पंजाबः अंबेडकर भवनों को इस काम के लिए किया जाएगा इस्तेमाल, आम जनता को मिलेगा फायदा

चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार अब अंबेडकर भवनों को नए काम के लिए इस्‍तेमाल किया जाएगा। राज्‍य में कुल 17 अंबेडकर भवन हैं। जिनका इस्‍तेमाल अब लोगों को दी जाने वाली फ्री सुविधाओं के लिए किया जाएगा। पंजाब के सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण एवं अल्पसंख्यकों और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने राज्य के 17 डॉ. अम्बेडकर भवनों को नए स्तर पर बरतने के लिए योजनाओं का ऐलान कर दिया है। ये इमारतें अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अन्य आर्थिक रूप से पिछड़े भाईचारों के लिए स्थापित की गई थीं लेकिन अब विद्यार्थियों को उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मदद करने के लिए प्राथमिक परीक्षाओं के लिए मुफ्त प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान करेंगी।

इस बारे में डॉ. बलजीत कौर ने जोर देकर कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर भवन को खंडहर नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीम राव अम्बेडकर के दृष्टिकोण पर चलते हुए, राज्य के लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए इनका प्रभावशाली ढंग से प्रयोग किया जाएगा. इन प्रयासों का उद्देश्य समानता को प्रोत्साहित करना और समाज के सभी वर्गों को शक्ति प्रदान करना है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *