Blog

  • कार और कंटेनर की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    कार और कंटेनर की टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    उज्जैनः मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के घटिया क्षेत्र में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। दरअसल, मां बगलामुखी माता के दर्शन कर लौट रहे 4 दोस्तों की कार को एक तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चौथा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटिया के विधायक सतीश मालवीय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 20-22 साल के आसपास थी और उनमें से एक एमबीए का भी छात्र था।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर इतनी भयावह थी कि आसपास के लोग आवाज सुनते ही मौके पर पहुंच गए। कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और भीतर बैठे लोगों को निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आदित्य पंड्या, 20 वर्षीय अभय पंडित और 50 वर्षीय राजेश रावल के रूप में हुई है। वहीं, 20 वर्षीय शैलेंद्र आचार्य की हालत गंभीर है, उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    वहीं, कार को टक्कर मारने वाले कंटेनर ड्राइवर फरार है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार सड़क के गलत साइड में चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार का इंजन तक सड़क पर बिखर गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

     

  • Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    Diwali से पहले जरुर करें बॉडी को Detox, बीमारियों से दूर रहेगा शरीर

    सेहत: दीवाली के त्योहार से पहले काफी लोगों की खाने-पीने से जुड़ी रुटीन बिगड़ने लगती है। इस दौरान मिठाईयां, नमकीन और कई तरह के ऑयली फूड सभी की डाइट में शामिल होते हैं। ऐसे में यह चीजें खाने से पहले शरीर को डिटॉक्स करना बहुत जरुरी है। बॉडी डिटॉक्स का अर्थ है शरीर के वो सभी हानिकारक टॉक्सिन्स निकालना जो स्ट्रेस, प्रदूषण और अनहेल्दी खाने के कारण शरीर में जमा हो जाते हैं। यदि दीवाली से पहले अपनी बॉडी आप डिटॉक्स नहीं करेंगे तो बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

    हरी सब्जियां खाएं

    लिवर को यदि आप डिटॉक्स करना चाहते हैं तो हरी पत्तेदार सब्जियां जरुर खाएं। पालक, मेथी और ब्रोकली अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर एंजाइम को एक्टिव करेंगे। इसके अलावा रोज हल्दी का सेवन जरुर करें। इसमें पाया जाने वाला करक्यूमिन लिवर की सूजन को कम करेगा।

    चीनी और प्रोसेस्ड फूड से बनाएं दूरी

    डिटॉक्स के दौरान चीनी, मैदा और प्रोसेस्ड फूड्स से परहेज करें। यह चीजें आपके शरीर में सूजन को बढ़ाएगी और लिवर पर एक्स्ट्रा बोझ डालेंगी। ऐसे में आप शरीर को पहले से ही तैयार कर लें ताकि त्योहार के दौरान आपका शरीर मिठाईयां और बाकी पकवान आसानी से पचा पाए। दीवाली से पहले फाइबर से भरपूर फल जैसे कि सेब, केला और सब्जा सीड्स का सेवन करें।

    पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

    दीवाली से पहले शरीर को डिटॉक्स करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी शरीर में पाए जाने वाले टॉक्सिन्स को पतला करके उन्हें किडनी के जरिए बाहर निकालने में मदद करते है। ऐसे में रोज सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पिएं। नींबू में विटामिन-सी पाया जाता है जो लिवर की सफाई करने में मदद करेगा।

    फिजिकल एक्टिविटी करें जरुर

    शरीर को डिटॉक्स करने के लिए सिर्फ डाइट ही नहीं बल्कि एक्सरसाइज भी जरुरी है। ऐसे में रोज आधे घंटे का वर्कआउट जरुर करें। तेज चलना, दौड़ना या फिर योग करें। इससे पसीना निकलेगा जो स्किन के जरिए आपके कई टॉक्सिन्स को बाहर निकालेगा। इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और लिवर में किडनी अच्छे से काम करेगी।
  • Punjab News: BSF ने लगाया Diwali Fair, जवानों और उनके परिवारों ने उठाया आनंद, देखें वीडियो

    Punjab News: BSF ने लगाया Diwali Fair, जवानों और उनके परिवारों ने उठाया आनंद, देखें वीडियो

    अमृतसरः बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) की ओर से अमृतसर जिले के खासा कैंप में दिवाली मेले का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि के रूप में डीआईजी एस.एस. चंदेल उपस्थित रहे। उन्होंने रिबन काटकर मेले का उद्घाटन किया और मौजूद जवानों व उनके परिवारों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

    मेले में बीएसएफ की विभिन्न बटालियनों द्वारा मिठाइयों, कपड़ों, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और खान-पान के रंग-बिरंगे स्टॉल लगाए गए थे। साथ ही बच्चों के लिए झूले, खेल-कूद और अन्य मनोरंजक गतिविधियां भी उपलब्ध कराई गईं। मीडिया से बातचीत करते डीआईजी एस.एस. चंदेल ने कहा कि मैं सभी देशवासियों और बीएसएफ परिवार को दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

    इस मेले का उद्देश्य है कि हमारे जवानों के परिवार, जो अपने प्रियजनों से दूर रहते हैं, वे भी त्योहार की खुशियां महसूस कर सकें। उन्होंने कहा कि मेले में जवानों के परिवारों के लिए बाजार की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई गई हैं, ताकि उन्हें कैंप से बाहर जाने की आवश्यकता न पड़े। हमारे जवान 24 घंटे देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। इसलिए यह हमारी जिम्मेदारी है कि उनके परिवारों को त्योहारों पर घर जैसी सुख-सुविधाएं और माहौल मिले। कार्यक्रम के अंत में डीआईजी चंदेल ने संध्या के समय सीमा पर तैनात जवानों के साथ दिवाली मनाने का भी ऐलान किया।

  • Punjab News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः त्योहारों की रौनक के बीच फिरोजपुर के हबीब वाला गांव में एक बड़ा हादसा सामने आया है। देर रात एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का माल जलकर राख हो गया। यह घटना तब सामने आई जब दुकानदार अगली सुबह दुकान खोलने आया। दुकान के मालिक ने बताया कि रात को जब वह दुकान बंद करके घर गया तो सब कुछ ठीक था। लेकिन सुबह जब दुकान पर पहुंचा तो पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। त्योहार के सीजन में सबसे ज्यादा माल मंगवाया था। सारा सामान जल गया।

    बताया जा रहा है कि दुकान में मुख्य रूप से सेंट्री का सामान रखा गया था जिसमें स्पेयर पार्ट के सामान सहित घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुएं शामिल थीं। ये सभी सामान त्योहारों के मद्देनज़र स्टॉक किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और प्रशासन से दुकानदार को मुआवज़ा देने की मांग की।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक लोग आग को समझ पाते, तब तक सब कुछ जल चुका था। अगर समय रहते आग बुझाने की व्यवस्था होती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और राहत देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि हम पूरी घटना की जांच कर रहे हैं। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

  • Donald Trump का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान का युद्ध सुलझाना बहुत आसान

    Donald Trump का बड़ा ऐलान, पाकिस्तान-अफगानिस्तान का युद्ध सुलझाना बहुत आसान

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में चल रहा संघर्ष सुलझाना उनके लिए बहुत आसान है। यह बात ट्रंप ने व्हाइट हाउस में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक वर्किंग लंच के दौरान कही। ट्रंप ने यह भी बताया कि अभी उनका सारा ध्यान अमेरिका को चलाने पर है लेकिन उन्हें युद्ध को सुलझाने में आनंद आता है क्योंकि वो लोगों की जान बचाना चाहते हैं।

    नहीं मिला नोबेल पुरस्कार

    ट्रंप ने यह दावा भी किया है कि अपने पूर्व कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई सारे वैश्विक युद्ध सुलझाए हैं और लाखों जिंदगियां भी बचाई हैं। ट्रंप ने यह दावा किया है कि उन्होंने आठ युद्ध सुलझाए हैं जिसमें रवांडा, कांगो और भारत-पाकिस्तान का संघर्ष शामिल है। उनका यह भी कहना है कि हर बार जब उन्होंने युद्ध को सुलझाया तो यह कहा गया कि उन्हें नोबेल पुरस्कार मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

    लोगों की जान बचाना जरुरी है

    ट्रंप ने कहा कि अब उनके लिए यह पुरस्कार कोई भी मायने नहीं रखते। उनके लिए लोगों की जान बचाना जरुरी है इसके अलावा 2025 का नोबेल शांति पुरस्कार वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरोनो माचाडो को दे दिए जाने का भी जिक्र किया। मारिया ने अपने भाषण में ट्रंप के लोकतंत्र समर्थन की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि आंशिक तौर पर यह पुरस्कारा उनको समर्पित है।

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में नहीं हुआ संघर्ष-विराम

    ट्रंप ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच में सीजफायर के 48 घंटे के बाद सीमा संघर्ष की अवधि खत्म हो गई। तालीबान ने यह आरोप लगाया है कि पाकिस्तान ने पक्तिका प्रांत के कई जिलों में हवाई हमले किए हैं जिसके बाद सीजफायर टूट चुका है और दोनों पक्ष दोहा में समाधान के लिए मिलने वाले हैं।
  • HRTC बस में धुआं निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    HRTC बस में धुआं निकलने से यात्रियों में मची अफरा-तफरी

    हिमाचलः शिमला जिला के रामपुर के तकलेच बाजार में सवारियों से भरी HRTC की बस में अचानक आग लग गई। इससे सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की सूजबूझ से बड़ा हादसा टल गया। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने बैटरी की वायर को डिस्कनेक्ट कर दिया। आग के समय बस में 20 से ज्यादा यात्री सवार थे।

    हादसा शुक्रवार शाम का है, इसका सीसीटीवी फुटेज आज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बस में सवार लोग तकलेच बस स्टैंड में जान बचाकर बाहर भाग रहे हैं। बता दें कि HRTC प्रबंधन पुरानी बसों को ग्रामीण इलाकों में भेज देता है। इससे कई बसें आधे रास्ते में ही हांफ जाती है। किसी का टायर पंक्चर हो जाता है तो किसी का कोई पुर्जा टूट जाता है। इसे देखते हुए स्थानीय लोगों ने पुरानी बसों को बदलने की मांग की है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी को टाला जा सके।

  • Punjab News: DSP की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर और गनमैन घायल देखें वीडियो

    Punjab News: DSP की गाड़ी हुई हादसे का शिकार, ड्राइवर और गनमैन घायल देखें वीडियो

    मोहालीः पटियाला के नाभे की डीएसपी मनदीप कौर का मोहाली एयरपोर्ट में एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार इस भयानक हादसे में डीएसपी का गनमैन और ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें इस घटना में दोनों को चोटें आई है। स्थानीय लोगों द्वारा दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा दोनों की हालत खतरें से बाहर बताई जा रही है।

     

  • Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आने से स्कूल जा रहे 2 बच्चों की मौत

    Punjab News: PRTC Bus की चपेट में आने से स्कूल जा रहे 2 बच्चों की मौत

    मानसाः जिले के लालियावाली गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां पीआरटीसी बस की चपेट में आने से 2 स्कूल की बच्चियों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोना और 7 वर्षीय मीना के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों मासूम बच्चियों को व्यक्ति एक्टिवा पर स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था।

    इस दौरान अचानक एक सरकारी बस ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चियों की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर फैल गई। माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस को कब्ज़े में ले लिया है।

  • ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस Zaira Wasim ने किया निकाह, शौहर संग शेयर की तस्वीर

    ‘दंगल’ फेम एक्ट्रेस Zaira Wasim ने किया निकाह, शौहर संग शेयर की तस्वीर

    मनोरंजन: दंगल फेम एक्ट्रेस जायरा वसीम के फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस ने शादी कर ली है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। बता दें कि जायरा वसीम कई साल पहले बॉलीवुड छोड़ चुकी हैं। अब ऐसे अचानक से उनकी शादी की तस्वीरें देखकर सभी हैरान हो गए हैं। पूर्व एक्ट्रेस ने जो तस्वीरें शेयर की है, इसमें एक में वो अपने निकाहनामा पर साइन कर रही है। वहीं दूसरी तस्वीर में वो अपने पति के साथ चांद देखती हुई दिख रही हैं।

    तस्वीरें शेयर कर लिखा कुबूल है

    जायरा वसीम ने अपने पति का नाम इस दौरान रिवील नहीं किया। इसके साथ ही जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है इसमें भी अपना चेहरा नहीं दिखाया। अपने इस खास दिन पर जायरा सूर्ख लाल पहने रंग हुए दिख रही थी। इस तस्वीर को शेयर कर उन्होंने लिखा कि – ‘कुबूल है x3’।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Zaira Wasim (@zairawasim_)

    2019 में छोड़ दी फिल्म इंडस्ट्री

    जायरा वसीम ने साल 2019 में अपने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान किया था। इसके पीछे उन्होंने कई सारी वजहें बताई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने काम से खुश नहीं थी और धर्म का हवाला देते हुए वो इस ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हो गई थी। पोस्ट में जायरा ने लिखा था कि – ‘5 साल पहले मैंने एक फैसला लिया जिसने मेरी जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया। मैंने जैसे ही बॉलीवुड में कदम रखा मेरे लिए पॉपुलर होने के कई रास्ते खुल गए। मुझे लोगों की अटेंशन मिलने लगी कई बार मुझे युवाओं का रोल मॉडल भी माना गया लेकिन ये सब वो नहीं था जिसकी मैंने ख्वाहिश की थी खासतौर पर सक्सेस और फैलियर को लेकर’।

    नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है वसीम

    दंगल के लिए वसीम को नेशनल अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा उन्होंने आमिर खान के साथ फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार में भी काम किया था। इसके बाद वो प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक में भी नजर आई थी। जायरा वसीम की एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था जिसके बाद उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला था। जून 2019 में उन्होंने यह ऐलान कर दिया था कि वो एक्टिंग छोड़ रही हैं।
  • इस Diwali OnePlus 13 दे रहा Bumper Offer, इतने का मिलेगा Discount

    इस Diwali OnePlus 13 दे रहा Bumper Offer, इतने का मिलेगा Discount

    टेकः बाजारों में दिवाली की पूरी रौनक है, ऐसे में नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो OnePlus का फ्लैगशिप फोन सस्ते में मिल रहा है। इस मौके का फायदा उठाकर आप कई हजार रुपये की बचत कर सकते हैं। सेल में OnePlus 13 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर OnePlus 13 के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज विकल्प पर मिल रहा है। इस फोन को आप Amazon से सस्ते में खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ये फोन 61,999 रुपये में लिस्ट है।

    इसके अलावा स्मार्टफोन पर 4000 रुपये का डिस्काउंट HDFC बैंक कार्ड पर मिल रहा है। दोनों ही डिस्काउंट के बाद इस फोन की कीमत घटकर 57,999 रुपए हो जाती है। यानी इस फोन पर सभी ऑफर्स के बाद 12000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं, तो कीमत और भी कम हो जाएगी। स्मार्टफोन पर 44 हजार रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालांकि, फोन की एक्सचेंज वैल्यू उसकी कंडीशन पर निर्भर करती है।

    OnePlus 13 एक दमदार फोन है, जो Amazon Sale में आकर्षक कीमत पर मिल रहा है। ये फोन 6.82-inch के AMOLED डिस्प्ले के साथ आता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की प्रोटेक्शन के लिए सिरेमिक गार्ड का इस्तेमाल किया गया है।

    स्मार्टफोन Android 15 के साथ लॉन्च हुआ था और इसे लेटेस्ट Android का अपडेट भी मिलेगा। स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 12GB और 16GB RAM के साथ 256GB और 512GB स्टोरेज का विकल्प मिलता है।