Punjab News: बहन व जीजा के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब नतमस्तक हुए Cricketer Abhishek Sharma

Written by

in

अमृतसरः भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में हाजिरी लगाई और माथा टेका। उन्होंने गुरबाणी का श्रवण किया और देशवासियों की सुख-शांति व अपने करियर की सफलता के लिए अरदास की।

इस अवसर पर अभिषेक शर्मा के साथ उनकी बहन कोमल शर्मा और जीजा लवीश अरोड़ा भी मौजूद थे। पूरा परिवार सादगी और श्रद्धा के साथ दरबार साहिब परिसर में नजर आया। अभिषेक ने गुरुद्वारे में सेवाधारी बनकर कुछ समय तक सेवा भी निभाई और लंगर छकने के बाद संगत के बीच समय बिताया। श्रद्धा से भरे इस पल की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं हैं, जिनमें अभिषेक शर्मा पूरे समर्पण भाव से गुरुघर में नतमस्तक होते दिख रहे हैं।

बहन-जीजा के साथ गुरु घर में माथा टेकते अभिषेक।
बहन-जीजा के साथ गुरु घर में माथा टेकते अभिषेक।

बता दें कि अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता है। अपने व्यस्त शेड्यूल के बीच समय निकालकर धार्मिक स्थलों पर जाना उनकी आध्यात्मिक आस्था को दर्शाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *