Blog

  • Bigg Boss 19: Farhana Bhatt पर भड़की अमाल की बुआ, बोली – ‘वो आतंकवादी है’

    Bigg Boss 19: Farhana Bhatt पर भड़की अमाल की बुआ, बोली – ‘वो आतंकवादी है’

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। फैंस घरवालों के लड़ाई-झगड़े और उनकी दोस्ती काफी एंजॉय कर रहे हैं। अब हाल के एपिसोड में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच में झगड़ा हुआ था। अमाल ने फरहाना के हाथ से खाने की प्लेट तक छिन ली थी। उनकी मां पर भी भद्दा कमेंट किया था। ऐसे में वीकेंड के वॉर पर अमाल को सलमान खान ने गंदी जुबान के लिए डांटा भी था हालांकि अमाल ने सॉरी बोलकर सारा मैटर खत्म कर दिया था लेकिन अब बाहर इसी बात को लेकर दूसरा विवाद शुरु हो गया है।

    फरहाना पर भड़की अमाल की बुआ

    अमाल की बुआ रोशन गैरी ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने फरहाना भट्ट को शैतान और आतंकवादी कह दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे राक्षस होते हैं लोगों का खून पीकर भी हंसते हैं फरहाना भी वैसी है। रोशन के इस बयान के बाद काफी हंगामा हो गया है। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अब फरहाना की टीम ने इंस्टा स्टोरी के जरिए रोशन की स्टेटमेंट पर रिएक्ट किया है।

    स्टेटमेंट से दुखी है

    पोस्ट में उनकी टीम ने लिखा कि – ‘फरहाना शो में है, पूरी डिगनिटी और ग्रेस के साथ गेम खेल रही है। ऑडियंस उन पर अपना प्यार भी बरसा रही है लेकिन अब हम फरहाना को लेकर सामने आई एक स्टेटमेंट से काफी दुखी हैं। कथित पब्लिक फिगर ने उनके लिए बुरी बातें कही। उनके लिए आतंकवादी जैसे शब्द भी इस्तेमाल किए जबकि फरहाना गर्व के साथ हमेशा अपने देश के लिए खड़ी रही है। हर प्लेटफॉर्म पर फरहाना ने आतंकवाद के खिलाफ बोला है। वो देशभक्त महिला है जो कि साहस और अखंडता को रिप्रजेंट करती हैं’। उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना असम्मानित हैं और गलत भी। हम सभी से फरहाना के लिए स्टैंड लेने की अपील करते हैं। नफरत के खिलाफ अपनी आवाज उठाएं और सच्चाई को सपोर्ट करें।

    अमाल को सपोर्ट कर रही है रोशनी

    अमाल की बुआ रोशनी गैरी पेशे से डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, राइटर और टैलेंट मैनेजर हैं। सोशल मीडिया पर वो अमाल मलिक को जमकर अपना सपोर्ट दिखाई हुई नजर आ रही हैं।
  • Himachal News: कलापवृक्ष फाउंडेशन ने शहर के विकासशील क्षेत्रों में लगाए 50 पौधे

    Himachal News: कलापवृक्ष फाउंडेशन ने शहर के विकासशील क्षेत्रों में लगाए 50 पौधे

    ऊना/सुशील पंडित: जैसे-जैसे ऊना नई औद्योगिक और नागरिक परियोजनाओं के साथ तेज़ी से शहरी विस्तार से गुज़र रहा है, कलापवृक्ष फाउंडेशन निरंतर वृक्षारोपण ड्राइव के माध्यम से पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के प्रयासों का नेतृत्व कर रहा है। अपनी नवीनतम पहल में, फाउंडेशन ने शहर के विकासशील क्षेत्रों में 50 पौधे लगाए, जो टिकाऊ शहरी विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मज़बूत करते हैं।

    पिछले एक साल में, कलापवृक्ष फाउंडेशन निर्माण से संबंधित भूमि व्यवधान और मिट्टी के कटाव के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से ऊना के औद्योगिक और आवासीय बेल्ट में आवधिक हरित अभियान चला रहा है। स्वयंसेवकों, स्थानीय निवासियों और छात्रों ने कार्यक्रम के लिए हाथ मिलाया, बुनियादी ढांचे के विकास के बीच हरियाली बनाए रखने में छोटे सामुदायिक कार्यों की भूमिका को रेखांकित किया। यह पहल उनके चल रहे समुदाय-संचालित कार्यक्रमों के साथ संरेखित है, कलापवृक्ष फाउंडेशन का उद्देश्य आधुनिक विकास के साथ पारिस्थितिक संरक्षण को जोड़ना है – दीर्घकालिक पर्यावरणीय नेतृत्व में निहित एक हरियाली, अधिक लचीला ऊना को बढ़ावा देना है।

    इसी शृंखला में कल्प वृक्ष फाउंडेशन के युवा सदस्य रोमिल देहल के नेतृत्व में ऊना नगर में पुनः पौधारोपण अभियान चलाया गया जिसमें उनके साथ उनके युवा साथी पार्थ शर्मा,रेनिया देहल, मेगल देहल, सात्विक ठाकुर,संकेत शर्मा और फाउंडेशन के उप अध्यक्ष डॉ जी॰एस॰देहल, सचिव राजिंदर चौधरी व हॉर्टिकल्चर विशेषज्ञ चंदेल सदस्य डॉ संजीव कौशल व् त्रिलोक सिंह उपस्थित रहे। रोमिल देहल जो हर बार की तरह नोएडा से विशेष रूप से इसी अभियान के लिए आए थे ने सभी युवा साथियों से अपील किया की सभी इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिये अपना सहयोग दें ताकि अपना भविष्य सुरक्षित कर सकें।

  • Jalandhar News: रोडवेज बस कर्मियों ने किया National Highway जाम का ऐलान

    Jalandhar News: रोडवेज बस कर्मियों ने किया National Highway जाम का ऐलान

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने एक बार फिर से प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, पंजाब रोडवेज के कर्मियों की काफी समय से मांग है कि किलोमीटर योजना का टेंडर रद्द किया जाए। हाल ही में प्रशासन से साथ यूनियन के नेताओं की मीटिंग भी हुई थी, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ किए जाने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया था। लेकिन अब फिर से कर्मियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्च खोलते हुए भाई दूज यानी वीरवार 23 अक्टूबर को पीएपी चौक पर बैठकर नेशनल हाईवे जाम करने का ऐलान कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि वह 23 अक्टूबर को प्रशासन के खिलाफ किलोमीटर योजना का टेंडर रद्द न होने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मामले की जानकारी देते हुए जालंधर डिपो जनरल सेक्रेटरी रणजीत सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से किलोमीटर योजना को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। कई बार सरकार और ट्रांसपोर्ट मंत्री को इस मामले को लेकर मांग पत्र भी सौंपे गए हैं।

    लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कोई भी रिप्लाई नहीं दिया गया और ना ही इस पर कोई कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि हर बार आश्वासन देखकर भेज दिया जाता है लेकिन उनकी मांग है कि पूर्ण रूप से इसे टेंडर को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर 23 अक्टूबर तक कोई भी सॉल्यूशन प्रशासन ने नहीं निकाला तो वह भाई दूज के दिन पर जालंधर का पीएपी चौक पर नेशनल हाईवे जाम करके प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में पंजाब भर के डिपो से कर्मचारी हिस्सा लेंगे।

  • दीवाली के दिन ऊना में पांच अग्निकांड, पशुशालाओं व घास के कुन्नू जले

    दीवाली के दिन ऊना में पांच अग्निकांड, पशुशालाओं व घास के कुन्नू जले

    फायर ब्रिगेड ने पाया काबू 

    ऊना/सुशील पंडित: दीवाली के दिन व रात को ऊना जिला में पांच अग्निकांड हुए है । ऊना के गांव अपर वसाल में दिवाली के दिन आग लगने से पीड़ित रमेश कुमार की पशुशाला जल कर राख हो गई ।अचानक लगी आग से पशुशाला के अंदर रखी घास कुतरने बाली मशीन ,मोटर , मक्की के घटते इमारती लकड़ी व अन्य समान जल गया । स्थानीय ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड ने मौका पर पहुंचकर आग पर काबू पाया ।

    अग्निशमन विभाग के अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि आग को बुझा दिया गया । साथ लगती आबादियों को जलने से बचा लिया गया । हरौली के नंगल कलां  ,सिंगा ,  अंब के अकरोट, बंगाणा के  मंदली में दिवाली की रात आग की घटनाएं हुई है । जिनमें घास के कुन्नू , पशुशालाये  इमारती लकड़ी आदि जल गए हैं।आग की सूचनाएं फायर ब्रिगेड को दी गई । फायर ब्रिगेड टीमों ने सभी घटना स्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया ।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है । लोगों ने अचानक ही आग की लपटें देखी और आग बुझाने के लिए दौड़े ।आग प्रचंड होने के चलते पीड़ित लोगों ने फायर ब्रिगेड की सेवाएं ली।अग्निशमन विभाग ऊना के प्रभारी अशोक राणा ने बताया कि आग की घटनाओं पर काबू पा लिया गया ।कोई जानी नुकसान न हुआ है।  बता दें कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

  • Jalandhar News: 1.48 लाख की नगदी सहित 13 जुआरिये गिरफ्तार

    Jalandhar News: 1.48 लाख की नगदी सहित 13 जुआरिये गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: दीवाली के पर्व पर जुआरिये भी एक्टिव हो जाते है। वहीं थाना भार्गव कैंप पुलिस टीम ने दीपावली के अवसर पर जुआ खेलने वाले जुआरियों पर नकेल कसते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए बरामद किए है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से से 1,48,140 लाख रुपए नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए। थाना भार्गव कैंप में सभी के खिलाफ रिपोर्ट संख्या 18 दिनांक 20 अक्टूबर 2025 धारा 13.3.67 Gambling Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

    आरोपियों की पहचान देओल नगर निवासी तजिंदर सिंह, न्यू जालोवाल आबादी निवासी गगनदीप सिंह, बूटा पिंड निवासी थॉमस, चुंगी मोहल्ला निवासी निखिल, लांबड़ा निवासी रोशित, मॉडल हाउस निवासी सागर, बस्ती शेख निवासी अमित, हरमिंदर सिंह, सुमित, उर्मल सिंह, मोहम्मद इमरान, नीरज और अभिदेश के रूप में हुई है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि भार्गव थाना पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना मिली थी कि दीपावली के मौके पर इलाके में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। जिसके बाद एडीसीपी हरिंदर सिंह गिल और एसीपी वेस्ट के निर्देशों पर इंस्पेक्टर मोहनलाल की टीम ने मौके पर छापेमारी करके इन आरोपियों को काबू किया।

     

  • बड़ा हादसाः तालाब में नाव पलटने से 4 बच्चे डूबे, एक की मौत

    बड़ा हादसाः तालाब में नाव पलटने से 4 बच्चे डूबे, एक की मौत

    कानपुर: जिले के बिल्हौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुजावलपुर भढ़िया गांव में तालाब में सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गए 4 बच्चों की नाव पलट गई और पानी में डूब गए। घटना को लेकर मौके पर चीख पुकार मच गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों व स्वजन ने चारों बच्चों को किसी तरह तालाब से बाहर निकाल लिया। जहां 2 बच्चे सुरक्षित बच गए, वहीं 2 बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया। जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बच्ची का उपचार चल रहा है।

    लोगों ने बताया कि कन्हैया और तान्या (14) को गंभीर अवस्था में ग्रामीणों के द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तान्या को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि मन्नो (12) व कृष्णा (9) सुरक्षित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों से बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।

    एसीपी बिल्हौर अमरनाथ ने बताया कि उत्तरीपुरा चौकी क्षेत्र के सुजालपुर भढ़िया गांव में तालाब में मंगलवार की सुबह गांव के ही रहने वाले चार बच्चे सिंघाड़ा तोड़ने के लिए गए हुए थे। तालाब में जैसे ही उतरे तो गहरे पानी में चले जाने के कारण चारों डूब गए। इस बीच जब शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो चारों डूब रहे थे। ग्रमीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद चारों बच्चों को किसी तरह बाहर निकाला और शिवराजपुर सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टरो ने इलाज के दौरान 12 वर्षीय कन्हैया पुत्र सोनू को मृत घोषित कर दिया। परिजनों की मानें तो कन्हैया अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव के ही सरकारी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था। पिता खेती बाड़ी करके घर चलाते हैं।

  • Punjab News: पोटाश Gun में बारूद भरने के दौरान हुए धमाके में युवक के दोनों हाथों की कटी हथेलियां

    Punjab News: पोटाश Gun में बारूद भरने के दौरान हुए धमाके में युवक के दोनों हाथों की कटी हथेलियां

    जीरकपुरः दीवाली के पर्व पर लगातार हादसे होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला जीरकपुर की चौधरी कॉलोनी से सामने आया है। जहां पोटाश गन में बारूद भरने के दौरान धमाका हो गया। इस धमाके में युवक के दोनों हाथों की हथेलियां कट गई। युव घायल युवक की पहचान 24 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज को उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होती देखर उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां युवक का उपचार चल रहा है, लेकिन युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज पोटाश गन ( लोहे की पाइप से बना हुआ देसी जुगाड़) में बारूद भरा रहा था।

    इस दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ। घटना में सूरज बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि घर की खिड़कियां भी टूट गई । जानकारी अनुसार धमाका इतना जोरदार हुआ कि हादसे में गंभीर रूप से घायल सूरज के दोनों हाथों की हथेलियां कट गई। बता दें कि देसी जुगाड़ लगाकर लोहे की पाइप से तैयार की गई पोटाश गन बेहद ही खतरनाक मानी जाती है और अक्सर ही इसकी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

  • संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

    संदिग्ध परिस्थितियों में 24 वर्षीय विवाहिता की मौत, ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप

    डेढ़ साल पहले हुई थी महिला की शादी

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। महिला के परिवार ने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि बेटी ने ससुराल वालों से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। दरअसल, महिला का दिवाली की रात कमरे में फंदे पर उसका शव लटका मिला। महिला की शादी करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस के ही एक युवक से हुई थी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय काजल के रूप में हुई है। महिला को अभी कोई बच्चा नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में भिजवा दिया। वहीं भाजपा नेता सुरेश गुंबर ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए भतीजी को प्रताड़ित किया गया। लड़की ने कई बार उन्हें फोन पर शिकायत की थी कि ससुराल वाले उसे परेशान करते हैं। उससे दहेज की मांग करते हैं। परिवार का कहना है कि महिला से उसके ससुराल वाले बात नहीं करते थे, इसलिए भी वो परेशान रहती थी। पानीपत के तहसील कैंप निवासी भाजपा जिला ग्रिवांस कमेटी मेंबर सुरेश गुंबर ने बताया कि उनकी भतीजी काजल की शादी करीब डेढ़ साल पहले पड़ोस में रहने वाले एक युवक से हुई थी। पड़ोस में रहने की वजह से दोनों परिवार एक दूसरे को जानते थे। इसीलिए जान पहचान में ही दोनों की शादी कर दी। शादी के कुछ दिन सब ठीक रहा। काजल के मायके वालों का कहना है कि पिछले 4-5 दिन से ससुराल में उससे कोई बात नहीं कर रहा था। कोई उसकी बातों का अच्छे से जवाब भी नहीं दे रहा था। वह पूरे परिवार में अकेली पड़ गई थी। जिससे कई दिन से काजल परेशान रहने लगी थी। दीपक भी उसकी बात नहीं सुनता था। परिजनों का कहना है कि सोमवार को दिवाली वाले दिन भी काजल से किसी ने अच्छे से बात नहीं की। इसे लेकर वो परेशानी में थी। रात के समय उसने कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। इसके बाद ही ससुराल वालों ने हमें इसकी सूचना दी। मृतका के चाचा सुरेश गुंबर का कहना है कि काजल के ससुराल वाले दहेज मांगते थे। कई बार उससे सोफा और फ्रिज की भी मांग की गई। उसके ससुराल वाले कहते थे- तू अपने घर से कोई सामान लेकर नहीं आई। काजल से घर आने पर हर बार किसी न किसी चीज की डिमांड करते थे। तहसील कैंप थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि अभी तक परिजन की ओर से आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। परिजन लिखित शिकायत देंगे तो आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।
  • मुख्यमंत्री Nayab Saini ने वृद्धाश्रम में दीपावली की खुशियां बुजुर्गों के साथ साझा की

    मुख्यमंत्री Nayab Saini ने वृद्धाश्रम में दीपावली की खुशियां बुजुर्गों के साथ साझा की

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी धर्मपत्नी सुमन सैनी भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री ने वृद्धजनों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी, उन्हें मिठाइयां वितरित की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

    मुख्यमंत्री सैनी ने वृद्धजनों के साथ आतिशबाजी कर इस उत्सव की खुशियां सांझा कीं। उन्होंने कहा कि पंचकूला के वृद्धाश्रम में पहुंचकर सम्माननीय वृद्धजनों के साथ दीपोत्सव मनाना एक अत्यंत आत्मीय, प्रेरणादायी और आनंददायक अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि यह पर्व प्रेम, स्नेह और मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है, जो हमें यह सिखाता है कि सच्चा उत्सव वही है, जिसमें हर चेहरे पर मुस्कान और हर हृदय में अपनत्व का प्रकाश झिलमिलाता हो।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी पंचकूला की सचिव सविता अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

  • राष्ट्रपति भवन के पास इमारत में आग लगने से सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, रूट किया डायवर्ट

    राष्ट्रपति भवन के पास इमारत में आग लगने से सतर्क हुई सुरक्षा एजेंसियां, रूट किया डायवर्ट

    नई दिल्लीः राष्ट्रपति भवन के पास इमारत में आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति भवन के पास गेट नंबर 31 के पास एक इमारत में आज दोपहर भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार छा गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय लोग सतर्क हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि आग की खबर मिलते ही दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारी ने बताया कि 2 मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड पर घरेलू सामान में आग लगने की सूचना दोपहर 1:51 बजे मिली।

    बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति भवन के उत्तर-पश्चिमी गेट के पास स्थित एक पुरानी सरकारी इमारत के निचले हिस्से में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग तेजी से फैल गई और ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गई, जिससे इमारत से काला धुआं निकलने लगा। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ और दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। आसपास के ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया और राहगीरों को सुरक्षित दूरी पर हटाया गया।

    दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “आग की सूचना मिलते ही 5 दमकल गाड़ियां लगाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना में किसी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन इमारत खाली करा ली गई है।” बचाव कार्य में लगे कर्मियों ने आसपास के 20 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। आग का दायरा सीमित होने के कारण राष्ट्रपति भवन पर कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग पर 20 मिनट में काबू पा लिया गया।