Blog

  • महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन नई कार्यकारिणी का गठन

    महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन नई कार्यकारिणी का गठन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन सत्र 2024-25 के लिए नई कार्यकारिणी सदस्यों का गठन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर के अध्यक्षता में किया गया। नई कार्यकारिणी गठन में सर्वसम्मति से प्रधान सुभाष शास्त्री को, उप प्रधान रमन कुमार को,  सचिव डॉ. सिंह कुलदीप को, संयुक्त सचिव प्रवीण शर्मा को, मुख्य सलाहकार सुरम सिंह को, कोषाध्यक्ष अजय कुमार को , सहयोजित सदस्य, सुमना देवी , श्याम लाल, पेरेंट्स सदस्य गुलजारी लाल , विजय कुमार को , लीगल सलाहकार जोगिंदर देव आर्य, शिक्षण स्टाफ के सदस्य, किरण कुमारी, नन्द लाल, डॉ विनोद कुमार को बनाया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर  ने इस कार्यकारिणी गठन में आने वाले सभी अभिभावकों का स्वागत एवं धन्यवाद किया और उन्होंने नवनिर्वाचित नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

    नव निर्वाचित पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय के उत्थान के लिए हम सब एक साथ मिलकर काम करेंगे और महाविद्यालय को एक ऊंची बुलंदियों तक पहुंचेंगे। इस अवसर पर समस्त कॉलेज स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

  • राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन

    राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई राजकीय महाविद्यालय बंगाणा हिंदी विभाग और एनएसएस इकाई द्वारा राष्ट्रीय हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विभागअध्यक्ष कुलदीप सिंह  और एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न तरह के प्रतियोगिता किए गए जिसमें भाषण प्रतियोगिता,  कविता उच्चारण, निबंध लेखन,  नारा लेखन और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वैदेही शर्मा और द्वितीय स्थान तनु ठाकुर ने प्राप्त किया। कविता उच्चारण में प्रथम स्थान लता ठाकुर ने और द्वितीय स्थान अकांक्षा शर्मा  ने प्राप्त किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नेहचल कौर और द्वितीय सोनू देवी ने प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ,अंशिका कौंडल ने और द्वितीय स्थान  शिखा शर्मा ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, हेम पुष्पा ने द्वितीय स्थान , रीना देवी ने प्राप्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि  भारतीय संस्कृति और भाषा के समृद्ध इतिहास को मनाने के लिए हर वर्ष 14 सितंबर को ‘हिन्दी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य हिन्दी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे बढ़ावा देना है। हिन्दी न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों में बोली जाती है, बल्कि इसे विश्व के अनेक देशों में भी अपनाया गया है. वर्तमान समय में, डिजिटल युग के साथ-साथ हिन्दी का प्रचलन भी बढ़ा है। इस अवसर पर हिंदी विभागअध्यक्ष कुलदीप सिंह , एनएसएस के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, एनसीसी ऑफिसर डॉ विनोद कुमार, प्रोफेसर नंद लाल और डॉ. किरण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
  • अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

    ऊना सुशील पंडित: अवस्थी कॉलेज ऑफ लॉ ने साहित्य कला मंच, नालागढ़ के सहयोग से हिंदी दिवस के अवसर पर एक अंतर-विभागीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न विभागों के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समारोह के मुख्य अतिथि चेयरमैन चन्दर शेखर अवस्थी, अवस्थी ग्रुप, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश, विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी, हरिराम धीमान, सचिव, साहित्य कला मंच नालागढ़ प्रधानाचार्य,अवस्थी लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा, प्रधानाचार्य, अवस्थी वेटरनरी इंस्टिट्यूट, प्रधानाचार्य, अवस्थी आयुर्वेदिक हॉस्पिटल और प्रधानाचार्य, अवस्थी इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग, डॉ. प्रताप मोहन सदस्य, साहित्य कला मंच नालागढ़, प्रमोद हर्ष मीडिया सलाहकर, साहित्य कला मंच नालागढ़ व् अन्य अतिथि उपस्थित रहे |

    प्रधानाचार्य,अवस्थी लॉ कॉलेज डॉ भूपेंद्र कुमार जोधटा ने अपने संबोधन में कहा कि “हिंदी भाषा हमारी पहचान है और इस प्रकार के कार्यक्रम हिंदी के महत्व को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का बेहतरीन माध्यम हैं।”

    प्रतियोगिता में अवस्थी समूह के विभिन्न विभागों के कुल 16 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख थे: दिव्या, आंचल ठाकुर, दिपांशी, शिवानी, वंदना,निहारिका, आंचल, राजकुमार, अंशिता, प्रिया, रजनी, वर्षा, कशिश, नेहा, शैली, बबली |

    प्रतियोगिता में प्रथम स्थान: दिव्या, ( विधि विभाग ), द्वितीय स्थान: दिपांशी (नर्सिंग विभाग) और तृतीय स्थान: आंचल (नर्सिंग विभाग   )

    प्रतिभागियों ने तीन विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए; नई पीढ़ी और हिंदी भाषा का भविष्य, हिंदी भाषा का तकनीकी युग में विकास और हिंदी का फिल्म और मीडिया पर प्रभाव |

    प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रो. रणजोध सिंह, उपाध्यक्ष, नालागढ़ साहित्य कला मंच और सुमति सिंघल, कोषाध्यक्ष, नालागढ़ साहित्य कला मंच शामिल थे, जिन्होंने प्रतिभागियों के भाषणों का मूल्यांकन विभिन्न मापदंडों पर किया, जिसमें मौलिकता, प्रस्तुति, भाषा का प्रवाह, और श्रोताओं से जुड़ाव शामिल थे।

    इस आयोजन के विशिष्ट अतिथि डायरेक्टर, अवस्थी ग्रुप ऋषव अवस्थी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “हिंदी भाषा हमारी सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। तकनीकी युग में भी हिंदी की प्रासंगिकता बनी रहे, इसके लिए नई पीढ़ी को आगे आना होगा। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव का माध्यम बने।”

    मुख्य अतिथि व् निर्णायक मंडल ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी प्रतिभागियों को भागीदारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। निर्णायक मंडल ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा में विचार व्यक्त करने के लिए प्रेरित किया और इस प्रकार के आयोजनों को भाषा के विकास के लिए आवश्यक बताया।

    हरिराम धीमान, सचिव,साहित्य कला मंच,  ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

  • नियमों की अवेहलना करने पर काटे 438 चालान

    नियमों की अवेहलना करने पर काटे 438 चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 438 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 69,300/- रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 10 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 900/- रूपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला पुलिस द्वारा अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर थाना सदर ऊना, बंगाणा व मैहतपुर के मुलाजिमों द्वारा 02 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 12,450/- रुपये वसूल किए गए हैं।

  • मैहतपुर: घर के गेट पर छोड़ा धमकी भरा पत्र, मांगी फिरौती

    मैहतपुर: घर के गेट पर छोड़ा धमकी भरा पत्र, मांगी फिरौती

    ऊना/सुशील पंडित: थाना मैहतपुर के अंतर्गत एक घर के गेट पर धमकी भरा पत्र छोड़ कर फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में शमा रानी पत्नि अनुराग वशिष्ठ निवासी गांव लोअर देहलां ने अपनी शिकायत में बताया कि तिथि 12 सितंबर 24 को इसके घर के गेट के पास एक पत्र पड़ा हुआ मिला। जिसमें परिवार को जान से मारने की धमकी व फिरौती की मांग की गई है I

    इस संबंध में पुलिस ने धारा 308(2), 351(2) भा0न0स0 के तहत थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • अम्व: घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज 

    अम्व: घर से सोने चांदी के जेवरात चोरी, मामला दर्ज 

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल अम्व के अंतर्गत गांव काशीपुर के एक घर से करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई है।

    पुलिस थाना अम्व में सतीश कुमार (41)पुत्र देसराज गांव काशीपुर डा मुवारिकपुर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10/11 सितंबर 24 की मध्यरात्रि को इसके घर से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा करीब पांच लाख रुपए कीमत के सोने तथा चांदी के जेवरात चुरा लिए गए।जिस पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 305, 331(4) BNS के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • वंगाणा:ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सवार घायल

    वंगाणा:ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सवार घायल

    ऊना/ सुशील पंडित: थाना वंगाणा के अंतर्गत आते थाना कलां में ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिस से कार सवार व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में जीवन कुमार पुत्र रूप लाल निवासी गांव सरेडी डा0 वाहल तह0 गलोड जिला हमीरपुर ने अपनी शिकायत में दर्ज करवाया कि बीती रात को यह अपनी कार संख्या (एचपी 21 वी-0839) में अपने पिता के साथ अपने घर जा रहा था जैसे ही यह थाना कलां से थोडा आगे पहुंचे तो बंगाणा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक संख्या (एचपी 65 ए-0250) ने गल्त दिशा में आकर कार में टक्कर मार दी जिस से कार में बैठे इन के पिता जी को चोटें आईं हैं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125(1) भा0न0स0 व 187 मोटर वाहन अधिनियम के तहत थाना बंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: कुख्यात गैंगस्टरों की गिरफ़्तारी पर SSP Khakh ने किए खुलासे, देखे Live

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने एक कुख्यात गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के सदस्य A केटेगरी के अपराधियों से जुड़े हैं, जो हिंसक अपराध की साजिश रचते हैं।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए SSP Harkamalpreet Singh khakh ने बताया कि

  • Punjab News: CM की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur Mann ने ‘मेला धीयां दा’ में की शिरकत, झूला भी झूला, देखें वीडियो

    Punjab News: CM की पत्नी Dr. Gurpreet Kaur Mann ने ‘मेला धीयां दा’ में की शिरकत, झूला भी झूला, देखें वीडियो

    लुधियानाः मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मान ने आज भारत नगर में स्थित गर्ल्स गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम मेला धीआं दा में हिस्सा लिया। इस दौरान फुलकारी की छाया में छात्राओं ने डॉ. गुरप्रीत कौर का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची है। इस दौरान गिद्दा डाल रही छात्राओं के साथ उन्होंने खूब मनोरंजन किया और झूला भी झुली।

    इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कभी आम आदमी पार्टी की सक्रिय वॉलंटियर रही है। इसके बाद मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया क्या वह राजनीति में फिर से सक्रिय होंगी तो उन्होंने कहा कि राजनीति में अभी आने का कोई विचार नहीं है। आज लड़कियां लड़कों के बराबर है। हमें अपनी संस्कृति को याद रखते हुए तीज पर्व जैसे त्योहार मनाने चाहिए। आज कालेज में पहुंच कर बहुत अच्छा लगा। साथ ही कालेज परिसर में छात्राओं से भी डा. गुरप्रीत कौर मान ने बातचीत की।

    ​​​​​​​इस दौरान स्कूल में जिला पुलिस की तरफ से सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंध किए गए है। छात्राओं को लिए किश्ती झूला, तांगा सवारी आदि भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहे। सभी स्टालों पर बिक रहे प्रोडक्ट जैसे हस्तशिल्प कला, अचार, तेल और अन्य उत्पादों को डा. गुरप्रीत कौर ने देखा और सराहना कीं।

  • Punjab : नदी में मूर्ति विसर्जित करने गये 2 युवक लापता, देखें वीडियो

    Punjab : नदी में मूर्ति विसर्जित करने गये 2 युवक लापता, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर में बीती रात सतलुज नदी में दो युवकों के बह जाने का मामला सामने आया है। जहां, बताया जा रहा है कि अभी दूसरे युवक के बारे कुछ पता नहीं चल पाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने युवकों की तलाश शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार वे नदी में गणपति बप्पा की मूर्ति विसर्जित करने गए थे। इसी वहां से वापस लौटते समय जब उनके साथियों ने अपने साथी युवकों को नहीं दिखने पर शोर मचाने लगे। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि उनके साथ आए युवक नदी में बह गए हैं।

    इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना लाडोवाल थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नदी में उनकी तलाश शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस अभी भी एक युवक के बह जाने की पुष्टि कर रही है। जानकारी के अनुसार एक युवक की पहचान किला मोहल्ला गली नंबर 1 इलाके के रहने वाले हर्ष मेहरा उर्फ ​​बब्बू के रूप में हुई है। दूसरे युवक का अभी पता नहीं चल पाया है। बब्बू शिवपुरी में एक होजरी फैक्ट्री में काम करता है।

    इधर, मामले बारे जानकारी देते हुए लाडोवाल थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि हर्ष नाम का युवक अभी लापता मिला है। टीमें मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू कर दी है।