Blog

  • ऊना का लिंगानुपात पहुंचा 930 : राघव शर्मा 

    ऊना का लिंगानुपात पहुंचा 930 : राघव शर्मा 

    महिला सशक्तिकरण में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाएं 

    ऊना/सुशील पंडित : ज़िला ऊना में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को विभिन्न विभागों के माध्यम से बड़े पैमाने पर चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप लिंग अनुपात में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह बात उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने वीरवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत गठित ज़िला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।   उपायुक्त ने कहा कि ज़िला में विभिन्न विभागों की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यान्वित की जा रही विभिन्न योजनाआें के सफल कार्यान्वयन के फलस्वरूप वर्तमान में शिशु लिंगानुपात लगभग 930 तक पहुंच गया है।

    उन्होंने जानकारी दी कि गरिमा योजना के तहत 80 मामलों में 14 लाख 91 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिनमें बेटियों को गोद लेने 53 दम्पत्तियों 11 लाख 13 हजार रूपये व 18 बेटियों को शिक्षा 3 लाख 78 हजार शिक्षा ऋण के रूप में प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 15 अनाथ बच्चों को 6 लाख तीन हजार, 64 ऐसी कन्याएं जिनके पिता गंभीर बीमारी अथवा शारिरिक अपंगता इत्यादि के कारण आजीविका चलाने में अक्षम हैं, को 18 लाख 63 हजार तथा अन्य ऐसे ही अनाथ बच्चों को 16 लाख 65 हजार रूपये की आथि्र्ाक सहायता प्रदान की गई है। जबकि जिला ऊना में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 9 बेटियों को सम्मानित भी किया गया है। आशीर्वाद योजना के तहत भी अनाथ बच्चियों को शिक्षा पूरी करने के लिए 37 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई। 

     डीसी ने जानकारी दी कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूर्व सप्ताह के दौरान ज़िला टास्क फोर्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिनमें घरेलू हिंसा, विधिक साक्षरता, वित्तीय साक्षरता, पोस्को अधिनियम इत्यादि बारे ज़िला के विभिन्न स्थानों पर जागरुकता षिविरों का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त वार्शिक कार्य योजना के तहत निर्धारित कार्यक्रमों का भी चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वयन किया जा रहा है। 

    7.5 हजार परिवारां को जारी किये कार्ड राघव षर्मा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऊना उत्कर्श योजना में जिला के ऐसे 7.5 हजार परिवारों को कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्ड उन परिवारों को जारी किये जाते हैं, जिनमें केवल बेटियां हैं। ऐसे परिवारों को किसी भी सरकारी कार्यालय में संबंधित कार्य के लिए संपर्क करने पर प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देष दिये कि इस योजना के तहत जारी कार्ड का नवीनीकरण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, ऐसे में यदि कोई भी लाभार्थी पुराना कार्ड प्रस्तुत करे, उसे योजना के लाभ के लिए पात्र समझा जाए। 

    महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं

    उपायुक्त ने कहा कि महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जानी चाहिए जिसके लिए उन्होंने खेल विभाग को इसकी प्लान तैयार करने के निर्देष दिये। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ज़िला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृश्ट करने वाली कन्याओं को भी आमंत्रित किया जाए ताकि अन्य बालिकाएं उनसे प्रेरित हो सकें। 

    ये रहे उपस्थित 

    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मंजू बहल, जिला कल्याण अधिकारी अनीता शर्मा, ज़िला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह, सीडीपीओ ऊना कुलदीप सिंह दयाल, सीडीपीओ हरोली पूनम चौहान, सीडीपीओ गगरेट लक्ष्मण दास, सीडीपीओ अंब विजय कुमार, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जनक सिंह व प्राथमिक देवेन्द्र चन्देल, जिला खेल अधिकारी चंद्रमोहन शार्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चे की सरकार से हुई मीटिंग, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    पंजाबः कौमी इंसाफ मोर्चे की सरकार से हुई मीटिंग, किया ये ऐलान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः कौमी इंसाफ मोर्चे को लेकर बड़ी खबर चंडीगढ़ से सामने आ रही है। आज कौमी इंसाफ मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल और सरकार के बीच डेढ़ दो घंटे की बैठक हुई। जिसके बाद कोमी इंसाफ मोर्च कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि उनकी सरकार के दो मंत्रियों के साथ मीटिंग हुई। इस मीटिंग में अमन अरोड़ा और हरपाल चीमा शामिल थे। सरकार की तरफ से कहा गया बरगाड़ी के दोषियों को सजा जल्दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे मानी नहीं जाती तब तक मोर्चा ऐसे ही लगा रहेगा। प्राप्त सूत्रों के अनुसार मंत्रियों ने कहा कि सरकार ने कौमी इंसाफ मोर्चा की सभी मांगों पर सहमति जता दी है। परंतु कौमी इंसाफ मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने बताया की अभी तक मौखिक तौर पर सहमति तो जता दी गई है जबकि लिखित तौर में या मीडिया के सम्मुख कुछ भी एलान नहीं किया। इसलिए जब तक कुछ भी लिखित में या आधिकारिक तौर पर नहीं होता तब तक पक्का मोर्चा ऐसे ही रहेगा।

  • पंजाबः युवक की उंगलिया काटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः युवक की उंगलिया काटने के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहाली/प्रवेशः शहर में सरेआम तालिबानी तर्ज पर एक युवक की उंगलियां काटे जाने पर मोहाली पुलिस द्वारा बीते दिनों दिल दहला देने वाली घटना को लेकर मोहाली के वरिष्ठ कप्तान द्वारा बड़ा खुलासा किया गया। मोहाली पुलिस के वरिष्ठ कप्तान संदीप गर्ग ने आज एक पत्रकार सम्मेलन आयोजित कर दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने को लेकर यह खुलासा किया गया।

    एस एस पी संदीप गर्ग ने बताया कि बेरहमी से उंगलियां काटने वाली घटना में दो आरोपी गौरी और तरुण पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे अब उसी मामले में दो अन्य आरोपी यादविंद्र और पुनीत को भी गिरफ्तार किया जा चुके है। इनके पास से 4 पिस्टल और 13 कारतूस के साथ जिस हथियार से युवक की उंगलियां काटी वह हथियार भी बरामद कर लिए है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੋਲਾ ਮੋਹੱਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਇਆ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੋਲਾ ਮੋਹੱਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾਇਆ, ਕਈ ਜ਼ਖਮੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ/ਅਨਿਕੇਤ :  ਦਸੂਹਾ ਤਲਵਾੜਾ ਰੋਡ ਤੇ ਪੈਂਦੇ ਅੱਡਾ ਘੋਗਰਾ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਤੜਕੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਹੋਲਾ ਮੋਹਲਾ ਜਾ ਰਹੀ ਸੰਗਤ ਨਾਲ ਭਰਿਆ ਟੈਂਪੂ ਸੜਕ ਕੰਡੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਖੰਭੇ ਨਾਲ ਟਕਰਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਟੈਂਪੂ ਦੇ ਡਰਾਈਵਰ ਸਮੇਤ ਕਈ ਸਵਾਰੀਆਂ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਈਆਂ। ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇਂਦੇ ਪਿੰਡ ਘੋਗਰਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਸਵੇਰੇ ਇਹ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ।

    ਟੱਕਰ ਐਨੀ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਸੀ ਕਿ ਸੜਕ ਕੰਡੇ ਬਿਜਲੀ ਦਾ ਇਕ ਖੰਭਾ ਅਤੇ ਮਿਟਰ ਦਾ ਬਕਸਾ ਵੀ ਟੁੱਟ ਗਿਆ। ਪਿੰਡ ਘੋਗਰਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਜਖ਼ਮੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੈਂਪੂ ਵਿਚੋਂ ਬਾਹਰ ਕੱਢ ਕੇ ਐਮਬੂਲੈਂਸ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਦਸੂਹਾ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਪਹੁੰਚਾਇਆ। ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ਼ ਕਰ ਅਗਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿਤੀ ਹੈ। 

  • होशियारपुरः पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा वाल्मीकि समाज, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरा वाल्मीकि समाज, किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेतः शहर में पुलिस के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते हुए आज वाल्मीकि समाज की ओर से घंटा घर चौक जाम किया गया। इस दौरान लोगों ने अधिकारी पलविंदर सिंह और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और पलविंदर सिंह की बदली की मांग की। मीडिया से बात करते हुए समाज के लोगों ने कहा कि हर बार पुलिस नशे के खिलाफ मुहिम के तहत जानबूझकर वाल्मीकि मोहल्ले को चेकिंग के नाम पर निशाना बना रही है।

    जबकि पुलिस वाल्मीकि मोहल्ला के अलावा कहीं और चेकिंग नहीं करती है। इस मौके पर धरनाकारियों ने कहा कि बीते दिन मोहल्ला गढ़ी बूहे में हुई लड़ाई के मामले में राजीनामा करवाने के लिए गए एक युवक के खिलाफ ही पुलिस पर्चा दर्ज करी रही है। जो कि सीधे तौर पर पुलिस के द्वारा धक्केशाही है। 

    इस अवसर पर वाल्मीक समाज ने मांग की कि दत्तब सिटी पलविंदर सिंह वाल्मीक समाज से माफी मांगे और उनकी बदली की जाए। सूचना मिलते ही दत्तब रविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर जाम खुलवाया। इस मौके पर रविंदर सिंह ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम तोड़ दिया। इस मौके पर वाल्मीकि टाइगर फोर्स के जिला प्रधान लेखराज मट्टू, भारतीय वाल्मीकि सभा जिला प्रधान रिषु आदिया, दोआबा जोन के प्रधान अनिल भट्टी, पंजाब प्रधान करणजोत आदिया आदि साथियो सहित साथ मजूद रहे।

  • जालंधरः विवादों में फंसे पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो 

    जालंधरः विवादों में फंसे पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुण: सेंट्रल हल्के से पूर्व कांग्रेसी विधायक राजिंदर बेरी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, पूर्व विधायक पर महिला से बदतमीजी करने और धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता नीतू सहगल ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली हैं और उनकी एक कोठी जालंधर के न्यू देओल नगर में भी है। जोकि उन्होंने रमन बहल को पिछले 3 वर्ष से किराये पर दी हुई है। उन्होंने कहा कि रमन बहल उनकी कम्पनी में नौकरी करता है।

    कारोबार में आई मंदी व पति के बीमार हो जाने पर उन्होंने पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने रमन बहल को किराये पर कोठी खाली करने के लिए कहा था। क्योंकि उन्होंने इस कोठी को बेचकर पैसे वसूलने के सोचा था। नीतू सहगल ने बताया कि कोठी खरीदने पश्चात वह पहली बार जब पिछले दिनों जालंधर आई तो उन्हें तो घर की लोकेशन भी नहीं याद थी। इसलिए उन्होंने रमन बहल से लोकेशन मंगवाई और अपनी कोठी पर पहुंच गई।

    महिला का आरोप है कि इस दौरान कांग्रेसी पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अपने गनमैन व समर्थकों सहित मौके पर आ गए। नीतू ने कहा कि अकेली देख पहले तो उससे बदतमीजी की गई, फिर धक्के मारकर अपने ही घर से बाहर निकाल दिया गया। महिला का आरोप है कि उसे देख लेने की धमकी भी दी गई। नीतू ने बताया कि इस बारे उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कार्यवाही होगी। 

  • बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को आया हार्ट अटैक 

    बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस को आया हार्ट अटैक 

    मुंबई: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। वहीं, उन्होंने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें उन्होंने अपने पिता के सुबीर सेन को लेकर कुछ बातें लिखी हैं। साथ ही इस पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया है कि बीते दिनों उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिसको लेकर उन्होंने जानकारी साझा करते हुए सभी का शुक्रिया अदा किया है। 

    दरअसल, सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने सबसे पहले अपने पिता की उन बातों के बारे में लिखा है, जिसमें वह एक्ट्रेस का हौसला बढ़ा रहे हैं। सुष्मिता ने लिखा-अपने दिल को खुश और साहसी रखें, और जब आपको इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी तो यह आपके साथ खड़ा होगा। (मेरे पिता सुबीर सेन के समझदार शब्द)। पिता की कही हुई बातें के बाद उन्होंने बीते दिनों हार्ट अटैक की जानकारी भी साझा की थी।

    हार्ट अटैक की जानकारी साझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-मुझे कुछ दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था। एंजियोप्लास्टी हुई है, स्टेंट लगा है और सबसे जरूरी बात मेरे दिल के रोग के विशेषज्ञ ने बताया है कि मेरा दिल बड़ा है। उन्होंने आगे लिखा-बहुत से लोगों को उनकी समय पर सहायता और तुरंत कार्रवाई के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। ऐसा किसी अन्य पोस्ट में करेंगे। यह पोस्ट सिर्फ आपको(मेरे शुभचिंतकों और प्रियजनों को) खुशखबरी देने के लिए है कि सब ठीक है और मैं फिर से जिंदगी जीने के लिए तैयार हूं। आप सभी का बहुत बहुत शुक्रिया।  
     

      

  • भ्रष्टाचार के मामले में चौकी प्रभारी को 9 साल की सजा

    भ्रष्टाचार के मामले में चौकी प्रभारी को 9 साल की सजा

    चंडीगढ़ः एंटी करप्शन ब्यूरो हरियाणा द्वारा जहां भ्रष्टाचारियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है वहीं भ्रष्टाचार के मामलों में रंगे हाथ पकड़े गए सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध कोर्ट में कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जा रही है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पुन्हाना के तत्कालीन चौकी प्रभारी रहे सहायक उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह को 14 जनवरी, 2019 को की गई रेड के दौरान एक डंपर मालिक से 18,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था।

    तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था।  इसी दिशा में अतिरिक्त सेशन न्यायाधीश, जिला नूहं संदीप कुमार दुग्गल की अदालत ने तत्कालीन चौकी प्रभारी रहे एएसआई प्रह्लाद सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में दोषी मानते हुए भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा-7 के तहत 4 साल कारावास व 2,000 जुर्माना तथा धारा-13 के तहत 5 साल कैद व 3,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

  • डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

    डिप्टी सीएम ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क का किया निरीक्षण

    ऊना/ सुशील पंडित : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अंदरौली में निर्माणाधीन एथनोबोटानिकल पार्क अंद्रोली का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि यहां के लोगों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र सिंह भुट्टो, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सैन एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • पंजाबः मंत्री अमन अरोड़ा की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

    पंजाबः मंत्री अमन अरोड़ा की बड़ी कार्रवाई, 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस किया जारी

    चंडीगढ़ः देरी से आने वाले मुलाजिमों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही करते हुये आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की तरफ से मीटिंग में लेट पहुंचने वाले 12 अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करके तीन दिनों के अंदर-अंदर जवाब देने के लिए कहा है। जिन अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किये गए हैं, उनमें ज़िला टाऊन प्लानर (डीटीपी) सुमन गुप्ता, डीटीपी रितिका अरोड़ा और डीटीपी हरप्रीत सिंह, सहायक टाऊन प्लानर (एटीपी) गगन चोपड़ा, एटीपी अमरिन्दरजीत सिंह, प्लैनिंग अफ़सर परमजीत सिंह, प्लैनिंग अफ़सर भुपिन्दर कौर, ए. डीओ कुलदीप सिंह, निजी सचिव सतीश कुमार, सीनियर सहायक वंदना शर्मा, क्लर्क कवि प्रकाश अमोली, स्टेनो गुरप्रीत कौर शामिल हैं।

    ज़िक्रयोग्य है कि आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री अमन अरोड़ा ने मंगलवार को पंजाब सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में एनओसीज से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा और इनके हल के लिए मीटिंग बुलानी थी, जिसमें यह अधिकारी/कर्मचारी समय सिर नहीं पहुँचे थे। इन अधिकारियों की तरफ से ड्यूटी में इस्तेमाल की कोताही का सख़्त नोटिस लेते हुये कैबिनेट मंत्री ने मुख्य प्रशासक पुड्डा को इन अधिकारियों/कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और तीन दिनों में जवाब देने के लिए कहा है।

    निर्धारित समय के अंदर जवाब न देने की सूरत में इन अधिकारियों/कर्मचारियों के खि़लाफ़ कानून मुताबिक बनती कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। अमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने कामकाज में लापरवाही के प्रति ज़ीरो सहनशीलता को अपनाया है। उन्होंने सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को दफ़्तरों के कामकाज को और सुचारू ढंग के साथ चलाने के लिए समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित होने की अपील की है जिससे पंजाब के लोगों को पारदर्शी ढंग से निर्विघ्न सेवाएं प्रदान की जा सकें।