Home Haryana चलती Car में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

चलती Car में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

0
चलती Car में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप

यमुनानगर : जिले में चलती कार में आग लग गई। जहां खंड प्रतापनगर के गांव तिहमों के पास चलती कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते गाड़ी से आग की लपटें उठने लगी। चंद मिनटों में ही कार धू-धू कर जलने लगी। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई।  गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

कार को जलता देख मालिक भावुक को उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अहसान निवासी बेहट अपने अन्य साथियों के साथ लेदी में एक शादी समारोह में जा रहा था।

गांव तिहमों के सामने सड़क पर अचानक से उसकी कार में धुआं उठने लगा। जानकारी के अनुसार किसी राहगीर ने उसको बताया कि कार में धुआं उठ रहा है। कार चालक आनन-फानन में अपने साथियों के साथ कार से बाहर कूद गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here