Home Haryana ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0
ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,  2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

33 एटीएम कार्ड बरामद 

पंचकूला: क्राइम ब्रांच ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उमेश सिंह (34) पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी मफिया, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश और किशना (24) पुत्र जगतपाल, निवासी मफिया, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। रूप में हुई है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने पंचकूला के सेक्टर-14 पुलिस थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस घटना की जानकारी दी।

क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह और उनकी टीम ने एटीएम से पैसे निकालने वाले व्यक्तियों के एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों से कुल 33 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-20, पंचकूला में एक पेट्रोल पंप के पास से दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उमेश सिंह के पास से 20 और किशना के पास से 13 एटीएम कार्ड बरामद हुए।

पूछताछ में दोनों आरोपी एटीएम कार्ड मालिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। जांच के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे एटीएम से पैसे निकालने वाले लोगों के कार्ड बदलकर ठगी करते थे। एसीपी ने बताया कि इन आरोपियों ने अंबाला और कुरूक्षेत्र में भी कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपियों को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here