Home Haryana नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई Brand New Car, देखें वीडियो

नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई Brand New Car, देखें वीडियो

0
नाबालिग ने पुलिसकर्मी को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई Brand New Car, देखें वीडियो

करनालः हरियाणा के करनाल में सेक्टर-7 स्थित चौक पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने नाबालिग को रूकने का इशारा दिया। इस दौरान नाबालिग ने पहले बिना नंबरी न्यू ब्रांड स्विफ्ट कार से पुलिस कर्मी कुलबीर सिंह को टक्कर मारी और उसके बाद बोनट पर लटकाकर काफी दूर तक कार दौड़ाई। मिली जानकारी के अनुसार जब पुलिसकर्मी ने काले शीशे चढ़े होने और नंबर प्लेट न होने पर रुकने का इशारा किया। आरोप है कि कार सवार ने रुकने की बजाय स्पीड और तेज कर दी और चौराहे के बीच में खड़े पुलिसकर्मी को सीधे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पुलिसकर्मी कार के बोनट पर जा गिरा।

इसके बाद भी कार सवार नहीं रुका और पुलिसकर्मी को बोनट पर डालकर काफी दूरी तक लेकर गया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मी नीचे नहीं गिरा, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। इस घटना का एक वीडियो सामने है। फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी कार के बोनट पर लटका हुआ है। काफी दूरी पर जाकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे पुलिसकर्मी नीचे कूद गया। इसके बाद भी वह गाड़ी को रोकने की कोशिश करता नजर आया।

सीसीटीवी में दिखा कि चालक ने गाड़ी को पीछे किया और मौके से फरार हो गया। इस दौरान एक अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गया और तुरंत वायरलेस के माध्यम से सूचना दी गई। सेक्टर-32-33 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके साथ एक नाबालिग लड़की भी थी। कार पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है, उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here