Home Haryana 5 लाख रूपए की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

5 लाख रूपए की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

0
5 लाख रूपए की रिश्वत लेते कानूनगो रंगे हाथों गिरफ्तार

हरियाणा: एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह को 5 लाख की रिश्वत लेते हुए कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस मामले में निजी व्यक्ति चंद्र सिंह ढांडा की भी संलिप्तता पाई गई जिसके चलते एसीबी अंबाला की टीम द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों द्वारा शिकायतकर्ता से 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम को शिकायत प्राप्त हुई कि पंचकूला जिला में कार्यरत कानूनगो कर्मबीर सिंह द्वारा लैंड रिलीज करने तथा डीमार्केशन से संबंधित पत्र को उपलब्ध करवाने के बदले में 5 लाख रुपए  की रिश्वत की मांग की जा रही थी। इस मामले में आरोपियो द्वारा 20 लाख रुपए की रिश्वत पहले ही ली जा चुकी थी। इसके बाद भी 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग और की जा रही थी, जिसे लेते हुए कानूनगो कर्मबीर सिंह को एसीबी अंबाला की टीम ने कैथल में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में अम्बाला के एंटी क्रप्शन ब्यूरो थाने में मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई भी अधिकारी अथवा कर्मचारी सरकारी काम करने की एवज में रिश्वत की मांग करता है तो तुरंत इसकी जानकारी हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री नंबर -1800-180-2022 तथा 1064 पर देना सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here