जालंधर/ वरुण हर्ष: वाल्मीकि टाइगर फोर्स ऑल इंडिया ने देर रात जालंधर बंद करने का ऐलान किया था। लेकिन आज सुबह रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठे होने के बाद टाइगर फोर्स ने जालंधर बंद की कॉल वापस लेने का ऐलान कर दिया है। बता दे कि बीते दिन टाइगर फोर्स ने सभी जालंधर वासियों से अपील करते हुए कहा था कि आप हमारा समर्थन दें। पोस्ट मैट्रिक स्कालरशिप और कॉलेज के विद्यार्थियों पर पुलिस प्रशासन की तरफ से किए गए लाठीचार्ज को पुलिस कमिश्नर की तरफ से उनके समाज के साथ की मीटिंग को नजरअंदाज किया गया था। जिसके विरोध में जालंधर पूर्ण रूप से 12 जून दिन सोमवार सुबह 9:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक बंद रखने का ऐलान किया था। लेकिन अब बंद की कॉल वापस ले ली है।
Blog
-

आज का राशिफल,12 जून 2023
आज का राशिफल,12 जून 2023
वृष: अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे। चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी।मिथुन: परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।कर्क: निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।सिंह: व्यवसाय ठीक चलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।कन्या: संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।तुला: कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।वृश्चिक: स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।धनु: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी।मकर: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। धैर्य एवं संयम बना रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है।कुंभ: रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।मीन: मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। -

जालंधरः भारी मात्रा में शराब की तस्करी करता आप कार्यकर्ता गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्ष: मॉडल टाउन पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने चंडीगढ़ मार्का दारू पकड़ी है। यह खेप शराब तस्कर सोनू टैंकर निवासी ठाकुर सिंह कालोनी, सूर्या एनक्लेव की है।

पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनू पहले कांग्रेस के एक विधायक का करीबी था।

सरकार बदलने के बाद तस्कर सोनू आम आदमी पार्टी के एक नेता का करीबी हो गया। कहा जा रहा है कि आप नेता के नाम की आड़ में शराब तस्करी की जाती थी। थाना प्रभारी हरिदंर सिंह का कहना है कि 325 पेटी के करीब शराब बरामद की है। जल्दी ही पुलिस प्रेस कॉन्फ्स के जरिए इस मामले का खुलासा करेंगी।


-

जालंधरः 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या
जालंधर, वरुण/हर्ष : थाना 5 के अंतर्गत आते लसूड़ी मोहल्ला में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते 20 वर्षीय युवक ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लसूडी मोहल्ला निवासी रोहित के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुभाष ने बताया कि उसका बेटा सलून का काम करता था और रविवार शाम जब वह कमरे के अंदर दाख़िल हुए तो उसके बेटा रोहित पंखे से लटका हुआ था।
जिसके बाद उन्हें तुरंत पुलिस को सूचित किया। वहीं दूसरी तरफ थाना पाच के एएसआई मनजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें शव को क़ब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। मृतक के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चला है और वह मामले की जाच कर रहे है।
-

सुहागरात के अगले दिन बेड पर तड़पता मिला दूल्हा, लगे 26 टांके
नागौर : राजस्थान के नागौर जिले में हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां छत पर लगा पंखा गिरने से युवक की गर्दन कट गई। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने घंटों की मेहनत के बाद 26 टांके लगाकर युवक की जान बचाई। उसका एक दिन पहले ही निकाह हुआ था। दरअसल, जिले के मकराना के गौड़ाबास मोहल्ले में युवक पर चलता हुआ सीलिंग फैन गिर गया। जिससे उसकी गर्दन कट गई और हाथ पर भी गहरा जख्म हो गया। एक दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी। मार्बल व्यापारी 27 साल के इकराम पुत्र शेख रमजान सिसोदिया का निकाह 9 मई को अब्दुल सराय की रहने वाली 24 साल की जन्नत पुत्री मेहमूद आलम से हुआ था। रात में निकाह की सारी रस्में पूरी हुईं। शनिवार सुबह होने के बाद जन्नत वापस अपने मायके चली गई। रातभर जागने के कारण इकराम काफी थका हुआ था। इसलिए वह अपने कमरे में सोने चला गया।
दोपहर करीब 12 बजे कमरे में सोए इकराम के चिल्लाने की आवाज आई। चीखने की आवाज सुनकर परिजन और रिश्तेदार दौड़कर कमरे में पहुंचे। देखा तो इकराम खून से लथपथ था। उसकी गर्दन औक एक हाथ में गहरा घाव था खून बह रहा था। पलंग पर सीलिंग फैन पड़ा हुआ था। चलता हुआ सीलिंंग फैन सो रहे इकराम पर गिर गया था। पंखे के ब्लेड से उसकी गर्दन और हाथ पर गहरा घट लग गया था। तत्काल ही उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया। इकराम की हालत देखकर तत्काल ही अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर फारूक ने बताया कि इकराम के गले के दो तरफ की खून की नसें कट गई थीं। उनमें से खून निकल रहा था। किसी दूसरे अस्पताल में रेफर करने की स्थिति नहीं थी इसलिए डॉ. ईश्वर, डॉ. रजत, मेल स्टाफ नर्स प्रकाश, प्रेम, रमेश के साथ मिलकर इकराम का ऑपरेशन किया गया और डैमेज नसों को वापस जोड़ा गया। उसके गले में 26 टांके आए हैं। युवक की हालत पहले से बेहतर है। हालांकि, उसका खून बहुत बह गया था। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर मकराना पुलिस थाना से हेड कांस्टेबल प्रकाश भी अस्पताल पहुचें। इकराम का बयान लिया और उसके घर पर जाकर वह कमरा भी देखा जिसमें इकराम सोया हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि इकराम ने पंजाब के अंबाला में मार्बल का गोदाम लिया हुआ है। मामले में विभिन्न एंगल से पुलिस जांच कर रही है। थानाधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि युवक की हालत खतरे से बाहर है। यह हादसा था या किसी तरह की साजिश इसका पता लगाया जा रहा है।
-

बड़ी खबर : कल नहीं होगा पंजाब बंद
चंडीगढ़: पंजाब के विभिन्न संगठनों ने कल पंजाब बंद का आह्वान वापस ले लिया है। यानी कि सोमवार को पंजाब बंद नहीं रहेगा। यह फैसला दलित संगठनों के नेताओं की कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा के साथ हुई बैठक में लिया गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कैबिनेट सब कमेटी की बैठक होगी, जिसमें संगठन की मांगों पर चर्चा होगी।
मोहाली में पक्के मोर्चे पर बैठे एससी समुदाय के समर्थन में कमलेश्वर वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट जिला कपूरथला के अध्यक्ष चरणजीत हंस व आदि धर्म समाज के जिला कपूरथला के प्रचारक साबी लंकेश ने संयुक्त वक्तव्य मेन ने 12 जून को पंजाब बंद की काल दी थी हड़ताल का अहम् मुद्दा विभिन्न विभागों में स्वर्ण वर्ग (जनरल वर्ग) के लोगों की ओर से फर्जी एससी प्रमाणपत्र का इस्तेमाल करके नौकरियां हासिल करने के विरोध का था । जिसके चलते शांतिपूर्वक ढंग से पंजाब बंद करने का ऐलान किया गया था ।
-

ਪੰਜਾਬ : ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦੀ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ, ਕੀਤਾ ਸੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ: ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਹਰਿਤਾ ਬਾਂਸਲ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਦੇ ਠਾਕੁਰ ਮੁੱਹਲੇ ਵਿਚ ਸਥਿਤ ਇਕ ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਦਵਾਈ ਵੇਚਣ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਰੱਗ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਮੈਡਮ ਹਰਿਤਾ ਬਾਂਸਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਇਕ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਈ ਸੀ ਕਿ ਗਿੱਦੜਬਾਹਾ ਦੇ ਠਾਕੁਰ ਮੁਹੱਲਾ ਸਥਿਤ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ‘ਤੇ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਦਵਾਈ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਵੇਚੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ‘ਤੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬੀਤੀ 19 ਮਈ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਦਵਾਈ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਸੀ।
ਜਿਸ ‘ਤੇ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਇਕ ਨੋਟਿਸ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਪਰੰਤੂ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਮਾਲਕ ਵਿਜੇ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਨੋਟਿਸ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਵੀ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੂਦਾ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਦਵਾਈ ਨੂੰ ਬੱਚਿਆਂ ਅਤੇ ਵੱਡਿਆਂ ਨੂੰ ਵੇਚਣਾ ਜਾਰੀ ਰੱਖਿਆ। ਅੱਜ ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਮੁੜ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੁਕਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿਚੋਂ ਪ੍ਰੀਗਾਬਾਲਿਨ ਸਾਲਟ ਦੇ ਕੁੱਲ 6 ਡੱਬੇ ਬਰਾਮਦ ਹੋਏ, ਜਿਸ ਦੇ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਕਤ ਕੇ.ਏ. ਮੈਡੀਕਲ ਹਾਲ ਨੂੰ ਅਗਲੇ ਹੁਕਮਾ ਤੱਕ ਸੀਲ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਅਗਲੇਰੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

-

Jalandhar: WONDERLAND के वाटर पार्क में बच्ची की मौत!
बच्ची की मौत की सचाई आई सामने, पढ़े पूरा मामला
जालंधर/वरुणः लांबड़ा के पास स्थित ज़िला जालंधर के मशहूर थीम पार्क वंडरलैंड के वाटर पार्क में घायल हुई बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। वाटर पार्क में फैमिली के साथ आई 12 साल की बच्ची जब वाटर स्लाईड लेकर पानी से बाहर आई तो गिर गई। इस घटना से वंडरलैंड पार्क में अफ़रा-तफ़री मच गई। इस दोरान वंडरलैंड के स्टाफ और बच्ची के परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन अस्पताल पहुंचने तक बच्ची दम तोड़ चुकी थी।
यह हादसा कुदरती था इसलिए फैमीली शव को लेकर चली गई। वंडरलैंड की मैनेजमेंट ने इस हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जैसे ही घटी तभी उनके स्टाफ ने बच्ची के इलाज हैतु अस्पताल पहुंचाने में परिजनों कि सहायता की और उनके पार्क में आने वाले कस्टर्मस की सिक्योरिटी का पुख्ता इंतजाम किया गया है।
-

उड़ान ने किया पहले साल में 30 छात्र छात्राओं के सपने पूरे करने का प्रयास
देवेन्द्र भुट्टो ने कहा ऐसी संस्था ही करती है समाज का निर्माण
ऊना/ सुशील पंडित: उपमण्डल बंगाणा की एक मात्र उड़ान संगठन जिसमे न खाता न बही लेकिन फिर भी सारे काम सही,ऐसी संस्थाएं समाज में अच्छा काम करती हैं यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने उड़ान संगठन के प्रथम वार्षिक समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ ने शिरकत करते हुए कहे ओर ज्योति प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मंच संचालन करते हुए प्यारेलाल शर्मा वंदेमातरम् के साथ आए हुए अतिथियों का सम्मान किया ।संगठन के बारे मे राममूर्ति शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उड़ान का न तो कोई खाता है और यहाँ आर्थिक दान गुप्त रूप से किया जाता है जिसकी सहायता करनी होती है उसके खाते में दानी सज्जन सीधा डाल देता हैं ओर बदले में केवल स्वच्छ समाज निर्माण का आश्वाशन लेते है ।मुख्य संरक्षक योगराज भारद्वाज ने वर्षभर के कार्यों की जानकारी दी ओर कहा कि यूं तो बहुत सी संस्था समाजसेवा करने मे आगे है लेकिन उड़ान संगठन का सेवा करने का तरीका बिल्कुल ही अलग है । जो कोई आर्थिक रूप गरीब छात्र संसाधनों की कमी से नही पढ़ पा रहा है उसकी सहायता संग़ठन इस प्रकार करता है कि उसके स्वाभिमान को ठेस न पहुंचे क्योंकि उसको सहायता राशि पहुंचाने पर न तो उसका फ़ोटो लिया जाता है और न ही सोशल मीडिया पर प्रचार किया जाता है ।कार्यकर्म के समापन पर विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि ये संग़ठन वास्तव मे सेवा कर रहा है जिसके लिए इनका हिमाचल बोर्ड मे पहले दस में स्थान प्राप्त करने वालों में प्लस टू विज्ञान मे प्रथम ओजस्वी उपमन्यु, तृतीय अर्शदीप चौधरी, प्लस टू आर्ट्स मे छठा स्थान रजनीश कुमारी ,सातवाँ स्थान तानिया शर्मा,मैट्रिक में दसवाँ स्थान वैष्णवनी शर्मा व समीक्षा, को सम्मानित किया गया । वहीं उड़ान द्वारा ली गई प्रतियोगिताओं में जतिन चौधरी, अनीश कुमार ,ऋषभ कुमार ,सत्यम शर्मा ,अंचल, शहजद बेगम, सूरज चंदेल ,सानिया, तमन्ना शर्मा ,कोमल ,मीनाक्षी, रमेश , रामाशीष नमन , कनुप्रिया, शुभम कांग, शुशेन,चाहत चौध, रवि कुमार , अर्शदीप, सानिया ,लक्ष्मी अभिनव ,आदर्श शर्मा, वंशिका,आदर्श शर्मा ,तमन्ना राणा ,आंचल शर्मा को प्रतियोगिता राशि सहित सम्मानित किया गया । इस अवसर पर जिला परिषद सत्या देवी,के.सी शर्मा,डी आर शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, कुलदीप शर्मा, सुदर्शन शर्मा मौजूद रहे। -

पंजाब : नहाने गए 2 युवकों की नहर में डूबने से मौत
बरनाला: उत्तरी भारत में इन दिनों गर्मी का सितम जारी है। कई क्षेत्रों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। शनिवार को बरनाला का तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इस गर्मी से राहत पाने के लिए बरनाला के 3 नौजवान हरिगढ़ नहर में नहाने पहुंच गए। इस दौरान 2 की नहर में डूबने से मौत हो गई। हालांकि नहर में पानी कम होने की वजह से बहाव बहुत कम था, लेकिन तीनों युवक धीरे-धीरे उस ओर चले गए जहां पानी ज्यादा था। पानी के साथ-साथ उस तरफ गहराई भी बढ़ती गई, जिसका ये तीनो अंदाजा नहीं लगा पाए और वह पानी के बहाव के साथ गहराई की ओर बढ़ते चले गए। ऐसे में वे तीनों पानी में डूबते गए।
इस दौरान 2 युवक नहर में ही डूब गए जबकि एक युवक पानी के तेज बहाव को देखकर वापस लौट आया, जिसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और गोताखोरों की मदद से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दोनों युवकों को बाहर निकाला गया। दोनों युवकों के शव को सरकारी हॉस्पिटल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें, नदी और नहर में नहाते समय डूबने से मौत होने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी ऐसी कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब में भी एक नाबालिग की नहर में नहाते समय डूबने से मौत गई है। गौरतलब है कि रवि नाम का नाबालिग अपने दोस्तों के साथ यमुना नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया, हालांकि उसके साथियों ने उसे बचाने का कोशिश की थी, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।