Blog

  • Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    Asia Cup 2025: IND-PAK Final मुकाबला आज, लोगों में हद से ज्यादा उत्साह, स्टेडियम हुआ हाउसफुल

    स्पोर्ट्सः एशिया कप 2025 अपने अंत की ओर पहुंच गया है। इसके फाइनल मैच में एक तरफ जहां भारतीय क्रिकेट टीम होगी, वहीं दूसरी ओर उनकी चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी टीम सामने होगी। इस खास मुकाबले की मेजबानी दुबई का दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम करने वाला है। Read in English:-
    India vs Pakistan Asia Cup Final To Be Housefull Show As Tickets SOLD OUT in Dubai
    मैच में भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। पाकिस्तान की कमान सलमान आगा के हाथों में है। इससे पहले एशिया कप के ग्रुप स्टेज और सुपर 4 राउंड में भी इन दोनों टीमों की टक्कर हुई थी। इसमें भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा भारी रहा था और उन्होंने दोनों मैचों में आसानी से जीत दर्ज कर ली थी। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम बदला लेना चाहेगी। वहीं भारत एक और बार अपने पड़ोसी को प्रतिद्वंद्वी को मात देकर एशिया कप का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
    एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच आज जानि 28 सितंबर को होगा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम दुबई में होगा। वहीं मैच को लेकर लोगों में इतना क्रेज है कि मैच की सारी टिकटें बुक हो चुकी हैं और स्टेडियम पूरी तरह फुल हो चुका है। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का यह मैच भारतीय समयनुसार रात 8 बजे शुरू होगा, जबकि इसका टॉस आधा घंटा पहले यानि 7.30 बजे होगा।

    एशिया कप के इतिहास में 20 बार आमने सामने हो चुकी हैं दोनों टीमें

    दोनों टीमों के बीच अब तक एशिया कप के इतिहास में कुल 20 बार टक्कर हुई है। इसमें से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। भारतीय टीम ने इसमें से 12 मैच जीते हैं और वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम केवल 6 ही मैच जीत पाई है। ऐसे में भारतीय टीम इसका दबदबा जारी रखना चाहेगी। एशिया कप टी20 फॉर्मेट में अब तक केवल दो ही बार खेला गया है, जिसमें भारत और पाकिस्तान के बीच चार मैच खेले गए हैं। इन चार मुकाबलों में तीन बार भारत को जीत मिली है और एक बार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टी20 में भारतीय टीम पाकिस्तान के सामने बढ़त बनाना चाहेगी।
  • Karur Stampede: घायल और मृतक परिवारों को मुआवजा देंगे एक्टर विजय, किया ऐलान

    Karur Stampede: घायल और मृतक परिवारों को मुआवजा देंगे एक्टर विजय, किया ऐलान

    नई दिल्ली: तमिलनाडु के करुर में बीते दिन एक दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा तमिलगा वेट्री कजगम के प्रमुख और एक्टर विजय की रैली के दौरान हुआ। सूत्रों की मानें तो एक्टर विजय ने अपनी टीम के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की। भगदड़ में अब तक 39 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। विजय की पार्टी टीवीके के नेताओं आनंद और निर्मल कुमार के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

    मृतक और घायल परिवारों की मदद करेंगे विजय

    विजय ने करुर में हुए दर्दनाक हादसे में दुख व्यक्त करते हुए कहा कि – ‘उनके दिल और दिमाग पर इस घटना का भारी बोझ है। उन्होंने अपने प्रियजनों के असमय चले जाने पर शोक व्यक्त किया और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी व्यक्त की है’। उन्होंने कहा कि यह क्षति बहुत ही दुखदायी है किसी भी शब्द से इस दुख को कम नहीं किया जा सकता परंतु एक परिवार के सदस्य के नाते वे मृतक के परिवारों को 20-20 लाख रुपये और घायल व्यक्तियों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक मदद करेंगे। उन्होंने सभी घायलों व्यक्ति को जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है और उन्हें भरोसा दिलवाया है कि तमिलनाडु विजय एसोसिएशन सभी जरुरी सहायता देने के लिए साथ है। भगवान की कृपा से मिलकर सभी इस संकट से उभरने की कोशिश करेंगे।

    मृतकों के परिवार को 10 लाख देंगे सीएम स्टालिन

    सीएम एमके स्टालिन ने भगदड़ में मारे गए परिवारों को 10 लाख रुपये और अस्पतालों में इलाज करवा रहे घायलों को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। स्टालिन ने कहा कि राज्य सरकार ने भगदड़ की परिस्थितियों की जांच के लिए रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक आयोग बनाने की घोषणा की है।

    घायलों से मिलने पहुंचे सीएम एमके स्टालिन

    तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन देर रात करुर में पहुंचे। वहां उन्होंने भगदड़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवारों के साथ मुलाकात की। मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात के बाद सीएम स्टालिन ने सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का दौरा किया। जहां उन्होंने भगदड़ में घायल हुए लोगों से मुलाकात करके उनका हालचाल पूछा। डीजीपी वेंकटरमण के अनुसार, इस घटना में 39 लोगों की जान चली गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
  • Punjab News: Rajveer Jawanda की मौत की खबर झूठी, गायक Kanwar Grewal ने बताई सच्चाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajveer Jawanda की मौत की खबर झूठी, गायक Kanwar Grewal ने बताई सच्चाई, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: हिमाचल प्रदेश में एक गंभीर सड़क दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की मौत की झूठी अफवाहों के फैलने के बाद शनिवार शाम सोशल मीडिया सदमे और शोक से भर गया। अधिकारियों और साथी कलाकारों ने इन दावों का पुरजोर खंडन किया और पुष्टि की है कि जवंदा जिंदा हैं, लेकिन मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में उनकी हालत में सुधार हो रहा है। जहां भर्ती होने के बाद से ही उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

    जानकारी अनुसार कई अकाउंट्स ने दावा किया कि गायक की चोटों के कारण मौत हो गई। इन अफवाहों ने प्रशंसकों के बीच भ्रम और परेशानी पैदा कर दी, जिससे अस्पताल और गायक की प्रबंधन टीम को फोन कॉल्स की संख्या बढ़ गई। देर रात अस्पताल के एक सूत्र ने पुष्टि कि यह पूरी तरह से झूठ है। राजवीर अभी भी हमारे साथ हैं और जिंदगी की लड़ाई लड़ रहा है।

    अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल और कुलविंदर बिल्ला दोनों ने सोशल मीडिया पर सच्चाई उजागर की। कंवर ग्रेवाल ने पोस्ट किया कि राजवीर ज़िंदा हैं। हाँ, उनकी हालत गंभीर है, लेकिन झूठ फैलाने से किसी को कोई फायदा नहीं होता। आइए हम एकजुट होकर उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करें।

    कुलविंदर बिल्ला ने भी इस स्थिति पर बात करते कहा कि कुछ लोग राजवीर की मौत की झूठी खबर फैला रहे हैं। कृपया ऐसा न करें! उनका इलाज चल रहा है और उन्हें आपकी दुआओं की जरूरत है, घबराने की नहीं।
    राजवीर जवंदा हिमाचल प्रदेश के बद्दी के पास एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जहां उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी, साथ ही उन्हें दिल का दौरा भी पड़ा था, जिसके बाद उन्हें मोहाली ले जाया गया।

  • Jalandhar News: Mall Road से बाइक चोरी, 2 लुटेरों ने कुछ ही मिनटों में की वारदात, देखें CCTV

    Jalandhar News: Mall Road से बाइक चोरी, 2 लुटेरों ने कुछ ही मिनटों में की वारदात, देखें CCTV

    जालंधरः मॉडल टाउन इलाके में एक और बाइक चोरी की वारदात सामने आई है। घटना सत करतार एनक्लेव निवासी दिनेश शर्मा के साथ घटी, जो मॉडल टाउन स्थित दानिशमंदा बेकर्स कैफे में बतौर कर्मचारी कार्यरत हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनेश शर्मा पुत्र विपन शर्मा रोजाना की तरह बीती रात (शनिवार) ड्यूटी के लिए कैफे पहुंचा था। उन्होंने अपनी बाइक मालिक की कोठी के बाहर, जो कि माल रोड पर स्थित है, खड़ी की थी। इस दौरान रात करीब 10 बजे दो चोर उसकी बाइक से छेड़छाड़ कर रहे थे। जब दिनेश उनसे वजह पूछने के लिए जाने लगा तब तक चोरों ने बाइक का लॉक तोड़ लिया और फरार हो गए। दिनेश ने चोरों की दोड़कर पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह चोरों को पकड़ नहीं पाए।

    इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें साफ तौर पर दो संदिग्ध चोर बाइक को चोरी करते हुए देखे जा सकते हैं। चोरी की यह पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दी गई, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि आरोपी पहले से ही इलाके की रेकी कर चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही दिनेश शर्मा ने तुरंत थाना मॉडल टाउन में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

  • Jalandhar News: 2 सड़क हादसों में 5 लोग जख्मी, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    Jalandhar News: 2 सड़क हादसों में 5 लोग जख्मी, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

    जालंधरः चौगिट्टी फ्लाईओवर पर दो सड़क हादसे होने के मामले सामने आए है। जिसमें 5 लोग घायल हुए है। पहले मामले में अज्ञात वाहन ने आल्टो को टक्कर मार दी, वहीं 200 मीटर की दूरी पर एक ट्रक ने कार को टक्कर मारी। दोनों हादसे शनिवार के है। मौके पर पहुंचे एएसआई सतपाल सिंह ने बताया ऑल्टो कार चालक की पहचान तार चंद निवासी सिद्धमत सदी नूरमहल के रूप में हुई है। किसी भारी वाहन ने उन्हें पीछे से हिट किया।

    दूसरे हादसे के बारे में उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि सूर्या एनक्लेव के सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई। ट्रक चालक ने गलती मानी और राजीनामा कर लिया। कार चालक की पहचान गुरबाज सिंह निवासी पठानकोट और ट्रक चालक की पहचान सुरिंदर सिंह निवासी जम्मू के रूप में हुई है। बता दें कि लंबे समय से यह हाईवे लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। फ्लाईओवर संकरी होने के कारण आए दिन हादसे होते हैं। फ्लाईओवर पर अगर एक्सीडेंट हो जाए तो शहर में आने और जाने वाले वाहनों को लंबे जाम में फंसना पड़ जाता है।

  • Jalandhar News: रंगदारी मामले में फिर चर्चा में आया सन्नी, अब होटलियर से मांगे पैसे

    Jalandhar News: रंगदारी मामले में फिर चर्चा में आया सन्नी, अब होटलियर से मांगे पैसे

    जालंधरः कनाडा में बैठे एडवोकेट मंदीप सिंह सचदेवा से रंगदारी मांगने के मामले में चर्चा में आए नकोदर के प्रीत नगर के रहने वाले संदीप सिंह उर्फ सन्नी ने अब नोकदर में अपनी करतूत दोहराई। इस बार सन्नी ने नकोदर के होटलियर से रंगदारी मांगी है। इस मामले में थाना सदर (नकोदर) में सन्नी के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। सन्नी पर कुल 5 केस दर्ज हो चुके हैं। तीन केस नकोदर में तो 2 सिटी में।

    पुलिस को दी शिकायत में होटलियर ने कहा कि उसका प्रॉपर्टी का भी बिजनेस है। वह कभी सन्नी को जानता था। एक दिन उसे सन्नी ने कॉल कर धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर पैसे मांगे। होटलियर ने सन्नी की धमकी से डरने की बजाए पुलिस में शिकायत कर दी। होटलियर की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते केस दर्ज किया है। बता दें कि कनाडा में बैठे सन्नी ने एक गैंग बनाया है। जिससे वह अपने ही परिचित लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांग रहा है।

     

  • Haryana News: Sound System बजने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा

    Haryana News: Sound System बजने को लेकर हुआ विवाद, व्यक्ति ने पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा

    भिवानीः जिले के गांव कितलाना में साउंड सिस्टम बजने को लेकर 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि एक पक्ष ने अपने पड़ोस में रह रहे व्यक्ति पर कुल्हाड़ी व डंडों से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। वही मामले की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

    मृतक की पहचान गांव कितलाना निवासी 38 वर्षीय सन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सन्नी शनिवार रात को अपने घर पर था। इसी दौरान पड़ोस में साउंड सिस्टम बजाया जा रहा था। सन्नी पड़ोसियों को साउंड सिस्टम बंद करने के लिए कह रहा था, लेकिन पड़ोसियों ने साउंड सिस्टम बंद नहीं किया। उल्टा सन्नी के साथ ही झगड़ा शुरू कर दिया। इस झगड़े के दौरान पड़ोसियों ने इकट्ठा होकर सन्नी पर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों आदि से हमला कर दिया जिस कारण सन्नी को गंभीर चोटें आई।

    घटना के बाद परिजन उसे उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के परिवार वालों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

  • RBI ने जारी किए नए नियम, अगर ये काम नहीं किया तो देना पड़ सकता है मुआवजा, जानें

    RBI ने जारी किए नए नियम, अगर ये काम नहीं किया तो देना पड़ सकता है मुआवजा, जानें

    बिजनेसः भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ग्राहकों के मृतक परिजनों के लिए दावा निपटान (claim settlement) प्रक्रिया को सरल बनाने और उसमें तेजी लाने के लिए नए और कड़े निर्देश जारी किए हैं। RBI के नए निर्देशों के अनुसार, अब परिजन बैंक खाते में जमा 15 लाख रुपये तक की राशि (थ्रेशोल्ड लिमिट) के लिए कानूनी दस्तावेज के बिना भी आसानी से क्लेम कर सकते हैं। सहकारी बैंकों (Co-operative banks) के लिए यह सीमा 5 लाख रुपये निर्धारित की गई है। देरी होने पर बैंकों पर जुर्माना लगाया जाएगा। RBI ने वेबसाइट पर जारी सर्कुलर में बैंकों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। 31 मार्च, 2026 तक ये निर्देश लागू किए जाने हैं।

    यदि बैंक की गलती के कारण जमा (Deposit) संबंधी दावे के निपटान में देरी होती है, तो बैंक को देरी के लिए ब्याज के रूप में मृतक के परिजनों को मुआवजा देना होगा। ये मुआवजा, बैंक दर (Bank Rate) + 4% प्रति वर्ष की दर से तय ब्‍याज से कम नहीं होगा। मृतक ग्राहकों के दावों के निपटान को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों में और भी कई नियम जारी किए हैं।

    जिन खातों में नॉमिनेशन या सर्वाइवरशिप क्‍लॉज (Survivorship Clause) है, उनमें नॉमिनी या उत्तरजीवी को भुगतान करने के लिए बैंक, उत्तराधिकार प्रमाण पत्र (Succession Certificate), लेटर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (Letter of Administration) या वसीयत का प्रोबेट (Probate of Will) जैसे कानूनी दस्तावेजों पर जोर नहीं देगा। केवल बैंकों को ये सुनिश्चित करना होगा कि नॉमिनी को ये स्पष्ट रूप से बता दिया जाए कि वे कानूनी वारिसों के न्यासी (trustee) के रूप में ये भुगतान प्राप्त कर रहे हैं।

    डिपॉजिटर्स यानी जमाकर्ता की मौत होने की स्थिति में, फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट या टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) को बिना किसी जुर्माने (penal charge) के समय से पहले बंद करने की अनुमति दी जाएगी, भले ही एफडी लॉक-इन-पीरियड के भीतर हो।

    लॉकर के दावे
    सेफ डिपॉजिट लॉकर और सेफ कस्‍टडी में रखी वस्तुओं के दावों के लिए भी पूरी प्रक्रिया का स्‍टैंडर्ड तय किया गया है. बैंक को सभी आवश्यक दस्तावेज मिलने के 15 कैलेंडर दिनों के भीतर दावेदारों के साथ संपर्क कर लॉकर की सामग्री की इन्वेंट्री बनाने की तारीख तय करनी होगी। अगर बैंक 15 दिन की समय सीमा का पालन नहीं करता है, तो हर दिन की देरी के लिए दावेदार को मुआवजे के तौर पर 5,000 रुपये देने होंगे। यानी 15 की बजाय 20 दिन लगाए तो 5 दिन की देरी के लिए 25,000 रुपये देने होंगे।

  • Punjab News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी, एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

    Punjab News: तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी, एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं

    अमृतसरः पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 24 घंटों में तापमान 1.3 डिग्री तक बढ़ा है जिसके बाद राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक बना हुआ है। वहीं राज्य का अधिकतम तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। मानसा में तापमान 38.3 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। रात का तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं, जिसके बाद राज्य का तापमान शुष्क बना रहेगा। अमृतसर का तापमान 1.1 डिग्री अधिक बढ़कर 35.2 डिग्री, लुधियाना का तापमान 1.2 डिग्री बढ़कर 36.4 डिग्री, जालंधर का तापमान 1 डिग्री बढ़कर 36.25 डिग्री, पठानकोट का तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 35.8 डिग्री, बठिंडा का तापमान 1.8 डिग्री बढ़कर 36.9 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 21 से 26 डिग्री के बीच बना हुआ है।

    मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार- 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। राज्य के मध्य भागों में यह 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी और पूर्वी जिलों में 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है। दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस, शेष हिस्सों में 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट जिले में 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

  • Truck की ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला घायल

    Truck की ब्रेक फेल, कई वाहनों को मारी टक्कर, महिला घायल

    इंदौरः बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला घायल हो गई। हादसा शनिवार रात शहर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के लोहा मंडी ब्रिज का है। बताया जा रहा है कि यहां एक मिनी ट्रक नंबर MP13 GB 6446 के ब्रेक फेल हो गए। जिसके बाद उसने कई वाहनों को टक्कर मारी। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद ट्रक रुक गया। जिससे बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल पुलिस ने ट्रक जब्त कर वाहन चालक को हिरासत में ले लिया है।

    प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मिनी ट्रक तीन-चार वाहनों और लोगों को टक्कर मारते आया है। यह नवलखा से टक्कर मारते हुए आ रहा है, दो से तीन गाड़ियां इसने तोड़ दी। यह बड़ा एक्सीडेंट है। पुलिस ने बताया कि हादसे में स्कूटी चालक शर्मिला पति इस्लाम पटेल निवासी भीमा नगर को मिनी ट्रक ने टक्कर मारी है। इसमें उसे मामूली चोट आई हैं। पुलिस के अनुसार मिनी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए थे। जांच में ड्राइवर भी नशे में नहीं पाया गया है। एक लोडिंग वाहन से टकराने के बाद गाड़ी रुकी, जिसमें बड़ा हादसा टल गया है।