Home Haryana Train की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत

Train की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत

0
Train की चपेट में आने से दादी-पोते की मौत

हरियाणा : शहरे के दिन बहादुरगढ़ में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां रावण दहन कार्यक्रम देखने जा रहे दादी-पोते की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी बहादुरगढ़ ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू करा दी गई है। परिजनों के बयान पर पुलिस ने कार्रवाई की गई है।

मृतकों की पहचान नन्ही देवी(69) और रितिक(3) के तौर पर हुई है। यूपी के सीतापुर मूल की नन्ही अपने बेटों संग यहां गांव परनाला में रहती थी। गत शाम को परनाला में फाटक पार दशहरा कार्यक्रम मनाया जा रहा था। नन्ही देवी अपने पोते रितिक को दहन कार्यक्रम दिखाने जा रही थी। जब परनाला फाटक पार करने लगी तो इसी दौरान एक ट्रेन आ गई और दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर जीआरपी थाने से टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

लोगों से पूछताछ की तो मृतकों की पहचान हुई। दोनों शवों को नागरिक अस्पताल में रखवाया गया। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सोंप दिया है। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि दशहरे की सायं परनाला फाटक पर हादसे में बच्चे और बुजुर्ग महिला की जान चली गई थी। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एक ही समय में दो मौतों से परिवार में मातम का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here