Home Haryana पूर्व CM को मिली Z+ सिक्योरिटी, जाने मामला

पूर्व CM को मिली Z+ सिक्योरिटी, जाने मामला

0

हरियाणा : पूर्व सीएम मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब Z+ सुरक्षा दी जाएगी।  रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य में वीआईपी सुरक्षा के आकलन के लिए बनी कमेटी को इनपुट मिला है कि किसान आंदोलन वन और टू के कारण उन्हें खतरा बना हुआ है, जिसके बाद सरकार ने उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इससे पहले हरियाणा में सिर्फ 2 ही लोगों को जेड प्लस की सुरक्षा मिली हुई है।

जिसमें प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय और सीएम नायब सैनी हैं। अब पूर्व सीएम मनोहर लाल को भी जेड प्लस सुरक्षा मिलने के बाद प्रदेश में जेड प्लस सिक्योरिटी वाले 3 नेता हो जाएंगे। बता दें कि जेड प्लस (Z+) सुरक्षा को देश में सर्वोच्च श्रेणी की सुरक्षा माना जाता है।होम सेक्रेटरी, डायरेक्टर जनरल और चीफ सेक्रेटरी की कमेटी ये तय करती है कि किस व्यक्ति को किस कैटेगरी में सिक्युरिटी दी जाए। 

जेड प्लस (Z+) सुरक्षा मिलने पर 10 से ज्यादा NSG कमांडो और पुलिस कर्मी समेत 55 ट्रेंड जवान मौजूद रहते हैं। सुरक्षा में मौजूद हर कमांडो मार्शल आर्ट का एक्सपर्ट होता है और आधुनिक हथियार के साथ तैनात होते हैं। वहीं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज की सुरक्षा का घेरा कम किया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here