Home Haryana रिश्वत लेते Food Supply Department का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

रिश्वत लेते Food Supply Department का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

0
रिश्वत लेते Food Supply Department का इंस्पेक्टर गिरफ्तार

करनालः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत स्टेट विजिलेंस की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर मनोज जिले के कुंजपुरा सेंटर पर तैनात था और उसने डिपो होल्डर से काम के बदले 15 हजार रुपए मांगे थे। शिकायत मिलने के बाद टीम ने जाल बिछाकर रेड की और आरोपी को पैसे लेते हुए रंगे हाथों काबू किया। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर मनोज ने डिपो होल्डर से उसके कार्य से जुड़े मामले को निपटाने के एवज में 15 हजार रुपए की घूस मांगी थी।

डिपो होल्डर ने इसकी शिकायत स्टेट विजिलेंस को दी, जिसके बाद टीम ने ट्रैप लगाकर कार्रवाई की। मनोज मधुबन का रहने वाला बताया जा रहा है और अभी कुंजपुरा सेंटर पर इंस्पेक्टर के पद पर तैनात था। बताया जा रहा है कि वह रिटायर्ड फौजी है। विजिलेंस टीम ने पूरी तैयारी के साथ कुंजपुरा सेंटर पर दबिश दी और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। टीम ने मौके से कैश भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। फिलहाल, इस मामले को लेकर किसी भी अधिकारी का कोई बयान सामने नहीं आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here