Blog

  • मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, बीच सड़क मारी गोली, मौत

    मामूली कहासुनी को लेकर दोस्तों में हुआ विवाद, बीच सड़क मारी गोली, मौत

    पटनाः पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। जहां दोस्तों ने ही अपने दोस्त को बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना देर रात 1 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान फतुहा नगर परिषद के दरियापुर नया टोला निवासी श्रवण पासवान के पुत्र नवीन कुमार के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार श्रवण अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गया था। इस दौरान नया टोला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया मोड़ के पास दोस्तों की कहासुनी हो गई, जहां श्रवण को गोली मार दी। घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने श्रवण को समुदाय अस्पातल में दाखिल करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते पटना रेफर कर दिया, जहां परिजन उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक के पिता फतवा रेलवे यार्ड में मजदूरी करते हैं और नवीन पढ़ाई करता था। इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। फतुहां एसडीपीओ-1 अवधेश कुमार ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद ही खुलासा कर पाएंगे।

     

  • बारिश बनी आफत, लगातार पत्थर गिरने से सड़कें बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    बारिश बनी आफत, लगातार पत्थर गिरने से सड़कें बाधित, वाहनों की लगी लंबी कतारें, देखें वीडियो

    मंसूरीः उतराखंड में लगातार अलग-अलग जगहों से लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आ रही है। दरअसल, उतराखंड में हो रही बारिश के कारण पत्थर सड़कों पर गिर रहे है। मसूरी में बारिश ने आफत मचाई हुई है। हाथीपांव रोड पर पहाड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। ऐसे में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इस दौरान मलबे की चपेट में वाहन आ गया। इस दौरान लोगों की मदद से चालक को सुरक्षित बचा लिया गया। लगातार वर्षा के चलते सोनप्रयाग–गौरीकुंड मार्ग पर मुनकटिया के पास भूस्खलन से मार्ग प्रभावित हो गया। उतराखंड पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर तैनात हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित कर रही हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज सुबह सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण यात्रा मार्ग बाधित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन मार्ग पर आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सुबह सोनप्रयाग सेक्टर अधिकारी से मुनकटिया क्षेत्र में पत्थर गिरने की सूचना मिली। इसके बाद संबंधित विभाग की टीमें जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंचकर मलबा और बोल्डर हटाने में जुट गईं। उन्होंने बताया कि मार्ग पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू कराई जाएगी। उन्होंने यात्रियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और आधिकारिक सूचना का इंतजार करने की अपील की है। इसी तरह विकासनगर चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग 707A पर धारणादार के पास भारी भूस्खलन से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। पहाड़ी से गिरे विशाल बोल्डर की चपेट में आने से एक वाहन क्षतिग्रस्त हुआ और उसमें सवार 2 लोग घायल हो गए। प्रशासन पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर राहत कार्य में जुटी हुई हैं।    
  • 220 फीट गहरे बोरवेल में 4 वर्षीय निरवैर की मौत को लेकर 3 पर केस दर्ज

    220 फीट गहरे बोरवेल में 4 वर्षीय निरवैर की मौत को लेकर 3 पर केस दर्ज

    अंबालाः धन्योड़ा गांव में मंगलवार सुबह सात बजे खुले बोरवेल में गिरे साढ़े तीन वर्षीय मासूम निरवैर सिंह उर्फ निर्भय की सांसें उसी समय थम गई थी। करीब 20 घंटे 25 मिनट तक चला रेस्क्यू आपरेशन आखिरकार उसकी जिंदगी नहीं बचा सका। घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। उपायुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देश पर अंबाला शहर सदर थाना पुलिस ने खेत मालिक हरनेक सिंह और ठेके पर लेने वाले दिलप्रीत सिंह और बलजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खेत हरनेक सिंह के नाम है, जिसे आगे ठेके पर दिया गया था। मालिक विदेश में रहता है।

    वहीं मन्नतों और दुआओं के बाद जन्मे निरवैर के अचानक जाने के गम में पिता मंजीत सिंह सदमे में है। बार-बार तबीयत बिगड़ रही है। डॉक्टरों की टीम भी घर पर मौजूद रहकर उनका समय-समय पर उपचार कर रही है। पिता मंजीत बार-बार बेटे को याद कर बिलख उठते हैं। सांत्वना देने पहुंच रहे हर शख्स की आंखें पिता व परिवार की हालत देखकर नम होती रही। पिता मंजीत के साथ-साथ मां जसबीर कौर, दादा करनैल सिंह तीनों अभी तक उस हादसे से उभरे नहीं है। मां व परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है।

    बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का धन्यौड़ा गांव के ही श्मशानघाट में गमगीन माहौल के बीच संस्कार हुआ। गम में डूबे पिता के हाथ मुखाग्नि देने के लिए लड़खड़ाने लगे। आखिर में ताया गुरप्रीत सिंह ने उन्हें संभालते हुए खुद ही निरवैर को मुखाग्नि दी। डॉक्टरों के दो सदस्यीय चिकित्सकीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार बोरवेल में डूबने और गंभीर चोटों के कारण मौत हुई। उसके सिर, छाती और दोनों टखनों पर गंभीर चोटें लगीं, जिससे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों ने काम करना बंद कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, निरवैर के सिर और छाती पर काफी जगह गंभीर चोटें थीं, जिसने शरीर के मुख्य अंगों को ठप कर दिया। गिरने के प्रभाव के कारण दोनों टखनों पर गहरी चोटें आईं। डॉक्टरों के पैनल के अनुसार बोरवेल में गिरने के कुछ ही समय के भीतर निरवैर की सांसें थम चुकी थीं।

  • पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी में बुला कर की हत्या

    पुरानी रंजिश को लेकर दोस्तों ने बर्थ-डे पार्टी में बुला कर की हत्या

    गाजियाबादः क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के न्यू शांति नगर में मोहित (22) पर चाकू से हमला हुआ, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने 4 दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर गुस्साई परिजनों ने प्रदर्शन भी किया है और मांग की कि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द की जाए।

    मुख्य आरोपी के घर के अंदर और बाहर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। शुरुआती जांच में न्याय, देव, हरि और गौरव पंडित समेत कुल छह आरोपियों के नाम सामने आ रहे हैं। मृतक के भाई मनीष का आरोप है कि करीब 20 दिन पहले मोहित का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया था। इसके बाद सभी खाटू श्याम जी और हरिद्वार घुमने गए थे। भाई का आरोप है कि उस दौरान आरोपियों ने मोहित को मारने की योजना बनाई थी, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।

    बुधवार रात आरोपी ने मोहित को एक बर्थडे पार्टी में बुलाया और वहां रात करीब 2:30 बजे चाकू से उस पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मोहित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

     

     

  • Punjab News: धार्मिक स्थल पर  माथा टेकने गए चालक का ट्रक चोरी, 3 संदिग्ध कैमरों में कैद, देखें वीडियो

    Punjab News: धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गए चालक का ट्रक चोरी, 3 संदिग्ध कैमरों में कैद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस ने ट्रक चोरी के एक मामले को केवल 72 घंटों के भीतर सुलझाते हुए चोरी किया हुआ ट्रक और उसमें रखा कीमती सामान बरामद कर लिया है। इस संबंध में थाना बी-डिवीजन के अधिकारी बलजिंदर सिंह औलख ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, इंटेलिजेंस इनपुट और तकनीकी जांच की मदद से इस केस को ट्रेस किया है और अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर अपना सामान लेकर अमृतसर आया था। बीती रात उसने बटाला रोड से लोडिंग के बाद ट्रक को जहाजगढ़ इलाके में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के बाहर खड़ा कर दिया। सुबह करीब 5 बजे वह श्री दरबार साहिब पर माथा टेकने गया। जब वह सुबह करीब 8 बजे वापस आया तो ट्रक वहां नहीं था। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा नंबर 20 तहत धारा 303 बीएनएस के अंतर्गत थाना बी-डिवीजन में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के लिए विशेष टीमें बनाई गईं, जिन्होंने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी सर्विलांस और अन्य इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर ट्रक की लोकेशन ट्रेस की। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 72 घंटों के भीतर ही मोगा से चोरी किया हुआ ट्रक बरामद कर लिया। ट्रक में रख सारा सामान, जिसमें हल्दी और चाय पत्ती शामिल थी, भी सुरक्षित हालत में मिल गया है। ट्रक भी सही स्थिति में बरामद हुआ है, जिससे व्यापारी को बड़े आर्थिक नुकसान से बचा लिया गया।

    बलजिंदर सिंह औलख ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीन संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं, जिनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापे मारे जा रहे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सभी दोषियों को काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि ऐसे मामलों में आरोपी पुलिस को बचने के कई तरीके अपनाते हैं, लेकिन आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी नेटवर्क और तकनीकी जांच की मदद से पुलिस ने इस केस को थोड़े समय में सुलझा लिया। पुलिस ने भरोसा जताया कि मामले में शामिल सभी आरोपी जल्द ही कानून के दायरे में लाए जाएंगे।

  • Punjab News: 505 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 505 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब पुलिस द्वारा चलाई जा रही नशों के खिलाफ युद्ध मुहिम के तहत पुलिस को एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन और मारुति कार बरामद की है। वहीं इस मामले में पूछताछ के दौरान एक अन्य व्यक्ति को भी नामजद किया गया है। इस संबंध में डीएसपी बाघा पुराना जसविंद सिंह खरिरा ने बताया कि माननीय डीजीपी पंजाब के निर्देशों, आईजी फरीदकोट रेंज और एसएसपी मोगा के दिशा-निर्देशों पर सीआईए स्टाफ द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि एसआई सतनाम सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ बाघा पुराना के मुख्य बस स्टैंड के पास मौजूद थे। इस दौरान मुखबिर खास से मिली सूचना के आधार पर जैसिंह वाला रोड पर, गांव गिल के समीप क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान करनवीर सिंह उर्फ करन निवासी बड़ा घर को दबोचकर उसके कब्जे से 505 ग्राम हेरोइन और एक मारुति कार बरामद की गई।

    डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के बाद इस मामले में हरदीप सिंह निवासी सड्डा सिंह वाला को भी नामजद किया गया है। दोनों आरोपीयों को माननीय अदालत में पेश कर के पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आगे की पूछताछ और संभावित बरामदगियां की जा सकें। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना बाघा पुराना में एफ.आई.आर. नंबर 178 मिती 26 जून 2026 के तहत एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, देखें वीडियो

    पत्थर की खदान में चट्टान खिसकने से 7 की मौत, देखें वीडियो

    बेंगलुरुः कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु दर्दनाक हादसा हो गया। जहां आज सुबह बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में पत्थर की खदान में एक विशालकाय चट्टान ढह गई। इस हादसे में बिहार के रहने वाले 7 मजदूरों की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। बता दें कि ये सभी मजदूर कावेरी कंपनी की खदान में काम करते समय बड़ चट्टान की चपेट में आ गए। दरअसल खदान के ऊपरी हिस्से में एक्सकेवेटर से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान एक बड़ी चट्टान खिसककर नीचे काम कर रहे मजदूरों पर आ गिरी।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    घटना की सूचना मिलते ही तवारेकेरे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रात और बचाव कार्य शुरू किया। वरिष्ठ अधिकारी इस रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। वहीं फंसे हुए मजदूरों की सही संख्या और चट्टान गिरने का सही कारण पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह घटना बेंगलुरु के बाहरी इलाके में तवारेकेरे पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले मडापट्टना गांव की है। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह-सुबह उस समय हुआ जब मजदूर खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई के काम में लगे हुए थे। वहां मौजूद एक मजदूर ने बताया कि साइट पर करीब 18 लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक लगभग 40 फीट की ऊंचाई से एक बहुत बड़ी चट्टान मजदूरों के ऊपर आ गिरी। जानकारी के अनुसार सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और वहां स्टोन क्रशर साइट पर काम करते थे। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और यह सुनिश्चित करने के लिए मलबा साफ किया जा रहा है कि कहीं कोई और मजदूर तो अंदर नहीं फंसा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है कि यह चट्टान कैसे गिरी और क्या खदान में सुरक्षा नियमों की अनदेखी या लापरवाही की गई थी।
  • श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामलाः एक्शन में सरकार, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के साथ घरों पर चलेगा पीला पंजा

    श्रीराम मंदिर चढ़ावा मामलाः एक्शन में सरकार, आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के साथ घरों पर चलेगा पीला पंजा

    अयोध्याः श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपियों पर शिकंजा और कसा जा रहा है। प्रशासन ने मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट और बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। मामले में आरोपी लवकुश मिश्रा के घर अयोध्या विकास प्राधिकरण की टीम पहुंची है। उसके सहादतगंज में बन रहे नए घर का टीम ने सर्वे किया है। उसके घर वालों से पूछताछ की है। अब नोटिस देने की तैयारी हो रही है।

    अब तक हुई जांच और कार्रवाई के आधार पर मिले साक्ष्य गैंगस्टर के लिए पर्याप्त माने जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्रवाई के लिए विधिक राय ली जा रही है। श्रीराम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला जून के पहले सप्ताह से ही चल रहा है। जानकारी होने पर मंदिर ट्रस्ट ने पहले अपने स्तर पर जांच की। पुलिस के साथ छापेमारी की और नकदी बरामदगी की।

    ट्रस्ट पर भी एफआईआर का दबाव बढ़ गया। एसआईटी रिपोर्ट मिलने के बाद ट्रस्ट के सदस्य कृष्णमोहन ने 8 नामजद और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपियों रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, उसके रिश्तेदार मनीष यादव, कैश गणना में लगे अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, रमाशंकर मिश्रा तथा करुणेश पांडेय को गिरफ्तार किया है। इनसे करीब 80 लाख रुपए बरामद हुए हैं। अविनाश शुक्ला के पास से 20 लाख, रामशंकर यादव टिन्नू 20 लाख, करुणेश पाण्डेय के पास से 18 लाख, अनुकल्प मिश्रा के पास से 16 लाख, लवकुश मिश्रा के पास से 14 लाख 32 हजार, रामशंकर मिश्रा के पास से सात लाख और मनीष यादव के पास से 2 लाख रुपए बरामद हुए हैं।

    पुलिस ने लवकुश के घर में मौजूद दादी गिरिजा देवी से काफी देर तक पूछताछ कर अहम जानकारियां हासिल कीं। परिवार के लोगों से पूछताछ, घर में तलाशी के अलावा भूसे के ढेर को भी खंगाला।

    खंडासा थाने की पुलिस के साथ अयोध्या से दो गाड़ियों में भरकर पुलिस टीम जयराजपुर स्थित आरोपी करुणेश पांडेय के पैतृक आवास पहुंची। दोपहर करीब 1:30 बजे जांच पड़ताल शुरू की। करीब दो घंटे तक पुलिस ने करुणेश के घर की तलाशी ली। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। इस कार्रवाई में करीब 25 पुलिसकर्मी शामिल थे।

     

  • Jalandhar News: दामाद की आवाज में महिला से ठगे 8.25 लाख

    Jalandhar News: दामाद की आवाज में महिला से ठगे 8.25 लाख

    जालंधर, ENS: साइबर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। आए दिन लोग साइबर ठग का शिकार हो रहे है। मामलों में लगातार हो रही बढ़ौतरी चिंता का विषय बन गई है। वहीं ताजा मामला जैतेवाली से सामने आया है। जहां दामाद की आवाज निकालकर व्यक्ति ने महिला से लाखों रुपए ठग लिए। महिला ने थाना साइबर क्राइम पुलिस को शिकायत दे दी है। थाना साइबर क्राइम पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहाकि व्यक्ति ने दामाद की हूबहू आवाज निकालकर 8.25 लाख रुपए ठग लिए।

    पीड़ित महिला पूनम ने बताया कि उनके पति का देहांत हो चुका है और बेटी की शादी हो चुकी है। 8 मई को उनके पास एक कॉल आई। इस दौरान कॉलर ने दामाद की आवाज में बात करते हुए कहा, “मैं आपका दामाद ही बोल रहा हूं।” लंबी बातचीत के दौरान ठग ने धीरे-धीरे उनके खाते से 8.25 लाख रुपए निकाल लिए गए। ठगी का अहसास तब हुआ जब मोबाइल पर पैसे कटने के मैसेज आए। पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • बड़े हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    बड़े हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश को स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया। स्पेशल सेल ने पंजाब और दिल्ली से 4 संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। स्पेशल सेल ने इन चारों आरोपियों के पास से हथियार बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, इनके पास से दो विदेशी निर्मित आधुनिक पिस्तौल, 9 कारतूस और 5 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। इन मोबाइल फोनों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ किया जा सके। ये आरोपी पाकिस्तान में बैठे कुख्यात ISI हैंडलर शहजाद भट्टी के सीधे इशारे पर दिल्ली में एक बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

    आरोपियों ने कुबूल किया कि वे सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की नजरों से बचने के लिए विदेशी फोन नंबरों का इस्तेमाल कर पाकिस्तानी हैंडलर्स के साथ लगातार संपर्क में थे। इस मॉड्यूल को हमले के लिए हथियार और नशीले पदार्थों की खेप भारत-पाकिस्तान सीमा पार से ड्रोन के जरिए सप्लाई की गई थी। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक, गगनप्रीत ने दिल्ली के कई संवेदनशील पुलिस थानों और प्रमुख धार्मिक स्थलों की रेकी पूरी कर ली थी। पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी ने उसे दिल्ली के किसी भीड़भाड़ वाले इलाके या धार्मिक स्थल पर अंधाधुंध फायरिंग करने का टास्क सौंपा था।

    दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस पूरे मामले में नए कानून यानी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट (हथियार कानून) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसके तार देश के अन्य राज्यों से भी जुड़े हैं। स्पेशल सेल इस आतंकी मॉड्यूल के बाकी सदस्यों और मददगारों की पहचान करने के लिए आगे की तफ्तीश में जुटी है और जल्द ही कुछ और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।