Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਕੀਤਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼, 3 ਪਿਸਟਲ ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ :  ਜਗਰਾਉਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਪੈਸੇ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੈਨੇਡਾ ਬੈਠੇ ਆਪਣੇ ਆਕਾ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਤੋਂ ਫਿਰੋਤੀ ਮੰਗਣ ਵਾਲੇ ਗਿਰੋਹ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪ੍ਰੈਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਖੁਲਾਸਾ ਕਰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਤਿੰਨ ਵਿਅਕਤੀ ਕੈਨੇਡਾ ਬੈਠੇ ਨਾਮੀ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ‘ਤੇ ਮਸ਼ਹੂਰ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਰਾ ਧਮਕਾ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਤੋਂ ਫ਼ਿਰੌਤੀਆਂ ਵਸੂਲ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਪਿਸਟਲ ਤੇ ਸੈਂਕੜੇ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਗੋਲੀਆਂ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਅਨੁਸਾਰ ਹੋਰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਤੋਂ ਬਾਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿਛ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਮੇਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ : ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਧਰਤੀ ਤੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਜੋੜ ਮਿਲੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕੇ ਹਨ। ਆਓ ਅੱਜ ਤੁਹਾਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਦੇ ਹਾਂ, ਇਤਿਹਾਸਿਕ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਚਰਨ ਕਮਲ ਸਾਹਿਬ (ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ) ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਤੋਂ ਜਿੱਥੇ ਦਸ਼ਮ ਪਿਤਾ ਸਾਹਿਬ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਪੋਹ ਦੀਆਂ ਠੰਡੀਆਂ ਰਾਤਾਂ ਵਿੱਚ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜੰਗਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੇ ਸਨ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਚਰਨ ਕਮਲ ਸਾਹਿਬ ਮੌਜੂਦ ਹੈ ਤੇ ਜੰਡ ਹੇਠਾਂ ਬੈਠ ਕੇ ਆਰਾਮ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਖੂਹ ਤੋਂ ਜਲ ਛਕਿਆ।  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੁ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੀ ਆਮਦ ਦੀ ਯਾਦ ‘ਚ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦਾ ਜੋੜ ਮੇਲ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। 

    ਦਸਮ ਪਿਤਾ ਗੁਰੂ ਗੋਬਿੰਦ ਸਿੰਘ ਜੀ ਆਪਣੇ ਦੋ ਵੱਡੇ ਸਹਿਜਾਦਿਆ ਅਤੇ ਕੁਝ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚਮਕੌਰ ਦੀ ਗੜ੍ਹੀ ਤੋਂ ਰਾਤ ਨੂੰ ਚਾਲੇ ਪਾ ਕੇ ਚੂਹੜਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਤੇ ਇਕ ਝਾੜ ਹੇਠਾ ਵਿਸ਼ਰਾਮ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਦੇ ਜੰਗਲਾ ਵੱਲ ਨੂੰ ਤੁਰ ਪਏ। ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਦੇ ਗੁਲਾਬੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬੇ ਦੇ ਖੂਹ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਗਏ ਅਤੇ ਖੂਹ ਤੋਂ ਮਿੱਟੀ ਦੀ ਟਿੰਢ ਲੈ ਕੇ ਜੰਢ ਦੇ ਦੱਰਖਤ ਦੇ ਹੇਠ ਟਿੰਢ ਨੂੰ ਸਰਾਣਾ ਬਣਾ ਕੇ ਅਰਾਮ ਕੀਤਾ। ਉਹ ਜੰਢ ਦਾ ਦਰੱਖਤ ਹੁਣ ਵੀ ਮਾਛੀਵਾੜਾ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਚਰਨ ਕੰਵਲ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਖੱਬੇ ਪਾਸੇ ਮਜੂਦ ਹੈ। 

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टर में चली गोलियां, एक की मौ.त, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    जंडियाला गुरु: अमृतसर जंडियाला गुरु में नहर के किनारे आज सुबह पुलिस और गैंगस्टर के बीच गोलियां चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ के बाद एक गैंगस्टर की मौत हो गई। खबर है कि मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। मारे गए गैंगस्टर की पहचान अमृतपाल अमरी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह मुठभेड़ तब हुई जब पुलिस उसे रिकवरी के लिए ले जा रही थी, तभी उसने पुलिस का हथियार छीनकर गोली मार दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  अमृतपाल अमरी नशा सप्लाई करता था, जो काफी समय से पुलिस की तालाश में था।

    बताया जा रहा है कि मारा गया गैंगस्टर 3 मर्डर केस में शामिल था। एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि अमरी को कल गिरफ्तार किया गया था। अमरी ने पुलिस की पूछताछ में कहा था कि उसने नहर के किनारे 2 हेरोइन छुपा रखी है। जिसके बाद पुलिस टीम हेरोइन की रिकवरी के लिए वहां गई हुई थी। वहां उसने पिस्टल भी छिपा रखा था। उसने हेरोइन निकालने के बहाने वहां रखे पिस्टल से फायरिंग कर दी। फिर वह हथकड़ी समेत ही भागने लगा। उसकी गोली से एक अफसर जख्मी हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा लेकिन वह सीधी फायरिंग करता रहा। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से गैंगस्टर की मौत हो गई।

    पुलिस ने कहा कि गैंगस्टर के फायरिंग में इस्तेमाल किए 0.30 बोर के चाइनीज पिस्टल को भी बरामद कर लिया गया है। एसएसपी सतिंदर सिंह ने कहा कि फिलहाल यह किस गैंग से जुड़ा था, इसके बारे में जांच की जा रही है। वहीं इस मुठभेड़ में घायल पुलिस मुलाजिम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मुलाजिम की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल अभी यह पता नहीं लग पाया है कि मुलाजिम को कितनी गोलियां लगी हैं।

  • कार से जालंधर आ रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः पंजाब बढ़ रहे कोहरे के कारण सड़क हादसों में बढ़ौतरी होती दिखाई दे रही है। वहीं आज अल सुबह सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। यह हादसा फगवाड़े के नजदीक हुआ है। दरअसल, कार में सवार परिवार गढ़शंकर से जालंधर आ रहा था। जहां अनियंत्रित कार होकर नहर में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति और महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना मिलते ही नजदीक नाके पर खड़े पुलिसकर्मी तुरंत नहर में कूद गए और कार सवार बाकी लोगों को बचा लिया। जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे गुरबाज सिंह और चाची पुरूषोतम कौर के जालंधर जा रहे थे। फगवाड़ा के गांव बोहा के पास इंद्रजीत सिंह को अचानक घबराहट होने लगी, जिससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी नहर में जा गिरी।

     मौके पर राहगीरों और नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने नहर में कूदकर हरप्रीत कौर, उसके बेटे गुरबाज सिंह को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर की मौत हो गई। 

  • पंजाबः कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री का आया बड़ा बयान 

    लुधियानाः कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर देश में एक बार फिर से चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। हाल ही में कर्नाटक में आए केस के बाद केंद्र सरकार ने राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए है। वहीं इस नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॅा.बलबीर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। तैयारियों को लेकर सभी जिलों के सिविल सर्जन के साथ समीक्षा बैठक की जा चुकी है। राज्य के सभी आक्सीजन प्लांट भी शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि फंड जल्द जारी किए जाएं, ताकि लोगों को स्वास्थ सुविधाएं फ्री मिल सकें। सेहत मंत्री लुधियाना के माल रोड पर फोर्टिस अस्पताल के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।

    उन्होंने कहा कि सरकार ने अस्पतालों में बेड और वेंटीलेटरों के अलावा वायरस के फैलाव से निपटने के लिए पीपीइ किटों, मास्क और टेस्टिंग किट भी उपलब्ध करवा दी है। सेहत मंत्री ने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बार-बार हाथ धोने, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकाल सख्ती से पालना करने की अपील की है। सेहत मंत्री ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मिलने वाले फंड रोक रखे हैं, लेकिन, पंजाब सरकार ने 550 करोड़ का पैकेज दिया है। इससे जिला सिविल अस्पतालों में आइसीयू बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से मोहाली में पंजाब इंस्टीटयूट आफ लिवर साइंसेज बनाया जा रहा है। यहां लिवर फेलियर के मरीजों को विश्व स्तरीय इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही इंस्टीटयूट आफ आर्टिज्म बनेगा। यहां आर्टिज्म से पीड़ित बच्चों को विश्व स्तरीय इलाज उपलब्ध होगा।

    यही नहीं, फाजिल्का में अत्याधुनिक इलाज सुविधाओं से लैस कैंसर अस्पताल बनाया जा रहा है। अमृतसर व पटियाला मेडिकल कालेज में अत्याधुनिक ट्रोमा सेंटर बनेंगे। सेहत मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 100 और आम आदमी क्लीनिक बनेंगे। आम आदमी क्लीनिक माडल को विदेश में भी सराहा जा रहा है। कुछ दिनों पहले नैरोबी में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार हुआ था। इसमें 85 देशों के प्रतिनिधि पहुंचे थे, जिन्होंने आम आदमी क्लीनिक माडल को काफी सराहा था। सेहत मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब सरकार राज्य के सभी जिला सिविल अस्पतालों और सब डिवीजनल अस्पतालों में अत्याधुनिक इलाज सुविधाएं उपलब्ध कराएगी।

  • जालंधरः स्पेन से पायलट बनकर लौटी दीपशिखा का हुआ जोरों से स्वागत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: स्पेन से पायलट बनकर आई दीपशिखा अपने मायके पलाही गेट फगवाड़ा में आई। जहां घर आने पर दीपशिखा का मोहल्लावासियों और नानका परिवार ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान दीपशिखा ने सबसे पहले पलाही गेट फगवाड़ा स्थित डॉक्टर अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा और भारतीय संविधान स्मारक पर पुष्प अर्पित किए गए। वहीं मोहल्ला निवासियों ने पुष्पवर्षा कर और मालाएं पहनाकर दीपशिखा का स्वागत किया और लड्डू बांटे। इस मौके पर तेजपाल बसरा, परषोतम सुमन, सुरजीत काला, सुक्खा, मंजीत झामट, अनुप जस्सी, परमजीत गोगा, सोम नाथ, अशोक कुमार व दीपशिखा की नानी विद्या, किंद्रा भारती, शोभा, लवप्रीत, पूजा, सिमरन व अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान दीपशिखा को एंटी करप्शन फाउंडेशन फॉर पीपुल्स फगवाड़ा की ओर से दर्शन कटारिया की टीम ने सम्मानित किया।

    राष्ट्रीय मूलनिवासी संघ के मंजीत जस्सी और जगपाल झाली ने भारतीय संविधान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान दीपशिखा के मामा अजय मुलनिवासी ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें अपनी भांजी पर बहुत गर्व है। उन्होंने पंजाब और विशेषकर बहुजन समाज का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अगर भारत में बच्चों को मौके दिए जाएं वह जरूर भारत का नाम रोशन करेंगे, क्योंकि भारत के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार को शिक्षा सस्ती करनी चाहिए ताकि गरीबों के बच्चे भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें और भारत का नाम रोशन कर सकें।

  • पंजाबः सब्जी मंडी में आप विधायक की रेड, मचा हड़कंप, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लुधियाना के वेस्ट में आप विधायक गुरप्रीत गोगी ने देर रात राजगुरू नगर सब्जी मंडी में रेड की। इस दौरान आप विधायक की रेड से तहबाजारी विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, आप विधायक गोगी को अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। इस दौरान आप विधायक ने रेड करके तहबाजारी विभाग के कर्मचारी को सब्जी मंडी से रेहड़ी फड़ी वालों से अवैध वसूली करते हुए दबोचा। वहीं आप विधायक की रेड के दौरान कुछ लोग भागने में कामयाब रहे। रेहड़ी वालों ने विधायक गोगी को बताया कि उनसे एक साल के लिए तहबाजारी कर्मचारी 15 हजार रुपए ले जाते है, जबकि रसीद सिर्फ 3 महीने की दी जाती है। गोगी ने रेहड़ी संचालकों से कहा कि वह सब्जी बेचने के लिए खुद के बैंच खरीदे।

    कुछ लोग बैंच किराए पर देने की आड़ में भी अवैध वसूली कर रहे है। रेहड़ी वालों ने बताया कि वह जिससे भी लाइट जलाने के लिए कनेक्शन लेते हैं, वह भी उनसे मोटे रुपए लेता है। गोगी ने कहा कि सब्जी मंडी में एक सार्वजनिक बिजली मीटर लगवा दिया जाएगा जिसका बिल सभी सब्जी विक्रेता पैसे इकट्‌ठा करके जमा करवाएंगे। विधायक गोगी की रेड के बाद सब्जी विक्रेताओं ने खुलासा किया कि अवैध वसूली करने वाले तहबाजारी के कर्मचारी उनका नाम खराब कर रहे है। उनके साथ कुछ प्राइवेट गुंडे रखे है जो अवैध वसूली करते है। विधायक के नाम पर सब्जी मंडी से ये लोग पैसे इकट्‌ठे करते है। गोगी ने कहा कि समस्त सब्जी विक्रेता अपनी रेहड़ी पर उनका मोबाइल नंबर लिख ले।

    यदि कोई उनके नाम से अवैध वसूली करने आता है तो तुरंत उन्हें फोन करें। विधायक गोगी ने कहा कि उन्होंने पिछले 1 सप्ताह से सब्जी मंडी में अपने किसी वर्कर की डयूटी लगाई हुई थी। जैसे ही आज अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति आया तो उसे दबोच लिया गया। पिछले 1 सप्ताह से पूरा रिकॉर्ड सब्जी मंडी के एकत्र किया जा रहा था। कुल 127 रेहड़ियां है जिनसे तहबाजारी और प्राइवेट लोग पैसे इकट्‌ठे करते है। कुछ पैसे निगम कर्मचारियों और इंस्पेक्टर को जाते बाकी ये बदमाश खुद रखते।

    गोगी ने कहा कि मामले की अब जांच करवा कर निगम कर्मचारियों के साथ-साथ अधिकारियों को सस्पेंड करवाया जाएगा। विधायक गोगी ने कहा कि सब्जी मंडी में जो भी गैंगस्टर या बदमाश गुंडा टैक्स इकट्‌ठा करने आएगा उस पर तुरंत एक्शन लेकर सलाखों के पीछे धकेला जाएगा। गोगी ने तहबाजारी अधिकारी से पिछले 8 महीने का सब्जी मंडी से इकट्‌ठी की गई सरकारी रसीदों का रिकॉर्ड मंगवाया है। गोगी ने तहबाजारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को मौके पर बुलाया। इंस्पेक्टर की गोगी ने जमकर क्लास लगाई।

  • पंजाबः इन जिलों में शिमला से भी कम हुआ पारा, मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी

    चंडीगढ़ः पंजाब में रात के बाद अब दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान शिमला-धर्मशाला के न्यूनतम तापमान से भी नीचे चला गया है। पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया है। यहां रात का पारा चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम दर्ज किया गया है।

    उधर, मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिन पंजाब के 18 जिलों में घनी धुंध के साथ शीतलहर चल सकती है। साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। धुंध की चेतावनी गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला के लिए जारी की गई है। 

  • आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 20 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज दुर्गाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 58 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि-  

    आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं, तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें। इससे आपको फायदा मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे। दूसरों का सहयोग करने पर आज सबके बीच आपकी छवी अच्छी बनी रहेगी। हर कोई आपसे प्रसन्न रहेगा।

    वृष राशि- 

    आज आपका दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि के जो लोग स्टेशनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए दिन ज्यादा लाभकारी रहेगा। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

    मिथुन राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। जो छात्र सरकारी नौकरी के लिए कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उनको भी आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें। ऑफिस में आपको किसी बड़े आधिकारी या सहकर्मी का सहयोग मिल सकता है। आज बैंकों से जुड़े कामों का निपटारा करने के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

    कर्क राशि- 

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते कुछ काम पूरे होने से रह सकते है। आज कोई भी जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरुर ले लें। आपके दिमाग में खुद-ब- खुद नए-नए आइडियाज आते रहेंगे। जो लोग सरकारी नौकरी में हैं, उनके लिए दिन ठीक रहने वाला है। बिजनेस में आगे बढ़ने के लिए आपको किसी की मदद मिल सकती है।

    सिंह राशि- 

    आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के जो छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, वो किसी से इस बारे में राय ले सकते हैं। आज रुपये पैसों की लेन-देन में आपको थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। बदलते मौसम में आपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में आज अचानक आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी।

    कन्या राशि- 

    आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम जरूर सफल होंगे। जो लोग लंबे समय से अपनी कन्या के लिए वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है, कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला राशि- 

    आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। जो लोग टूर एंड ट्रैवल के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। आपके मुंह से निकली हुई एक गलत बात आपके रिश्तों को खराब कर सकती है। आज परिवार का माहौल ठीक रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि- 

    आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आज आपको मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिए दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा महिलाओं के लिए भी दिन बढ़िया रहेगा, बॉस और अन्य सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है।

    धनु राशि- 

    आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज आपकी पार्टी आपको कोई बड़ा पद भी दे सकती है। जनता के बीच आपका मान सम्मान भी बढ़ेगा। जो लोग लोहे के व्यापार से जुडे हैं, उनके व्यापार में वृद्धि होगी। फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स को कोई काम मिल सकता है। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे।

    मकर राशि- 

    आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। आज किसी भी तरह की लापरवाही करने आपको बचना चाहिए। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जो लोग थोक विक्रेता है, उनको आज विशेष लाभ होगा। किसी दूसरे शहर से सामान मंगवाना हो, तो आज इससे जुड़े निर्णय ले सकते हैं। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामजिक संगठन से जुड़ सकते हैं। आज ऑफिस में काम करने में आपका कोई सानी नहीं होगा। आपके जूनियर भी आपसे काम सिखना चाहेंगे। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

    मीन राशि- 

    आज आपका दिन अच्छा बितेगा। कला और साहित्य से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलेगी। आपको किसी बड़े ग्रुप से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज ज्यादा से ज्यादा समय आप अपने घर  के साथ गुजार सकते हैं। आप सबके साथ कहीं घूमने जाने का प्लॉन भी बना सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं। किसी प्रोडेक्ट की मार्किटिंग के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  • पूर्व राष्ट्रपति को कोर्ट से लगा झटका, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

    नई दिल्ली: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की रेस में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। ट्रंप को राष्ट्रपति पद के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है। कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट के अनुसार अब डोनाल्ड ट्रंम साल 2024 का चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे। मालूम हो कि अमेरिका में अगले साल राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में ट्रंप अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

    एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के अनुसार कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने संविधान के विद्रोह खंड के तहत ट्रम्प को राज्य के मतदान से प्रतिबंधित कर दिया। कोलोराडो की सर्वोच्च अदालत ने एक जिला अदालत ने फैसला सुनाया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि ट्रम्प ने 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल हिल पर हमले में अपनी भूमिका के लिए विद्रोह को उकसाया था, लेकिन उन्हें मतदान से नहीं रोका जा सकता क्योंकि यह स्पष्ट नहीं था कि इस प्रावधान का उद्देश्य राष्ट्रपति पद को कवर करना था।