजपा के पूर्व उपप्रधान प्रवीण बंसल पर लुधियाना में मंदिर के पुजारी और उसके परिवार से मारपीट करने पर थाना डिवीजन नंबर 2 में मामला दर्ज किया है। घटना किदवई नगर स्थित आर्य समाज मंदिर की है। यहां मंदिर खाली करवाने को लेकर विवाद चल रहा है। पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसके बाद पुलिस ने एक्शन लिया। भाजपा नेता प्रवीण बंसल ने बताया था कि वह मंदिर में हवन करवाने की तैयारी कर रहे थे। मंदिर के पुजारी की मौत हो चुकी है। अब उसका बेटा मंदिर की देखरेख करता है। मंदिर के पैसों को लेकर कई बार गड़बड़ी हो चुकी है। इस कारण उसे मंदिर से बाहर जाने के लिए कहा था।

    इसी रंजिश के चलते उसने हवन में विघन डालने की कोशिश की। इस मामले की वीडियो सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज ने कार्रवाई की मांग को लेकर धरना लगाया था। उधर, दूसरे पक्ष की महिला रोशनी व उनके परिवार ने आरोप लगाए थे कि भाजपा नेता प्रवीण बंसल पहले भी मंदिर खाली करवाने की कोशिश कर चुके हैं। घटना वाले दिन भी उन्होंने बहाने के साथ मंदिर में माहौल खराब किया है। उनके परिवार के 3 लोग राजपाल, राजेश और आदित्य हैं। रोशनी ने बताया था कि प्रवीण बंसल चाहते हैं कि वह मंदिर छोड़ कर चले जाएं। 50 वर्ष से वह मंदिर में सेवा करते आ रहे हैं। कभी कोई वेतन उनके परिवार ने नहीं लिया।

  • इफको नैनो यूरिया ने नंदपुर में किसान सभा का आयोजन किया 

    इफको नैनो यूरिया ने नंदपुर में किसान सभा का आयोजन किया 

    इफको नैनो यूरिया ने नंदपुर में किसान सभा का आयोजन किया 

    ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल अम्व के अंतर्गत आते गांव नन्दपुर में किसान सभा का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से ज्यादा किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में नन्दपुर सहकारी सभा के प्रधान प्रकाश चंद , सचिव किरना कुमारी,सह सचिव राकेश कुमार , विक्रेता गुरदयाल सिंह व सभा सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इफको के क्षेत्रीय अधिकारी माशूक़ अहमद राह द्वारा किसानों को विश्व प्रथम निर्मित इफको नैनो यूरिया तरल, व नैनो डी ए पी तरल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
    उन्होंने बताया कि  इफको नैनो यूरिया पारंपरिक यूरिया का व इफको नैनो डी ए पी पारंपरिक एन पी के /डी ए पी का एक बेहतरीन विकल्प है। और इसके इस्तेमाल से किसी भी तरह का घातक रसायन नहीं निकलता। यह पर्यावरण हितैषी है इफको नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी तरल के इस्तेमाल से भारत सरकार द्वारा यूरिया ,एन पी के  व  डी ए पी पर दी जाने वाली भारी भरकम सब्सिडी की बचत होगी। माशूक़ अहमद राह द्वारा पानी में घुलनशील जल विलेयक उर्वरकों व जिंक, सल्फर , सागरिका दानेदार , व सागरिका लिक्विड , व जैव उर्वरकों व नेचुरल पोटाश (इसके इस्तेमाल,समय,व मात्रा के बारे में) विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में किसानों को नई तकनीक पर आधारित ड्रोन स्प्रे के बारे में भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों द्वारा इफको नैनो यूरिया व नैनो डी ए पी से संबंधित पूछे गए  प्रश्नों के उत्तर भी दिये गए। कार्यक्रम में इफको के विशेष उर्वकर सहायक गौरव चौधरी भी मौजूद रहे।
  • पुलिस थाना हरोली द्वारा नशा निवारण केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    पुलिस थाना हरोली द्वारा नशा निवारण केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    पुलिस थाना हरोली द्वारा नशा निवारण केन्द्रों का औचक निरीक्षण

    संचालकों को हिदायत अपराधियों की शरण स्थली ना बनाएं नशा केंद्र

    नशा निवारण केन्द्रों में दाखिल युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया 

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली के प्रभारी सुनील सांख्यान की अगुवाई मे क्षेत्र के अंतर्गत आते नशा निवारण केन्द्रों का ओचक निरीक्षण किया गया । पुलिस थाना हरोली के क्षेत्राधिकार टाहलीवाल एरिया में स्थित न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र तथा कर्मा वेलफेयर सोसाईटी का पुलिस ने औचक निरीक्षण किया ।  पुलिस थाना हरोली की अन्य पुलिस टीम भी इस दौरान मौजूद रही । इन दो नशा निवारण केन्द्रों में भर्ती 45 युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया नशा छोड़कर सामान्य जीवन जीने व सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी हेतू प्रोत्साहित किया गया । न्यू किरण नशा निवारण केन्द्र  तथा कर्मा वेलफेयर सोसाइटी के संचालकों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिये गये हैं । 
    वहीं प्रभारी थाना हरोली सुनील संख्यान ने बताया कि थाना के क्षेत्राधिकार में स्थित नशा निवारण केन्द्रों का समय-समय पर निरीक्षण किया जा रहा है इन नशा निवारण केन्द्रों में हिमाचल व  अन्य राज्य के नशे के आदी युवकों/व्यक्तियों को भर्ती किया गया है । कई बार बाहरी व अपने राज्य के अपराधी भी नशा निवारण केन्द्रों को अपनी संरक्षण स्थली वना लेते है। ऐसे कार्य न करने के लिए संचालकों को कहा गया है। इस दृष्टि से पुलिस की मौजूदगी ज्यादा असरकारक सिद्ध होती है । 
    थाना प्रभारी ने नशा केंद्र में दाखिल युवकों से कहा है कि आप लोगों के संपर्क में अगर कोई युवक नशे से ग्रस्त है तो आप उसका नाम पुलिस को बताएं ताकि समय रहते उनको इस नशे की गर्त से बचाया जा सके। थाना प्रभारी ने आम जनता से भी आग्रह किया कि अगर कोई युवा नशे के गर्त मे जाने के बाद अपने आप को सुधारता है तो उसका सहयोग करें व उसको समाज अच्छी नजर से देखकर समाज में अपनायें ।
  • कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन का 30वां वार्षिक भंडारा सम्पन्न,भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण

    कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन का 30वां वार्षिक भंडारा सम्पन्न,भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण

    कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन का 30वां वार्षिक भंडारा सम्पन्न,भक्तो ने किया प्रसाद ग्रहण

    ऊना/ सुशील पंडित :कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन बंगाणा के सौजन्य से 30वें वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। मगंलवार सुबह दस बजे झंडा रस्म अदा की गई। उसके बाद गायक विजय राणा एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम शुरू हुआ और करीब 3 बजे तक भक्तों को गायक ने मधुर आवाज से माता का गुणगान किया। 12 बजे भंडारे का भोग लगाकर लंगर शुरू किया गया और करीब 5 वजे तक हजारों भक्तो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। टेक्सी यूनियन बंगाणा के प्रांगण में हर वर्ष विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर प्रधान दिलवाग सिंह राणा, रेशम सिंह, पप्पू मरोट, संजय राणा, मुनीश शर्मा,राजेन्द्र सोनी व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
  • ऊना पुलिस ने पकड़ा 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त

    ऊना पुलिस ने पकड़ा 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त

    ऊना पुलिस ने पकड़ा 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त

    ऊना/ सुशील पंडित :जिला पुलिस थाना सदर की टीम ने एक व्यक्ति के घर पर दविश देकर 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया हैं। आरोपित की पहचान नरिन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बहडाला तहसील ऊना के रुप में हुई हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरु कर दी हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना प्रभारी इंस्पैक्टर मनोज बालिया की अगुवाई में गठित एसआईयू की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बहड़ाला  में एक घर में दविश दी।
    पुलिस ने घर की गहनता से तलाशी ली तो वहां से 8 किलो 566 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। पुलिस ने आरोपित नरिन्द्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी बहडाला से चूरा पोस्त को लेकर पूछताछ भी की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया।वहीं, जिला के एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली तो आरोपित लंबे समय से चूरा पोस्त की खरीद फरोख्त करता था। नशा माफिया के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
  • रावमापा मरवाड़ी व सलोह बैरी के स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक

    रावमापा मरवाड़ी व सलोह बैरी के स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक

    रावमापा मरवाड़ी व सलोह बैरी के स्कूली बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे जागरूक

     
    ऊना/सुशील पंडित :जिला बाल सरंक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को बढ़ते नशों के प्रभाव व यौन अपराधों पर रोक लगाने के उद्देश्य से रावमापा मरवाड़ी व रावमापा सलोह बैरी में जिला बाल सरंक्षण इकाई ऊना द्वारा जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में बच्चों को नशों, यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम 2012 व स्वापक औषधि और मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम 1985, साइबर क्राइम, बाल विवाह व बाल मजदूरी के प्रति स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया।  कमलदीप सिंह ने बच्चों व अध्यापकों को समाज के हर व्यक्ति तक इस जागरूकता संदेश पहुंचाने की अपील की ताकि इन बुराईयों से समाज को बचाया जा सके। 
    इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा संचालित की जा रही बाल-बालिका सुरक्षा योजना तथा बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया बारे अवगत करवाया गया। इस मौके पर रावमापा मरवाड़ी की प्रधानाचार्य निशा कुमारी, रावमापा सलोह बैरी के उप प्रधानाचार्य संजीव कुमार, लीगल प्रोबेशन आफिसर अरूण कुमार शर्मा सहित स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
  • उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 जून तक आनलाईन करें आवेदन

    उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 जून तक आनलाईन करें आवेदन

    उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 जून तक आनलाईन करें आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित :खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता ऊना राजीव शर्मा ने बताया कि विकास खंड ऊना के तहत ग्राम पंचायत लमलैहड़ी के वार्ड नं 1, मलूकपुर के वार्ड 2, झलेड़ा के वार्ड 4 व भटोली के वार्ड 3 में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इसके अतिरिक्त हरोली खंड की ग्राम पंचायत भैणी खड्ड के वार्ड 1 व ग्राम पंचायत कुगंडत तथा विकास खंड अंब के तहत नगर पंचायत अंब के वार्ड नं. 6 स्थान आर्दश नगर व नगर पंचायत अंब में खोली जाएंगी।
    राजीव शर्मा ने बताया कि उचित मूल्य की दुकानों के लिए सार्वजनिक संस्थान या सार्वजनिक निकाय जैसे ग्राम पंचायत, स्वयं सहायता समूह, सहकारी व महिलाओं द्वारा संचालित समूह को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अतिरिक्त महिला एवं बाल विकास विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा परिभाषित एकल नारी, विधवा नारी जिसके बच्चे उस पर आश्रित हों, शारीरिक रुप से विकलांग व्यक्ति जोकि विकलांगता अधिनियम 1955 में परिभाषित किया गया है तथा उचिल मूल्य की दुकान को कुशलतापूर्वक संभालने में सक्षम हो, भूतपूर्वक सैनिक, शिक्षित बेरोजगार जिनके परिवार से कोई स्थाई नौकरी में कार्यरत न हो, ऐसे व्यक्तियों को द्वितीय प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा तृतीय प्राथमिकता हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम से आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं।
    उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति उचिल मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन 22 जून तक ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास होना अनिवार्य है तथा आयु सीमा 18-45 वर्ष होनी चाहिए।  राजीव शर्मा ने बताया कि आवेदन केवल आनलाईन माध्यम से ही प्राप्त किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त आवश्यक दस्तावेज़ जैसे एकल नारी, विधवा, अपंगता प्रमाण पत्र, भूतपूर्व सैनिक, बेरोज़गारी प्रमाण पत्र आदि प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किए होनी चाहिए अन्यथा वांछित दस्तोवेज़ों को अपलोड़ न करने पर आवेदन स्वतः रद्द समझे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-226016 पर सम्पर्क कर सकते हैं।