Punjab: MLA और Police ने मछली बेचने वाली दुकानों पर की रेड, देखें वीडियो

लुधियाना : शेरपुर मछली मार्केट में हंगामा होने का मामला सामने आया है। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने मछली मंडी में पुलिस बल के साथ रेड करवाई। पुलिस के सामने इलाके के प्रधान और मछली विक्रेता दुकानदार आपस में भिड़ गए। MLA राजिंद्रपाल कौर छीना ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शेरपुर मछली मार्केट में पाबंदीशुदा मंगुर मछली धड़ल्ले से बेची जा रही है।

इस मछली को बेचना गैरकानूनी है। हाईकोर्ट ने इस मछली के बिकने पर रोक लगाई है। बड़ी मात्रा में मछली मार्केट से पुलिस ने बरामद की है। इस मछली से लोगों को कैंसर तक की बीमारियां हो रही है। घटना स्थल पर शेरपुर पुलिस चौकी और थाना मोती नगर की पुलिस को बुलाया गया है।

दुकानदारों से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है कि मंगुर मछली कहां से लाई जा रही है। पुलिस ने बड़े स्तर पर पाबंदीशुदा मंगुर मछली मार्केट से बरामद की। दुकानदार के थप्पड़ मारने वाले व्यक्ति का नाम राम प्रसाद है। यह पहले मछली मार्केट का प्रधान भी रह चुका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *