Home Haryana ममता हुई शर्मसार : मां ने अपने 2 मासूम बच्चों को उतारा मौ’त के घाट

ममता हुई शर्मसार : मां ने अपने 2 मासूम बच्चों को उतारा मौ’त के घाट

0

सोनीपत : एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक कलयुगी मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपने 2 मासूम बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। रूबी नाम की महिला ने अपने आशिक नितिन के साथ अपने 10 साल के बेटे वंश और 7 साल के बेटे यश की हत्या कर दी। महिला रूबी ने कल दोनों बेटो के अपहरण का संवाग रचा था। इस मामले का खुलासा सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच सेक्टर-7 की टीम ने किया।

सोनीपत एंटी गैंगस्टर यूनिट क्राइम ब्रांच की पूछताछ में महिला रूबी और उसके आशिक ने खुलासा किया। वंश और यश की बेरहमी से हत्या कर दोनों के शवों को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में गांव गोरीपुर के गन्ने के खेतों में फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों के शवों को रूबी और नितिन की निशानदेही पर बरामद किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here