Punjab News: PSPCL के कर्मी 5000 रिश्वत लेते गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियाना (ENS): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के फोकल प्वाइंट, लुधियाना में तैनात लाइनमैन कमलप्रीत सिंह और मीटर रीडर कुलदीप सिंह को रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपियों को शिकायतकर्ता संदीप सिंह निवासी जमालपुर, लुधियाना की शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। जिसने विजिलेंस ब्यूरो में शिकायत दी थी कि उसके शोरूम में खराब मीटर को बदलकर नया बिजली मीटर लगाने के बदले उक्त लाइनमैन ने 30,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। आरोपी पहले ही इस काम के लिए 20,000 रुपये रिश्वत ले चुका था और शेष 10,000 रुपये की मांग कर रहा था।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की लुधियाना यूनिट की टीम ने जाल बिछाकर आरोपियों लाइनमैन और मीटर रीडर को शिकायतकर्ता के शोरूम में रिश्वत की दूसरी किस्त के रूप में 5000 रुपये लेते हुए दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *