Blog

  • आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के तीन सदस्य झुलसे

    आकाशीय बिजली गिरने से परिवार के तीन सदस्य झुलसे

    नई दिल्ली – मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में करेरा थाना क्षेत्र में आने वाले खेड़ा घाट गांव में एक ग्रामीण की झोपड़ी में अचानक आकाशीय बिजली गिर गई और झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। झोपड़ी में रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है। खैरा घाट गांव के रहने वाले वीर सिंह ने बताया है कि गांव में फायरिंग रेंज के पास उसकी झोपड़ी है।

    जिसमें सभी परिवार के लोग रहते हैं। आकाशीय बिजली की चपेट में आने से वह और उसका बेटा और पत्नी झुलस गए। झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी के अंदर रखा पूरा सामान भी जलकर राख हो गया है और झोपड़ी के अंदर कुछ पैसे भी रखे हुए थे वह भी जल गए है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नुकसान की जांच की।

  • Actress Shraddha Kapoor ने लिया नया घर, Bollywood superstar actor की बनेगी पड़ोसन

    Actress Shraddha Kapoor ने लिया नया घर, Bollywood superstar actor की बनेगी पड़ोसन

    नई दिल्लीः धमाकेदार ओपनिंग के बाद से ही ‘स्त्री 2’ की बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त कमाई जारी है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ने देशभर में 400 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है। इस फिल्म ने उन्हें करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दी। फिल्म की सफलता के बाद एक्ट्रेस ने अब एक नया घर ले लिया है। जल्द ही बॉलीवुड के एक सुपरस्टार की पड़ोसी बनने जा रही हैं।

    रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा कपूर ऋतिक रोशन का सी-फेसिंग जुहू वाला घर रेंट पर लेने वाली हैं। अगर वो ये घर लेती हैं तो वह ‘स्त्री 2 सरकटे का आतंक’ के उनके को-स्टार अक्षय कुमार की पड़ोसी बन जाएंगी। अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना इसी बिल्डिंग में एक लग्जरी डुप्लेक्स में रहते हैं।

    बता दें, पहले खबर आ रही थी कि पिता बनने के बाद वरुण धवन ऋतिक रोशन के घर में शिफ्ट होने वाले हैं। उन्होंने अपनी लाडली के जन्म के बाद पत्नी नताशा दलाल और बेटी के साथ नए घर में शिफ्ट होने का फैसला लिया था, लेकिन अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी डील फाइनल नहीं हो पाई।

  • Punjab News: नशे पर रोकथाम के लिए CM Maan ने किया Anti Narcotic Task Force का गठन, WhatsApp नंबर हुआ जारी

    Punjab News: नशे पर रोकथाम के लिए CM Maan ने किया Anti Narcotic Task Force का गठन, WhatsApp नंबर हुआ जारी

    मोहाली: पंजाब में नशे और नशा तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के लिए आज मोहाली में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स का गठन करने के लिए दफ्तर का उद्घाटन किया गया। इस दौरान आज सीएम मान ने उद्घाटन के दौरान दफ्तर का जायजा लिया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 12 करोड़ रुपए की लागत से दफ्तर को अपग्रेड किया गया है।

    वहीं आज सीएम मान द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9779100200 जारी किया गया। इसमें ड्रग की रोकथाम के लिए जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि लोगों की मदद से नशे को खत्म किया जा सकता है। वहीं नंबर पर नशे के मरीज की जानकारी भी लोगों द्वारा दी जा सकती है, जिनका उपचार किया जा सकता है। वहीं अवैध तरीके से ड्रग की सप्लाई की जानकारी भी दी जा सकती है।

    इसके साथ ही मोहाली में टास्क फोर्स इंटेलिजेंस और टेक्निकल यूनिट की स्थापना की गई है, जहां विशेषज्ञों की टीम तैनात की गई है। यह टीम पंजाब में नशा तस्करों पर पैनी नजर रखी जाएगी। दरअसल, पंजाब सरकार द्वारा लगातार पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके चलते पंजाब सरकार ने लेटेस्ट तकनीकी ढांचे से लैस एएनटीएफ की नई बिल्डिंग का निर्माण किया है ताकि नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रख कर उन्हें काबू किया जा सके।

  • Medical College के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

    Medical College के हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

    नई दिल्ली – दिल्ली के एक अस्पताल में मेडिकल स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान देने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना मध्य दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में हुई है। मृतक की पहचान अमित कुमार( 30) के तौर पर हुई है, वह एमडी का प्रथम वर्ष का छात्र था। जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अमित कुमार का शव गत शाम को उसके हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला। जब लोगों की नजर पड़ी तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। पुलिस ने घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, साथ ही शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू की।

    इस मामले में पुलिस एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल स्टूडेंट के परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में सूचना दी गई है। छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है।

  • सबसे ऊंची इमारत मक्का के क्लॉक टावर पर बिजली गिरने का वीडियो हुआ वायरल

    सबसे ऊंची इमारत मक्का के क्लॉक टावर पर बिजली गिरने का वीडियो हुआ वायरल

    सऊदी अरबः इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में से एक सऊदी अरब के मक्का में भयंकर तूफान आया है। इस भीषण तूफान में वहां उमरा करने गए लोग काफी ज्यादा परेशान हुए। वहीं इंटरनेट पर सामने आए एक वीडियो में सऊदी अरब के मक्का में स्थित प्रसिद्ध घंटाघर पर बिजली गिरती दिखाई दे रही है। वायरल वीडियो में दुनिया के सबसे बड़े क्लॉक टावर पर बिजली गिर रही थी, जिससे पूरे शहर में रोशनी फैल गई।

    ग्रैंड मस्जिद के साथ-साथ अबराज अल-बैत परिसर के पास मौजूद क्लॉक टावर पर बिजली गिरने के पलों को फोटोग्राफरों ने कैद कर लिया। मुस्लिमों के पवित्र शहर मक्का में गर्मी के मौसम में आए तूफान ने उमरा करने वाले लोगों को परेशान कर दिया। फोटोग्राफरों ने ग्रैंड मस्जिद और पास के अबराज अल-बैत कॉम्प्लेक्स के क्लॉक टॉवर पर गिरी बिजली की कई घटनाओं को भी कैमरे में कैद किया, जो सऊदी अरब की सबसे ऊंची इमारत है।

    बिजली गिरने का यह मनमोहक नजारा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने ट्विटर के नाम से मशहूर एक्स पर बताया कि मक्का के अल-कक्कियाह इलाके में 24 घंटे के भीतर 45 मिलीमीटर (1.8 इंच) बारिश दर्ज की गई। मक्का निवासियों ने एएफपी के साथ जो फुटेज शेयर की है उसमें, ग्रैंड मस्जिद के बाहर तीर्थयात्रियों को हवा से गिरते हुए देखा जा सकता है, जिससे बारिश से भीगे फर्श पर भीड़ में कई लोग गिर गए।

  • आगर आप भी डलवाते हैं सस्ता Engine Oil तो हो जाएं सावधान, हो सकता है भारी नुकसान

    आगर आप भी डलवाते हैं सस्ता Engine Oil तो हो जाएं सावधान, हो सकता है भारी नुकसान

    क्या आप जानते हैं कि इंजन ऑयल आपकी गाड़ी के लिए कितना जरूरी है ओर एक सस्ता इंजन ऑयल आपकी गाड़ी के लिए कितना नुक्सानदायक है। इंजन ऑयल का मुख्य काम इंजन के अंदर होती घर्षण को कम करना और उसे स्मूद चलाना है। एक सस्ता इंजन ऑयल अक्सर हलकी कुआल्टी क होता है और यह इंजन के पार्ट्स को सही से लुब्रिकेट नहीं कर पाता। इससे इंजन के पार्ट्स जल्दी खराब हो सकते हैं।

    इंजन ऑयल का काम

    गाड़ी के इंजन को ठंड़ा रखने में इंजन ऑयल मदद करता है। कम गुणवत्ता वाला इंजन ऑयल अक्सर इंजन के तापमान को सही तरीके से नियंत्रित नहीं कर पाता, जिससे इंजन ओवरहीट हो सकता जिसके कारण महंगे रिपेयर की आवश्यकता पड़ सकती है। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता का इंजन ऑयल लंबे समय तक चलता है जबकि सस्ता इंजन ऑयल जल्दी ही अपनी लुब्रिकेशन क्षमता खो सकता है, जिससे आपको बार-बार ऑयल बदलने की जरूरत पड़ सकती है।

    वारंटी को करता है प्रभावित

    अगर आप सस्ता इंजन ऑयल इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके वाहन की वारंटी को भी प्रभावित कर सकता है। इंजन की खराबी के मामले में अगर यह पाया गया कि खराब ऑयल का इस्तेमाल हुआ है, तो निर्माता आपकी वारंटी को अमान्य कर सकता है, जिससे आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। लोग अपने कुछ पैसे बचाने के लिए सस्ते इंजन ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके दीर्घकालिक परिणाम बहुत महंगे साबित हो सकते हैं। उच्च गुणवत्ता वाले, निर्माता द्वारा अनुशंसित इंजन ऑयल का ही उपयोग की आपकी गाड़ी के लिए इस्तेमाल किया जाना चाहिए, आपका इंजन सुरक्षित और लंबे समय तक चल सके।
  • इस औषधीय को चाय में मिलाने से मिलेगी अपच, Gas और Acidity से राहत

    इस औषधीय को चाय में मिलाने से मिलेगी अपच, Gas और Acidity से राहत

    हेल्थ टिप्सः तुलसी जिसको आयुर्वेद में औषधीय पौधे के रूप में जाना जाता है। इसे चाय में मिलाकर पीने से कई स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। तुलसी न केवल स्वाद को बेहतर बनाता है, बल्कि सेहत के लिए भी कई लाभ प्रदान करता है। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी कहा जाता है। इसमें विटामिन, खनिज, और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरपूर मात्रा होती है। तुलसी का नियमित सेवन करने से शरीर का संतुलन बना रहता है, रक्त शुद्ध होता है और ऊर्जा स्तर बढ़ता है। तुलसी श्वसन तंत्र, त्वचा, और बालों के लिए भी अत्यधिक लाभकारी मानी गई है।

    तुलसी को चाय में मिलाकर पीना पूरी तरह से सुरक्षित है। हल्की चाय में 2-3 तुलसी के पत्ते डालकर इसे उबालने से इसका स्वाद और लाभ दोनों बढ़ जाते हैं। नियमित रूप से तुलसी की चाय पीने से सर्दी, खांसी, और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव होता है। इसीके साथ मानसिक तनाव और चिंता से भी राहत मिलती है। यह तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और बेहतर नींद में मदद करती है। तुलसी की चाय अपच, गैस, और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत देती है।

  • Punjab : सवा किलो सोना चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : सवा किलो सोना चोरी के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर – मकबूलपुरा थाने के अंतर्गत आते इलाके में 5 लोगों द्वारा सवा किलो सोना हड़पने का मामला सामने आया था। पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था और पांचों लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हरविंदर सिंह और हरमीत सिंह के तौर पर हुई है।

    आरोपियों के पास से 277 ग्राम सोना बरामद किया है और पुलिस ने अमृतसर की माननीय अदालत में पेश किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों द्वारा अपने रिश्तेदार से सवा किलो सोना हड़पने का मामला सामने आया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    हरमीत सिंह और हरविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और उसे माननीय अदालत में पेश किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गए आरोपी लुधियाना के रहने वाले है और उनके पास से मकबूलपुरा थाने के अंतर्गत आते इलाके  में सवा किलो सोना हड़पने का मामला था।

  • मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत 7 घायल, देखें वीडियो

    मणिमहेश जा रहे श्रद्धालुओं की खाई में गिरी गाड़ी, 4 की मौत 7 घायल, देखें वीडियो

    चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में देश के अलग-अलग हिस्सों से हजारों की गिनती में श्रद्धालु मणिमहेश यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है, जहां मणिमहेश की यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की भरमौर से भरमाणी मार्ग पर बोलेरो गाड़ी खाई में गिर गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बोलेरो गाड़ी के हुए हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। चंबा पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नागरिक अस्पताल भरमौर में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है।

    चंबा पुलिस जांच कर रही है कि ये हादसा कैसे हुआ, बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मणिमहेश यात्रा के लिए निकले थे। जहां इनकी कार हादसे का शिकार हुई और कार के खाई में गिरने के कारण 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 घायलों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। उधर, खड़ामुख-होली रोड पर सुहागा गांव के पास बुधवार तडक़े बारिश के बीच गुजर रही बोगी स्किट होकर फंस गई, जिसके बाद फंसे वाहन के पीछे पत्थर और मलबा भी आ गिरा।

    इससे सडक़ पर वाहनों की आवाजाही बंद पड़ गई है। लिहाजा होली से जिला कांगड़ा और मुख्यालय चंबा के लिए रवाना हुई बसों समेत यात्री भी यहां फंसे हैं। बहरहाल सडक़ को यातायात के लिए बहाल करने का काम शुरू कर दिया गया है।बता दें कि इससे पहले 24 अगस्त को भी पठानकोट-चंबा नेशनल हाइवे पर बनीखेत के पास एक कार खाई में गिर गई थी। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 3 घायलों को डलहौजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें भी चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

  • Punjab: सेवादारों की सुरक्षा के लिए बर्तनों पर लगाए जाएंगे जंगले, शिरोमणि कमेटी ने लिया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    Punjab: सेवादारों की सुरक्षा के लिए बर्तनों पर लगाए जाएंगे जंगले, शिरोमणि कमेटी ने लिया बड़ा फैसला, देखें वीडियो

    3 अगस्त को एक सेवादार की आलू उबालते समय कड़ाही में गिरने से हो गई थी मौत

    अमृतसरः शिरोमणि कमेटी ने लंगर हॉल में सेवादारों और संगत की सुरक्षा के मद्देनजर एक बड़ा फैसला लिया है। अब लंगर हाल में जिन बर्तनों में लंगर तैयार किया जाएगा उसके चारों और बड़े-बड़े जंगले लगाए जाएंगे। ताकि कोई नुक्सान न हो। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनी एक सेवादार लंगर बनाते समय बर्तन में गिर गया था। जिसके बाद सेवादार की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शिरोमणि कमेटी के सचिव सरदार प्रताप सिंह ने बताया कि शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष के आदेशानुसार लंगर हॉल में सेवादार, सेवकों और संगत की सुरक्षा को लेकर जंगले लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हम सेफ्टी बेल्ट की भी व्यवस्था भी कर रहे हैं। प्रताप सिंह ने कहा कि इस संबंध में शिरोमणि कमेटी की अंतरिम कमेटी में एक प्रस्ताव पारित किया गया था। बता दें कि 3 अगस्त को सेवादार बलबीर सिंह आलू उबालते समय कड़ाही में गिरकर बुरी तरह झुलस गया था। जिसे शिरोमणि समिति ने श्री गुरु रामदास चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरदासपुर के धारीवाल के बलबीर सिंह (50) की एक हफ्ते को बाद मौत हो गई थी।