Blog

  • पति ने पत्नी पर बनाया जेठ से संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर की बेरहमी से पिटाई

    पति ने पत्नी पर बनाया जेठ से संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर की बेरहमी से पिटाई

    फिरोजाबाद: जेठ के साथ संबंध बनाने से मना करने पर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में महिला को उसके पति ने निर्दयता से पीटा और कई दिन कमरे में बंधक बनाकर रखा। किसी तरह पीड़िता वहां से निकल पंजाब के अबोहर जिले में अपने परिजनों के पास पहुंची। उन्होंने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

    पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 10 पहले उनकी शादी फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश) निवासी युवक से हुई थी। उनके देवर की शादी होनी है। इसके लिए उसका पति और सुसराल वाले मायके से पैसे लाने की मांग करते हैं। करीब छह महीने पहले भी पति ने उसे पीटा था।

    इसके बाद वह अपने मायके आ गई। कुछ दिन बाद पंचायत ने राजीनामा कर उसे ससुराल भिजवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि पति ने पैसे न लाने की सूरत में जेठ से संबंध बनाने का दबाव बनाया… जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई। उनकी बेटी ने उसे कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद वह ट्रेन से मायके पहुंची और परिजनों को घटना की सारी जानकारी दी।

  • पंजाब: भाजपा के जनरल सैक्रेटरी को गोली मार कर हमलावर हुए फरार

    पंजाब: भाजपा के जनरल सैक्रेटरी को गोली मार कर हमलावर हुए फरार

    अमृतसर : जंडियाला गुरु से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के जनरल सेक्रेटरी को जंडियाला गुरु में गोली मारकर हमलावर फरार हो गए। भारतीय जनता पार्टी के एस.सी मोर्चा के जनरल सैक्रेटरी बलविंद्र गिल पर जानलेवा हमला होने की सूचना है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर है तथा मामले की छानबीन में जुट गई है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर के मुंह पर पट्टी बंधी हुई थी और वह बलविंदर गिल के घर आया और उसका दरवाजा खटखटाया, तब बलविंदर गिल की बेटी ने दरवाजा खोला और हमलावर ने गिल का पूछा, और जब बलविंदर गिल बाहर आए, तो उन्होंने उस पर गोली चला दी और गोली उनके जबड़े में जा लगी। पुलिस हमलावर की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी है।

  • केजरीवाल से CBI ने 8 घंटे तक की पूछताछ, बाहर आते ही किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    केजरीवाल से CBI ने 8 घंटे तक की पूछताछ, बाहर आते ही किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार (16 अप्रैल) को सीबीआई की पूछताछ के बाद कहा कि पूरा कथित आबकारी नीति घोटाला झूठ, फर्जी और गंदी राजनीति से प्रेरित है। सीएम केजरीवाल ने बताया कि सीबीआई ने उनसे करीब साढ़े नौ घंटे पूछताछ की। इसी के साथ उन्होंने पूछताछ के दौरान सीबीआई अधिकारियों की ओर से की गई हॉस्पिटैलिटी (व्यवस्था) की तारीफ की। सीएम केजरीवाल ने कहा, ”आज सीबीआई ने मुझे बुलया था सुबह 11 बजे। 11 बजे से लगभग साढ़े आठ बजे तक उन्होंने पूछताछ की.. साढ़े नौ घंटे।

    सबसे पहले मैं सीबीआई के सभी ऑफिसर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। उन्होंने बहुत ही अच्छे माहौल में, सौहार्दपूर्ण माहौल में, पूरी इज्जत के साथ उन्होंने अपने प्रश्न पूछे। उनकी जो भी कर्टसीज हैं, हॉस्पिटैलिटी है, उसके मैं उनका शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।” मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ”जितने प्रश्न उन्होंने पूछे, उन सबके मैंने जवाब दिए। जैसा मैंने सुबह भी बोला था कि हमारे पास कुछ छुपाने को नहीं है और ये पूरा का पूरा कथित शराब घोटाला झूठ है, फर्जी है और गंदी राजनीति से प्रेरित है।

    आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार पार्टी है। ईमनदारी-कट्टर ईमारदारी हमारी बेसिक आइडियोलॉजी है। किसी भी हालत में हम मर जाएंगे, मिट जाएंगे लेकिन अपनी ईमानदारी के साथ कभी समझौता नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा, ”यही कारण है कि वो जबरदस्ती हमारे ऊपर कीचड़ फेंकना चाहते हैं। दूसरा कारण है कि दिल्ली के अंदर जो अच्छे काम हो रहे हैं और अब पंजाब के अंदर अच्छे काम होने चालू हैं, ये वो काम नहीं कर पाते। ये अच्छे स्कूल नहीं बना सकते। तीस साल में इनसे गुजरात में एक स्कूल नहीं बना। मध्य प्रदेश में एक स्कूल नहीं बना। ये जो अच्छे काम हम कर रहे हैं वो ये कर नहीं सकते।

    एक ही तरीका इनको मिला कि हमें बदनाम करो, हमें कुचल दो, आम आदमी पार्टी को कुचल दो, बर्बाद कर दो। नहीं तो लोग इनसे पूछते है जब आम आदमी पार्टी ने किया तो तुमने क्यों नहीं किया, लेकिन अब लोगों ने देख लिया कि 75 साल में जो काम नहीं हुए दिल्ली में वो काम होने शुरू हो गए। इसी बात की चर्चा पूरे देश के अंदर हो रही है। आम आदमी पार्टी बहुत तेजी से पूरे देश में फैल रही है।”

  • पंजाब : नवजोत सिद्धू के घर में घुसा संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप

    पंजाब : नवजोत सिद्धू के घर में घुसा संदिग्ध व्यक्ति, मचा हड़कंप

    पटियाला : नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में सिद्धू के सिक्योरिटी में कटौती की गई थी और उन्हें वाई सुरक्षा मुहैया करवाई गई थी। जिसके बाद नवजोत सिद्धू की पत्नी ने भी इस सुरक्षा की कटौती को लेकर पंजाब पुलिस पर सवाल खड़े किए थे। आज नवजोत सिंह सिद्धू के आवास में एक संदिग्ध व्यक्ति पाया गया।

    इस बात का खुलासा खुद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि आज मेरे निवास की छत पर एक ग्रे कंबल में लिपटे एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को शाम के करीब 7:00 बजे देखा गया, जैसे ही मेरे नौकर ने अलार्म बजाया और मदद के लिए पुकारा, वह तुरंत भागा और भाग गया।

    सिद्धू ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि डीजीपी पंजाब पुलिस से बात की है और एसएसपी पटियाला को भी सूचित कर दिया गया है। यह सुरक्षा चूक मुझे पंजाब के लिए आवाज उठाने से नहीं रोक पाएगी। उन्होंने अपने ट्वीट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी टैग किया है। 

  • पंजाबः युवक को अगवा करके कार नहर में फेंकी, डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    पंजाबः युवक को अगवा करके कार नहर में फेंकी, डूबने से युवक की मौत, देखें वीडियो

    कीरतपुर साहिब/संदीप : नजदीकी गांव बूंगा साहिब के समीप भाखड़ा नहर में देर रात एक युवक ने दूसरे युवक को अगवा करके कार फेंक दिया, जिसके बाद आरोपी युवक बच निकला तथा अगवा किए गए युवक की डूबने से मौत हो गई, मामला नालागढ़ हिमाचल प्रदेश के रामपुर पसवाला से जुड़ा हुआ है वहां रहने वाले 17 वर्षीय युवक जतिन कुमार पुत्र हेमराज को दबोटा (हिमाचल प्रदेश) में रहने वाले सुखपाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह ने अपने एक बिचोलिया दोस्त गुरनाम के माध्यम से अपनी कार में बिठा लिया जिसके बाद कार को पंजाब बूंगा साहिब की तरफ ले आया, जतिन के परिजनों को जब इसके बारे में जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने दबोटा (हिमाचल प्रदेश) पुलिस के पास इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करवाई पुलिस ने जतिन का फोन ट्रेस करना शुरू कर दिया फोन की लोकेशन बुंगा साहेब भाखड़ा नहर की पटरी के पास की आई तो परिजनों के साथ मिलकर पुलिस ने उसकी घेराबंदी कर दी इस दौरान आरोपी सुखपाल सिंह ने आई ट्वेंटी कार को स्टार्ट करके नहर में फेंक दिया जिसमें जतिन भी सवार था हालाके घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जतिन खिड़की से बाहर निकल आया था लेकिन आरोपी सुखपाल ने उसकी टांग को पकड़ रखा जिससे वह छूट कर बाद में डूब गया

    जब के सुखपाल बच कर बाहर निकल गया घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने सुखपाल को कीरतपुर साहिब पुलिस के हवाले किया जिसके बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस को सौंप दिया गया, मामले के संबंध में जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर कुलदीप शर्मा थाना नालागढ़ ने बताया कि जैसे ही उन्हें शिकायत मिली उन्होंने तुरंत कार्यवाही करते हुए इस मामले को ट्रेस करना शुरू कर दिया था इस मामले में सुखपाल सिंह को गिरफ्तार करके उसके विरुद्ध धारा 363 के अधीन मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की क्या मंशा थी इस बात की गहराई से जांच की जा रही है

  • पंजाबः अंबेडकर भवनों को इस काम के लिए किया जाएगा इस्तेमाल, आम जनता को मिलेगा फायदा

    पंजाबः अंबेडकर भवनों को इस काम के लिए किया जाएगा इस्तेमाल, आम जनता को मिलेगा फायदा

    चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार अब अंबेडकर भवनों को नए काम के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। राज्‍य में कुल 17 अंबेडकर भवन हैं। जिनका इस्‍तेमाल अब लोगों को दी जाने वाली फ्री सुविधाओं के लिए किया जाएगा। पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यकों और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के 17 डॉ. अम्बेडकर भवनों को नए स्तर पर बरतने के लिए योजनाओं का ऐलान कर दिया है। ये इमारतें अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े भाईचारों के लिए स्थापित की गई थीं लेकिन अब विद्यार्थियों को उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए प्राथमिक परीक्षाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगी।

    इस बारे में डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर भवन को खंडहर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के दृष्टिकोण पर चलते हुए, राज्य के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए इनका प्रभावशाली ढंग से प्रयोग किया जाएगा. इन प्रयासों का उद्देश्य समानता को प्रोत्साहित करना और समाज के सभी वर्गों को शक्ति प्रदान करना है.

  • राज्यपाल ने किया कोटला खुर्द में बने कुष्ठ आश्रम का दौरा’

    राज्यपाल ने किया कोटला खुर्द में बने कुष्ठ आश्रम का दौरा’

    ऊना/सुशील पंडित। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज ऊना जिला के कोटला खुर्द में बने कुष्ठ आश्रम का दौरा किया। मां छिन्नमस्तिका कुष्ठ आश्रय सोसाइटी द्वारा संचालित इस आश्रम में करीब 40 कुष्ठ रोगी अपने परिवारों के साथ रह रहे हैं।

    राज्यपाल ने इस अवसर कोटला खुर्द की पंचायत प्रधान ममता रानी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके लिये विरोध के बावजूद आश्रम के लिये जमीन उपलब्ध करवाई गई और उन्हें रहने के लिये दूसरा आवास मिला है। उन्होंने कहा कि समाज उनके साथ है इसलिये यहां रहकर वे अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने यहां रह रहे लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने की सीख दी। उन्होंने उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की भी प्रशंसा की कि वह समाज के इस वर्ग का भी ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कोई छुआछूत का रोग नहीं बल्कि एक रोग है। आज भारत में इस तरह के रोगियों की संख्या में कमी आई है और उन्हें उचित इलाज भी मिल रहा है। उन्होंने कहा कि वह भी उत्तर प्रदेश में ऐसे आश्रमों से जुडे़ हैं और उनकी समस्याओं को जानते हैं। 

    राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत जो सुविधा अन्यों को मिल रही है वह इन्हें भी मिलनी चाहिये। उन्होंने कहा कि यहां स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और उचित वे दवा भी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सभी कठिनाइयों को जिला प्रशासन के माध्यम से दूर करने का प्रयास किया जाएगा और उनके आवास के लिये वह व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि उन्हें हर संभव सहायता का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे भी कुष्ठ रोगियों की सहायता के लिये आगे आएं।

    राज्यपाल ने आश्रम का दौरा भी किया। इस अवसर पर, पंचायत प्रधान ममता रानी ने राज्यपाल का स्वागत किया। कुष्ठ आश्रम के लाल बहादुर ने राज्यपाल को आश्रम की समस्याओं से अवगत करवाया। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • इस राज्य में मिली अमृतपाल सिंह की लोकेशन!

    इस राज्य में मिली अमृतपाल सिंह की लोकेशन!

    जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को ढूंढने के लिए पंजाब की पुलिस एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा रही है। इसके बावजूद भी अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पुलिस को हरियाणा के गांव रानीयां में आम्रतपाल की लोकेशन का इनपुट मिला है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। यह गांव सिरसा ज़िला में पड़ता है। पुलिस अम्रतपाल की तलाश में जुटी है। 

  • इनरव्हील के सौजन्य से ह्दय रोग संबंधी जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

    इनरव्हील के सौजन्य से ह्दय रोग संबंधी जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब के सौजन्य से डॉक्टर राकेश कुमार जसवाल हृदय रोग विशेषज्ञ फॉर्टिस हॉस्पिटल मोहाली के नेतृत्व में ह्दय रोग संबंधी जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उनके साथ उनके सहयोगी डॉक्टर अंजुमन शर्मा, डॉक्टर मनु शर्मा एवं उनकी टीम ने सभी रोगियों का मुआयना किया। 

    इस कैंप में लगभग 185 लोगों ने इस शिविर में चिकित्सक लाभ लिया। इस कैंप में शुगर, ईसीजी और भी कई टेस्ट मरीजों के मुफ्त किए गए। इनरव्हील ऊना उमंग क्लब की प्रेसिडेंट मैडम अनुराधा वर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया व उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके क्लब की सेक्रेटरी दीपिका सांची बस्सी, डॉ मीनाक्षी नाथ, श्रुति जुनेजा, कमलेश वर्मा, सुकेली जसवाल, एकता जैतक, शशि कंवर, साधना चड्ढा, सुषमा लठ, सोनिका शर्मा, पूनम ठाकुर, शैलजा शर्मा आदि मौजूद रहीं।

  • जीवन बीमा उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा: अमित शर्मा 

    जीवन बीमा उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा: अमित शर्मा 

    ऊना/सुशील पंडित। भारतीय जीवन बीमा निगम उपभोक्ताओं को आर्थिक सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है। यह बात प्रदेश स्तरीय सम्मान समारोह एवं जागरुकता सेमिनार-2023 को संबोधित करते हुए दिल्ली से पधारे मुख्य वक्ता अमित शर्मा ने कही। संगोष्ठी में मार्च 2023 के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रदेश की 10 शाखाओं से 11 विकास अधिकारियों की टीम के 220 अभिकर्ताओं को अचीवर्स अवार्ड से भी अंलकृत किया गया। सेमिनार को संबोधित करते हुए अमित शर्मा ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को बीमा पॉलिसी प्रदान कर उनकी व उनके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का बड़ा दायित्व अभिकर्ताओं के जिम्मे है।

     उन्होंने कहा कि एलआईसी के माध्यम से देश भर में 30 करोड़ से अधिक लोगों को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े स्तर पर लोगों को जीवन बीमा के बारे में जागरुक किए जाने की जरुरत है। इस दिशा में अभिकर्ताओं को काम करना चाहिए, तथा प्रत्येक नागरिक को जीवन बीमा प्रदान करने का लक्ष्य हासिल करने की दिशा में अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने एलआईसी के आकर्षक प्लान जीवन लक्ष्य, जीवन आनंद, जीवन तरुण, जीवन उमंग तथा प्लानस के बारे में अभिकर्ताओं को विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इन प्लानस के माध्यम से उपभोक्ताओं को बच्चों की शिक्षा, बुढापे में मदद के लिए रिटायरमेंट प्लान, कन्यादान योजना, स्वास्थ्य बीमा, के माध्यम से लाभान्वित किया जा सकता है। उन्होंने अभिकर्ताओं को जोनल लेबल पर अप्रैल से जून माह के लिए शुरु हुए जेडम ट्रॉफी 2023 प्रतियोगिता के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने आशा जताई कि सभी अभिकर्ता नए वित्तीय वर्ष में अपने तय लक्ष्यों को हासिल करेंगे। इससे पूर्व सभी अभिकर्ताओं का सेमिनार में पधारने पर 

    स्वागत किया गया। इस अवसर पर विकास अधिकारी डीसी शर्मा, देवराज, मनोज कंवर, नवदीप चौहान, राहुल अत्री, सोमनाथ पाल, सुशील कुमार, विकास धीमान, विक्रम परमार, विपिन काशिव व विवेक वर्मा के अलावा प्रदेश भर के अलग-अलग शाखाओं से आए 220 अभिकर्ता उपस्थित थे।