Blog

  • 15 विधायकों को केंद्र सरकार ने दी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा…

    15 विधायकों को केंद्र सरकार ने दी Y+ कैटेगरी की सुरक्षा…

    नई दिल्ली। महाराष्‍ट्र में जारी संकट अभी भी बरकरार है. इस बीच केंद्र सरकार ने शिवसेना के 15 बागी विधायकों को सीआरपीएफ कवर के साथ वाई+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है. इधर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि लोग उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना पर भरोसा रखना पसंद करेंगे. उद्धव ठाकरे जी ने कहा कि जो लोग बाहर गये हैं वो शिवसेना नाम का इस्तेमाल ना करें. कटाक्ष करते हुए राउत ने कहा कि बागी विधायक अपने बाप के नाम का इस्तेमाल करें और वोट मांगें.

    महाराष्ट्र में मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि दुख है कि जिस असम में बाढ़ आयी है, जहां लोगों के लिए रहने के लिए जगह नहीं है वहां विधायकों पर पैसा खर्च करने का काम किया जा रहा है. यह बात लोगों को सोचनी चाहिए. इस देश में लोकशाही है या नहीं यह भी सोचना जरूरी है क्योंकि यह (BJP) इसको विकल्प की तरह ले रहे हैं.

    इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत ने रविवार को पार्टी के बागी विधायकों पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि आखिर कब तक वे (विधायक) असम के गुवाहाटी में ‘‘छिपे” रहेंगे, आखिरकार उन्हें ‘‘चौपाटी” (मुंबई के संदर्भ में) आना ही होगा. महाराष्‍ट्र संकट पर शिवसेना सांसद ने ट्वीट किया कि कब तक छुपोगे गुवाहाटी में, आना ही पड़ेगा चौपाटी में.

    उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार संकट में
    यहां चर्चा कर दें कि दक्षिण मुंबई में मंत्रालय (राज्य सचिवालय), विधान भवन (विधायिका परिसर), राजभवन और मुख्यमंत्री का आधिकारिक बंगला ‘वर्षा’ सहित प्रमुख सरकारी प्रतिष्ठान गिरगाम समुद्र तट के आसपास के क्षेत्र में स्थित हैं, जिसे गिरगाम चौपाटी भी कहा जाता है. शिवसेना के अधिकांश विधायकों ने मंत्री एकनाथ शिंदे के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया है और वर्तमान में गुवाहाटी में डेरा डाले हुए हैं, जिसने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार को संकट में डाल दिया है.

  • बड़ी खबर: पंजाब सरकार ने Sidhu Moosewala का SYL गाना यूट्यूब से हटाया

    बड़ी खबर: पंजाब सरकार ने Sidhu Moosewala का SYL गाना यूट्यूब से हटाया

    चंडीगढ़। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में Sidhu Moosewala की मौत के बाद उसका पंजाब और हरियाणा के मुद्दे को लेकर SYL गाना रिलीज हुआ था। इस गाने को लोगों ने खूब सराहा।

    लेकिन अब इस गाने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है कि सरकार ने इस गाने को यूट्यूब से हटा दिया है। बता दे आज संगरूर उपचुनाव इलेक्शन में सीएम भगवंत मान का गढ़ माना जाने वाले जिले में उम्मीदवार गुरमेल सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद ही Sidhu Moosewala का गाना SYL हटाए जाने का मामला सामने आया है। पंजाब सरकार की शिकायत पर केन्द्र सरकार ने यह एक्शन लिया है।

  • संगरूर में नहीं लगी “आप” पार्टी हैट्रिक, सिमरजीत सिंह मान जीते…

    संगरूर में नहीं लगी “आप” पार्टी हैट्रिक, सिमरजीत सिंह मान जीते…

    संगरूर। संगरूर लोकसभा सीट  के उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह मान और आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह के बीच कड़ा मुकाबला चला। दोनों मिलकर के बीच चले इस कड़े मुकाबले में सिमरजीत सिंह मान ने 8100 वोट से गुरमेल सिंह को मात देकर जीत हासिल की। गौर हो कि हाल ही में पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में भी सिमरनजीत सिंह मान ने चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वहीं लोकसभा उपचुनाव में वह दोबारा मैदान में उतरे और इस कड़े मुकाबले में जीत हासिल करने में सफल हुए। 

    23 साल बाद जीते सिमरजीत सिंह मान

    बता दें कि सिमरजीत सिंह मान ने 23 साल बाद इस जिले में जीत हासिल की है इससे पहले 1999 लोकसभा चुनाव में भी सिमरनजीत सिंह मान ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। आज हुई वोटों की हुई गिनती में शहरी इलाकों में बीजेपी को मिल रही वोट का सीधा-सीधा नुकसान आम आदमी पार्टी को हुआ। गौरतलब है कि ग्रामीण इलाकों में मान आगे रहे और शहरी में गुरमेल सिंह आगे रहे। बीजेपी को जो वोट मिले वो शहरी इलाके के ही थे। बीजेपी ने आप को काफी नुकसान पहुंचाया है।

    संगरूर से दो बार विजेता रहे भगवंत मान

    संगरूर जिले से भगवंत मान लगातार दो बार चुनाव जीतकर लोकसभा में जा चुके हैं। इसलिए इस जिले को भगवंत मान का गढ़ माना जा रहा था लेकिन यहां पर उनके उम्मीदवार गुरमेल सिंह को मिली हार के बाद उन्हें निराशा का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि संगरूर जिले 2004 के बाद के नतीजों की बात करें तो इस जिले में 2004 में अकाली दल ने जीत हासिल की थी जबकि 2009 में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। 2009 के बाद इन दोनों रिवायती पार्टियों में से कोई भी पार्टी अब तक इस सीट पर जीत हासिल नहीं कर सकी। 2009 के बाद से ही इस जिले में भगवंत मान का परचम लहरा रहा था, लेकिन सिमरजीत सिंह मान ने इस परचम को भी खत्म कर दिया।

    कांग्रेस, अकाली और बीजेपी पार्टी के उम्मीदवारों की हुई जमानत जब्त 

    संगरूर उपचुनाव में बीजेपी अकाली और कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई है। बता दे कि उपचुनाव में जमानत बचाने के लिए तीनों पार्टियों को कम से कम 118470 वोटें चाहिए थी, लेकिन इन तीनों पार्टियों में से कोई भी पार्टी एक लाख का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई। वहीं दूसरी ओर कांग्रेश के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सिमरजीत सिंह मान को उन्हें जीत की बधाई दी है। वहीं भाजपा के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने हार के बाद कहा जो जनता का फैसला वह मुझे मंजूर है।

  • भीख मांगकर चलाता था घर, बैंक में निकले 70 लाख….

    भीख मांगकर चलाता था घर, बैंक में निकले 70 लाख….

    नई दिल्ली।  कहते हैं कोई काम छोटा नहीं होता है और किसी को उसके काम और कपड़ों से जज नहीं करना चाहिए. इस बात को सही साबित किया है यूपी के प्रयागराज के सीएमओ ऑफिस के कुष्ठ रोग विभाग में काम करने वाले स्वीपर धीरज ने. स्वीपर के वेशभूषा को देखकर लोग उस पर तरस खा जाते हैं. लेकिन ये कोई आम स्वीपर नहीं है, बल्कि करोड़पति स्वीपर है. कमाल की बात ये है कि धीरज ने 10 साल से अपनी सैलरी भी नहीं निकाली है.

    जानकारी के मुताबिक, धीरज के वेशभूषा को देखकर लोग उसे पैसे दे देते हैं. इससे वो अपना घर का खर्च चलाता है. लेकिन उसके बैंक अकाउंट में 70 लाख से ज्यादा रुपये हैं. इस बात का खुलासा खुद बैंक वालों ने किया. दरअसल, स्वीपर ने पिछले 10 सालों से अपने बैंक अकाउंट से पैसे नहीं निकाले. वो इस दौरान बैंक भी नहीं गया. धीरज को खोजते हुए बैंक कर्मचारी उसके दफ्तर पहुंचे और इस बात का खुलासा किया.

    बैंक कर्मचारियों ने बताया कि धीरज के खाते में 70 लाख से ज्यादा रकम मौजूद है. इसके अलावा उसके पास जमीन और मकान भी है. बैंक कर्मचारियों ने ये भी बताया कि धीरज 10 साल से बैंक भी नहीं गया है और न ही उसने कोई ट्रांजेक्शन किया. बैंक कर्मचारियों की बात सुनकर सीएमओ में काम करने वाले लोग हैरान रह गए.

  • Sangrur Election: सिमरजीत सिंह मान की लीड बरकरार, 50 हजार वोटों की गिनती बाकी…

    Sangrur Election: सिमरजीत सिंह मान की लीड बरकरार, 50 हजार वोटों की गिनती बाकी…

    संगरूर। पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की मतगणना जारी है। शिअद अमृतसर के सिमरनजीत मान की लीड 5582 हो गई है। दूूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह हैं। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के दलवीर गोल्डी , चौथे नंबर पर भाजपा के केवल ढिल्लो और पांचवें नंबर पर अकाली दल की कमलदीप कौर राजोआणा है। अभी तक करीब साढ़े 6 लाख वोटों की गिनती हो चुकी है। अब 50 हजार से कम वोटों की गिनती होनी बाकी है।

    CONG/SAD/BJP की हुई जमानत ज़ब्त

    जमानत बचाने के लिए कम से कम 118470 वोट मिलनी चाहिए ।  कांग्रेश अकाली और बीजेपी के तीनों पार्टियों के उम्मीदवारों ने संगरूर इलेक्शन कैंपेन में चुनाव जीतने के दावे भी किए थे। लेकिन आज आए इलेक्शन नतीजों में तीनों पार्टियों के उम्मीदवार पार्टी की साख तक नहीं बचा सके।

    आप सरकार की साख लगी दाव पर

    संगरूर सीट पंजाब के CM भगवंत मान का गढ़ रही है। वह लगातार 2 बार रिकॉर्ड अंतर से यहां से चुनाव जीते। वहीं संगरूर चुनाव परिणाम को लेकर पंजाब की 100 दिन पुरानी आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार की साख भी दांव पर लगी है।

    लोगों ने लगाए सिमरनजीत सिंह मान की जीत के नारे

    संगरूर उपचुनावों में उम्मीदवार सिमरनजीत सिंह मान जीत की ओर आगे बढ़ते नजर आ रहे हैं जिसका प्रमाण देते हुए संगरूर हलके के वोटर और उनके समर्थक मतगणना सेंटर के बाहर  मान की जीत के नारे लगा रहे हैं

  • पंजाबः पुन्नू इंटरनैशनल होटल में लगी भयानक आग

    पंजाबः पुन्नू इंटरनैशनल होटल में लगी भयानक आग

    अमृतसर। कोर्ट रोड स्थित एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कोर्ट रोड पर पुन्नू इंटरनेशनल होटल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि चंद मिनटों में ही आधे से अधिक होटल उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आधे से अधिक होटल आग की चपेट में आ गया। वूडन वर्क व बर्निंग मैटीरियल अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • संजय पोपली का बड़ा बयानः मेरे बेटे को मेरे सामने मारा

    संजय पोपली का बड़ा बयानः मेरे बेटे को मेरे सामने मारा

    चंडीगढ़। संजय पोपली का बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि उनके बेटे कार्तिक को उनके सामने मारा गया है। जबकि विजिलेंस की तरफ कहा जा रहा है उनके जाने के बाद कार्तिक ने खुद सुसाइड किया है। संजय पोपली ने कहा कि वह इस मामले के गवाह है। 

    आज जो घटना हुई उसके बाद संजय की तबीयत ठीक  न होने के चलते उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया था। संजय पोपली को मोहाली के अस्पताल में लाया गया था। उन्होंने अस्पताल से निकलते समय एम्बुलेंस में बैठते दौरान कहा कि उनके बेटे को मारा गया है और उन्हें फिजिकली टॉर्चर किया जा रहा है।

  • आग लगने के कारण घर खोने वाले गरीब परिवारों की मदद के लिए पहुँचा प्रशासन…

    आग लगने के कारण घर खोने वाले गरीब परिवारों की मदद के लिए पहुँचा प्रशासन…

    विधायक बलकार सिंह ने पीड़ितों को बाँटा राशन व हाईजीन किट…

    जालंधर (वरुण)। करतारपुर से कपूरथला रोड किनारे झुग्गियों में लगी आग से प्रभावित गरीब परिवारों को डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी के निर्देशों पर जिला प्रशासन द्वारा तुरंत सहायता प्रदान की गई। इस अवसर पर करतारपुर के विधायक बलकार सिंह ने पीड़ित परिवारों को जिला प्रशासन और रैड क्रॉस सोसाइटी द्वारा भेजे गए राशन पैकेट और हाईजीन किटे बाँटी। उन्होंने मजदूर परिवारों को हर संभव सहायता देने का विशवास दिलाया।

    उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में वह अकेले नहीं हैं और उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी। इस मौके नायब तहसीलदार विजय कुमार, रैड क्रास सोसायटी के सचिव इंद्रदेव भी उपस्थित थे।

  • संगरूर उपचुनाव: सिमरजीत सिंह मान 2375 वोट से निकले आगे

    संगरूर उपचुनाव: सिमरजीत सिंह मान 2375 वोट से निकले आगे

    4 लाख वोटों की गिनती अभी बाकी

    सगरूर। संगरूर लोकसभा सीट  के उपचुनाव में मतगणना शुरू हो गई है। मतोंं की गणना चार केंद्रों पर हो रही है। प्रारंभिक रूझान के अनुसार शुरूआती दौड़ में सिमरजीत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के गुरमेल सिंह के बीच कांटे की टक्‍कर चल रही है। अब मान फिर आगे हो गए हैं। 
     शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के सिमरजीत सिंह मान 171127 वोटों से आगे निकल चुके है।दूसरे नंबर पर  आप के उम्मीदवार गुरमेल सिंह 168752 वोट से चल रहे है।

    अगर सिमरजीत सिंह मान यह चुनाव जीतते हैं तो साल 1999 के बाद सिमरजीत सिंह मान जीत के साथ लोकसभा में जा सकते हैं। 

  • पंजाबः पाकिस्‍तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन का निधन

    पंजाबः पाकिस्‍तानी जेल में मारे गए सरबजीत सिंह की बहन का निधन

    तरनतारन। पाकिस्‍तानी जेल में कुछ साल पहले मारे गए भारत के पंजाब के सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर का आज निधन हो गया। दलबीर कौर ने भाई सरबजीत सिंह की पाकिस्‍तान की जेल से रिहाई के लिए अथक संघर्ष किया था और इस कारण काफी चर्चित हो गई थीं।  

    दलबीर कौर तरनतारन जिले के क़स्बा भिखीविंड निवासी थीं। दलबीर कौर ने अमृतसर के निजी अस्पताल में रात 2 बजे आखिरी सांस ली। उनको शनिवार सांस लेने दौरान तकलीफ़ महसूस होने के बाद यहां दाखिल करवाया गया था। दलबीर कौर की अंतरराष्ट्रीय सत्र पर पहचान थी क्योंकि उन्होने अपने भाई सरबजीत सिंह को भारत जिंदा लाने लिए उच्च सत्र पर कानूनी लडाई लड़ी थी मगर कामयाब नहीं हो पाईंं।