Blog

  • ਜਲੰਧਰ: PNB ਬੈਂਕ ਦੇ ATM ਤੇ ਹੋਈ ਲਖਾਂ ਦੀ ਚੋਰੀ

    ਜਲੰਧਰ (ENS): ਜੀਟੀ ਰੋਡ ਭੋਗਪੁਰ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਪੰਜਾਬ ਨੈਸ਼ਨਲ ਬੈਂਕ ਨੂੰ ਚੋਰਾ ਨੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਕੇ ਲਖਾ ਦੀ ਚੋਰੀ ਕਰ ਲਈ । ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਕਟਰ ਨਾਲ ਏਟੀਐੱਮ ਦੇ ਕੈਸ਼ਬਾਕਸ ਨੂੰ ਕੱਟ ਲਿਆ ਤੇ ਕੈਸ਼ ਬਾਕਸ ਲੈ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜਿਸ ਵਿਚ  7 ਲੱਖ, 48 ਹਾਜ਼ਰ ਰੁਪਏ ਦੇ ਕਰੀਬ ਨਕਦੀ ਸੀ। 

    ਬੈਂਕ ਮੈਨੇਜਰ ਪਰਸ਼ੋਤਮ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਚੋਰ ਨੇ ਏਟੀਐੱਮ ਅੰਦਰ ਦਾਖ਼ਲ ਹੁੰਦੇ ਹੀ, ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ‘ਤੇ ਸਪਰੇ ਮਾਰ ਦਿੱਤੀ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕੈਮਰਿਆਂ ‘ਚ ਕੁਝ ਵੀ ਕੈਦ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਭੋਗਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। 

    ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਬੈਂਕ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੇ ਲਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਹੁੰਦਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੈਂਕ ਦੇ ਨੇੜੇ-ਤੇੜੇ ਦੇ ਸਾਰੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਚੈੱਕ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਤੋਂ ਪਤਾ ਲੱਗਾ ਕਿ ਚੋਰ ਕਰੇਟਾ ਗੱਡੀ ਚ ਆਏ ਸਨ। ਪੁਲਿਸ ਛੇਤੀ ਹੀ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰ ਲੇਵੇਗੀ।

  • ਪੰਜਾਬ: Gun Point ਤੇ ਦੁਕਾਨ ਤੋਂ ਸਿਗਰਟ ਲੈਣ ਆਏ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਕੀਤੀ ਲੁਟ, ਦੇਖੋ CCTV 

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜਿਲੇ ਚ  ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦਾ ਸਿਲਸਿਲਾ ਰੁਕਣ ਦਾ ਨਾਮ ਨਹੀਂ ਲੈ ਰਿਹਾ, ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਦਾਅਵੇ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਥੇ ਹੀ ਲੁਟੇਰੇ ਲਗਾਤਾਰ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜਾ ਮਾਮਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਾਂਸੀ ਗੇਟ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਇੱਕ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਬੈਠੇ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਪਿਸਤੌਲ ਦਿਖਾ ਲੁਟੇਰੇ ਕਰੀਬ 30 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ ਹਨ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਮਹਿਲਾ ਖੁਸ਼ਬੂ ਅਤੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ  ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਸਿਗਰਟ ਲੈਣ ਲਈ ਆਏ ਸਨ। ਅਚਾਨਕ ਲੁਟਰੇਆ ਨੇ ਦੋਵਾਂ ਤੇ ਪਿਸਤੌਲ ਤਾਣ ਕੇ ਜੇਬਾਂ ਅਤੇ ਗੱਲੇ ਵਿਚੋਂ ਸਾਰੇ ਪੈਸੇ ਕੱਢ ਲਏ। ਪੁਲਿਸ ਘਟਨਾ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

  • देश के विकास में महिला वर्ग का विशेष योगदान: रायजादा

    देश के विकास में महिला वर्ग का विशेष योगदान: रायजादा 
    ऊना/सुशील पंडित: आज ब्लॉक महिला कांग्रेस ऊना की जिला मुख्यालय स्थित विश्राम गृह में बैठक हुई। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने की। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार का इतिहासिक एक बर्ष पूरा हुआ है। जिसके चलते सरकार ने विभिन्न विभागों में करीब 20 हजार से अधिक पद सृजित किए और भर्तियां शुरू कर दी। जबकि पूर्व भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में बेरोज़गारी चर्म सीमा पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है। कांग्रेस पार्टी का विकास विज़न रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मकसद फूट डालो और राज करो की नीति है। इस मौके पर पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि देश के विकास में महिला वर्ग का विशेष योगदान रहा है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही महिला वर्ग को समाज में आगे बढ़ा ने लिए अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि सरकार में महिलाओं की भूमिका भी सुनिश्चित की जाएगी। 
    उन्होंने कहा कि संगठन में जल्दी ही फेरबदल होंगे और चेहरों को मौका दिया जाएगा। ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके।
    बैठक में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पवना चौधरी, बीडीसी शकुंतला देवी, बीडीसी कंचन देवी,आशा देवी, पूर्व प्रधान जसवीर कौर जस्सी, ऊना शहरी महिला अध्यक्ष सुमन खन्ना, ब्लॉक महासचिव निर्मला देवी, पार्षद मंजू सैणी, पूजा देवी, रूहाना शेख, पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कौर, सुख सैणी, रेखा देवी, अंजना रायजादा, ऊना शहरी के प्रधान तिलकराज सैणी, ब्लॉक यूथ अध्यक्ष गुरजीत सिंह मान, ब्लॉक महासचिव शिव कुमार सहोड़, रजिंद्र सैणी,प्रधान पूजा देवी, पूर्व प्रधान राणी देवी,सहित कई महिला नेत्रियों ने भाग लिया।
  • ऑप्टेक ITI टकारला में रोजगार मेला 9 को 

    ऑप्टेक ITI टकारला में रोजगार मेला 9 को 

    ऊना/ सुशील पंडित: ऑप्टेक आई टी आई संस्थान टकारला में 9 जनवरी को सुबह 9: 30 बजे रोजगार मेले का आयोजन होगा। यह जानकारी संस्थान के प्रबंध निदेशक सुशील शर्मा ने दी। उन्होने बताया कि मारूति सुजुकी कंपनी गुजरात की ओर से आई टी आई एनसीवीटी से मान्यता प्राप्त विभिन्न व्यवसाय के लिए आईटीआई केंद्र टकारला मोड़ में चयन किया जाना है। इस भर्ती में फिटर, इलेक्ट्रीशियन, बेल्ड, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, मशीनस्ट, ट्रैक्टर मैकेनिक, पेंटर, टूल एंड डाई आदि के ट्रेनी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 24 साल के बीच होनी चहिए। उपरोक्त ट्रेड के पासआउट युवा भाग ले सकते हैं। कम्पनी की ओर सिलेक्ट यूबाओ को वेतनमान एफटीसी 21,500 रूपए व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होने कहा की युवा इस चयन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए स्कूल, आईटीआई के मूल प्रमाण पत्र व 5 फोटो साथ लाने होंगे। उन्होंने कहा कि युवा अधिक जानकारी आप्टेक आईटीआई टकारला मोड़ ऑपोजिट सब्जी मंडी में आकर ले सकते हैं। उन्होंने कहा की संस्थान का मुख्य लक्ष्य आईटीआई पास कर चुके स्टूडेंट्स को रोजगार दिलाने में अहम भूमिका निभाना है।
  • स्कूटर की टक्कर से एक घायल

    स्कूटर की टक्कर से एक घायल

    ऊना/सुशील पंडित: संतोषगढ़ में एक स्कूटर चालक राहगीर को टक्कर मारकर फरार हो गया। जबकि ऐसे ही एक कानून के विरोध में देशभर के ट्रक ड्राइवरों ने चक्का जाम कर रखा था। इस मामले में टक्कर मारने वाले के विरुद्ध कठोर नियमों के तहत कार्रवाई को आखिर कौन रोकना चाहेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के रोपड़ जिले का सुशील कुमार पुत्र राम सरूप मंगलवार को दोपहर बाद अपनी वैन से संतोषगढ़ पहुंचा। गाड़ी खड़ी करने के बाद वह सड़क पार कर रहा था कि तभी एक एक्टिवा स्कूटर ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह गिरकर घायल हो गया और अज्ञात स्कूटी चालक तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गया। सुशील कुमार ने ऊना सदर थाने में अज्ञात एक्टिवा चालक के विरुद्ध शिकायत दर्ज की है। पुलिस ने भी भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 व मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तालाश शुरू कर दी है।
  • एचआरटीसी बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ा

    एचआरटीसी बस का पहिया महिला के पैर पर चढ़ा

    ऊना/सुशील पंडित: एचआरटीसी बस के चालक के ऊपर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर की सुबह लगभग 8 बजे जौड़वड़ उझे खास की रहने वाली प्रकाशो देवी अपने 6 वर्षीय पोते के साथ बाजार जा रही थी। तभी एचआरटीसी की बस तेज रफ्तार से उनकी ओर आई। बस का नंबर एचपी-72-9981 बताया जा रहा है। प्रकाशो देवी ने आगे बताया कि बस का एक पहिया उसके पैर के ऊपर चढ़ गया जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी बस चालक जरनैल सिंह पुत्र संत राम, निवासी ग्राम गिंडपुर मलौन, वार्ड नंबर 6, तहसील अंब के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
  • सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा से अंग्रेजी मीडियम में की जाएगी शिक्षा आरम्भ

    रा.व.मा.पा. लोदी माजरा तथा गुल्लरवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित
    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंश और ड्रोन जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे-राम कुमार
    बददी/सचिन बैंसल: मुख्य संसदीय सचिव राम कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से पहली कक्षा से सभी सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम से शिक्षा आरम्भ करेगी। राम कुमार आज दून विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोदी माजरा तथा गुल्लरवाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पाठ्यक्रमों को रोज़गारन्मुखी बनाने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पहली कक्षा से ही बच्चों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए योजना तैयार की गई है वहीं आई.टी.आई स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंश और ड्रोन जैसे पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। राज्य सरकार गरीब मेधावी छात्रों को व्यवसायिक शिक्षा के लिए कम दरों पर ऋण की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह निर्णय छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक युग में आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा।
    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन एवं जनहितकारी सोच के अनुरूप  राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला निर्मित कर कक्षाएं आरम्भ कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के निर्माण पर 9.50 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं तथा छात्रों की सुविधा के लिए उनके प्रयासों से 32 लाख रुपए की लागत से फर्नीचर उपलब्ध करवाया गया है।
    मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि शिक्षित बेरोज़गार युवाओं को स्वरोज़गार की दिशा में अग्रसर करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 680 करोड़ रुपए की राजीव गांधी स्वरोज़गार स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के अंतर्गत युवाओं को ई-टैक्सी खरीदने के लिए 50 प्रतिशत का अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।
    उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित कर बधाई दी और आशा जताई कि जो छात्र इस वर्ष कोई पुरस्कार नहीं प्राप्त कर पाए हैं वह अपनी कमियों का विश्लेषण कर आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
    उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदी माजरा के खेल मैदान के लिए लगभग 150 मीटर लम्बा डंगा मनरेगा के माध्यम से लगवाने का आश्वासन दिया तथा स्कूल के लिए वोकेशनल लैब सी.एस.आर के माध्यम से बनवाने की घोषणा की।
    राम कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुल्लरवाला में सी.एस.आर. के माध्यम से निर्मित परीक्षा हॉल का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के अन्य सरकारी विद्यालयों में भी सी.एस.आर. के माध्यम से परीक्षा केन्द्र बनवाए जाएंगे।
    उन्होंनेे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लोदी माजरा तथा गुल्लवाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 10-10 हजार रुपए देने की घोषणा की।
    इस अवसर छात्रों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्य ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। मुख्य संसदीय सचिव ने इस अवसर पर स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और इनके शीघ्र निपटारे के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
    इस अवसर पर ग्राम पंचायत लोदी माजरा की प्रधान दर्शना देवी, उप प्रधान गुरचरण सिंह, पूर्व प्रधान रामलाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोदी माजरा के प्रधानाचार्य रमेश शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुल्लरवाला की प्रधानाचार्य उपमा शर्मा, एसएमसी गुल्लरवाला के प्रधान गुरपाल सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य राम किशन, राणा, खण्ड कांग्रेस समिति दून के पूर्व अध्यक्ष दयाराम रेंजर, समाजसेवी हरभजन सिंह तथा अन्य अध्यापक व अभिभावक उपस्थित थे।
  • औद्योगिक निवेश के लिए नियमों व कानूनों में सरलीकरण करना वक्त की जरुरत: राजीव अग्रवाल

    बददी/सचिन बैंसल: बीबीएनआईए के पदाधिकारियों ने कहा कि  हिमाचल प्रदेश का उद्योग जगत सिर्फ कारखाने स्थापित करने के लिए ही नहीं जाना जाता बल्कि इसके यहां के औद्योगिक, सामाजिक व रोजगार के सृजन में अहम योगदान है।  हिमाचल प्रदेश का उद्योग जगत बीबीएन में 4 लाख व पूरे प्रांत में 10 लाख का रोजगार दे रहा है। प्रदेश की जो स्थिति है उसके बाद उद्योग जगत को संभालना व उसका संरक्षण संर्वधन तथा उत्थान करना राज्य सरकार का काम है। इसके लिए जहां विशेष नीतियां बननी चाहिए वहीं नियमों का सरलीकरण समय की मांग ही नहीं बल्कि जरुरत है। यह बात बददी के निकट किशनपुरा ली मैरियट सभागार में पत्रकार से बातचीत में बोल रहे ते। 
    बीबीएन उद्योग संघ के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, महासचिव यशवंत गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग पुरी, संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया, हरीश अग्रवाल, संगठन मंत्री मुकेश जैन व सलाहकार शैलेष अग्रवाल ने कहा कि बीबीएन क्षेत्र राज्य के औद्योगीकरण में 70 फीसदी योगदान देता है और यह राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है। इसमें लगभग 1 लाख करोड़ के टर्नओवर वाली लगभग 2400 सक्रिय इकाइयां शामिल हैं, जो लगभग 4.0 लाख लोगों को रोजगार देती हैं, एसजीएसटी में 29फीसदी योगदान देती हैं और एचपीएसईबीएल द्वारा बेची जाने वाली कुल बिजली का लगभग 45फीसदी उपभोग करती हैं।
    एक साल में उद्योग जगत पर हर तरफ से मार-
    अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व संगठन मंत्री मुकेश जैन ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में उद्योग जगत पर कुछ निर्णय थोपे गए हैं, जिससे  कुछ उद्योगों ने अपना आधार बददी बरोटीवाला से स्थानांतरित कर लिया है, कुछ बड़ी कंपनियों ने हिमाचल प्रदेश में विस्तार न करने का निर्णय लिया और नए निवेश को अन्य राज्यों में स्थानांतरित कर दिया। बीबीएनआईए ने कहा कि बिजली शुल्क में वृद्धि एच.पी. सरकार का बिजली शुल्क में असामान्य वृद्धि की, जो अब देश में सबसे अधिक है। औद्योगिक नीति में जिस नए उद्योग के लिए रियायती शुल्क का वादा किया गया था, उसे वापस ले लिया गया है और ऐसे मामलों में प्रभाव 18 फीसदी गुना बढ़ गया है।  इसके अलावा, इसे पहली बार कैप्टिव जनरेशन पर भी थोपा गया है और सौर ऊर्जा को भी नहीं बख्शा है। निवेश आकर्षित करने की राज्य की एकमात्र यूएसपी ख़त्म हो गई है। प्लास्टिक, एल्युमीनियम और सीसा जैसे नए अतिरिक्त उत्पादों पर एजीटी का लेवी- उद्योग इस लेवी को वापस लेने के लिए कह रहा है। 
    प्रतिस्पर्धी परिवहन लागत-
    उद्योग ने हमेशा धरती पुत्र के साथ काम करना पसंद किया है और इसे कम करने के लिए निरंतर चर्चा के साथ 30-40 फीसदी अधिक माल ढुलाई शुल्क वहन कर रहा है। इसके बजाय, एनटीओयू द्वारा हाल ही में माल ढुलाई शुल्क में 12फीसदीकी मनमाने ढंग से वृद्धि ने उद्योग को झटका दिया है। कई सदस्यों ने अपनी स्थिरता के बारे में हमसे संपर्क किया है। उद्योग के पास इसे बंद करने या बाहर से ट्रक मंगाने के लिए एनटीओयू से लडऩे के अलावा कोई विकल्प नहीं है और बड़ी कंपनियां दूसरे विकल्प को प्राथमिकता देती हैं।
    विभाग की सेवाओं का उपयोग करने की बाध्यता –
    बोरवेल खुदाई के लिए पंजीकृत विक्रेता का एक और कार्टेल बन गया और उद्योग को खुले बाजार की तुलना में 40फीसदी अधिक लागत चुकानी पड़ी।
    बुनियादी ढांचा-
    राजेंद्र गुलेरिया ने कहा कि आधुनिक आवास, अस्पताल, स्कूल, स्ट्रीट लाइट आदि जैसी मानक रहने योग्य सुविधाओं की कमी के साथ संयुक्त आंतरिक भौतिक बुनियादी ढांचे की कमी है। सरकार को नालागढ़ सिसवां रोड और बददी को ट्राई-सिटी के लिए योजनाबद्ध मेट्रो परियोजना से जोडऩे का प्रयास करना चाहिए। नालागढ़-दभोटा और नालागढ़ ढेरोवाल रोड फोर लेन बनना चाहिए।
    नगर निगम बने बीबीएन-
    संयुक्त सचिव अशोक राणा नेक हा कि बीबीएन उद्योग संघ ने शहरीकरण के प्रति अपने सोच व प्रतिबद्वता दर्शाई है। अनुराग पुरी ने कहा कि नगर निगम के गठन से पूरे बीबीएन के नियोजित विकास करने और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए भारत सरकार की योजनाओं से धन का उपयोग करने में मदद मिलेगी।
    धारा 118 की प्रक्रिया का सरलीकरण-
    बीबीएन उद्योग संघ के संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया  व संगठन मंत्री मुकेश जैन ने कहा कि यह एक लंबे समय से लंबित मुद्दा है, विशेष रूप से एक ही उद्देश्य के लिए किराए पर देने या बेचने के दौरान बार बार अनुमतियों के लिए। सरलीकरण के सरकारी दावों के बावजूद ज़मीन पर कुछ नहीं हुआ। निवेश ब्यूरो- सभी अनुमतियों के लिए व्यापार करने में आसानी के लिए एकल बिंदु संपर्क  बनाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं हुआ है।
  • पति पत्नी पर लाठी डंडों से हमला

    पति पत्नी पर लाठी डंडों से हमला

    ऊना/सुशील पंडित : घनारी के अंबोआ गांव की एक महिला ने सात लोगों के विरुद्ध मारपीट का आरोप लगाया है। गगरेट थाने में दी शिकायत में अंबोआ की रहने वाली प्रीति शर्मा पत्नी अरुण कौशल ने लिखा है कि उसके ही गांव की रहने वाली अनीता पत्नी सुरेश व 6 अन्य ने 31 दिसंबर की शाम को उनके घर में घुस कर हमला किया। जब उसने अपने बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने उसके पति पर लाठी डंडों से वार किए जिससे उसका पति घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता 323, 147, 149 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • मैहतपुर में लड़ाई, क्रॉस पर्चा दर्ज

    मैहतपुर में लड़ाई, क्रॉस पर्चा दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : मैहतपुर में हुई एक लड़ाई थाने में जब पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्षों पर मामले दर्ज कर दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मैहतपुर के वार्ड नंबर 2 की रहने वाली अरुणा कुमार पत्नी यशपाल शर्मा ने मैहतपुर थाने में दी शिकायत में लिखा है कि उनके वार्ड के ही रहने वाले राजकुमार पुत्र कश्मीरी राम और करण पुत्र राजकुमार ने रात्रि लगभग 10ः25 पर उनके घर में जबरदस्ती घुस आए और दोनों अरुणा कुमारी के पुत्र के साथ मारपीट और गालीगलौच करने लगे। वहीं राजकुमार ने अरुणा कुमारी और उसके परिवार के तीन अन्य लोगों पर रास्ता रोककर मारपीट का आरोप लगाया है। इन दोनों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मैहतपुर थाने में राजकुमार व उसके बेटे के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा धारा 451, 323, 504, 506, 34 व राजकुमार की शिकायत पर अरुणा कुमारी व तीन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 504, 34 के तहत मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।