सीओ सदर स्नेहा तिवारी ने बताया कि पुलिस कार्यालय में एक सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल में वाद विवाद की सूचना मिली है। सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच विवाद हुआ है। संदीप यादव जीआरपी महोबा में नियुक्त है और अनुज कुमार रीडर कार्यालय झांसी में नियुक्त है। दोनों पुलिस लाइन कॉलोनी में आपस में पड़ोसी हैं। एक दूसरे को पहले से जानते हैं। संदीप यादव की पत्नी महिला आरक्षी हैं और जनपद झांसी में ही नियुक्त हैं। शहर क्षेत्र में इनकी नियुक्ति का समय पूरा होने पर इनकी पोस्टिंग देहात क्षेत्र में की गई थी। संदीप यादव प्रयास कर रहे थे कि पत्नी की पोस्टिंग फिर से शहर क्षेत्र में हो जाए। इसी बात को लेकर संदीप और अनुज में विवाद हुआ है। सीओ ने बताया कि अनुशासन तोड़ने और जनता में पुलिस की छवि को धूमिल करने के लिए अब इंस्पेक्टर संदीप यादव के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी जीआरपी झांसी को अलग से रिपोर्ट भेजी जा रही है। पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी के विरुद्ध भी आवश्यक दंडात्मक विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।SSP दफ्तर में थाना प्रभारी और सिपाही में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूसे#earthquake #DOGE #Vishwaguru #TradeWithCoinDCX #SSPOfficeClash #PoliceFight #ViralVideo pic.twitter.com/ECbTnxoHOV
— Encounter India (@Encounter_India) January 21, 2025
Blog
-

SSP दफ्तर में थाना प्रभारी और सिपाही में हुई हाथापाई, जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल
झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले आज खुद ही कानून तोड़ते नजर आए। झांसी के एसएसपी कार्यालय परिसर में एक (थाना प्रभारी) दरोगा और सिपाही आपस में भिड़ गए। मामला इस हद तक बढ़ गया कि दोनों ने एक दूसरे पर लात, घूंसे और थप्पड़ की बारिश कर दी। दारोगा ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी तो सिपाही ने दरोगा की मोटरसाइकिल गिरा दी। कार्यालय पर मौजूद अन्य पुलिसवालों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को अलग कर शांत कराया। सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर संदीप यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार के बीच मारपीट का यह वीडियो वायरल हो गया है। मारपीट की घटना के पीछे सब इंस्पेक्टर संदीप यादव की कांस्टेबल पत्नी का तबादला बताया जा रहा है। संदीप पत्नी के तबादले के लिए प्रयासरत था और आरोप लगाया है कि अनुज एसएसपी को भ्रामक बातें कहकर उसकी पत्नी का तबादला नहीं होने दे रहा था। कांस्टेबल पर तबादले के नाम पर वसूली का भी आरोप लगाया है। कांस्टेबल अनुज झांसी पुलिस ऑफिस में तैनात है जबकि संदीप महोबा में जीआरपी में तैनात है। दोनों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। -

छोटी सी बात को लेकर हुआ विवाद, पत्नी के सामने पति को उतारा मौत के घाट
जबलपुरः इलाके में गुंडा तत्व शरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वह छोटी-छोटी बातों को लेकर बड़े कारनामें करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। ताजा मामला गोहलपुर थाना क्षेत्र का है। जहां बदमाशों ने पत्नी के सामने पति की हत्या कर दी। वहीं इस दौरान बदमाशों ने शरेआम व्यक्ति को धमकी दी कि जाओ पुलिस से जाकर बताओ कि तुझे चाकू मारकर जान ले ली है।
ई-रिक्शा चालक मकबूल अहमद अंसारी उर्फ टिंगू सोमवार को अपनी पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गया था। रात को दोनों ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। रास्ते में गोहलपुर पानी टंकी के पास रिक्शा की टक्कर बाइक से हो गई। बाइक सवार दोनों युवक गाड़ी से उतरे और मकबूल से गाली-गलौज करने लगे।
मकबूल ने समझाने की कोशिश करते हुए कहा, अगर आपकी बाइक खराब हुई है तो मेरा रिक्शा भी टूट गया है। चलो, पुलिस थाने जाकर शिकायत दर्ज कराते हैं। यह सुनते ही बाइक सवार दोनों युवकों ने चाकू निकाल लिए और उसपर हमला कर दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अब पुलिस से जाकर बताना कि तुझे चाकू मारकर जान ले ली है।
मकबूल के नीचे गिरते ही दोनों बदमाश चाकू दिखाते हुए बाइक से भाग निकले। घटना के बाद मकबूल की पत्नी ने मदद के लिए आवाज लगाई तो आसपास के लोग पहुंचे। उनकी मदद से पत्नी मकबूल को लेकर निजी अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने कहा, ‘बुलेट सवार दोनों बदमाश शराब के नशे में थे।
शहर के बीचोंबीच हत्या की जानकारी मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतिक्षा मार्को अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। मौके का जायजा लिया और लोगों से पूछताछ की। टीम को बदमाशों को ढूंढने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News : झगड़े से परेशान महिला ने की आत्महत्या, पति पर मामला दर्ज
जालंधर,ens : थाना मकसूदां के अधीन आती मंड चौकी के गांव गिल में रहने वाली महिला ने घरेलू कलह के चलते आत्महत्या कर ली। मृतक महिला की पहचान राजिंदर कौर (40) पत्नी गुरदीप सिंह के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज जंग बहादुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक महिला ने आत्महत्या की है।
उन्होंने बताया कि मृतक के भाई शमशेर सिंह के बयान पर पति गुरदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार महिला और पति के बीच रविवार रात को झगड़ा हुआ था।
मृतका के परिवार का आरोप है कि उनकी बेटी को उसका पति तंग करता था और मामूली बातों पर झगड़ा करता रहता था। परिवार ने आरोप लगाया कि गुरदीप सिंह को कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं सुधरा। जिसके चलते उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली।
-

Punjab News: Car की भीषण टक्कर में 2 हिस्सों में बंटी Activa
गुरदासपुर: दीना नगर के अधीन आते गांव रायपुर के पास कार और एक्टिवा में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा 2 हिस्सों में बंट गया। वहीं कार के भी परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार कस्बा बहिरामपुर की तरफ से एक व्यक्ति अपनी कार में सवार होकर गांव रायपुर जा रहा था।
इस दौरान जब वह गांव के समीप पहुंचा, तो दीनानगर की तरफ से आ रहे एक एक्टिवा सवार के साथ उसकी कार की टक्कर हो गई। घटना में एक्टिवा बुरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि एक हिस्से से कार का बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना की सूचना पुलिस स्टेशन बहिरामपुर को दी गई। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी कंचन किसोर ने बताया कि उन्हें 2 वाहनों में हुए सड़क हादसे की सूचना मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बाकी अभी तक टक्कर के कारणों का पता नहीं चल सका है। दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है और उन्हें कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
-

सरपंच से राजनीति शुरू करने वाले पूर्व MLA का हुआ निधन
हिसारः हरियाणा के टोहाना से विधायक रह चुके कर्म सिंह डांगरा का आज सुबह निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वह 2 दिन बीमार चल रहे थे। उन्होंने हिसार के जिंदल अस्पताल में आज अंतिम सांस ली। गौर हो कि 14 अगस्त 1920 को गांव डांगरा में जन्मे कर्म सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1963 में गांव का सरपंच बन कर की थी।

ईमानदारी और मेहनत के कारण वे कई वर्षों तक सरपंच बने रहे। जानकारी के अनुसार कर्म सिंह डांगरा ने 1977 में फतेहाबाद जिले की टोहाना विधानसभा सीट से जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता। 1982 में वे जनता पार्टी के हिसार जिलाध्यक्ष बने। 1986 में चौधरी देवीलाल के आह्वान पर न्याय युद्ध के लिए दिल्ली तक पैदल यात्रा की।
1987-88 के दौरान हरियाणा खादी बोर्ड के चेयरमैन के रूप में भी उन्होंने सेवाएं दीं। सादगीपूर्ण जीवन जीने वाले कर्म सिंह डांगरा को पूरे क्षेत्र में ईमानदार नेता के रूप में जाना जाता था। उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव डांगरा में तीन बजे किया जाएगा।
-

Jalandhar News: लोगों ने पकड़ा चोर, पहले की छितर परेड फिर किया पुलिस के हवाले
जालंधरः कृष्णा नगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक युवक को लोगों ने खुद पकड़ लिया। युवक की पहचान दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई है जो कि सब्जी मंडी में काम करता है। उसने कृष्णा नगर की गली नंबर-8 में रहते ग्रोवर परिवार के घर से कपड़े चोरी किए थे जो कि उसने पूछताछ में कबूल किया है।
जबकि इससे पहले वह अपना बचाव करने के लिए यही कहता कि वह छत पर पतंग उठाने के लिए गया था। परिवार ने पुलिस को लिखित शिकायत भी दे दी है। उक्त चोर की पहले छितर परेड की। उसके बाद उसे थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस दीपू को कृष्णा नगर इलाके में लेकर पहुंची, जहां दीपू के घर के साथ-साथ अलग रह रही मां के घर की भी तलाशी ली। जहां से कपड़े बरामद हुए हैं।
-

Jalandhar News : तेज रफ्तार Car ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक की टूटी टांग
जालंधर,ENS : तेज रफ्तार कार और ई-रिक्शा की टक्कर की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लाडोवाली रोड़ पर पुडा कॉम्पलैक्स के बाहर कार ने सवारियों से भरे ई-रिक्शा में को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ई रिक्शा चालक करीब 20 मिनट तक अंदर ही फंसा रहा। राहगीरों ने गाड़ी में घायल सवारियों को अस्पताल पहुंचाया और जब ई रिक्शा चालक को निकाला चाहा तो वह स्टेरिंग के बीच फंसा हुआ था।
लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ई रिक्शा चालक को बाहर निकाला। जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। लोगों की मानें ई रिक्शा कुछ ही दिन पहले नया खरीदा गया था और ड्राइवर दिहाड़ी पर ई रिक्शा लेकर रात को मालिक के घर खड़ा कर देता था। ई रिक्शा ड्राइवर की पोलियो के कारण पहले से ही एक टांग काम नहीं कर पाती थी जबकि अब दूसरी टांग इस हादसे में टूट गई।
इस हादसे में ई रिक्शा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कार का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। सवारियों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
-

मुठभेड़ में कुख्यात अरशद समेत 4 बदमाश ढेर, STF के इंस्पेक्टर घायल
शामलीः क्राइम की वारदातों पर नकेल कसते हुए पुलिस द्वारा बदमाशों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते उत्तर प्रदेश के झिंझाना में देर रात को हुई मुठभेड़ में एसटीएफ ने 4 बदमाशों ढेर कर दिया। इस दौरान गोली लगने से एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील घायल हो गए। मारे गए बदमाशों में मुस्तफा उर्फ कग्गा गिरोह का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश अरशद भी शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर ने एसटीएफ को सूचित किया था कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है। इसके बाद एसटीएफ ने घेराबंदी की। बदमाश जब गुजरे तो उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चलानी शुरू कर दी। एसटीएफ ने माकूब जवाब दिया। करीब आधे घंटे चली इस मुठभेड़ में अरशद और उसके तीन साथी घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कुख्यात अरशद थाना बेहट (सहारनपुर) से लूट के एक मामले में वांछित था। उस पर एडीजी जोन ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। अरशद पर लूट, डकैती और हत्या के एक दर्जन मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान एसटीएफ टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर सुनील को कई गोलियां लगी हैं। आनन-फानन में उन्हें करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल रेफर किया गया है।
-

Punjab News: बस और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो
गाड़ी के उड़े परखच्चे, 4 की हालत गंभीर
नंगल/संदीप शर्माः नंगल के साथ लगते गांव ब्रहमपुर के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार कार और बस में भीषण टक्कर हुई है। इस हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर कर दिया। हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार अर्टिगा कार में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान अस्पताल में 18 वर्षीय नौजवान ने भी दम तोड़ दिया। जिसके बाद डॉक्टरों ने चारों को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि ए एन हॉलिडे प्राइवेट बस हिमाचल के मखलोतगंज से दिल्ली एयरपोर्ट जा रही थी, जबकि और मारुति अर्टिगा कार जो दिल्ली से हिमाचल जा रही थी, इस दौरान दोनों वाहनों में भीषण टक्कर हो गई। हालांकि बस में सवार सभी यात्रियों की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि अर्टिगा कार में कुछ 6 लोग सवार थे, जिनमें 2 की मौत हो गई। कहा जा रहा हैकि कार के ओवरटेक करने के कारण हादसा हुआ है, हालांकि पुलिस द्वारा इस घटना को लेकर जांच की जा रही है। -

Stock market: तेजी के बाद गिरा बाजार, Sensex 150 अंक से ज्यादा लुढ़का
बिजनेसः बाजार में दूसरे दिन भी कुछ खास मूव नहीं देखने को मिला। मामूली तेजी के साख बाजार जरूर खुला, लेकिन काफी देर 50 से 100 अंक के उतार चढ़ाव पर कारोबार करता रहा। जिसके बाद मार्केट में गिरावट देखी गई। सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट के साथ सेंसेक्स 76,827 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 50 अंक की गिरावट देखी गई। जो 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी और 9 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। वहीं बैंकिंग और मेटल शेयर्स पर दबाव देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.13% और कोरिया के कोस्पी में 0.19% की देखने को मिल रही है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.17% ऊपर कारोबार कर रहा है।
कल से ओपन होगा डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO
डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO कल यानी 22 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू में 24 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। 29 जनवरी को कंपनी के BSE और NSE पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹220.50 करोड़ जुटाना चाहती है। इसमें 75 लाख नए शेयर जारी होंगे।