Jalandhar : MP Amritpal Singh के भाई के मामले में कोर्ट ने सुनाया यह फैसला, देखें वीडियो

जालंधर,ENS: सांसद अमृतपाल सिंह के भाई हरप्रीत सिंह हैप्पी की दो दिन की रिमांड कल खत्म होने के बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हैप्पी और लवप्रीत को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ये जानकारी SHO फिल्लौर सुखदेव सिंह ने दी हरप्रीत और लवप्रीत के वकील जॉय ने मीडिया को बताया कि फिल्लौर पुलिस कोर्ट में इन दोनों की कोई बरामदगी पेश नहीं कर पाईं।

कोर्ट में आज पुलिस ने रिमांड की मांग नहीं की थी। एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा कि कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है। हमने दोनों को जमानत दे दी है। हैप्पी और लवप्रीत की जमानत याचिका पर बहस के लिए मंगलवार यानी 23 जुलाई की तारीख दी गई है।

हरप्रीत के चाचा ने कहा कि सरकार की राजनीति है। वह हमारा नाम बदनाम कर रही है। मंगलवार को कोर्ट में हैप्पी की जमानत पर बहस होगी। जिसके बाद कोर्ट आगे का फैसला लेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *