मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा इन बदमाशों को कोर्ट में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगा गया था। रिमांड के दौरान इन बदमाशों के द्वारा पिपली बस अड्डा के पीछे असला छुपाए जाने की बात कबूली थी। जिसके बाद पुलिस आज तीन बदमाशों को असहला बरामद करने के लिए यहां लेकर पहुंची थी, लेकिन इन बदमाशों ने पुलिस को धक्का दे असला उठाकर पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस फायरिंग में दो बदमाशों के टांग में गोली लगी। जिनका उपचार कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है। इन बदमाशों से एक पिस्टल बरामद हुई। बता दें कि यह बदमाश (कॉन्ट्रैक्ट किलिंग ) यानी कि पैसे लेकर घटना को अंजाम देते थे। इन बदमाशों से अब तक 18 लख रुपए भी बरामद किए जा चुके हैं।