दहेज के लालच में पति ने Pregnant पत्नी को दिया दूसरी मंजिल से धक्का, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फरीदाबाद: फरीदाबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दहेज की लालच ने एक मासूम ज़िंदगी को निगल लिया। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के समयपुर इलाके में एक सात माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उस पर जानलेवा हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान 20 साल की लक्ष्मी के तौर पर हुई है। महिला के पति का नाम लोकेश बताया जा रहा है। लक्ष्मी की शादी एक साल पहले हुई थी और वह इस समय सात महीने से प्रेग्नेंट थी। सीकरी में रहने वाली लक्ष्मी की मां गीता राजीव कॉलोनी में किराए पर रहती है। इस मामले में उसने पुलिस को शिकायत दी।

मृतक महिला की मां पुलिस को शिकायत दी और बताया कि शादी के बाद ही पति लोकेश ससुर हेतराम और सोतैली सास गुड्डी लगातार दहेज की मांग के लिए उनकी बेटी को मानसिक और शारीरिक रुप से परेशान करते थे। 8 अक्टूबर को उनका दामाद लोकेश बेटी को मायके से अपने घर ले गया।

घर जाने पर दोनों के बीच में विवाद हुआ। मृतक महिला की मां ने आरोप लगाया है कि विवाद के दौरान लोकेश ने अपने पिता हेतराम के साथ मिलकर लक्ष्मी को दूसरी मंजिल से धक्का दे दिया जिसके बाद वह गंभीर तौर पर घायल हो गई।

सूचना मिलते ही उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे और घायल महिला को बीके अस्पताल फरीदाबाद में लेकर आए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी शुक्रवार को मौत हो गई। इस घटना में महिला के गर्भ में पल रहे सात महीने के बच्चे की भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम करके शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि मृतका की मां की शिकायत पर पति लोकेश, ससुर हेतराम और सोतेली सास गुड्डी के खिलाफ धारा 304-बी (दहेज हत्या) और संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी घटना के बाद से फरार हो गए हैं और पुलिस की टीम लगातार उन्हें ढूंढने का प्रयास कर रही है।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *