Blog
-
नवदीप ठाकुर को भारतीय किसान मोर्चा जिला महामंत्री पद का दायित्व
ऊना/ सुशील पंडित : वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता नवदीप ठाकुर को भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री पद का दायित्व दिया गया है। ऊना विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर गांव के पूर्व में उप प्रधान रह चुके नवदीप ठाकुर भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता है। नवदीप ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिए भाजपा नेतृत्व, ऊना के विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, भाजपा जिला अध्यक्ष बलवीर चौधरी और किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जसविंदर सिंह काला का आभार व्यक्त किया है। नवदीप ठाकुर ने कहा कि पार्टी द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वह उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों और किसानों के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की योजनाओं को संबंधित पक्ष तक पहुंचाने में पूरा प्रयास किया जाएगा। -
बीटा ड्रग कंपनी ने अपनी सभी इकाईयो में लगाए रक्तदान शिविर
कंपनी के संस्थापक ड़ॉ. जीवन दास की स्मृति में हुए कार्यक्रम
ब्लड बैंक चंडीगढ़ की टीम ने रक्त किया एकत्रित
नंदपुर में 69, कोटला में 93 व डेराबसी में 45 कामगारों ने किया रक्तदान
बददी/ सचिन बैंसल : बीटा ड्रग कंपनी ने अपनी सभी इकाईयो में वीरवार को कंपनी के संस्थापक ड़़ॉ. जीवन दास बतरा की पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर लगाए। जिसमें लोधी माजरा औद्योगिक क्षेत्र के नंदपुर बीटा ड्रग कंपनी में 69, बरोटीवाला के कोटला गांव स्थित ऐडले फारमुलेशन में 93 और पंजाब के डेराबसी स्थित एडले लैब में 45 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक चंडीगढ़ की डाक्टर जसप्रीत कौर की टीमों ने रक्तदान एकत्रित किया। नंदपुर में बीटा ड्रग में लगाए गए शिविर में बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने शिरकत की। कंपनी के अमित गर्ग व सुखराज ने रक्तदान शिविर के पहले डोनर के रूप में रक्तदान किया। सुखराज ने 8वीं अमित गर्ग ने 10वीं बार रक्तदान दिया। इसके अलावा गौरव, कलर्स इंडिया से निकिता व सीमा देवी, मित्रदेव शर्मा समेत 69 लोग इस पुनीत कार्य का हिस्सा बने। मुख्य अतिथि देवव्रत यादव ने कहा कि अभी तक लोग रक्तदान करने के डरते थे लेकिन अब प्रचार प्रसार होने से लोग स्वयं इसके लिए आगे आने लगे है। रक्तदान देने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं होती है, बल्कि कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या है, रक्तदान करने से वह सामान्य हो जाता है। हार्ट से जुड़े हुए सभी रोगों से निजात मिलती है, कोलेस्ट्रोल जैसी बीमारी भी रक्तदान करने से ठीक होती है। उन्होंने कंपनी के निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर की ओर से इस नेक कार्य को कराने के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के विशेष अतिथि कलर्स इंडिया कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री व वीटा ड्रग के निदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि यह शिविर कंपनी के संस्थापक डॉ. जीवन दास की स्मृति में हर वर्ष लगाया जाता है और कर्मचारियों के अलावा गांव के लोग भी इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते है। खून नालियो में न बहकर नाडियो में बहना चाहिए जिसके लिए उन्होंने रक्तदाताओं का अभार जाताया और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कंपनी की एकाउंट हैड सरिता चौहान, टैक्निकल हैड संजीव चौपड़ा, अवैश वर्मा समेत कंपनी का स्टाफ व कलर्स इंडिया के एकाउंड हैड भारती भी उपस्थित रही। -
पंजाबः गैंगस्टर रिंदा के साथी और पुलिस में चली ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो
मोहालीः बटाला पुलिस के साथ मिलकर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने सांझे ऑपरेशन में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान मोहाली में बदमाशों और पुलिस में ताबड़तोड़ गोलियां चली। जहां पुलिस ने वैपन की समगलिंग में सन्नी को घायल किया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि सीआईए स्टाफ मोहाली ने बलौंगी के पास गौशाला के पास मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी से पिस्तौल भी बरामद कर ली है।
बताया जा रहा है कि आरोपी गैंगस्टर रिंदा का साथी है। पुलिस ने बताया कि बीते दिन गिरफ्तार किए गए 2 आरोपियों से पूछताछ की। जिसके बाद पूछताछ के दौरान बालौंगी में छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके चलते पुलिस ने आज आरोपी को काबू करने की कोशिश। इस दौरान आरोपी सन्नी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस गोलीबारी में सन्नी की टांग में गोली लगी। जिसे काबू कर पुलिस ने आरोपी सन्नी को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।
-
ਪੰਜਾਬ : ਧਰਨੇ ‘ਤੇ ਬੈਠੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤਾ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ : ਸਾਡੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਬਹਾਲ ਕਰੋ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਾ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਆਪ ਜੀ ਨੂੰ ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਅੱਜ ਆਪਣੀਆਂ ਜਮੀਨਾਂ ਦੇ ਬਦਲੇ ਨੌਕਰੀ ਨੂੰ ਭਾਲਦੇ ਹੋਏ ਲਗਾਤਾਰ 9 ਮਹੀਨੇ ਧਰਨੇ ਉੱਤੇ ਬੈਠੇ ਹੋਏ ਦੁਖੀ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਡੀਆਂ ਨੌਕਰੀਆਂ ਬਹਾਲ ਕਰੋ ਦੇ ਨਾਰੇ ਲਗਾਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਲਖਨੇਸ਼ ਸਿੰਘ, ਲਿਆਕਤ ਅਲੀ, ਸੰਤੋਸ਼ ਦੇਵੀ ਅਤੇ ਸੋਹਨ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਖਿਆ ਕਿ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਲੜਾਈ ਲੜਦੇ ਹੋਏ 9 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਹੋ ਗਏ ਹਨ ।
ਪ੍ਰੰਤੂ ਨਾ ਹੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਸੁਣਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਵੇਲੇ ਠੰਡ ਵੀ ਬਹੁਤ ਕੜਾਕੇ ਦੀ ਪੈ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਨਹੀਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ਼ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਆਪਣੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਰਣਜੀਤ ਸਾਗਰ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਕੜੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਗਰ ਜਲਦ ਹੀ ਉਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਸੁਣਿਆ ਗਿਆ ਤਾਂ ਇਹ ਧਰਨਾ ਆਪਣੀ ਹੋਰ ਹੀ ਰੂਪ ਰੇਖਾ ਤਿਆਰ ਕਰੇਗਾ। ਜਿਸ ਦੀ ਸਾਰੀ ਜਿੰਮੇਦਾਰੀ ਡੈਮ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਹੋਵੇਗੀ ।
-
पंजाब : अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस और आप पार्टी पर कसे तंज, देखें वीडियो
श्री मुक्तसर साहिब : शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल द्वारा मलोट में जिले भर की अकाली लीडरशिप के साथ मीटिंग की गई। और मेला माघी दौरान होने वाली श्री मुक्तसर साहिब में होने जा रही विशाल कॉन्फ्रेंस मैं अधिक से अधिक वर्करों को पहुंचने के लिए अपील की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि फरवरी महीने में पंजाब भर के हर एक हल्के में पंजाब बचाओ यात्रा निकाली जाएगी।
कांग्रेस ने पिछले 5 सालों में पंजाब का बहुत बड़ा नुकसान किया है और अब आम आदमी पार्टी भी वही कर रही है। पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने कहा कि इस बार श्री मुक्तसर साहिब में मेला माघी दौरान शिरोमणि अकाली दल की स्त्री विंग की माता भाग कौर जी को समर्पित एक विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है।
-
पंजाबः 2 सरपंचों सहित पंचायत सचिव गिरफ्तार, 4 के खिलाफ मामला दर्ज
संगरूरः विजिलेंस ब्यूरो ने गांव के विकास कार्यों में लाखों रुपये के कथित गबन के आरोप में 2 सरपंचों और 2 पंचायत सचिवों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर 2 सरपंचों और एक पंचायत सचिव को गिरफ्तार किया गया है।
इस बारे में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि सरबजीत सिंह, पूर्व सरपंच, गांव अलाल, जिला संगरूर और नरेश कुमार सिंगला, पंचायत सचिव (सेवानिवृत्त) ने जांच के दौरान पंचायत फंड से 2,00,927 रुपये की राशि और निर्माण सामग्री के गबन के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उक्त दोनों दोषियो के विरुद्ध मुकद्दमा नंबर 01, दिनांक 01-04-2024 आईपीसी धारा 409 और 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की 13 (1)-ए और 13 (2) के अधीन विजिलेंस ब्यूरो के पटियाला रेंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
-
पंजाबः सेवा केंद्रों के समय में हुआ बदलाव
संगरूरः पंजाब में बढ़ रही सर्दी को लेकर सुविधा केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जतिंदर जोरवाल ने कहा कि शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी सेवा केंद्रों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है। वहीं जारी आदेशों के मुताबिक सेवा केंद्रों का समय अब सुबह 9.30 से शाम 4.30 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि जिले में पड़ रही घनी धुंध और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 जनवरी तक संगरूर जिले के सभी सेवा केंद्रों का समय सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक बदल दिया गया है।
-
पंजाब सरकार के दिशा निर्देश पर अस्पताल में किए गए पुख्ता प्रबंध, देखें वीडियो
मोगा : लगातार बढ़ रही कड़ाके की सर्दी को देखते हुए पंजाब सरकार की और से सभी सरकारी अस्पतालों में मरीजों को हर तरह की सुविधा प्रदान करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए है। ताकि सर्दी में किसी भी मरीज को कोई परेशानी न आए। वही अस्पताल में दाखिल मरीजों के लिए सभी वार्डो में हीटर लगाने और मरीजों को गर्म कम्बल, रजाईया आदि देने की सुविधा को सुनिश्चित बनाया जाए। इस का जायजा लेने के लिए मोगा के सीएमओ डाक्टर राजेश अत्री ने पूरे स्टाफ के साथ सभी वार्डो का दौरा किया और मरीजों से उनका हाल चाल जाना।
सरकारी अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। वही सीएमओ डाक्टर राजेश अत्री ने बताया की सर्दी को देखते हुए सरकार के दिशा निर्देशों के तहत अस्पताल में पुरे पुख्ता प्रबंध किए गए है। वही सभी वार्डो में हीटर लगाये गए है। उन्होंने बजुर्गो को ख़ास हिदायत दी है कि अब जैसे सर्दी बहुत बढ़ रही है और टेम्प्रेचर माइंनस जा रहा। उसको देखते हुए सुबह शाम की सैर बंद कर दी जाये और पौष्टिक भोजन का इस्तेमाल किया जाए। वही इस सर्दी में निमोनिया और सांस आदि की बीमारियों के बढ़ने का डर ज्यादा रहता है और खास कर बच्चों को गर्म कपड़ो में हमेशा रखे।
-
जालंधरः चायपत्ति की आड़ में अफीम की तस्करी, 63 किलो अफीम सहित 4 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो
2 ट्रक और एक ट्रैक्टर ट्राली बरामद
जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत देहात के एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर की टीम ने भरी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
एस.एस.पी भुल्लर ने बताया कि फिलौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह की टीम ने गोराया में 04 नशा तस्करों को काबू करके 63 किलोग्राम अफीम बरामद की है। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से 02 ट्रक और 01 ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की है। व्यक्तियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरी निवासी गांव गिदडी थाना दोराहा लुधियाना, जरनैल सिंह, हरमोहन सिंह उर्फ मोहन निवासी गांव मानकी थाना समराला लुधियाना और जगजीत सिंह उर्फ जीता निवासी गांव गिडदी थाना दोराहा लुधियाना के रूप में हुई हैं।
एसपी मनप्रीत सिंह की अगुवाई में थाना गोराया के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि चारों आरोपी मनीपुर से ट्रकों में चाय पत्ती की लाने की आड़ में अफीम को लेकर आ रहे है। पुलिस इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने एसआई गुरमीत राम, एसआई जगदीश राज और एसआई निशान सिंह को साथ लेकर कमालपुर गेट जीटी रोड गोराया के पास नाकेबंदी के दौरान ट्रक नंबर PB 10HN 9921 में सवार गुरप्रीत सिंह और जरनैल सिंह के कब्जे से 10 किलो अफीम और दूसरे ट्रक नंबर PB10HN6191 में सवार हरमोहन सिंह से 20 किलो अफीम बरामद हुई।
इसी तरह ट्रैक्टर सवार जगजीत सिंह से 33 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने चारों आरोपितों के कब्जे से कुल 63 किलो आफीम बरामद हुई। पुलिस ने जांच के दौरान चारों आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी चाय पत्ती लाने के बहाने अफीम की सप्लाई लाकर पंजाब के अलग अलग ज़िलों में सप्लाई करते थे।
-
ਪੰਜਾਬ: ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਲਾਏ ਕੁੱਟਮਾਰ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਕੀਤੀ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਮੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਪਹੁੰਚੇ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਉੱਤੇ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਔਲਾ ਚਲਾਣ ਦੇ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਰਾਈਡ ਬੁੱਕ ਹੋਈ ਸੀ।
ਜਦੋਂ ਉਹ ਸਵਾਰੀ ਚੱਕਣ ਗਏ ਤਾਂ ਉੱਥੇ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਹੋਵੇ ਸਹੁਰੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨਾਲ ਬੁਰੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਮਗਰ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਇਨਸਾਫ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦਫਤਰ ਆਪਣੀ ਫਰਿਆਦ ਲੈ ਕੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ।