Blog

  • Punjab News: दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर से 97 हजार लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े मेडिकल स्टोर से 97 हजार लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पुलिस चौकी कैलाश नगर के अधीन आते मैडिकल स्टोर से दिन दहाड़े नगदी लेकर चोर फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार दुकान के दरवाजे को पीड़ित लॉक करके किसी काम के सिलसिले गया था। जिसके बाद चोर शीशें का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुए और दुकान की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए मैडिकल दुकान मालिक हरीश ने कहा कि वह किसी जरूरी काम से सिविल सिटी तक गए थे।

    इस दौरान दुकान का शीशे का दरवाजा लगा हुआ था। करीब पौने घंटे बाद जब उसे दुकान पर आकर देखा तो वह दंग रह गया। दुकान का गेट टूटा था और सामान बिखरा था। इस दौरान जब उसने तिजौरी चैक की तो तिजौरी में से 97 हजार रुपए गायब थे। पीड़ित के अनुसार घर पर निर्माण कार्य चल रहा है जिस कारण नकदी दुकान पर रखी थी जिसे बदमाश चुरा कर ले गया।

    दुकान में लगे सीसीटीवी चैक किए पता चला कि एक व्यक्ति सिर पर लाल रंग की ऊन की टोपी पहने दुकान के बाहर कुछ देर खड़ा रहा। बदमाश ने शीशे के दरवाजे का ताला तोड़ा और दुकान में घुस कर चोरी की। हरीश ने बताया कि उसे शक है कि ये चोरी की वारदात नशेड़ियों की हो सकती है। उनकी दुकान के आस-पास काफी नशेड़ी घुमते है। कई बार वह इन नशेड़ियों को भगा भी चुके है। कई बार मीडिया में भी इन नशेड़ियों की वीडियो वायरल हो चुकी है लेकिन ये नशेड़ी सरेआम इलाके में वारदातों को अंजाम देते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • आज का राशिफल, 29 जनवरी 2025

    आज का राशिफल, 29 जनवरी 2025

    आज माघ कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और बुधवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज शाम 6 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज स्नानदान श्राद्धादि की अमावस्या है। आज रात 9 बजकर 22 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जायेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज लंबे समय से चल रही किसी समस्या से आपको निजात मिलेगी और आपकी चतुराई और योग्यता की सराहना होगी। आज आपको शुभ सूचना मिलने वाला है । जिससे उत्साह और ऊर्जा महसूस होगी । आज अपनी पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचेंगे तो आप किसी बड़ी परेशानी से बच जायेंगे। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों की हेल्प मिलेगी,ज्यादा से ज्यादा लाभ होगा। पितरों का आपको आशीर्वाद मिलेगा।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज दिन भर भागा-दौड़ी की स्थिति रहेगी लेकिन कार्य भी सुचारू रूप से बनते जाएंगे। सिर्फ सूझबूझ और व्यवहार कुशलता से अपने कार्यों के प्रति व्यस्त रहें। आज व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी लेकिन आप अपने कार्यों को सहज ही पूरा कर लेंगे। वर्तमान परिवेश में आपने जो नई नीतियां बनाई है, इस वजह से आपकी काफी समस्याएं हल होंगी। इस समय बीमा अथवा निवेश संबंधी प्लान कर रहे हैं, तो वह आपके लिए शुभ फलदायी रहेगी। आज किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है आज आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आज आपको किसी कार्य को लेकर की गई मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलने वाला है। घर में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसी भी नए निवेश के बारे में प्लान करेंगे जिससे अच्छा लाभ हो सकता है। घर में किसी नन्ने मेहमान के आगमन संबंधी शुभ समाचार मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा । माता-पिता के आशीर्वाद से किया गये काम में आपको सफलता मिलेगी। आज के दिन आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व मिलेगा। पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है। दोबारा आत्मविश्वास और ऊर्जा से अपने काम में लग जाएंगे। अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे । प्रयास करने पर कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कूरियर का बिजनेस कर रहे कारोबारियों को आज फायदा मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। पितरों की कृपा से बिगड़ते काम भी बनेंगे।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसाय में बहुत अधिक जिम्मेदारियां और काम का बोझ रहेगा। कार्यस्थल पर गंभीरता और ईमानदारी से अपने प्रोजेक्ट को अंजाम दें, इस समय आपकी तरक्की के भी योग बन रहे हैं। आज घर में सुख-शांति भरा माहौल रहेगा। माता जी आपसे कुछ फरमाईस कर सकती है… जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी। इस राशि की महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट कर सकती है। जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।

    कन्या राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आप अपने बड़े भाई से प्रोपर्टी से रिलेटेड बात करेंगे और फाइनेंस सम्बंधित कुछ योजनाये बनेगी। अगर किसी प्रकार की कानूनी समस्या चल रही है तो आज उसका समाधान मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति अथवा राजनीतिज्ञ के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा। छात्रों को अपने किसी प्रतियोगी परीक्षा के परिणाम अनुकूल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपका किसी इंटरव्यू में सिलेक्शन होगा, अच्छी जॉब मिलेगी। आपको स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आप करीबी व्यक्ति के बारे में गहराई से विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आज आपको बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आज आपका व्यापारिक दृष्टिकोण हर परिस्थिति में सामंजस्य बनाए रखने में मदद करेगा। अगर सरकारी अथवा कोर्ट के संबंधी मामला अटका हुआ है तो आज उसमें सफलता मिलने की उचित संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको उपहार आदि भी मिल सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। शिक्षकों की मेहनत और लगन को देखकर लोगों के बीच सम्मान बढेगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी भी नकारात्मक स्थिति में घबराने की बजाय उसका समाधान ढूंढे तो जल्दी ही हल भी मिलेगा। वाहन अथवा किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। विद्यार्थियों को अपनी सोच में और अधिक सकारात्मकता लाने की जरूरत है। आज आपका रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा मिल सकें।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। आज का दिन पारिवारिक सुख-शांति में वृद्धि लेकर आएगा। आज किसी प्रकार की समस्या आपकी सूझबूझ से हल हो जाएगी । आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। आज अपने करियर और पढ़ाई को लेकर सजग रहेंगे । इस राशि के जो लोग बड़ी विदेशी कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियाँ जल्द ही दूर होंगी। पितरों की कृपा से जीवन में सुधार आएगा।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आज का दिन पारिवारिक सुखों में वृद्धि लेकर आएगा। यदि किसी वजह से उलझन बनी हुई है, तो आज उससे छुटकारा मिलेगा । युवाओं को अपनी नौकरी से संबंधित किसी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं । महिलाओं को कीमती उपहार भी मिल सकता है । स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी…. आप एनर्जेटिक रहेंगे।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा । आपका कार्य करने का तथा सफलता हासिल करने का जुनून आपको कामयाबी देगा। बिजनेस की रुकावटें दूर होंगी। इंश्योरेंस और कमीशन के बिजनेस में विशेष सफलता मिलेगी। नौकरी कर रहे लोगों का आज इन्क्रीमेंट होने के चांस है । आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। सकारात्मक सोंच से जीवनयापन में आपकी मदद करेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज किसी पॉलिसी में निवेश करने की योजना बन रही है, तो दिन शुभ है। ये निवेश आने वाले दिनों में बेहतर फायदा देने वाला रहेगा। आज मेहमान नवाजी में भी समय बीतेगा तथा घर में आए लोगों के साथ महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श करेंगे । इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा, परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा।

  • Punjab News: लड़की को घसीटने वाला स्नैचर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: लड़की को घसीटने वाला स्नैचर गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना: महानगर के नेहरू रोज गार्डन रोड पर सरेआम एक्टिवा सवार स्नेचर लड़की का फोन छीन उसे कई मीटर दूरी तक घसीटता हुआ ले गया था। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस वारदात का कड़ा संज्ञान लेते हुए कमिशनरेट पुलिस ने स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि इस घटना की सुचना मिलते ही थाना 8 और घुमारमंडी की पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटो मे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पवनदीप उर्फ़ मिठु के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुल के नीचे मिला शव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुल के नीचे मिला शव, देखें वीडियो

    जालंधर: संजय गांधी नगर में पुल के नीचे शव बरामद होने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंच पुलिस ने बताया कि उन्हें शव मिलने की सूचना मिली थी। शव पुल के नीचे फंसा हुआ है। अंधेरा होने के कारण शव को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।

    पुलिस लाईट का इंतजार करती दिखाई दे रही है जिसके बाद शव को बाहर निकाला जाएगा। बताया जा रहा है कि शव महिला का है और कंबल में लिपटा हुआ है। घटना की सूचना कमिशनरेट पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।

    बताया जा रहा है जब सुखी नहर में बच्चे कूड़ा छांट रहे थे तो उन्होंने लड़की के शव को देखा, जिसके बाद नजदीक एक दुकानदार को इस बारे में बताया। इसके बाद तुरन्त दुकानदार ने हाईवे से नीचे उतर पुली पर जाकर तो लड़की का शव कंबल में बांधकर रखा गया था। इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना 8 और थाना 1 की पुलिस तुरन्त घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

  • Punjab News: PSPCL के कर्मी 5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: PSPCL के कर्मी 5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो

    लुधियाना (ENS): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के फोकल प्वाइंट, लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों को शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी जमालपुर, लुधियाना की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जिसने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलकर नया बिजली मीटर लगाने के बदले उक्त लाइनमैन ने 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पहले ही इस काम के लिए 20,000 रुपये रिश्वत ले चुका था और शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।

    शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों लाइनमैन और मीटर रीडर को शिकायतकर्ता के शोरूम में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar News: शराब की सप्लाई देने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 27 पेटी बरामद

    Jalandhar News: शराब की सप्लाई देने जा रहे युवक को पुलिस ने दबोचा, 27 पेटी बरामद

    जालंधर (ens): थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने रविवार दोपहर लेदर कांम्पलेक्स में नाकेबंदी के दौरान एक शराब तस्कर को 27 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बस्ती पीर दाद के रहने वाले मोहम्मद इलआस के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना बस्ती बावा खेल के जांच अधिकारी एएसआइ टहल सिंह पुलिस टीम सहित नाकेबंदी के दौरान लेदर कांम्पलेक्स के पास मौजूद थे, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपित मोहम्मद इलआस अवैध शराब की सप्लाई देने के लिए बस्ती बावा खेल के इलाके में आ रहा है तो उन्होंने नाकेबंदी के दौरान आरोपित को दबोच कर जांच के दौरान उसके पास अलग अलग कंपनियों की 27 पेटी अवैध शराब बरामद की।

  • बारात के साथ धोखा, न मिली दुल्हन न शादी वाला घर

    बारात के साथ धोखा, न मिली दुल्हन न शादी वाला घर

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से एक अजब गजब मामला सामने आय़ा है, जहां पर एक बारात को बिना दुल्हन के लौटना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला ऊना के अंतर्गत आते गांव अप्पर नारी के गुरचैन सिंह के लड़के राज कुमार का रिश्ता उसकी चाची ने ही फोन पर सिंगा गांव की लड़की सिमरन से तय करवाई थी और एक हफ्ते के अंदर शादी होनी थी।

    आज जब तय तारीख पर बारात लेकर अपने परिवार जन सहित पूर्ण तामझाम के साथ  गांव सिंगा विस क्षेत्र हरोली पहुंचा तो न दुल्हन मिली और न दुल्हन का घर मिला। जब इस बारे में गांव पंचायत प्रधान से उन्होंने बात की तो बताया गया कि उनके गांव में किसी भी लड़की की शादी नहीं हो रही है। बताया जा रहा है की लड़के के घर वाले टाहलीवाल पुलिस थाना पहुंचे है।

  • आईआरजी एनजीओ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की Mock Drill

    आईआरजी एनजीओ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित की Mock Drill

    आशा, हेल्थ वर्कर ने मॉक ड्रिल में लिया भाग

    आपात काल के लिए वर्करों को किया प्रशिशित

    बद्दी/सचिन बैंसल: आईआरजी एनजीओ ने ग्लेनमार्क फाउंडेशन के सहयोग से  बद्दी की वार्ड नंबर 2 की आशा वर्कर्स, फीमेल हेल्थ वर्कर्स  और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जागरूक और प्रशिक्षित करना था।

    बद्दी फायर स्टेशन से लीडिंग फायरमैन पवन कुमार और फायरमैन सुरजीत सिंह ने इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व किया। उन्होंने आपातकालीन स्थितियों, आग लगने पर सुरक्षा उपायों, और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मॉक ड्रिल में प्रतिभागियों को प्रैक्टिकल प्रशिक्षण भी दिया गया, जिसमें आग बुझाने के उपकरणों के सही उपयोग और प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा के उपायों को समझाया गया।

    इस दौरान सीएचसी बद्दी से सुपरवाइजर प्रवेश और एसएमओ डॉ. महावीर चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र आपदा प्रबंधन में स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कुशलता बढ़ाने में बेहद मददगार साबित होते हैं। आईआरजी एनजीओ की ओर से बलजिंदर सिंह ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। वे अपने क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आपदा प्रबंधन में कुशल बनाना है, जिससे समुदाय को सुरक्षित रखने में उनकी भागीदारी को और सशक्त हो सके।

  • साई मार्ग पर फिर टूटा चैंबर, लगा लम्बा जाम

    साई मार्ग पर फिर टूटा चैंबर, लगा लम्बा जाम

    स्थानीय लोगों ने स्वयं खड़े होकर जाम हटाया बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी साई मार्ग पर एनआरआई चौक के समीप दोबारा चेंबर टूटने से एक निजी बस फंस गई जिससे  मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। यह जाम ठीक उस जगह पर लगा जहां पर चार दिन चैंबर टूटने से लगा था। उस दौरान जल शक्ति विभाग का चैंबर टूटा  था और मंगलवार को नगर परिषद की नाली के ऊपर बना लोहे के चैंपर टूट गया। जिससे बस का टायर उसमें फंस गया। बाद में बस को क्रेन से निकलवाया। लोगों ने जल शक्ति विभाग कीओर से बंद गए गए चैंबर के साथ लगे  बेरीग्रेट हटा कर  वाहन निकाले जिससे जाम हटा। 22 जनवरी को दिन में ढाई बजे सीवरेज के चेंबर टूटने से एक वरना गाड़ी उसमें फंस गई थी जिसके बाद इस मार्ग को कुछ दूर तक वन वे किया गया। 23 जनवरी को इस चैंबर को रिपेयर किया गया। जल शक्ति विभाग ने टूटे हुए चैंबर को सीमेट से जोड़ा और उसके चारों ओर बेरीक्रेट लगा दिया। यह रास्ता केवल बाईक व कारों के लिए था। लेकिन सुबह के समय  वाहन अधिक होनेसे बस व ट्रक भी इस मार्ग का प्रयोग करने लगे। सीवरेज का चेंबर टूटने से वाहन का एक टायर नाली के ऊपर के निकल रहा था। बस के वजन से मंगलवार सुबह लोहे के चैंबर टूट गया। जिससे बस उसमें फंस गई। सवा सात बजे यह बस फसीं वहां पर  जाम में फंसे किशोर ठाकुर व उनके साथियों ने जल शक्ति विभाग व बद्दी पुलिस को सूचना दी लेकिन सुबह के समय किसी ने फोन नहीं उठाया और उन्होंने क्रेन मंगा कर इस बस को हटाया और वहां पर सीवरेज के  चैंबर केलिए लगाए गए बेरीक्रेट हटा कर वहां उधर वाहन चलाने शुरू कराए और दूसरी ओर से पत्थर लगा लगाए जिससे उस ओर वाहन दोबारा न फंसे। एक घंटे के दौरान बद्दी साई मार्ग पर विशाल मेघावाट व दूसरी ओर पेट्रोल पंप तक जाम लग गया था। बस निकालने के बाद जाम को सुचारू किया गया। जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि यह चैंबर नगर परिषद की नाली के ऊपर था। जो भारी वाहन के चलने से टूट गया। अब रिपेयर किए हुए चैंबर के ऊपर से वाहन निकाले जा रहे है। अभी तक यह चैंबर भी पूरी तरह से पका नहीं है लेकिन उन्हें प्रशासन की ओर से केवल दो दिन की ही परमिशन दी हुई थी।
  • Punjab News: Hotel में पत्नी को गैर व्यक्ति के साथ देख सरपंच ने चलाई गोली

    Punjab News: Hotel में पत्नी को गैर व्यक्ति के साथ देख सरपंच ने चलाई गोली

    गुरदासपुरः जिले में पठानकोट बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में आप पार्टी के सरपंच द्वारा फायरिंग की गई। मिली जानकारी के अनुसार सरपंच ने पत्नी को किसी अन्य पुरुष के साथ होटल के कमरे में पकड़ लिया। जिसके बाद गुस्से में आकर सरपंच ने पिस्तौल निकाली और हवाई फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सरपंच की पत्नी एक अजनबी पुरुष के साथ होटल में गई और कमरा बुक किया।

    दोनों के कमरे में जाने के महज 15 मिनट बाद ही सरपंच वहां पहुंच गए। रिसेप्शन से जानकारी लेकर वह सीधे कमरे में घुस गए, जहां उनका पत्नी के साथी से झगड़ा हो गया। इसी दौरान आवेश में आकर सरपंच ने पिस्तौल निकाली और हवा में फायर कर दिया। होटल स्टाफ के पहुंचने पर हुई धक्का-मुक्की में सरपंच की पिस्तौल गिर गई। इस दौरान उनकी पत्नी और उसका साथी मौका पाकर होटल से फरार हो गए।

    कुछ देर बाद सरपंच भी वहां से चले गए। होटल मैनेजर पवन कुमार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सरपंच और पत्नी का साथी दोनों गुरदासपुर के आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। थाना डिवीजन नंबर एक की पुलिस ने सरपंच, उनकी पत्नी और उसके साथी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस धारा 194(2), 125 व 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।