Blog

  • Donald Trump ने फोन कर PM को दी दीवाली की बधाई, रुसी तेल को लेकर फिर किया दावा

    Donald Trump ने फोन कर PM को दी दीवाली की बधाई, रुसी तेल को लेकर फिर किया दावा

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में धूमधाम के साथ दीवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीयो को पर्व की बधाई दी। उन्होंने फोन करके देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को भी दीवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस समारोह में अमेरिकी प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल, इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड, व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई, भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी शामिल रहे।

    पीएम ने किया राष्ट्रपति का धन्यवाद

    पीएम नरेंद्र मोदी ने दीवाली की बधाई देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद भी किया है। पीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप आपके फोन कॉल और दीवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहे और आतंकवाद के सभी रुपों के खिलाफ एकजुट रहे’।

    भारत के रुस से तेल आयात पर भी हुई चर्चा

    ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बताया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी के साथ फोन पर बात की। उन्होंने भारत के लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – ‘आज मेरी पीएम मोदी के साथ बातचीत हुई। हमने व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से भारत के रुस से तेल आयात पर भी चर्चा की है। दोनों देश कुछ बड़े समझौते करने पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी को उन्होंने एक महान इंसान बताया और कहा कि पिछले कई सालों से वो मेरे अच्छे मित्र बन गए हैं’।

    रुसी तेल को लेकर किया दावा

    अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रुस से तेल खरीद को लेकर फिर दावा किया है। उन्होंने बताया कि वह रुस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। वह पहले भी कई बार ऐसे दावे कर चुके हैं हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के सारे दावे खारिज किए थे। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर कोई भी बात नहीं हुई है।  
  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 3 काबू

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, 3 काबू

    जालंधर, ENS: नशे और क्राइम की वारदातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस और बदमाश में मुठभेड़ हो गई। जहां पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने सलेमपुर मसंदा इलाके में एक बदमाश का एनकाउंटर किया है। घायल बदमाश की पहचान मनकर्ण के रूप में हुई है। जबकि इस कार्रवाई में पुलिस ने मनकरण और उसके 2 साथियों को काबू किया है।

    सीआईए स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि हत्या की वारदातों में संलिप्त शातिर अपराधी जालंधर में देखे गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की जगह पर दबिश दी तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 बदमाशों को काबू किया है। पुलिस को पता चला है कि तीनों अपराधी जालंधर और अमृतसर में हुई हत्या की वारदातों में वांछित थे।

     

  • Jalandhar National Highway पर आपस में भिड़ी 5 गाड़ियां, लगा लम्बा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar National Highway पर आपस में भिड़ी 5 गाड़ियां, लगा लम्बा जाम, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) पर लाडोवाल चौक के नजदीक बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लाडोवाल चौक के पास एक मोड़ पर मुड़ रही कार को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद 4 अन्य गाड़ियां भी एक के बाद एक भिड़ गईं। इसमें एक इंडियन ऑयल का टैंकर भी शामिल था। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। एक साथ इतनी गाड़ियां भिड़ने से राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया, जिसके चलते लंबा जाम लग गया। हादसे में इंडियन ऑयल का टैंकर शामिल होने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तेल रिसाव की आशंका से लोग डर गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि टैंकर से तेल का रिसाव नहीं हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। प्रत्यक्षदर्शी राम सिंह ने बताया, लाडोवाल चौक के पास हाईवे से आ रही कार जब मुड़ने लगी तो दूसरी ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद पीछे आ रहा इंडियन ऑयल का तेल टैंकर संभल नहीं पाया और आगे चल रहे ट्रक से जा टकराया। टैंकर के पीछे आ रहे एक और ट्रक और फिर एक अन्य छोटी गाड़ी भी एक-दूसरे से जा भिड़े। हादसे में सबसे पहले टक्कर मारने वाले ट्रक का ड्राइवर मामूली रूप से घायल हो गया। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कुल 5 वाहन आपस में टकराए, जिनमें 2 कार और 3 ट्रक/टैंकर शामिल हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटाकर जाम खुलवाने का काम शुरू कर दिया।
  • Punjab News: श्मशानघाट में अंडे, शराब के साथ संदिग्ध पकड़े, लोग बोले- तांत्रिक क्रिया को दे रहे थे अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: श्मशानघाट में अंडे, शराब के साथ संदिग्ध पकड़े, लोग बोले- तांत्रिक क्रिया को दे रहे थे अंजाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः देर रात होशियारपुर के चंडीगढ़ बाईपास के पास स्थित गांव शेरगढ़ में उस समय तनाव का माहौल बन गया, जब गांव के बाहर बने श्मशानघाट में कुछ अज्ञात लोग संदिग्ध हालत में बैठे पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और श्मशानघाट का घेराव कर लिया।

    गांव के सरपंच के अनुसार, वे देर रात श्मशानघाट का निरीक्षण करने गए थे, जहां उन्होंने तीन से चार अज्ञात लोगों को देखा। सरपंच ने तुरंत ग्रामीणों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद दर्जनों की संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि ये लोग श्मशानघाट में काले कपड़े बिछाकर पूजा-पाठ जैसी कोई गतिविधि कर रहे थे। वहां अंडे, शराब और कुछ अन्य वस्तुएं भी पाई गईं जो आमतौर पर तंत्र-मंत्र से जुड़ी मानी जाती हैं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इन लोगों में से एक को बाबा कहकर बुलाया जा रहा था और बाकी लोग उसकी सहायता कर रहे थे। लोगों को संदेह है कि ये किसी तांत्रिक क्रिया को अंजाम दे रहे थे, जिसे लेकर गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाना सदर ले गई है।

    पुलिस का कहना है कि अभी जांच जारी है और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। त्योहारों के सीजन में तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिसको लेकर ग्रामीणों में भी सतर्कता बढ़ी है। गांववालों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई जाए और श्मशानघाट जैसे पवित्र स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

  • Jalandhar News: 2 दिन पटाखे चलने से हुआ जहरीला धुआं, हवा दूषित, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 दिन पटाखे चलने से हुआ जहरीला धुआं, हवा दूषित, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश भर में दीपावली का पर्व इस बार 2 दिन मनाया गया। जहां कुछ लोगों ने सोमवार को पर्व मनाकर पटाखे चलाएं और कुछ लोगों ने मंगलवार को पर्व को मनाया। दोनों ही दिन शहर में जमकर पटाखे चलाए गए। जिसके चलते महानगर की शुद्ध हवा पर पटाखों का काफी असर देखने को मिला। दरअसल, पटाखों से निकले जहरीले धुएं की वजह से हवा काफी दूषित हुई।

    यही कारण है कि एयर क्वालिटी इंडेक्स भी 500 से अधिक रिकार्ड किया गया। दीवाली की रात सोमवार देर रात 9 बजे 269, रात 10 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 1 बजे तक एक्यूआई 500 तक दर्ज हुआ, जबकि बुधवार सुबह भी एक्यूआई 500 से अधिक दर्ज किया गया। यही कारण है कि सुबह सूर्य निकलने से पहले खुले इलाकों में कोहरे के रूप में सफेद चादर भी दिखाई दी। दरअसल, पटाखें चलने की वजह से एक्यूआई का स्तर बढ़ता हुई दिखाई दिया।

    दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान की बात करें तो आने वाले 6 दिनों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा और धूप खिलने की वजह से तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकती है। हालांकि सुबह व शाम के समय की ठंडक महसूस होती रहेगी। देर रात पटाखों के चलने से हुए धुएं से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल, वाहन चलाते समय जहां लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी, वहीं लोगों की आंखों में जलन हो रही थी।

     

  • Punjab News: मैकेनिकों और भाजपा नेताओं ने मनाया विश्वकर्मा दिवस, औजारों की पूजा की, देखें वीडियो

    Punjab News: मैकेनिकों और भाजपा नेताओं ने मनाया विश्वकर्मा दिवस, औजारों की पूजा की, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर के रामबाग घास मंडी में विश्वकर्मा दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मैकेनिकों के साथ भाजपा नेताओं ने भी उपस्थित होकर बाबा विश्वकर्मा जी की पूजा-अर्चना की। मैकेनिकों द्वारा अपनी दुकानों में इस्तेमाल की जाने वाली चाबियां, पाने और अन्य उपकरणों को कच्ची लस्सी से धोकर उनकी पूजा की गई। पारंपरिक रूप से मनाया जाने वाला यह त्योहार मैकेनिकों की कड़ी मेहनत और कला को सलाम करता है।

    मैकेनिक बिट्टू बराड़ ने कहा कि वह हर साल विश्वकर्मा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। सभी मैकेनिक भाइयों को एक मंच पर आकर इस दिन को बड़े पैमाने पर मनाना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जिन उपकरणों और रीति-रिवाजों से जीविकोपार्जन होता है, उनकी पूजा करना सभी का धर्म है।

    भाजपा नेताओं ने भी मैकेनिकों के साथ विश्वकर्मा दिवस मनाया और सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा विश्वकर्मा जी को विश्व का पहला इंजीनियर माना जाता है। उनकी प्रेरणा से आज हर व्यक्ति अपने हाथों से कमाई कर रहा है। इस अवसर पर उपस्थित सभी मैकेनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्त मेहनतकश वर्ग को विश्वकर्मा दिवस की बधाई दी और बाबा विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के व्यवसाय में उन्नति की कामना की।

  • Punjab News: Parking में अचानक लगी आग, 3 कारें जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: Parking में अचानक लगी आग, 3 कारें जलकर राख, देखें वीडियो

    पटियालाः शहर में दिवाली की खुशियों के बीच एक हादसा उस वक्त देखने को मिला जब शहर के धोबी घाट क्षेत्र में स्थित एक पार्किंग में अचानक भीषण आग लग गई। हादसा देर रात हुआ, जब आसपास पटाखों की आवाज और रोशनी से इलाका गूंज रहा था।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात पार्किंग से धुएं का गुबार उठता दिखाई दिया, जिसके बाद आग की लपटें तेजी से फैल गईं। इस दौरान एक के बाद एक 3 कारों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे कारें पूरी तरह जलकर राख हो गईं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है।

    पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि आग पटाखों की चिंगारी या शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी हो सकती है, लेकिन अधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

    स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए सुरक्षा उपायों को कड़ा किया जाए, खासकर त्योहारी सीज़न के दौरान जब आगजनी की घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता चल सके।

  • Punjab News: कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे ASI को पीटा, फाड़ी वर्दी

    Punjab News: कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे ASI को पीटा, फाड़ी वर्दी

    तरनतारनः जिले के पट्टी कोर्ट परिसर में रिकॉर्ड लेकर पहुंचे एएसआई कशमीर सिंह के साथ पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना में ASI गंभीर रूप से घायल हो गया। एएसआई ने बताया कि वह रिकार्ड लेकर कोर्ट पहुंचा था, जहां कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी वर्दी फाड़ दी। वहीं उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस मामले में थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने पीड़ित एएसआई के बयान लेकर करके केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

    एएसआई कशमीर सिंह ने बताया कि वह सुबह सवा 9 बजे थाना कच्चा-पक्का के तहत आबकारी एक्ट के केस में साहिब सिंह का रिकॉर्ड सौंपने के लिए पट्टी के कोर्ट परिसर आया था। अदालत में उसके गांव के रतन सिंह भी थाना सदर पट्टी में दर्ज केस के तहत गवाही देने आए हुए थे। एएसआई का कहना है कि इस दौरान वहां पर रतन सिंह के साथ सिकंदरजीत सिंह, प्रभजीत सिंह, हरदेव सिंह और हरभजन सिंह निवासी गांव धारिवाल भी मौजूद थे।

    एएसआई ने बताया कि सिकंदरजीत सिंह समेत सभी लोग उसके साथ विवाद करने लग गए और उससे हाथापाई करने लग घए। इस दौरान उन्होंने उसकी वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकियां दी। इस घटना में एएसआई को चोटें आईं है। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि इस मामले में रतन सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: बहन व जीजा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए Cricketer Abhishek Sharma

    Punjab News: बहन व जीजा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए Cricketer Abhishek Sharma

    अमृतसरः भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हाजिरी लगाई और माथा टेका। उन्होंने गुरबाणी का श्रवण किया और देशवासियों की सुख-शांति व अपने करियर की सफलता के लिए अरदास की।

    इस अवसर पर अभिषेक शर्मा के साथ उनकी बहन कोमल शर्मा और जीजा लवीश अरोड़ा भी मौजूद थे। पूरा परिवार सादगी और श्रद्धा के साथ दरबार साहिब परिसर में नजर आया। अभिषेक ने गुरुद्वारे में सेवाधारी बनकर कुछ समय तक सेवा भी निभाई और लंगर छकने के बाद संगत के बीच समय बिताया। श्रद्धा से भरे इस पल की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा पूरे समर्पण भाव से गुरुघर में नतमस्तक होते दिख रहे हैं।

    बहन-जीजा के साथ गुरु घर में माथा टेकते अभिषेक।
    बहन-जीजा के साथ गुरु घर में माथा टेकते अभिषेक।

    बता दें कि अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर धार्मिक स्थलों पर जाना उनकी आध्यात्मिक आस्था को दर्शाता है।

  • दीवाली पर दिल्ली में टूटा पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड, सबसे खराब Level पर पहुंचा AQI

    दीवाली पर दिल्ली में टूटा पिछले 4 सालों का रिकॉर्ड, सबसे खराब Level पर पहुंचा AQI

    नई दिल्ली: राजधानी की हवा एक बार फिर खराब हो चुकी है। साल का वो समय आ गया है जब दिल्ली की हवा जहरीली औऱ सांसों के लिए दिक्कत का कारण बन जाती है। आंकड़ों के अनुसार, इस बार दीवाली पर दिल्ली की वायु गुणवत्ता चार साल में सबसे ज्यादा खराब रही है और रात में प्रदूषण का स्तर भी तेजी से बढ़ा है। सूक्ष्म प्रदूषक कणों की सांद्रता 675 पर पहुंच गई है जो 2021 के बाद से अब तक सबसे ऊंचा स्तर रहा है। दीवाली के बाद वाली सुबह भी राजधानी में घनी धुंध नजर आई। दृश्यता कम हो गई और वायु गुणवत्ता रेड जोन में पहुंच गई।

    सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद भी रात भरे जलाए गए पटाखे

    दीवाली की रात दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट की ओर से आतिशबाजी के लिए दो घंटे का निर्धारित समय दिया गया था। सोमवार की शाम 4 बजे दिल्ली का पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 345 रहा जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, 2024 में यह 330, 2023 में 218 और 2022 में 312 रहा था।

    एक्यूआई के आंकड़ो को लेकर उठे सवाल

    कई जलवायु विशेषज्ञों ने यह दावा किया है कि व्यस्त समय के आंकड़े गायब है हालांकि पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह दावा किया है कि सभी आंकड़े बिल्कुल सह ी हैं और विभाग की वेबसाइट और ऐप पर नजर भी आ रहे हैं।

    पिछले दो दिनों में एक्यूआई के स्तर ने बढ़ाई चिंता

    रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्यूआई सोमवार की रात में भी काफी ज्यादा था। रात 10 बजे 344, रात 11 बजे 347, आधी रात को 349 और रात 1 बजे 348 दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह भी एक्यूआई खराब ही रहा। सुबह 5 बजे 346, सुबह 6 बजे 347, सुबह 7 बजे 351, सुबह 8 बजे 352, सुबह 9 बजे 356, सुबह 10 बजे 359, 11 बजे और दोपहर तक 359 तक बना रहा है। ऐसे में पीएम 2.5 का स्तर भी पिछले चार सालों में सबसे ज्यादा खराब दिखा जो कि दीवाली की रात में 675 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। पीएम 2.5 ऐसे सूक्ष्म कण होते हैं जो आसानी से आपके श्वसन तंत्र में जा सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। पीएम 2.5 की सांद्रता भी सुरक्षित सीमा से ज्यादा हो गई है।