Home Haryana Haryana Election Update: AAP ने Congress Party को दी शाम तक की मोहलत, जल्द ही 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का होगा एलान

Haryana Election Update: AAP ने Congress Party को दी शाम तक की मोहलत, जल्द ही 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का होगा एलान

0
Haryana Election Update: AAP ने Congress Party को दी शाम तक की मोहलत, जल्द ही 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का होगा एलान
  • हरियाणा चुनाव अपडेट: AAP ने कांग्रेस पार्टी को शाम तक की मोहलत, 90 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
हरियाणाः Haryana Election Update – विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और AAP (आम आदमी पार्टी) के बीच गठबंधन की चर्चा जोरों पर है। आज शाम तक इस गठबंधन पर अंतिम फैसला आने की उम्मीद है। इस बीच, AAP हरियाणा अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। गुप्ता ने कहा कि आज शाम तक सभी चीजें स्पष्ट हो जाएंगी। गुप्ता ने बताया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह 90 सीटों के लिए पूरी तैयारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि आलाकमान की ओर से गठबंधन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी अब तक प्राप्त नहीं हुई है। यदि शाम तक कोई खबर नहीं मिलती, तो शाम तक AAP अपनी 90 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर देगी। आम आदमी पार्टी इस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here