Blog

  • जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

    जालंधरः रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर पुलिस ने किया औचक निरीक्षण

    जालंधर/हर्ष कुमारः आज माननीय पुलिस कमिशनर जालंधर आईपीएस एस भूपति के आदेशानुसार पुलिस लाइन से क्यूआरटी रिजर्व का अचानक मॉक ड्रिल डैमो लिया गया ताकि अप्रत्याशित कानून व्यवस्था की स्थिति में उन्हें न्यूनतम समय में लामबंद किया जा सके या रोका जा चेक किया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने इस मौके पर कर्मचारियों को जानकारी देते हुए कहा कि अचानक जरूरत पड़ने पर किस तरह तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।

    इसके तुरंत बाद टीम गठित कर क्यूआरटी के थाना नंबर 3 व थाना नंबर 6 की पुलिस के साथ टीमों का गठन करके रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के अंदर व बाहर औचक जांच करने के लिए रवाना किया गया। इस दौरान सख्त हिदायत दी गई कि संदिग्ध व्यक्तियों और यदि उनके पास कोई सामान है तो उसकी ठीक से जांच की जाए और वहां आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की जाए। पुलिस कमिशनर ने विशेष रूप से आम जनता से अपील की है कि वह पुलिस का सहयोग करें, असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के बारे में पुलिस अधिकारियों या कंट्रोल रूम पर फोन करके वह ऐसे व्यक्तियों के बारे में सूचित करें।

  • नाबार्ड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    नाबार्ड के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड ऊना द्वारा मंगलवार को  बचत भवन मे बीएलबीसी सदस्यों के लिए एक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें नाबार्ड के अलग अलग विकास कार्यों पर चर्चा हुई। स्वंय सहायता समूह, संयुक्त देयता समूह एक्सपोजर कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप से नावार्ड जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार और ज़िला प्रबंधक गुरचरण भट्टी ने अपनी उपस्तिथि दर्ज करवाई ।
    नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक अरुण कुमार ने  प्रतिनिधियों को बीएलबीसी एक्सपोसर कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई। अरुण कुमार ने एसएचजी व जेएलजी लोन के बारे विस्तार से चर्चा की व बीएलवीसी सदस्यों ने संयुक्त देयता समूह व स्वयं सहायता  के सदस्यों के साथ वार्तालाप किया। इसमें समूह द्वारा चलाई  जा रही गतिविधियों पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम मे वीएलवीसी सदस्यों ने बैंकों की जानकारी  जेएलजी व एसएचजी सदस्यों के साथ सांझा की । मौके पर विभिन्न बैंकों से शाखा प्रबंधक सहित जेएलजी व एस एचजी के गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।
  • युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक

    युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक

    प्रयागराज: प्रयागराज में युवक ने माता-पिता को मारी गोली, मानसिक विक्षिप्त है युवक संगम नगरी प्रयागराज में एक युवक ने माता-पिता को गोली मार दी है। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला प्रयागराज के नैनी इलाके में मामा भांजे तालाब के पास का है। गोली मारने के आरोपी युवक रितेश जायसवाल की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है। मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित पहुंचे हैं।
    संगम नगरी प्रयागराज से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने माता-पिता को गोली मार दी है। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामला प्रयागराज के नैनी इलाके में मामा भांजे तालाब के पास का है। गोली मारने के आरोपी युवक रितेश जायसवाल की दिमागी हालत खराब बताई जा रही है.। किसी बात पर नाराज होकर तमंचे से मां सुमन और पिता ताराचंद को गोली मार दी थी. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित पहुंचे हैं. नैनी थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

  • असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    असगानिस्तान में बड़ा बंम्ब धमाका,15 की मौत, 27 घायल

    अफगानिस्तान:अफगानिस्तान के समांगन प्रांत के ऐबक शहर में बुधवार की दोपहर जाहदिया मदरसे में बम विस्फोट हुआ है। इस धमाके में कम से कम पंद्रह लोगों की मौत हो गई जबकि 27 गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका दोपहर की नमाज के बाद हुआ। वहीं, बीएसएफ के महानिरीक्षक डी.के. बूरा ने कहा, सीमा सुरक्षा बल ने अच्छा काम किया है और पड़ोसी देशों के कई प्रयासों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय सीमा खतरों से मुक्त रखा है। वे एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा, सीमा पार से घुसपैठ की सात कोशिशें हुईं और सभी को नाकाम कर दिया गया। उन्होंने बताया कि चार एके-47 राइफल, गोला-बारूद और पचास किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने कहा, इसके लिए मैं अधिकारियों और जवानों को बधाई देता हूं।

  • जालंधरः दिन-दिहाड़े गाड़ी से बैटरी चुराते 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः दिन-दिहाड़े गाड़ी से बैटरी चुराते 2 चोर काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमार: महानगर के स्काईलार्क चौक के नजदीक स्टेट बैंक इंडिया के बाहर खड़ी गाड़ी से बैटरी निकालते चोरी करते हुए मार्किट के सदस्यों ने 2 चोरो को काबू किया है। जवाहर नगर निवासी सुरिंदर ने बताया कि वह चाय बनाने का काम करता है। काम के दौरान अचानकर उसकी गाड़ी का अलार्म बजा। 

    जैसे ही वह अपनी गाड़ी के अलार्म बजने की आवाज सुनकर गाड़ी के पास गया तो देखा वहां पर दो चोर उसकी गाड़ी से बैटरी चुरा रहे थे। उक्त चोरो को मार्किट के लोगों की मदद से मौके पर काबू कर लिया गया। पकड़े गए चोरों की पहचान कैंट निवासी रमनप्रीत और बडाला चौक निवासी प्रकाश के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर उन्होंने थाना 4 की पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर थाने ले गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। 

  • पंजाबः MVI घोटाले के मामले में एक और भगौड़ा एजेंट गिरफ्तार

    पंजाबः MVI घोटाले के मामले में एक और भगौड़ा एजेंट गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट घोटाले में जालंधर में तैनात मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नरेश केलर की मिलीभगत से बस्ती गुज्जन निवासी एजेंट वरिंदर सिंह दीपू को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने उसका मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त कर लिया है जिसे घोटाले के बारे में और जानकारी जुटाने के लिए डेटा विशेषज्ञों को भेजा जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि ब्यूरो ने एमवीआई, जालंधर के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और बड़े पैमाने पर निजी एजेंटों की मिलीभगत से वाणिज्यिक और निजी वाहनों की जांच किए बिना फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का खुलासा हुआ।

    प्रवक्ता ने आगे बताया कि पर्याप्त सबूतों के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 7ए और आईपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में कुल 9 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिनमें नरेश केलर, रामपाल उर्फ ​​राधे, मोहनलाल उर्फ ​​कालू, परमजीत सिंह बेदी, सुरजीत सिंह व हरविंदर सिंह, पंकज ढींगरा उर्फ ​​भोलू, बृजपाल सिंह उर्फ रिकी और ​​अरविंद कुमार उर्फ ​​बिंदू (सभी निजी एजेंट) जेल में बंद हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और बाकी फरार आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • कोरोना के बाद अब आया नया वायरस, 48 हज़ार साल बाद हुआ जिंदा

    कोरोना के बाद अब आया नया वायरस, 48 हज़ार साल बाद हुआ जिंदा

    नई दिल्ली: दुनिया जहां अभी कोरोना वायरस के खतरे से उबरती दिख रही है वहीं, अब नए वायरस की दस्तक की खबर सामने आ रही है । दरअसल, रूस के बर्फ वाले इलाके में 48 हजार साल से दबे जॉम्बी वायरस को वैज्ञानिकों ने जिंदा कर दिया है। ये खतरनाक वायरस रूस के एक झील में हजारों साल पहले दफ्न हो गया था। लेकिन इसकी अब इसके ‘जिंदा’ होने के बाद भारत जैसे देशों के लिए भी बड़े खतरे की घंटी है। भारत दुनियाभर को ग्लोबल वार्मिंग को लेकर चेतावनी देता रहा है।

    जॉम्बी वायरस इतना खतरनाक है कि यह कोशिका वाले छोटे जीवों को भी संक्रमित कर देता है। दरअसल, कोरोना के बाद से दुनिया अब आने वाली महामारी की काट खोजने में जुटी है। भारत जैसे देश भी ऐसे वायरस से निपटने में सक्षम है। लेकिन कोरोना ने जो त्रासदी दुनिया को दी है वो डराने वाली थी। हालांकि, जॉम्बी वायरस का खतरा अभी वास्तविक तो नहीं है लेकिन हमें हर स्तर की तैयारी करके रखनी होगी। भारत जैसे देशों में भी ग्लोबल वार्मिंग का खतरा है।

    सुंदरबन इलाके का हिस्सा जलमग्न हो रहा है। इसके अलावा मुंबई को लेकर भी कई तरह की भविष्यवाणी की गई है। विकसित देश विकासशील देशों पर तोहमत लगा देते हैं। लेकिन ये खतरा अब इतना बड़ा हो चुका है कि आने वाले समय में भारत समेत दुनिया के तमाम देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

  • पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम मान के आवास के बाहर धरना दे रहे मजदूरों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर संगरूर में भारतीय खेत मजदूर यूनियन की तरफ से सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। हजारों मजदूरों ने सीएम हाउस से 1 किलोमीटर पहले यह धरना लगाया हुआ था। इसी दौरान पुलिस कर्मियों ने धरने पर बैठे मजदूरों पर लाठीचार्ज कर दिया। हादसे में कई मजदूरों घायल हुए है। बता दें दी आज पूरे पंजाब से यहां मजदूर सीएम आवास के बाहर इकट्ठे हुए थे। इस दौरान मजदूरों ने संगरूर पटियाला रोड जाम किया हुआ था। मजदूरों द्वारा लाल झंड़े लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। 

    धरने में मौजूद प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उन्होंने 2-3 मीटिंग की हैं परंतु उनकी मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है। सरकार ने न तो नरेगा के पैसे दिए, न ही अलॉट किए हुए प्लाटों पर कब्जा दिया। मजदूरों की दिहाड़ी भी 2-अढ़ाई सौ रुपए हैं। सरकार लगातार दिहाड़ी, प्लाट, जमीन, कर्जे मसले पर उनके साथ मीटिंगें करने से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को इतनी वोटों के साथ जताया है लेकिन वह उनसे मिलते तक नहीं। मजदूर वर्ग बहुत दुखी है जिसके चलते वह मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुंडी खड़का कर अपनी मांगों के प्रति जगाने आए हैं। 

  • टीवी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक समपन्न

    टीवी उन्मूलन अभियान की समीक्षा बैठक समपन्न

    216 मरीजों को वितरित की जा चुकी हैं पोषण किटें 
    ऊना/सुशील पंडित: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जिला मुख्यालय ऊना में टीवी उन्मूलन अभियान से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह टीवी रोग से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाकर कार्य करें ताकि निर्धारित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूर्ण किया जा सके। उन्होंने कहा कि योजनाबद्ध तरीके से समय से पूर्व नमूनों को एकत्रित कर जांच करने से टीवी रोग की चुनौती से निपटा जा सकता है। 
    राघव शर्मा ने कहा कि टीवी उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि निकट भविष्य में जिला को टीवी मुक्त बनाया जा सके।
    उन्होंने बताया कि जिला में टीवी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 216 मरीजों को पोषण किटें वितरित की गई है जोकि जिला के  उद्योगों तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा उपलब्ध करवाई गई हंै। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से सलाहकार डॉ आत्मिका नायर तथा डॉ रविंद्र द्वारा जिला में टीवी उन्मूलन से संबंधित कार्य प्रगति बारे विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एचपीसीएल कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा टीवी की जांच में इस्तेमाल की जाने वाली मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन का भी डेमो दिया। 
    निदेशक, स्वास्थ्य विभाग हिमाचल प्रदेश डॉक्टर गोपाल बेरी ने जानकारी देते हुए बताया कि निकट भविष्य में प्रदेश के प्रत्येक चिकित्सा खंडों में भी मिनी डिजिटल एक्सरे मशीन उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि ग्रामीण व दूरदराज क्षेत्रों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर टीवी से पीड़ित रोगियों की पहचान की जा सके। उन्होंने बताया कि इस प्रकार की प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से पूरे प्रदेश में टीवी उन्मूलन अभियान को बल मिलेगा। बैठक में एनएचएम के मिशन डायरेक्टर डॉ हेमराज भैरवा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी (टीवी) डॉ अजय अत्री ने भी टीवी उन्मूलन अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमन कुमार शर्मा, डॉ रविंदर के अतिरिक्त खंड चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।
  • सीएससीए पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    सीएससीए पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में बुधवार को नवगठित महाविद्यालय केन्द्रीय छात्र परिषद् (सीएससीए) के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि महाविद्यालय प्राचार्य सतदेव भारद्वाज रहे। उन्होंने सीएससीए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रधान पद के लिए एम.ए. (राजनीति विज्ञान) सुश्री प्रिया ठाकुर, उपप्रधान बीकॉम तृतीय वर्ष से सुश्री आंचल , शिफाली शर्मा एम ए इंग्लिश प्रथम वर्ग बिभाग प्रतिनिधि व संयुक्त सचिव सुश्री पायल बीए प्रथम वर्ष ने शपथ ग्रहण किया।    
    पदाधिकारियों ने यह शपथ लिया कि वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा बनाए गए केन्दीय छात्र के संविधान तथा महाविद्यालय के नियमों का पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए छात्र हित एवं महाविद्यालय हित में सदैव प्रयत्नशील रहेंगे। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय कक्षा प्रतिनिधियों में ग्रुप एक कला संकाय से सुश्री पलक राणा, सुश्री सुखप्रीत कौर, सुश्री रीना देवी, विज्ञान संकाय से सुश्री खुशबीर कौर, सुश्री मोनिका ढिल्लन व सुश्री परिधि शर्मा। ग्रुप दो वाणिज्य संकाय से सुश्री रजनी, सुश्री वृंदा एवं सुश्री आंशिका। बीबीए से अभिषेक कालिया, हनी एवं सुश्री हर्षिता। 
    ग्रुप तीन बीसीए  से  सुश्री तनिषा धीमान, सुश्री काजल वह अभिषेक रायजादा। बी.वाक. से सुश्री साल्वी, अमनदीप व सुश्री प्रीति राणा। ग्रुप चार आतिथ्य से शिवा, सुश्री चेतना व सुश्री अदिति। एनसीसी से कैडेट धीरज धीमान एवं कैडेट कंचन। रोवर्स व रेंजर्स से अमित कुमार एवं सुश्री सुषमा। एनएसएस से जगदीप सिंह एवं सुश्री आकृति शर्मा। सांस्कृतिक से सुश्री नीरु सोनी व रिषभ शर्मा, खेल-कूद गतिविधियों से कर्तव्य ठाकुर कुमार एवं सुश्री निकिता शर्मा। क्लब व सोसाइटी से दिनकर सेकरी व सुश्री समंतिका शर्मा ने भी शपथ ग्रहण किया। 
    इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सतदेव भारद्वाज ने सभी मनोनीत छात्र परिषद प्रतिनिधियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रतिनिधि छात्रों की समस्यायों को लेकर कभी भी मुझसे मिल सकते हैं और हम सब मिलकर महाविद्यालय के छात्रों की समस्यायों को सुलझाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान सुश्री प्रिया ठाकुर ने सभी का धन्यवाद किया और अपना पूर्ण सहयोग महाविद्यालय प्रशासन को देने का वादा किया। इस कार्यक्रम में डॉ मीता शर्मा (एम ए इंग्लिश) डॉ. सुमिक्षा, डॉ अश्विनी पटेल, बिन्नी ओहरी, डॉ. कौशल कुमार पाण्डेय, डॉ. पवित्रा दुलारी, डॉ. रुचि शर्मा, डॉ. प्रोमिला तथा अन्य प्राध्यापक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।