Blog

  • जालंधरः Sehgal Overseas ट्रैवल एजेंट अरविंद के दफ्तर के बाहर पीड़ितों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधरः Sehgal Overseas ट्रैवल एजेंट अरविंद के दफ्तर के बाहर पीड़ितों ने किया हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: नरिंदर सिनेमा के पास Sehgal Overseas नामक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर के बाहर पीड़ितों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ट्रैवल एजेंट अरविंद सिंह ने अर्मानिया में भेजने के नाम ढाई लाख रुपए लिए थे। उनका कहना है कि एक साल हो गया हमारे पैसे ट्रैवल एजेंट द्वारा ना वापिस किए जा रहे है और ना ही अर्मानिया भेजा गया है। उन्होंने कहा कि हम अप्रैल में ट्रैवल एजेंट के पास आए थे। उस दौरान उसके भाई से ट्रैवल एजेंट ने डेढ़ लाख रुपए मांगे थे और 45 दिन का समय दिया था। लेकिन अभी तक ना विदेश भेजा गया और ना ही पैसे वापिस किए जा रहे है। पीड़ित का कहना है कि उनके पास दफ्तर में वह चक्कर काट रहे है। उनका कहना है कि इस मामले को लेकर वह अभी तक ब्याज भर रहे है। पीड़ित का आरोप है कि अभी तक उनका पासपोर्ट भी वापिस नहीं किया जा रहा। 

    पीड़ित का कहना है कि ट्रैवल एजेंट ने उनसे 2 माह का समय लिया था, लेकिन अभी तक पैसे वापिस नहीं किए गए। पीड़ित का कहना है कि इस मामले को लेकर आज फोन पर ट्रैवल एजेंट से बात की गई तो आज फिर वह बात करके मामले को टालता रहा। इस दौरान ट्रैवल एजेंट का कहना है कि वह किसी काम के कारण फंसा हुआ है आज उनके पास वह नहीं पहुंच सकता। पीड़ित का कहना है कि कल ट्रैवल एजेंट से बात की गई तो उसने बारिश का बहाना लगाकर मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं जब आज बात की गई तो अपने सेल घटे होने का कहने लगा। पीड़ित का कहना है कि आज भी उसने आने से मना कर दिया। 

  • होशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः दिन दहाड़े दिव्यांग लड़के से मोबाइल छीनकर लुटेरे हुए फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में चोरी और डकैती की घटनाएं आम हो गई हैं। चोरों और लुटेरों के बुलंद हौसलों को देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। जिसके कारण होशियारपुर में दिन-ब-दिन ऐसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला होशियारपुर के वार्ड नंबर 6 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला कृष्णा नगर से सामने आया है। जहां 2 लुटेरे सड़क पर जा रहे एक दिव्यांग लड़के से उसका मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना गली में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक लुटेरा पहले युवक की ओर दौड़ता हुआ आता है और फिर उससे मोबाइल फोन छीनने की कोशिश करता है।

    हालांकि इस दौरान उक्त पीड़ित युवक ने लुटेरे का डटकर मुकाबला किया, लेकिन काफी दबाव डालने पर लुटेरे ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और इसी बीच लुटेरे का दूसरा साथी भी भागकर उसके पास आ गया। सीसीटीवी में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लुटेरे दिनदहाड़े किस तरह से अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। लुटेरों के बुलंद हौंसले पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, होशियारपुर की सिटी पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और कहा जा रहा है कि वह जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लेगी।

  • होशियारपुरः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

    होशियारपुरः पुरानी रंजिश के चलते युवक का कत्ल

    होशियारपुरः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान गोविंद राय गोल्डी उम्र 30 वर्ष पुत्र सुरिंदर पाल निवासी कस्बा हाजीपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा कि बीते दिन गांव सुनेरा निवासी कुलदीप पुत्र नवराज मोटरसाइकिल पर पीछे बैठकर मुकेरियां की ओर जा रहा था, जब वह पटियाल स्कूल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे 4 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इसी बीच मोटरसाइकिल चालक नवराज खुद को बचाने के लिए गांव पटियाल की ओर मुड़ गया और उसकी मोटरसाइकिल पलट गई। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान हमलावरों ने गोविंद राय पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इसी दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और एंबुलेंस की मदद से घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया। युवक की जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

  • ਪੰਜਾਬ : ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼ੋ੍ਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵੱਲੋਂ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸਾਰਾਗੜ੍ਹੀ ਸਰਾਂ ਦੇ ਨੇੜੇ ਮਨਾਇਆ ਇਹ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਪਿਛਲੇ 12 ਸਾਲ ਤੋਂ ਸ਼ੋ੍ਮਣੀ ਗੁਰਦਵਾਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਇਲੈਕਸ਼ਨ ਨਾ ਹੋਣ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਅੰਤਰ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਆਗੂ ਨੇ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸਿੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀ ਦੇ ਆਗੂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤਲਵਾੜਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੇਸ਼ੱਕ ਅੱਜ ਉਹ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਦਿਵਸ ਮਨਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਜਮਹੂਰੀਅਤ ਅਤੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ ਨੈਸ਼ਨਲ ਪ੍ਰੈਸ ਦੇ ਉਪਰ ਵੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਕਬਜ਼ਾ ਹੋ ਗਿਆ ਹੈ। ਫਿਰ ਵੀ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਦੇ ਉੱਪਰ ਲੋਕ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 14 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀ ਚੋਣ ਨਹੀਂ ਹੋਈ।

    ਇੰਡੀਅਨ ਸਟੇਟ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਤੇ ਆਪਣਾ ਕਬਜ਼ਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹਾ ਅਸੀਂ ਕਦੇ ਵੀ ਨਹੀਂ ਹੋਣ ਦਵਾਂਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਫਿਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਅਤੇ ਫਿਰ ਐਸਜੀਪੀਸੀ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਅਸੀਂ ਜ਼ਰੂਰ ਲੜਾਂਗੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਦਲਾਵ ਦਾ ਨਾਅਰਾ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੱਤਾ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸੀ ਅਤੇ ਬਦਲਾਵ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਉਦਾਹਰਣ ਅਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲੀ ਜਿੱਥੇ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਸਕੂਲ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ। ਓਥੇ ਸਕੂਲ ਨੂੰ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਕਰਕੇ ਅਤੇ ਉਸਦਾ ਨਾਮ ਬਦਲ ਕੇ ਉਸ ਨੂੰ ਬਦਲਾਵ ਕਹਿਣਾ ਹੈਰਾਨ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਗੱਲ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਦਿੱਲੀ ਵਿਚ ਮਨੀਸ਼ ਸਸੋਦੀਆ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਇਸੇ ਤਰੀਕੇ ਸਕੂਲਾਂ ਨੂੰ ਰੰਗ ਰੋਗਨ ਕਰਕੇ ਬਦਲਾਵ ਕੀਤਾ ਸੀ। ਤੇ ਅੱਜ ਮਨੀਸ਼ ਤਿਹਾੜ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਬੈਠਾ ਹੈ ਅਤੇ ਜਿਸ ਤਰੀਕੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਕੰਮਕਾਰ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੀ ਮਨੀਸ਼ ਸਸੋਦੀਆਂ ਨਾਲ ਜਾ ਕੇ ਬੇਠੋਗਾ।

    ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਪਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਝੋਟਾ ਨੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜੰਗ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਸ ਸਮੇ ਕੁਝ ਕ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਚੈਨਲਾਂ ਨੂੰ ਛੱਡ ਕੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਚੈਨਲ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਖਬਰ ਨਹੀਂ ਦਿਖਾਈ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਉਸ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਦਿਖਾਈ ਉਸ ਦਾ ਉਹ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵੱਧ ਚੁੱਕਾ ਹੈ ਕੀ ਉਸ ਨੂੰ ਰੋਕਣਾ ਬੜਾ ਮੁਸ਼ਕਲ ਹੁੰਦਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਚੋਟਾਂ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰਾਂ ਖੁਦ ਹੀ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦੀਆਂ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋਵੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਅਗਰ ਨਸ਼ਾ ਖਤਮ ਹੋ ਗਿਆ ਤਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਕਿਸ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਵੋਟ ਮੰਗਣਗੀਆਂ ਝੋਟਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਾਡੀ ਜੰਗ ਜਾਰੀ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ

  • मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    मणिपुर जैसी घटना: महिला के काटे बाल, मुंह काला कर गांव में घुमाया, देखें वीडियो 

    5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में भी मणिपुर जैसी अभद्रता का मामला महिला के साथ सामने आया है। सूबे के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू के गृह जिला हमीरपुर के भोरंज के मनोह गांव में एक महिला के पहले बाल काटे गए। फिर उसके मुंह पर कालिख पोतकर सरेआम गांव में घुमाया गया। हालांकि यह मामला 8 से 10 दिन पुराना बताया जा रहा है। इस घटना से जुड़ा वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया में वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज की और कुछ ही घंटे के भीतर 5 लोगों को गिरफ्तार किया।

    महिला के साथ ऐसी अभद्रता क्यों की गई, अभी इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद हो पाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही महिला की शादी हुई थी। मगर महिला कुछ दिन बाद घर से चली गई थी। जब महिला लौटी तो ससुराल वालों ने उसके साथ ऐसा किया। घटना के वक्त गांव में और भी लोग मौजूद थे, जो तमाशबीन होकर इस घटना का वीडियो बनाते रहे। इन लोगों को तीन मिनट 42 सेकेंड के वीडियों में हंसते हुए सुना जा सकता हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित महिला के बयान भी पुलिस में ले लिए है। महिला ने ससुराल वालों के साथ साथ गांव के लोगों के भी इसमे शामिल होने की बात कही है।

    हिमाचल के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बताया कि यह मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। सरकार के स्तर पर जो भी कार्रवाई करनी होगी वो की जाएगी। बेटी को न्याय मिलेगा। प्रशासन मौके पर है और रिपोर्ट मांगी गई है। हिमाचल विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। जाहिर है कि यह मामला अब विधानसभा में भी गूंजेगा। विपक्ष इस मामले को आधार बनाते हुए लॉ एंड ऑर्डर को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

    हिमाचल भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। आलम यह है कि असमाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े अपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले में महिला से हुई बदसलूकी कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और सरकार के अनुरोध करती है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई अमल में लाई जाए।

  • ਪੰਜਾਬ: Aakash Hospital  ਵਿੱਚ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਪੰਜਾਬ: Aakash Hospital ਵਿੱਚ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਿਟੀ ਦੇ ਮਾਡਲ ਟਾਊਨ ਇਲਾਕੇ ਚ ਬਣੇ ਆਕਾਸ਼ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਉਸ ਸਮੇਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋ ਗਿਆ, ਜਦੋਂ ਡਿਲਵਰੀ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਮਹਿਲਾ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਬਰਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਲੜਕੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਪਤਨੀ ਲਾਜਰ ਉਮਰ ਕਰੀਬ 25 ਸਾਲ ਵਾਸੀ ਪਿੰਡ ਧਰਮਪੁਰਾ ਮੱਲਾਵਾਲਾ ਨੂੰ ਬੱਚਾ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਸੀ। ਉਸਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ ਡਾਕਟਰਾ ਨੇ ਫ਼ਰੀਦਕੋਟ ਲਈ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ । ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੂਰ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਉਹ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਡਿਲਵਰੀ ਲਈ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਨਿਜੀ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਆਏ ਜਿਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਡਿਲਵਰੀ ਕਰਾਈ ਗਈ ।

    ਡਿਲਵਰੀ ਦੇ ਕੁੱਝ ਟਾਈਮ ਬਾਅਦ ਹੀ ਉਸਦੀ ਹਾਲਾਤ ਵਿਗੜ ਗਈ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਸਾਹ ਦੀ ਪ੍ਰੋਬਲਮ ਹੋ ਗਈ ਜਦ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਲੜਕੀ ਨੂੰ ਵੈਂਟੀਲੈਟਰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਹਸਪਤਾਲ ਕੋਲ ਵੈਂਟੀਲੈਟਰ ਹੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸੀ ਅਤੇ ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਆਰੋਪ ਲਗਾਏ ਹਨ ਕਿ ਲੜਕੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੋਈ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿੱਤਾ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਮਹਿਲਾ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੀ ਡਾਕਟਰ ਸ਼ਵੇਤਾ ਅਗਰਵਾਲ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲਗਾਏ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਝੂਠਾ ਦੱਸਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਰੀਜ਼ ਦੀ ਹਾਲਤ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਖਰਾਬ ਸੀ । ਇਸ ਲਈ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਨੇ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਰੈਫਰ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਸੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਹਸਪਤਾਲ ਦੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਡਿਲਵਰੀ ਟਾਇਮ ਤੇ ਕਰਾਂ ਦਿੱਤੀ ਬਚੇ ਨੂੰ ਇਨਫੈਕਸ਼ਨ ਸੀ । ਇਸ ਲਈ ਜਨਮ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਮਸ਼ੀਨ ਵਿੱਚ ਰਖਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ।

  • पंजाबी सिंगर श्री बराड़ अस्पताल में भर्ती, फैंस हुए परेशान

    पंजाबी सिंगर श्री बराड़ अस्पताल में भर्ती, फैंस हुए परेशान

    चंडीगढ़: पंजाबी सिंगर श्री बराड़ को लेकर उनके फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, सिंगर श्री बराड़ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में श्री बराड़ अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं और उनके हाथ पर ड्रिप लगी हुई है। बता दें कि श्री बराड़ ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ”वह करीब एक महीने से बेड रेस्ट पर थे।

    आपकी प्रार्थनाओं से मैं ठीक हूं, और अगले एक-दो महीने में घर आ जाऊंगा। कल बैठे-बैठे अचानक मेरी आंखें भर आईं और हृदय प्रेम से भर गया। बाबा दीप सिंह जी के लिए और ये कुछ शब्द लिखे…शायद आपको पसंद आएं। बुरे समय की एक अच्छी बात है, ये हमें अपने और भगवान के करीब ले आता है, जो अमूल्य है। वाहेगुरु जी मेहर करन… बाकी 3-4 गाने तैयार हैं और जल्द ही वीडियो के साथ रिलीज किए जाएंगे। 

  • जालंधर :

    जालंधर,ENS : 

  • जालंधर : बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला

    जालंधर : बुजुर्ग दंपत्ति पर जानलेवा हमला

    जालंधर : गांधी नगर में एक परिवार में लड़ाई झगड़े का मामला सामने आया है, जहां पर अपनी बहू से प्रताड़ित बुजुर्ग महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला का कहना है कि उनकी बहू प्रीति उन पर अत्याचार कर रही है, उसके भाई कई बार उनके घर आते हैं और मारपीट करते हैं। उनके बेटे की शादी को 13 साल हो गए हैं। आए दिन उनके घर आकर मारपीट करते है।

    बहु व उसके भाई उनके घर आकर उनसे मारपीट करते है। इससे पहले भी कई बार हमला कर चुके है। उन्होंने बताया कि उसके भाई घर आए तथा घर आकर जानलेवा हमला कर दिया। घर आते ही उन्होंने मारपीट शुरू कर दी तथा हम दोनों पति-पत्नी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पीड़ित महिला का कहना है कि वह अपने बहु व उसके मायके वालों से बहुत परेशान है। जिसके बाद पीड़ित दंपत्ति इलाज करवाने अस्पताल पहुंचा। 

  • जालंधरः युवक के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालकर दी तालिबानी सजा

    जालंधरः युवक के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालकर दी तालिबानी सजा

    जालंधर, ENS: भूत कालोनी में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है। जिसमें एक लड़के पर चोरी करने का आरोप लगाकर एक निमार्णाधीन बिल्डिंग में तालिबानी सजा दी गई। इस दौरान युवकों ने पहले लड़के का पायजामा उतारकर गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डाला और फिर प्लास्टिक पाइप से खूब पीटा। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो थाना मकसूदां के अंतर्गत आती भूत कालोनी की बताई जा रही है, जिस तरह से 3-4 लोग एक निमार्णाधीन बिल्डिंग में लड़के से मारपीट की गई। बताया जा रहा हैकि इसके बाद उससे कहलवाया गया कि वो चोरी नहीं करेगा। युवक यह भी कह रहा है कि वह दोबारा ऐसा नहीं करेगा। इस दौरान उक्त युवकों के अलावा एक अन्य व्यक्ति इस सारे कांड की वीडियोग्राफी भी कर रहा था। 

    वीडियो में लड़के के गुप्तांग में ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले की आयु 18 वर्ष से कम तथा बाकी 18 वर्ष से ज्यादा के दिखाई दे रहे हैं। इस घिनौनी हरकत करने के बाद युवकों ने उक्त लड़के को मौके से भगा दिया। फिलहाल अभी तक यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता कि यह वीडियो भूत कालोनी की है तथा पीड़ित के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। इस मामले की किसी ने भी अभी तक पुलिस विभाग को कोई सूचना नहीं दी है। अगर पुलिस इस वीडियो से व्यक्तियों की पहचान करे तो ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले, धमकियां देने वाले तथा मारपीट करने वाले युवकों तक पहुंच सकती है और उन्हें सजा मिल सकती है।

    वहीं दूसरी और इस मामले को लेकर डीएसपी करतारपुर बलबीर सिंह ने कहा कि उन्हें इस संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है। डीएसपी करतारपुर बलवीर सिंह ने कहा वीडियो में साबित नहीं हो रहा है कि यह वीडियो इसी गांव का है। अस्पताल से भी उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली कि पिटाई के बाद किसी पीड़ित को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हो। यदि कोई पीड़ित व्यक्ति शिकायत दर्ज कराता है तो कार्रवाई की जाएगी।