Blog

  • बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तों ने बनाया रिकॉर्ड

    उत्तर प्रदेश: द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा काशी विश्वनाथ के नए बने विश्वनाथ धाम यानी विश्वनाथ कॉरिडोर में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या रोज नए रिकॉर्ड बनाती चली जा रही है. ऐसा नहीं है कि सिर्फ त्योहारों के समय ही श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है, बल्कि गैर त्योहारी दिन भी बाबा विश्वनाथ के दर्शन को पहुंचे अपार श्रद्धालुओं की संख्या में रिकॉर्ड कायम करती चली आ रही है 

    यही वजह थी कि बीते 31 मार्च को बगैर किसी त्योहार के काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की संख्या 6 लाख से ज्यादा तक पहुंच गई ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है31 मार्च 2024 को पर्व अतिरिक्त दिवस में अब तक की सार्वकालिक सर्वाधिक श्रद्धालु संख्या 6 लाख 36 हजार 975 दर्ज होने के साथ मार्च 2024 का माह श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के आगमन का ऐतिहासिक माह रहा

     इस माह के सापेक्ष गत वर्ष मार्च 2023 में धाम आने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 37,11,060 थी. यदि पर्व मास की संख्या देखें तो श्रावण मास में अगस्त 2023 माह में धाम पधारने वाले श्रद्धालुओं की सार्वकालिक अधिकतम संख्या 95,62,206 थी

    वहीं, मार्च 2024 में यह संख्या रिकॉर्ड 95,63,432 दर्ज की गई हैदिसंबर 2021 में नवीन कॉरिडोर उद्घाटन के बाद से ही श्री काशी विश्वनाथ धाम में हैडकाउंटर कैमरा के माध्यम से श्रद्धालुओं की संख्या वैज्ञानिक पद्धति से निरंतर आगणित किए जाने की व्यवस्था संचालित है 

  • जालंधरः 1100 रुपए को लेकर चाचा-भतीजा में हुई खूनी झड़प, देखें Live

    जालंधर, ENS: बूटा पिंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां 1100 रुपए को लेकर चाचा-भतीजा में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में भतीजे ने चाचे पर दात से हमला कर दिया। हादसे में घायल में चाचा को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां घायल चाचा की उंगली पर डॉक्टरों द्वारा टांके लगाए जा रहे है। वहीं बताया जा रहा है  कि घटना को अंजाम देने के बाद भतीजे ने खुद पर हमला कर घायल कर लिया और उसके बाद वह भी सिविल अस्पताल में उपचार करवाने के लिए आ गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।  

  • पंजाब : आप पार्टी के विधायकों को किसानों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    बठिंडा : भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा की ओर से पंजाब भर में आम आदमी पार्टी के विधायकों को चेतावनी पत्र जारी किया गया। जिसके चलते आज किसानों ने पहले बठिंडा के शहरी विधायक जगरूप सिंह गिल के आवास के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की और फिर चेतावनी पत्र दिया।

    कॉर्पोरेट किराना विक्रेताओं का 9 साइलो मंडियों को गेहूं खरीद कर स्टौर और प्रोसेसिंग करने की अनुमति देने का निर्णय पूरी तरह से किसान विरोधी निर्णय है। जिसके खिलाफ हमने पंजाब सरकार तक अपनी आवाज उठाने के लिए विधायक को चेतावनी पत्र दिया है। अगर सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आगामी आठ अप्रैल को बड़ा प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें मजदूर भी भाग लेंगे।

    वहीं बठिंडा शहरी से आम आदमी पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल किसानों से चेतावनी पत्र लेने पहुंचे और उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि उनका पत्र पंजाब सरकार को भेज दिया जाएगा। पंजाब सरकार हमेशा किसानों के पक्ष में खड़ी है।

  • पंजाबः 2 नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा के बाद आप राज्यसभा मेंबर संदीप की विधायकों और ब्लॉक इंचार्ज से मीटिंग शुरू, देखें वीडियो 

    लुधियानाः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। वहीं भाजपा द्वारा लगातार विपक्ष को झटके देने के बाद आप पार्टी सुचेत हो गई है। ऐसे में आज आप पार्टी ने निजी रिसोर्ट में कार्यकारी मीटिंग रखी हुई है। मीटिंग के मुख्य अतिथि राज्यसभा मेंबर संदीप पाठक मौजूद है। राज्यसभा मेंबर संदीप पाठक विधायकों, ब्लॉक इंचार्ज, ब्लॉक प्रधान और गांवों के सचिवों से बैठक कर रहे है। बताया जा रहा हैकि मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।

    ऐसे में इस मीटिंग में पंजाब के मालवा के सभी कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी शामिल हुए है। मीटिंग 3:00 बजे शुरू हो चुकी है। वहीं इस मीटिंग में किसी भी मीडिया कर्मी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। दरअसल, कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए सासंद रवनीत बिट्टू भी पार्टी में शामिल होने के बाद आज जिले में पहुंचे है। कयास लगाए जा रहे है कि बिट्टू 3.30 बजे कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पार्टी में शामिल करवा सकते है। वहीं सूत्रों के अनुसार आप पार्टी के 2 नेताओं के पार्टी छोड़ने की भी चर्चा जोरों से चल रही है। ऐसे में आज आप पार्टी की यह मीटिंग काफी अहम मानी जा रही है।

  • पंजाब : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    बटाला : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुंडरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आकर एक अज्ञात युवक की मौत हो गई है। मृतक युवक की पहचान नही हो पाई है।

    मृतक की उम्र करीब 26 साल है। मृतक के हाथ पर एसपी सहित 786 लिखा हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। रेलवे पुलिस बटाला के एएसआई सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पुंडरा के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और मृतक की पहचान की जा रही है।

  • लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूचि की जारी, देखें लिस्ट 

    लोकसभा सीटों के लिए कांग्रेस ने 17 उम्मीदवारों की सूचि की जारी, देखें लिस्ट 

    नई दिल्लीः कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए एक और लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 17 लोकसभा क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई है। इसमें आंध्र प्रदेश, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएस शर्मिला रेड्डी, बिहार के कटिहार से तारिक अनवर मैदान में उतरे है। देखें लिस्ट 

  • श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 40 घायल

    मुरैना-मध्य प्रदेश के मुरैना में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (NH 44) श्रद्धालुओं से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटने का समाचार है, हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सभी श्रद्धालु मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन के लिए ग्वालियर से राजस्थान जा रहे थे। इस सड़क दुर्घटना में कम से कम 40 यात्री घायल हो गए। घायलों को मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी ने अनुसार हादसा सोमवार देर रात एक बजे से दो बजे के बीच हुआ। बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस मुरैना शहर से 12 किलोमीटर दूर सिकरोदा इलाके में एक नहर के पास जाकरन पलट गई।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बस से निकालने का काम किया। फिलहाल घायलों को इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपहार चल रहा है और सभी का हालत स्थिर है। बता दें कि इस हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 यात्री घायल हो गए हैं।

  • बड़ी खबरः दिल्ली: शराब घोटाले में AAP सांसद संजय सिंह को मिली जमानत

    नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में संजय सिंह को जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने उन्हें जमानत दी है। वह दिल्ली शराब नीति से संबंधित घोटाला केस में 6 महीने से जेल में थे। कोर्ट के फैसले के मुताबिक, संजय सिंह राजनीतिक गतिविधियों में भी हिस्सा ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति पीबी वराले की बेंच मामले की सुनवाई कर रही थी।

    बेंच ने ईडी से पूछा था कि आखिर संजय सिंह को अब भी जेल में रखने की जरूरत क्यों है? कोर्ट को संजय सिंह के वकील ने बताया था कि मनी लॉन्ड्रिंग की पुष्टि नहीं हुई है और मनी ट्रेल का भी पता नहीं चला है। इसके बावजूद संजय सिंह 6 महीने से जेल में हैं। सुप्रीम कोर्ट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली सिंह की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। सुप्रीम कोर्ट बेंच ने आप सांसद के वकील की दलील पर माना कि संजय सिंह के कब्जे से कोई पैसा बरामद नहीं हुआ और उन पर दो करोड़ रुपये रिश्वत लेने के आरोपों की जांच की जा सकती है।

    संजय सिंह को ईडी ने पिछले साल 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। हाई कोर्ट में ईडी ने आप सांसद की जमानत याचिका पर विरोध किया था। संजय सिंह ने इस आधार पर जमानत मांगी थी कि वह 3 महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और इस अपराध में उनकी कोई भूमिका नहीं बताई गई है। हाई कोर्ट में जांच एजेंसी ने जमानत याचिका का विरोध किया था और दावा किया था कि संजय सिंह 2021-22 की पॉलिसी पीरियड से संबंधित दिल्ली शराब घोटाले से उगाही किए गए फंड को रखने, छिपाने और इस्तेमाल करने में शामिल थे।

  • पंजाब : चुनावों के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिब : पंजाब के एक्साइज कमिश्नर वरुण रुज़म और डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीती यादव के दिशा-निर्देशों के तहत सहायक आयुक्त, आबकारी रूपनगर रेंज, अशोक चल्होत्रा ​​और उप-आयुक्त, आबकारी एवं कर, बिलासपुर, शिल्पा कपिल ने जिला बिलासपुर के ग्राम दबट, ग्राम मजारी के आसपास एक संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।

    आबकारी विभाग रूपनगर और जिला बिलासपुर के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान शराब और चालू भट्टियां भी बरामद की गईं है। जानकारी देते हुए अशोक चल्होत्रा ​​ने बताया कि संयुक्त सर्च ऑपरेशन सुबह 4 बजे से शुरू हुआ और करीब 8 घंटे तक चला। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसते हुए 18 हजार लीटर शराब बरामद की।

    जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा 10 चालू भट्ठियां भी बरामद की गईं और जो भट्ठियां चल रही थीं उन्हें भी तत्काल नष्ट कर दिया गया। इस टीम में आबकारी विभाग रोपड़ के आबकारी निरीक्षक सर्कल नंगल लखमीर चंद और आबकारी निरीक्षक सर्कल रोपड़ जोरावर सिंह, जिला बिलासपुर से अनुराग गर्ग (ईटीओ) और राजीव कुमार सहित आबकारी पुलिस शामिल थे।

  • भाजपा को झटकाः टिकट कटने के बाद इस नेता के घर पहुंचा दिग्गज सांसद, जल्द छोड़ सकते है पार्टी

    इस सीट से भाजपा का टूट सकता है 30 सालों का दबदबा

    मुबंईः जलगांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले 30 सालों से बीजेपी का दबदबा रहा है। बीजेपी ने मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील का टिकट काटकर पूर्व विधायक स्मिता वाघ को जलगांव से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। टिकट कटने से सांसद उन्मेश पाटील नाराज बताये जा रहे हैं। इसके बाद आज वो ‘मातोश्री’ गए और उद्धव गुट के नेताओं से मुलाकात की।

    ऐसे में ये अटकलें लगाई जा रही है कि शिवसेना (UBT) उन्हें टिकट दे सकती है। महाविकास अघाड़ी ने अभी तक जलगांव में उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2024 की लड़ाई तेज हो गई है। उन्मेश पाटील ने पहले संजय राउत से मुलाकात की थी और अब वह उद्धव ठाकरे से मिलने ‘मातोश्री’ पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, अब इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि बीजेपी के मौजूदा सांसद उन्मेश पाटील शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट में शामिल हो सकते हैं।