Home Haryana रासायनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियां तैनात, देखें वीडियो

रासायनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियां तैनात, देखें वीडियो

0
रासायनिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 24 दमकल गाड़ियां तैनात, देखें वीडियो
फरीदाबादः हरियाणा के फरीदाबाद में तातारपुर-जाटोला रोड पर स्थित एक रासायनिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में उठता काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक नजर आने लगा। इस घटना से आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना ट्रक से रसायन उतारते समय हुई, जिससे अचानक आग भड़क उठी और तेजी से फैल गई।
स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी और चिंता का माहौल बन गया। घटनास्थल पर लगभग 24 दमकल गाड़ियां भेजी गईं और घंटों के गहन अग्निशमन प्रयासों के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय रहते सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ी जनहानि टल गई। हालांकि एक कर्मचारी के मामूली रूप से झुलसने की खबर है। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा लापरवाही के कारण हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी की वजह से। स्थानीय निवासी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि कैमिकल की फैक्ट्री में आग लगी थी। हालांकि, हमें यह पता नहीं है कि आग क्यों लगी है, जानमाल का नुकसान हुआ है। लेकिन बता रहे थे कि एक शख्स झुलसा है। जाटोला के रहने वाले धर्मवीर ने बताया कि काफी नुकसान हुआ है औऱ प्रशासन सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिग्रेड की टीम देरी से जरूर आई। आग में कर्मचारियों का सामान और बाइक जल गई।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here