Home Haryana प्रशासन की नाक की नीचे खुलेआम बेच रहे शराब, वायरल वीडियो

प्रशासन की नाक की नीचे खुलेआम बेच रहे शराब, वायरल वीडियो

0

जीरकपुर : सोशल मीडिया पर अकसर ही वीडियो वायरल होती रहती है। ऐसा ही वीडियो जीरकपुर की सामने आई है। जिसमें शहर में नियम कायदों को ताक पर रखकर देशी-विदेशी शराब की दुकानों में रात 12 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बिकती हुई वीडियो में दिखाई दे रही है। ये वीडियो जीरकपुर के थाना क्षेत्र के पटियाला चोक के पास स्थित शराब की दुकान का है। वीडियो में शराब ठेकेदारों के सामने प्रशासन की लाचारी की पोल खोलकर रख दी है। आबकारी विभाग के अधिकारियों से वीडियो के संबंध में पूछने पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कर रहे है। प्रशासन के आदेशानुसार प्रदेश में शराब दुकान रात 12 बजे बंद करने के निर्देश है।

लेकिन वायरल वीडियो में रात 12 बजे के बाद भी गुप्त दरवाजे से शराब की बिक्री बेरोक टोक होती हुई दिखाई दे रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जीरकपुर में देशी और अंग्रेजी शराब की देर रात धड़ल्ले से शराब की बिक्री होती रहती है। प्रशासन इस पर चुप्पी साध कर बैठा रहता है। वीडियो के संबंध में आबकारी विभाग ने कहा कि वायरल वीडियो उनके पास भी पहुंचा है। जिस दुकान से अवैध तरीके से शराब बेची जा रही है, हम उस दुकान की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here