Blog

  • रेप केस में आरोपी को 20 साल की सजा, 1.70 लाख का जुर्माना भी लगा

    रेप केस में आरोपी को 20 साल की सजा, 1.70 लाख का जुर्माना भी लगा

    नारनौलः दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने एक आरोपी को 20 साल कारावास व 1.70 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना राशि जमा करने पर दोषी को अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी। जानकारी अनुसार आरोपी ने पहले एक नाबालिग का अपहरण किया बाद में उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। जिसमें अब कोर्ट ने सजा सुनाई है।

    पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि मामले के अनुसार 29 नवंबर 2019 को नाबालिग के परिजनों ने थाना कनीना में मामला दर्ज करवाया था। इसमें आरोपित पर नाबालिग को जबरन अपने साथ ले जाने के आरोप लगाए थे। जिसके बाद थाना कनीना में मामला दर्ज किया गया।

    इसके बाद नाबालिग ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने बयान पेश किए और जांच के बाद पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मामले की लंबी जांच के बाद अदालत ने आरोपी को सजा सुनाई है।

  • Jalandhar News: Gandhi Vanita Ashram में वार्डन पर हुए हमले में मामला दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Gandhi Vanita Ashram में वार्डन पर हुए हमले में मामला दर्ज, ACP का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: गांधी वनिता आश्रम में बीते दिन सुबह महिला होमगार्ड अमृत कौर पर 7 लड़कियों ने भागने की नाकाम कोशिश के दौरान पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया था। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    इस मामले को लेकर एसीपी निर्मल सिंह ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वार्डन पर हुए हमले को लेकर उनकी टीम ने युवतियों के खिलाफ 307, 323, 386, 358 और 120 बी आईपीसी के तहत थाना डिविजन नंबर 2 में मामला दर्ज कर लिया है। एसीपी ने कहा कि माइनर बच्चियां होने के चलते आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि बीते दिन सुबह आश्रम की दीवार ऊंची होने के कारण लड़कियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन वार्डन की मुस्तैदी के चलते वह भागने में असफल रहीं।

    इस घटना में वार्डन के सिर पर लड़कियों ने हमला करके उसका सिर फोड़ दिया था। सिविल अस्पचाल में भर्ती घायल होमगार्ड महिला कर्मी अमृत कौर के सिर में गहरी चोट लगी है। वहीं बीते दिन थाना 2 के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया था कि 7 लड़कियों ने भागने की कोशिश की। 7 लड़कियों में से 3 लड़कियां हत्या के केस, 2 ड्रग तस्करी के केस तथा 2 लड़कियां चोरी के केस में संलिप्त हैं। इस दौरान सातों लड़कियों ने साजिशन भागने की कोशिश की थी, लेकिन भागने में वह नाकाम रही।

  • Cristiano Ronaldo की Youtube पर रिकॉर्डतोड़ एंट्री, कुछ ही मिनटों में हुए 10 लाख सब्सक्राइबर

    Cristiano Ronaldo की Youtube पर रिकॉर्डतोड़ एंट्री, कुछ ही मिनटों में हुए 10 लाख सब्सक्राइबर

    नई दिल्लीः फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टीयानो रोनाल्डो ने यूट्यूब पर एंट्री मारकर सबको हैरान कर दिया है। दरअसल उन्होंने अपना एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया है जिसको कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने सबस्क्राइब कर लिया। यूट्यूब पर अपना चैनल बनाते ही पहले 90 मिनट में 1 मिलियन लोगों ने उनका चैनल सब्सक्राइब कर लिया।

    फुटबॉल की दुनिया में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम बेहतरीन बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल है। 39 वर्षीय रोनाल्डो अपने करियर के अंतिम चरण में हैं, लेकिन उनकी फिजिकल फिटनेस अभी भी शानदार है। हालांकि, उम्र के असर से उनकी खेल क्षमता में कुछ कमी आई है, जैसा कि यूरो कप 2024 में देखने को मिला।

  • Punjab News: 1 लाख की रिश्वत को लेकर विवादों में घिरा ASI, केस दर्ज

    Punjab News: 1 लाख की रिश्वत को लेकर विवादों में घिरा ASI, केस दर्ज

    कोटकपूराः थाना सिटी की पुलिस के अधिकारी ने एक आपराधिक केस को रद्द करने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की व्यक्ति से रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद एएसआई को एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में कोटकपूरा थाना सिटी पुलिस के तत्कालीन हवलदार व मौजूदा एएसआई बोहर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस को दिए बयानों में आनंद नगर निवासी अनंतदीप सिंह रोमा बराड़ ने बताया कि उनकी मां सुरिंदरपाल कौर वार्ड नंबर 2 की एमसी हैं, जिसके चलते वह काम के सिलसिले में थाना सिटी आते-जाते रहते हैं। साल 2019 में हवलदार बोहर सिंह थाना सिटी में हेड क्लर्क के पद पर तैनात थे और लोगों के काम करने के दौरान उनकी हेड क्लर्क से जान-पहचान हुई थी।

    शिकायत के मुताबिक अनंतदीप सिंह के खिलाफ सितंबर 2015 में पुलिस स्टेशन सिटी कोटकपुरा में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था और नवंबर 2015 में मामला खारिज कर दिया गया था, जिसकी रिपोर्ट दिसबंर 2016 में कोर्ट में पेश की गई थी, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं माने। जिसके कोर्ट ने केस को खारिज कर दिया था और आगे की जांच के लिए पुलिस को भेज दिया गया था।

    इस मामले को लेकर जब अनंतदीप सिंह ने हेड मुंशी बोहर सिंह से बात की तो उन्होंने डेढ़ लाख रुपये लेकर उनका केस रद्द करने का दावा किया। सौदा तय होने के बाद उसने बोहर सिंह को 50 हजार रुपए नकद दिए और बाद में 50 रुपए का चेक भी दिया, जिसे उसने बैंक से कैश भी करा लिया। इसके बाद ना तो उसका केस रद्द किया और ना ही उसके पैसे लौटाए। शिकायतकर्ता ने कहा कि उल्टा वह उससे बाकी बचे 50 हजार रुपये की मांग कर रहा है। थाना सिटी के SHO इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर ASI बोहर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

     

  • बाइक में हवा भरवा रहे जवान और उसकी पत्नी पर पलटा ट्रक, मौत

    बाइक में हवा भरवा रहे जवान और उसकी पत्नी पर पलटा ट्रक, मौत

    बेगूसरायः भीषण सड़क हादसे में सशस्त्र सीमा बल (SSB) जवान और उसकी पत्नी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान बरियारपुर निवासी एसएसबी जवान सोनू कुमार और उसकी पत्नी मौसमी कुमारी के रूप में हुई है। घटना जिले के साहेवपुर कमाल थाना क्षेत्र की है।

    जानकारी अनुसार जय सिंह पत्नी मौसम कुमारी के साथ बाइक से मुंगेर अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था। रास्ते में वह राजा पेट्रोल पंप साहेबपुर कमाल के पास एनएच- 31 पर बाइक में हवा भरवाने लगा। इस दौरान ट्रक और बोलेरो में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर और बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और ट्रक पलट गई। इसमें ट्रक के नीचे दबकर सोनू और उसकी पत्नी की मौत हो गई। इधर, घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • School का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल

    School का छज्जा गिरने से 40 बच्चे घायल

    नई दिल्ली – उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में निजी स्कूल का छज्जा गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में 40 बच्चे घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इतनी बड़ी संख्या में घायल बच्चे अस्पताल पहुंचे तो चारो तरफ अफरा तफरी मच गई।  मौके पर एसपी दिनेश कुमार सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।

    पुलिस और अन्य लोगों की मदद से राहत और बचाव कार्य तेजी से कराया जा रहा है। घटना के बाद से ही स्कूल प्रबंधक मौके से फरार है। यह स्कूल बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में है। अवध एकेडमी स्कूल में इंटर तक के बच्चे पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार बच्चे प्रार्थना के एकत्रित हुए थे। इसी दौरान छज्जा गिरने से लगभग 40 बच्चे घायल हो गए। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी बच्चे की जान नहीं गई।

    हादसे में घायल हुए बच्चों के परिजनों को फोन पर हादसे की सूचना मिली तो वह भागे-भागे स्कूल पहुंचे। यहां से बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल संचालक को इन बातों का ध्यान रखना चाहिए था। ऐसे बच्चों के जीवन के साथ खिलावाड़ नहीं किया जाना चाहिए। परिजनों ने इस हादसे के लिए स्कूल संचालक को जिम्मेदार ठहराया है। घायलों में भी अधिकतर बच्चों को सामान्य चोट आई हैं।

  • Punjabi Singer का संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    Punjabi Singer का संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    बठिंडाः पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाबी गायक ने जहरीला पदार्थ निगलकर जीवनलीला समाप्त कर ली है। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह निवासी पुहली गांव, नथाना ब्लॉक जिला बठिंडा के रूप में हुई है।

    बताया जा रहा है कि जसविंदर सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीला पदार्थ निगलने की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने अपने पिता और बच्चों से सच्चे दिल से माफी मांगी। उन्होंने आत्महत्या का कारण उसने अपने साथ हुए धोखे और विश्वासघात को बताया।

    आत्महत्या करने वाले गायक ने कहा कि कुछ लोग उसे आर्थिक रूप से बर्बाद कर रहे हैं। आरोप है कि उसने अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में उच्च अधिकारियों को लिखा भी था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि जसविंदर ने अपनी आवाज में कई गाने भी रिकॉर्ड किए हैं।

  • Punjab: NGT के जुर्माने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन, देखें वीडियो

    Punjab: NGT के जुर्माने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन, देखें वीडियो

    लुधियानाः नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार को समय पर कचरा निस्तारण न करके पर 1026 करोड़ जुर्माना लगने के बाद अब लुधियाना नगर निगम हरकत में आती दिखाई दे रही है। अब निगम अधिकारी पुराने कचरे का निस्तारण करने में जुट गए है। निगम प्रशासन ने 1 सप्ताह में 2 टेंडर जारी किए हैं, वहीं रुका हुआ कचरा समाप्त करने के लिए तीसरे टेंडर की भी तैयारी की जा रही है।

    एनजीटी ने पंजाब सरकार को पुराना कचरा निस्तारण न करने पर 1026 करोड़ हर्जाना किया था। अब निगम ने करीब 2.82 लाख टन पुराने कचरे का निस्तारण करने के लिए 11 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया जा चुका है। इसके तुरंत बाद ही निगम ने ताजपुर रोड स्थित मुख्य कचरा डंप से 19.62 लाख टन पुराने कचरे के निस्तारण के लिए भी टेंडर जारी कर दिया है।

    इस काम में निगम की तरफ से स्वच्छ भारत मिशन के 100 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह दोनों टेंडर सितंबर महीने के दरमियान खुलेंगे ओर अक्तूबर महीने के पहले सप्ताह तक वर्क आर्डर जारी हो सकता है। दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए कंपनियों को 18 महीने का समय दिया जा रहा है।

  • मलबा आने से National Highway बंद, जाम में फंसे लोग

    मलबा आने से National Highway बंद, जाम में फंसे लोग

    चमोलीः पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। इसी बीच बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के कई स्थानों में पहाड़ी से भारी मलबा गिर रहा है। जिससे मार्ग बंद हो गया है। वहीं भारी संख्या में यात्रियों को मार्ग बंद होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    दरअसल वीरवार की देर रात से शुरू हुई भारी बारिश से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से जगह-जगह मलबा गिर रहा है। रोड पर कई बड़े पत्थर होने के चलते बद्रीनाथ और हेमकुंड जाने वाले यात्रियों के वाहन जगह-जगह फंसे हुए हैं। वहीं बद्रीनाथ हाईवे नन्दप्रयाग, पागल नाला, गुलाब कोटी, कंचन गंगा में भारी मलबा बोल्डर आने से बंद है। प्रशासन ने इन सभी जगहों में सड़क में आए मलबे को हटाने के लिए मशीन लगा दी हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं बीआरओ ने सभी जगह में मशीनों के माध्यम से सड़क सुचारु करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन यातायात बहाल होने में कुछ घंटे का समय लग सकता है।

  • Punjab: पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी सहित भागा आरोपी, लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab: पुलिस की गिरफ्त से हथकड़ी सहित भागा आरोपी, लगी गोली, देखें वीडियो

    अमृतसर – पुलिस ने फायरिंग के मामले में व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। थाना प्रभारी रविंदर सिंह अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतसर रोड पर 10 जुलाई 2024 को मास्टर बुक शॉप पर फायरिंग हुई थी। फायरिंग के 3 दिन बाद एक करोड़ की फिरौती मांगी थी। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने गुप्त सूचना के अधार पर जिसके बाद गुरुद्वारा के नजदीक महिंद्रा गाड़ी को घेरा। पुलिस ने बताया कि फायरिंग के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार किए थे।

    आरोपियों की पहचान नवराज सिंह उर्फ ​​मोटा पुत्र मनोहर सिंह निवासी नाथ, गुरप्रीत सिंह उर्फ बिरला पुत्र कुलदीप सिंह निवासी महिमसपुर और गगनदीप सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों से तलाशी के दौरान 2 पिस्टल, एक रिवॉल्वर 32 बोर और 6 रोंद बरामद हुए। आरोपियों को 17 अगस्त को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। जिसके बाद आरोपियों का 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला ने खुलासा किया कि उसने उडो नंगल श्मशानघाट में पिस्तौल छिपा रखी है।

    जिसके लिए पुलिस उसे ले गई तो गुरप्रीत सिंह ने पुलिस कर्मचारी गुरसाहिब सिंह को धक्का मारा और आरोपी हथकड़ी समेत भागने की कोशिश की। जिसके बाद उसने पुलिस पर ईंट से हमला कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की कि पैर में गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में भर्ती कराया गया है।