Blog

  • Hello world!

    Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!

  • Heart Attack से बचाएंगे ये तरीके, दिल भी रहेगा स्वस्थ

    Heart Attack से बचाएंगे ये तरीके, दिल भी रहेगा स्वस्थ

    हेल्थः दिल का सेहतमंद रहना शरीर के सही कामकाज के लिए बेहद अहम है। यही खून पंप करता है और पूरे शरीर तक ऑक्सीजन और जरूरी पोषक तत्व पहुंचाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक कार्डियोवैस्कुलर बीमारियां (सीवीडी) दुनिया में मौत का सबसे बड़ा कारण हैं। हर साल करीब 1.8 करोड़ लोग इनसे जान गंवाते हैं। इन बीमारियों में पांच में से चार मौतें हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह से होती हैं।

    अमेरिका के कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार हम अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और तंबाकू से दूरी बनाकर जिंदगी की शुरुआती उम्र से ही दिल को होने वाले किसी भी नुकसान को कम कर सकते हैं। हार्ट अटैक तब होता है जब दिल तक जाने वाली खून की आपूर्ति अचानक रुक जाती है। खून का बहाव रुकने से ऑक्सीजन दिल तक नहीं पहुंच पाती और दिल की मांसपेशी को नुकसान हो सकता है। अगर तुरंत इलाज न मिले तो यह नुकसान स्थायी हो सकता है।

    कैसे पहचानें कि हार्ट अटैक हो रहा है?
    – हार्ट अटैक अलग-अलग लक्षणों के साथ हो सकता है। सबसे आम लक्षण है सीने में दर्द, लेकिन यह तेज चुभन जैसा दर्द नहीं बल्कि सीने पर दबाव और कसाव जैसा होता है।

    – कुछ महिलाओं को सीने के दर्द के साथ गर्दन और दोनों हाथों में भी दर्द महसूस हो सकता है।

    – चक्कर आना, सिर हल्का लगना, ज़्यादा पसीना आना, सांस लेने में तकलीफ़ और घरघराहट शामिल हैं।

    – हालांकि कई बार हार्ट अटैक अचानक होता है, लेकिन कभी-कभी इसके चेतावनी संकेत कई घंटे या दिन पहले भी दिख सकते हैं। ऐसा सीने का दर्द जो आराम करने पर भी ठीक न हो, एक संकेत हो सकता है।

    हार्ट अटैक से बचाव कैसे करें
    – हार्ट अटैक का खतरा कम करने के कई तरीके हैं, जैसे डाइट और एक्सरसाइज के जरिए ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करना।

    – कोलेस्ट्रॉल खून में मौजूद वह पदार्थ है जो स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए ज़रूरी है। लेकिन कुछ प्रकार का कोलेस्ट्रॉल अगर बहुत ज़्यादा हो जाए तो यह दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है।

    – कम वसा और ज्यादा फाइबर वाला आहार सुझाया जाता है। नमक का सेवन रोज 6 ग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए, क्योंकि ज्यादा नमक ब्लड प्रेशर बढ़ाता है।

    – ज्यादा प्रोसेस्ड फूड और सैचुरेटेड फैट वाली चीजें न खाएं, क्योंकि ये खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती हैं। इनमें मीट, केक, बिस्किट, सॉसेज, बटर और पाम ऑयल वाली खाने की चीजें शामिल हैं।

    – संतुलित आहार में अनसैचुरेटेड फैट होनी चाहिए। यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाती है और धमनियों को खुला रखने में मदद करती है। इनमें ऑयली फिश, एवाकाडो, मेवे और वनस्पति तेल शामिल हैं।

  • Punjab News: बटाला गोलीकांड पर सांसद रंधावा का ऐलान, कल बंद रहेगा बटाला , देखें वीडियो

    बटाला: बीते दिनों बटाला में हुए दर्दनाक गोलीकांड में दो नौजवानों की मौत और चार लोगों के घायल होने के बाद क्षेत्र में रोष का माहौल बना हुआ है। इसी बीच, लोकसभा सदस्य सुखजिंदर सिंह रंधावा शनिवार को बटाला पहुंचे और मृतकों के परिवारों से मिलकर संवेदना व्यक्त की।

    पत्रकारों से बातचीत में सांसद रंधावा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि बटाला में मौजूदा हालात बेहद चिंताजनक हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की कार्रवाई ढीली रही है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। रंधावा ने कहा कभी बटाला के लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ी थी।

    उसी तरह आज फिर से हमें राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है, ताकि अपराधियों को सख्त संदेश दिया जा सके। उन्होंने बताया कि इस वारदात से लोगों में गुस्सा गहरा है और कल बटाला शहर को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया गया है। उन्होंने अपील की कि बटाला बंद का हर कोई समर्थन करे और शांतिपूर्ण तरीके से न्याय की मांग में अपना योगदान दे।

  • Jalandhar News: Cabinet Minister Bhagat ने ADGP की आत्महत्या की दुखद घटना के विरोध में निकला Candle मार्च, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Cabinet Minister Bhagat ने ADGP की आत्महत्या की दुखद घटना के विरोध में निकला Candle मार्च, देखें वीडियो

    जालंधर : पंजाब के हरित विभाग मंत्री मोहिंदर भगत ने कैंडल मार्च का नेतृत्व किया, जिसमें हरियाणा में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पुराण कुमार की दुखद आत्महत्या का विरोध किया गया। उन्होंने बीजेपी सरकार की आलोचना की कि उसने दलित अधिकारियों और नागरिकों की रक्षा करने में असफल रहा।

    यह मार्च श्रीराम चौक से प्रारंभ होकर लवकुश चौक पर समाप्त हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेताओं और नागरिक समाज के सदस्यों ने भाग लिया। मंत्री के साथ मेयर विनीत धीर, पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर डेवलपमेंट बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टिनु, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बद्दी, पंजाब स्मॉल इंडस्ट्री व एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष दिनेश धल्ल भी मौजूद थे। इन सभी ने घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की और मृतक अधिकारी और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग की है।

    मंत्री भगत ने कहा कि यह अधिकारी, जो एक दलित समुदाय से थे, “सिस्टम द्वारा इतनी कठोर रूप से प्रताड़ित किए गए थे कि उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।” उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की निष्क्रियता न केवल प्रशासनिक उदासीनता का प्रतीक है, बल्कि यह उसकी दलित विरोधी मानसिकता को भी उजागर करता है। इसके साथ ही उन्होंने हाल ही में भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमला का उदाहरण देते हुए कहा कि यह भी इस पक्षपात का एक और चिंताजनक उदाहरण है, जो भी दलित समुदाय से हैं।

    मंत्री ने केंद्र और हरियाणा में BJP सरकार पर आरोप लगाया कि वे भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं ने पूरे देश में दलित समुदायों के बीच भारी गुस्सा पैदा कर दिया है। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की और अपराधीकरण का मामला दर्ज करने की अपील की ताकि उचित न्याय हो सके।

  • Punjab News: बरनाला से बंबीहा गैंग के दो गुर्गे 6 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

    Punjab News: बरनाला से बंबीहा गैंग के दो गुर्गे 6 पिस्तौल समेत गिरफ्तार

    बरनाला: एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब को एक बड़ी सफलता मिली है। एजीटीएफ टीम ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दविंदर बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को छह पिस्तौलों और 19 जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान और शेखर निवासी कैथल हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक PX5 पिस्तौल, एक .30 बोर पिस्तौल, चार .32 बोर पिस्तौलें और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

    इसके अलावा, उनके कब्जे से एक मारुति स्विफ्ट कार भी जब्त की गई है, जिसका उपयोग वह हथियारों की खेप लाने और ले जाने के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि दोनों आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के इशारे पर काम कर रहे थे और बंबीहा गैंग के अन्य गुर्गों को हथियार सप्लाई करने की तैयारी में थे। उन्होंने कहा कि पुलिस अब इस नेटवर्क की पूरी सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर रही है।

    इस ऑपरेशन की जानकारी देते हुए एडीजीपी एजीटीएफ प्रमोद बान ने बताया कि इनपुट्स के आधार पर यह जानकारी मिली थी कि बंबीहा गैंग के संचालक राज्य में सनसनीखेज अपराधों की योजना बना रहे हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एआईजी संदीप गोयल की निगरानी में एजीटीएफ की टीमों ने बरनाला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया और गांव धौला के पास ड्रेन के नजदीक दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।

  • राज्य में Digital Governance अभियान को मिली उपलब्धि, एक साल में दी गई 22.78 लाख सेवाएं

    राज्य में Digital Governance अभियान को मिली उपलब्धि, एक साल में दी गई 22.78 लाख सेवाएं

    शिमला: वर्तमान प्रदेश सरकार के सार्वजनिक सेवाओं के डिजिटलीकरण अभियान को अभूतपूर्व सफलता हासिल हो रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप प्रदेश में लोग अब घर बैठे ही सरकारी सुविधाओं का सुगमता से उपयोग कर पा रहे हैं। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के माध्यम से वर्ष 2024 में लोगों को रिकॉर्ड 22.78 लाख सेवाएं प्रदान की गई हैं।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में डिजिटल गवर्नेंस को प्रमुखता प्रदान करते हुए राज्य के विभिन्न विभाग सक्रिय रूप से ऑनलाइन सेवा वितरण प्रणाली को अपना रही है। वर्ष 2023 में पोर्टल के माध्यम से लगभग 14.97 लाख सेवाएं प्रदान की गई। वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 15 लाख तक पहुंच गई है और इस वर्ष के आगामी महीनों में वृद्धि का अनुमान है।

    मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों की अनुपालना करते हुए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन सेवाओं को बढ़ाया गया है। वर्ष 2022 में 113 सेवाएं प्रदान की जा रही थी और वर्ष 2025 में ऑनलाइन सेवाओं की संख्या बढ़कर 436 हो गई है। वर्तमान सरकार के कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त इन सेवाओं में चार गुणा की वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2023 में यह संख्या 217 और वर्ष 2024 में 251 दर्ज की गई। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि हिमाचल डिजिटल शासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

    मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (आईटी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल ने कहा कि डिजिटल सेवाओं से नागरिकों की सरकारी सुविधाओं तक पहुंच में क्रांतिकारी बदलाव आया है। इन सेवाओं के माध्यम से नागरिक किसी भी स्थान से कभी भी आवेदन कर सकता है। इससे समय और धन दोनों की बचत हो रही हैं। ये सेवाएं प्रदेशभर में लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आसानी से उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप प्रदेश सरकार हर नागरिक को सुलभ, पारदर्शी और कुशल डिजिटल सेवाएं उपलब्ध करवाना सुनिश्चित कर रही है।

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी विभागों को कागज, उपस्थिति और नकदी रहित व्यवस्था अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व विभाग द्वारा कुछ तहसीलों में शुरू की गई एक पायलट परियोजना के तहत अब बिना सरकारी कार्यालय जा कर संपत्ति का पंजीकरण करवाना संभव हो गया है। सरकार की इस पहल को लोगों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए अन्य विभागों को भी इसी तरह की डिजिटल नवाचारों का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

  • संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है अहोई अष्टमी का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    धर्म: इस समय हर जगह दीवाली की तैयारियां चल रही हैं। भारतीय पंचाग के मुताबिक, कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। इस दिन अहोई माता का व्रत रखा जाता है। इस बार यह व्रत 13 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस साल कार्तिक मास की कृष्ण अष्टमी तिथि 13 अक्टूबर दोपहर 12:24 मिनट पर शुरु होगी और इसका समापन 14 अक्टूबर 11:09 मिनट पर होगा। ऐसे में 13 को अहोई अष्टमी का व्रत रखा जाएगा। भारतीय हिंदू महिलाओं के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है क्योंकि माताएं इस दिन अपने बच्चों की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं। शाम के समय तारों को अर्घ्य देने के बाद यह व्रत खोल दिया जाता है।

    संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है व्रत

    यह व्रत बहुत ही खास माना जाता है। इस व्रत को करने से संतान खुशहाल रहती है और उम्र भी लंबी होती है। हर तरह के रोगों से भी उसकी रक्षा होती है। इस व्रत को करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और बच्चे करियर में खूब तरक्की करते हैं। यह व्रत सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रखा जाता है और इस दौरान अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं किया जाता। तारों को जल देने के बाद यह उपवास खोला जाता है।

    पूजा का शुभ मुहूर्त

    इस दिन पूजा के लिए शुभ मूहूर्त शाम 5:33 से लेकर 7:08 तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 1 घंटे 15 मिनट की होगी। इस दौरान तारों का दर्शन करके व्रत का पारण शाम को 6:28 मिनट से शुरु हो जाएगा। चंद्रोदय का समय रात 11:40 मिनट पर है। कुछ स्थानों पर चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलने की परंपरा है।

    अहोई माता की पौराणिक कथा

    पौराणिक कथाओं के अनुसार, अहोई माता का रुप नेवला के तौर पर दर्शाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि पुराने समय में एक महिला जो अपने पुत्रों की मां थी वो जंगल में मिट्टी खोदते समय गलती से साही के बच्चों को मार देती है। इसके बाद वह महिला देवी से क्षमा याचना करती है। उसकी तपस्या से खुश होकर देवी उसको आशीर्वाद देती है कि उसकी संतान सुरक्षित रहेगी। तभी से माताएं अहोई माता की पूजा करके अपनी संतान को लंबी उम्र और कल्याण की कामना करती है।
  • दहेज के लालच में पति ने Pregnant पत्नी को दिया दूसरी मंजिल से धक्का, मौत, देखें वीडियो

    दहेज के लालच में पति ने Pregnant पत्नी को दिया दूसरी मंजिल से धक्का, मौत, देखें वीडियो

    फरीदाबाद: फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज की लालच ने एक मासूम ज़िंदगी को निगल लिया। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के समयपुर इलाके में एक सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 20 साल की लक्ष्मी के तौर पर हुई है। महिला के पति का नाम लोकेश बताया जा रहा है। लक्ष्मी की शादी एक साल पहले हुई थी और वह इस समय सात महीने से प्रेग्नेंट थी। सीकरी में रहने वाली लक्ष्मी की मां गीता राजीव कॉलोनी में किराए पर रहती है। इस मामले में उसने पुलिस को शिकायत दी।

    मृतक महिला की मां पुलिस को शिकायत दी और बताया कि शादी के बाद ही पति लोकेश ससुर हेतराम और सोतैली सास गुड्डी लगातार दहेज की मांग के लिए उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रुप से परेशान करते थे। 8 अक्टूबर को उनका दामाद लोकेश बेटी को मायके से अपने घर ले गया।

    घर जाने पर दोनों के बीच में विवाद हुआ। मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लोकेश ने अपने पिता हेतराम के साथ मिलकर लक्ष्मी को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया जिसके बाद वह गंभीर तौर पर घायल हो गई।

    सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल महिला को बीके अस्पताल फरीदाबाद में लेकर आए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे सात महीने के बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करके शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

    पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पति लोकेश, ससुर हेतराम और सोतेली सास गुड्डी के खिलाफ धारा 304-बी (दहेज हत्या) और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए हैं और पुलिस की टीम लगातार उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

     

     

     

  • Haryana News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, देखें वीडियो

    Haryana News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का सख्त एक्शन, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस के द्वारा सड़क सुरक्षा मजबूत बनाने और यातायात अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान पुलिस कमिशनर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। अब इसी क्रम में सूरजपुर जोन में ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों की उल्लंघना करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में पुलिस टीम ने नाकेबंदी करके 22 चालान काटे हैं।

    इसमें ब्लैक फिल्म लगाने, वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने और अन्य नियमों का उल्लंघन करने के मामले में शामिल थे। पुलिस ने मौके पर ही वाहनों से ब्लैक फिल्म उतारकर चालान काटे हैं। चालकों को इस दौरान नियमों की जानकारी भी दी गई है। पुलिस की ओर से देर रात भी विशेष अभियान चलाया गया जिसमें ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले चालकों पर कार्रवाई हुई है। इस कार्रवाई में 13 लोगों का चालान काटा गया है। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी 131 ऑनलाइन चालान जारी किए गए हैं।

    इस मौके पर बात करते हुए डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि पंचकूला पुलिस की प्राथमिकता सड़क सुरक्षा और नागरिकों की जान की रक्षा है। उन्होंने आम जनता से इस दौरान यह अपील भी की है कि ड्रिंक एंड ड्राइव न करें क्योंकि यह सिर्फ चालक ही नहीं बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा है। वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखना भी कानून के अनुसार, प्रतिबंधित है।

    ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा है कि ब्लैक फिल्म या किसी भी नियमों के विपरित किसी भी तरह का वाहन संशोधन न करें क्योंकि ऐसे वाहनों पर भी पुलिस की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि पंचकूला ट्रैफिक पुलिस आगे भी इस तरह के सख्त चेकिंग अभियान चलाकर शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन सहित 2 युवक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बटाला: डेरा बाबा नानक थाने की पुलिस ने दो नशा तस्करों को 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिकंदर सिंह और रमन्दीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।

    थाना डेरा बाबा नानक के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर कक्षा चंदर पुलिस पार्टी के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे, तभी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास से 15 ग्राम हेरोइन और 700 रुपये की नकदी बरामद हुई। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।