Home Haryana नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी युवक पर लगे रेप के आरोप

नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी युवक पर लगे रेप के आरोप

0
नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, पड़ोसी युवक पर लगे रेप के आरोप

सोनीपतः सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ पड़ोस के दुकानदार द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों को रेप की घटना का तब पता चला जब उनकी लड़की को पेट दर्द होने पर परिजनों ने उस अस्पताल भर्ती करवाया गया जहां, बच्ची ने प्री-मैच्योर बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।

जानकारी देते हुए, शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मेहनत-मजदूरी का काम करता है। गत दिवस देर रात को उसकी नाबालिग बेटी के पेट में दर्द होना शुरू हो गया जिसके चलते वह उसे नागरिक अस्पताल ले गए, जहां उसे एमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर कर दिया। शहर के गीता भवन चौक पहुंचने पर नाबालिग की हालत खराब हो गई। एंबुलेंस में तैनात महिला कर्मचारी ने देखा तो नाबालिग ने नवजात बच्ची को जन्म दिया। उसके बाद दोनों को वापिस अस्पताल में लेकर जाया गया। जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की के पिता के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपी को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here