नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में धूमधाम के साथ दीवाली मनाई। इस दौरान उन्होंने भारत के साथ-साथ दुनिया भर में रहने वाले भारतीयो को पर्व की बधाई दी। उन्होंने फोन करके देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी को भी दीवाली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं दी। इस समारोह में अमेरिकी प्रशासन के कई सीनियर अधिकारी भी मौजूद रहे। एफबीआई डायरेक्टर काश पटेल, इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गाबार्ड, व्हाइट हाउस के डिप्टी प्रेस सेक्रेटरी कुश देसाई, भारत में मौजूद अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा भी शामिल रहे।
पीएम ने किया राष्ट्रपति का धन्यवाद
पीएम नरेंद्र मोदी ने दीवाली की बधाई देने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद भी किया है। पीएम ने अपने एक्स पर लिखा कि – ‘राष्ट्रपति ट्रंप आपके फोन कॉल और दीवाली की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। प्रकाश के इस पर्व पर हमारे दो महान लोकतंत्र दुनिया को आशा की किरण दिखाते रहे और आतंकवाद के सभी रुपों के खिलाफ एकजुट रहे’।
Thank you, President Trump, for your phone call and warm Diwali greetings. On this festival of lights, may our two great democracies continue to illuminate the world with hope and stand united against terrorism in all its forms.@realDonaldTrump@POTUS
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में बताया कि उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी के साथ फोन पर बात की। उन्होंने भारत के लोगों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि – ‘आज मेरी पीएम मोदी के साथ बातचीत हुई। हमने व्यापार और क्षेत्रीय शांति पर चर्चा की। यह बहुत अच्छी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच कोई युद्ध नहीं है। ट्रंप ने आगे कहा कि उन्होंने पीएम मोदी से भारत के रुस से तेल आयात पर भी चर्चा की है। दोनों देश कुछ बड़े समझौते करने पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी को उन्होंने एक महान इंसान बताया और कहा कि पिछले कई सालों से वो मेरे अच्छे मित्र बन गए हैं’।
रुसी तेल को लेकर किया दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रुस से तेल खरीद को लेकर फिर दावा किया है। उन्होंने बताया कि वह रुस से ज्यादा तेल नहीं खरीदेंगे। वह पहले भी कई बार ऐसे दावे कर चुके हैं हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने ट्रंप के सारे दावे खारिज किए थे। एमईए प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर कोई भी बात नहीं हुई है।
Leave a Reply