Blog
-

गगरेटः टिप्पर से टकराकर बाइक सवार की मौत
ऊना/सुशील पंडित : घनारी तहसील के ओयल गांव निवासी एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 28 वर्षीय परमजीत पुत्र दिलबाग सिंह के रूप में हुई है। गगरेट पुलिस को शिकायत देने वाले बड़ोह गांव निवासी हर्ष कुमार पुत्र राजेश कुमार ने दावा किया है कि वह बड़ोह से थपलां होते हुए होशियारपुर जा रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार आया और उसके टिप्पर से थपलां के पास टकरा गया। घायल अवस्था में परमजीत को गगरेट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

दर्द से तड़पी Bigg Boss की हसीना, दिखना हुआ बंद!
नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्ट्रेस Jasmin Bhasin के साथ एक ऐसा हादसा हुआ जिसके बाद एक्ट्रेस को दिखना बंद हो गया। ये दुर्घटना एक्ट्रेस के साथ तब हुई जब इवेंट में जाने से पहले उसने आईलेंस लगाए। अचानक लेंस लगाने के कुछ देर बाद उनकी आंखों में जलन होनी शुरू हो गई और उन्हें दिखाई देना बंद हो गया। आनन-फानन में एक्ट्रेस डॉक्टर के पास पहुंचीं तो पता चला कि उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो गया है। फिलहाल एक्ट्रेस की आंखों पर डॉक्टर ने पट्टी बांध दी है और उन्हें अब कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
Jasmin is suffering from Corneal damage due to some contact lenses reaction #Jasminbhasin #Corneal #damage #NipahVirus #MrBachchan #ElvishYadav #viralpost #trending #bollywood #breakingnews #viral #like #follow #share #explorepage #encounterindia pic.twitter.com/1Meo77ynsq
— Encounter News (@Encounter_India) July 21, 2024Jasmine 17 जुलाई को दिल्ली एक इवेंट में गई थीं। जहां पर उन्होंने आंखों में आईलेंस पहना, जिसके बाद आंखों में जलन होने लगी और वो दर्द से झटपटाने लगीं। हालांकि वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्होंने इवेंट में चश्मा पहना और काम पूरा किया। जिसके बाद वो तुरंत डॉक्टर के पास पहुंचीं तो उन्होंने चेक करके बताया कि कॉर्निया डैमेज हो गया है। इसके बाद वो मुंबई आने के बाद इलाज शुरू करवाया। फिलहाल उनकी आंखों पर डॉक्टर ने पट्टी बांध दी है। लेकिन दर्द इतना ज्यादा था कि उन्हें बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पा रहा है और वो सो भी नहीं पा रही हैं। हालांकि डॉक्टर ने कहा है कि 4-5 दिन में वो ठीक हो जाएंगी।
इस खबर ने जैस्मिन के फैंस को परेशान कर दिया था। एक्ट्रेस ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर हेल्थ अपेडट दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टा स्टोरी पर एक लेटेस्च फोटो शेयर की है। जिसमें वो गॉगल्स लगाई दिखीं। इस फोटो को शेयर कर कैप्शन में लिखा- ‘अब थोड़ा बेहतरीन फील कर रही हूं। आप सभी की ब्लेसिंग्स के लिए शुक्रिया।’
-

आज शाम 6 बजे से 24 घंटे तक रहेगी इंटरनेट सेवाएं बंद
आदेश की कॉपी जारी
नूंह: हरियाणा के नूंह में कल सोमवार को जलाभिषेक यात्रा को देखते हुए 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। पिछली बार नूंह में हुई हिंसा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यहां इंटरनेट 22 जुलाई की शाम 6 बजे से 23 जुलाई की शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

इसके अलावा बल्क SMS भेजने पर भी पाबंदी रहेगी। इस दौरान डोंगल इंटरनेट भी नहीं चलेगा।
राज्य गृह विभाग के मुताबिक नूंह हिंसा को लेकर वाट्सऐप, फेसबुक और ट्विटर जैसे अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से अफवाह फैलाई जा सकती है। भीड़ इकट्ठा की जा सकती है। जिससे हिंसा हो सकती है। सरकार के आदेश में बैंकिंग और रिचार्ज SMS को छूट दी गई है। इस दौरान लीजलाइन का इंटरनेट और कॉलिंग चलती रहेगी।
-

Punjab : सोया रहा परिवार, चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो
बटाला : शहर के तंग बाजार खंडा खोला मोहल्ले में एक गली में देर रात चोर घर में घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर इतने शातिर थे कि देर रात घर के मेन गेट पर बने रोशनदान से आए और मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। परिवार को इस इस बारे पता नही लगा, पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था।
पीड़ित परिवार ने बताया कि देर रात जब उनके घर के बुजुर्ग की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर का मेन दरवाजा खुला हुआ है और उन्होंने शोर मचाया। जब परिवार ने उठकर देखा तो दो मोबाइल फोन और घर के अंदर से नकदी चोरी हो गई थी। परिवार ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है।
जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें चोरी की सूचना मिली है और उनके द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जाएगा और जल्द ही इस घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Punjab : 2 कारों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो
मोगा : बरनाला रोड पर गांव बोढे पास दो कारें आपस में टकरा गई। इस टक्कर में दो बच्चो सहित 6 लोग घायल हो गए। जिनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सड़क सुरक्षा कर्मचारी ने घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए।
वही उन्होंने बताया की कि उन्हें कॉल आई थी और वह मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार एक कार मोगा की तरफ से जा रही थी और दूसरी बरनाला की तरफ से आ रही थी।
उनमें एक कार अचानक मुड़ने लगी तो दूसरी कार के साथ टक्कर हो गई। इस हादसे में दो बच्चों सहित 6 लोग घायल हुए है। घायलों में 2 बच्चे है। उन्हें मोगा के सरकारी अस्पताल लेकर आए है और इनका इलाज शुरू कर दिया है।
-

Jalandhar : MP Amritpal Singh के भाई के मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला, देखें वीडियो
जालंधर,ENS: सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की दो दिन की रिमांड कल खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये जानकारी SHO फिल्लौर सुखदेव सिंह ने दी। हरप्रीत और लवप्रीत के वकील जॉय ने मीडिया को बताया कि फिल्लौर पुलिस कोर्ट में इन दोनों की कोई बरामदगी पेश नहीं कर पाईं।
कोर्ट में आज पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी। एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हमने दोनों को जमानत दे दी है। हैप्पी और लवप्रीत की जमानत याचिका पर बहस के लिए मंगलवार यानी 23 जुलाई की तारीख दी गई है।
हरप्रीत के चाचा ने कहा कि सरकार की राजनीति है। वह हमारा नाम बदनाम कर रही है। मंगलवार को कोर्ट में हैप्पी की जमानत पर बहस होगी। जिसके बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा।
-

Punjab: MLA और Police ने मछली बेचने वाली दुकानों पर की रेड, देखें वीडियो
लुधियाना : शेरपुर मछली मार्केट में हंगामा होने का मामला सामने आया है। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने मछली मंडी में पुलिस बल के साथ रेड करवाई। पुलिस के सामने इलाके के प्रधान और मछली विक्रेता दुकानदार आपस में भिड़ गए। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेरपुर मछली मार्केट में पाबंदीशुदा मंगुर मछली धड़ल्ले से बेची जा रही है।
इस मछली को बेचना गैरकानूनी है। हाईकोर्ट ने इस मछली के बिकने पर रोक लगाई है। बड़ी मात्रा में मछली मार्केट से पुलिस ने बरामद की है। इस मछली से लोगों को कैंसर तक की बीमारियां हो रही है। घटना स्थल पर शेरपुर पुलिस चौकी और थाना मोती नगर की पुलिस को बुलाया गया है।
दुकानदारों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है कि मंगुर मछली कहां से लाई जा रही है। पुलिस ने बड़े स्तर पर पाबंदीशुदा मंगुर मछली मार्केट से बरामद की। दुकानदार के थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम राम प्रसाद है। यह पहले मछली मार्केट का प्रधान भी रह चुका है।
-

Punjab : चरित्र पर शक के चलते पति ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम, देखें वीडियो
फाजिल्का : गांव हौज खास में पति ने पत्नी के चरित्र पर शक के चलते तेज हथियार से पत्नी का कत्ल कर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुखदेव सिंह नामक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का तेज हथियारों के साथ कत्ल कर दिया। पालो बाई खेतों में काम करने गई हुई थी। जिसके बाद उसका पति भी उसके पीछा चला गया। जिसके बाद पति ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
मृतका के बेटे गुरमेल सिंह ने बताया कि उसका पिता रोज शराब पीकर उसकी मां के साथ मारपीट करता था और बीती रात भी उसने बहुत ज्यादा शराब पी हुई थी। जिसके चलते उसने उनकी मां को बहुत पीटा और सुबह जब हम काम पर गए हुए थे तो हमें पता चला कि हमारे पिता ने मां का कत्ल कर दिया है। मृतका के बेटे ने कहा कि हमारे पिता को फांसी की सजा हो क्योंकि हमें भी उसे खतरा है।वही मौके पर पहुंचे डीएसपी अश्रु राम ने बताया कि सुबह सुखदेव सिंह द्वारा अपनी पत्नी पालो देवी का कत्ल किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। जिसके चलते उसने कत्ल को अंजाम दिया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पारिवारिक मेंबरो के बयान ले रहे है, जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar : लोगों ने Biomedical Waste Plant करवाया बंद, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : किशनगढ़ के नजदीक गांव में पिछले करीब 1 महीने से बायोमेट्रिक वेस्टेज प्लांट का काम चल रहा था। जिसके चलते गांव वासी वह अन्य गांव के निवासियों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा था। इसके बाद आज स्थानीय निकाय मंत्री द्वारा गांव वासियों के पास पहुंच उसे फैक्ट्री का काम रुकवा कर बंद करवा दिया गया है। इस धरने में आज स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह खुद पहुंचे और उन्होंने कहा कि यह गैस प्लांट जानलेवा हो सकता था।
जिसका काम आज रुकवा कर उसे संपूर्ण रूप से बंद करवा दिया गया है। गांव के पदाधिकारी का कहना है कि ऐसी फैक्ट्रियां सरकार को चाहिए कि कहीं भी लगाने की इजाजत न दी जाए। क्योंकि इससे कई बड़ी बीमारियां फैल सकती हैं जिससे लोगों की जान मालकर भी नुकसान हो सकता है। गांव कंधार के सरपंच व अन्य पदाधिकारी ने बताया कि यह फैक्ट्री जालंधर स्थित एक मशहूर अस्पताल का डॉक्टर यहां पर लगवा रहा था।
जिसमें मेडिकल की वेस्टेज से लेकर अन्य सामान का एक गैस प्रोजेक्ट लगाया जा रहा था। कई बार इसकी शिकायत प्रशासन से लेकर सरकार तक भी पहुंचाई गई। इसके बाद सरकार ने इस प्रोजेक्ट से होने वाली बीमारियों को देखते हुए गांव वासियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए।
-

भाजपा के भीतर धधक रहा ज्वालामुखी जल्द फूटेगा: कौशल
ऊना/सुशील पंडित : भारतीय जनता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक संपन्न होने के बाद कांग्रेस हमलावर हो चुकी है। शनिवार को कांग्रेस के मुख्यप्रवक्ता प्रेम कौशल ने ऊना में एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में विधानसभा चुनाव पर चर्चा भी नहीं हुई। भाजपा ने ऊना के कार्यक्रम को बड़ा चढ़ाकर तो बताया लेकिन किसी से यह नहीं कहा कि विधानसभा चुनाव में करारी हार के लिए कौन जिम्मेदार है। कौशल ने बताया कि भाजपा के जयराम ठाकुर, राजीव बिंदल और जेपी नड्डा ने सुक्खू सरकार को गिराने की असफल कोशिश की थी।उन्होंने हमारे 6 विधायकों को अपने साथ मिलाकर कांग्रेस संगठन पर बहुत बड़ा उपकार किया था। इससे वे लोग बेनकाब हो गए जो सुक्खू सरकार के विरुद्ध कार्य कर रहे थे और कांग्रेस संगठन में रहने के लायक नहीं थे। उनके जाने से कांग्रेस को कोई हानि नहीं हुई। पहले दिन हमारे 40 विधायक थे और आज चुनाव के आखिर में भी हम 40 पर पहुंच चुके हैं। हमने 34 में भी सरकार चलाई थी और अब हम 40 विधायकों के साथ फिर से मजबूत स्थिति में हैं। मगर भाजपा ने जिन 9 नेताओं को भर्ती किया आज उनका अपने ही संगठन में विरोध हो रहा है। भाजपा का कार्यकर्ता आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।भाजपा के अंदर इस समय एस ज्वालामुखी धधक रहा है जो किसी भी समय फूट सकता है। कौशल ने बताया कि जयराम ठाकुर को फिर से सपने आ रहे हैं कि उन्हें कुर्सी मिलने वाली है। जयराम ठाकुर पहले भी अपनी हार पचा नहीं पा रहे थे और अब तख्तापलट होने के बावजूद इस सच को स्वीकार करने से मुकर रहे हैं कि सुक्खू सरकार पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी। इस ऊना बैठक में भी भाजपा हिमाचल के विषयों और विधानसभा उपचुनाव में मिली हार पर टिप्पणी करने से बचती रही है। मौके पर प्रदेश प्रवक्ता विजय डोगरा और बंधु मौजूद रहे।