Blog
-

Jalandhar News: मेंटेनेंस के बाद बाहर आ रही ट्रेन पटरी से उतरी
जालंधर, ENS: शेड में डीजल मोटर यूनिट (डीएमयू) मेंटेनेंस के बाद बाहर आ रही डीएमयू पटरी से उतर गई। लगभग एक से डेढ़ घंटे की कड़ी में मशक्कत के बाद डीएमयू को पटरी पर चढ़ाया गया। इस घटना की वजह से डीएमयू शेड के आला अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए थे। शुक्रवार को फिरोजपुर मंडल के अधिकारी भी घटना के कारणों के बारे में जानने के लिए पहुंच गए और बताया जा रहा है कि मामले को लेकर जांच कमेटी भी बैठा दी गई है। मगर इस घटना संबंधी कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है कि आखिर प्राथमिक नजर में घटना के क्या कारण रहे हैं।
जानकार बता रहे हैं कि यह डीएमयू मेंटेनेंस के लिए डीएमयू शेड में आई हुई थी और काम पूरा होने के बाद इसे बाहर मुख्य लाइन की तरफ निकाला जा रहा था कि जैसे ही वह रेल लाइन नंबर दो के पास पहुंची तो उसके पहिए पटरी से नीचे उतर गए। तभी मौके पर तैनात कर्मचारियों की तरफ से इसकी सूचना अधिकारियों को दी और आधे घंटे के भीतर मौके पर टीमें पहुंच गई।
इसके बाद उनकी तरफ से मोर्चा संभाला गया और डीएमयू को फिर से पटरी पर चढ़ा दिया गया। यह घटना मुख्य लाइन पर न होने की वजह से किसी प्रकार का कोई भी रूट व ट्रेन प्रभावित नहीं हुई। बता दें कि इससे पहले फिल्लौर और फगवाड़ा में भी जालंधर आ रही मालगाड़ी 9 जनवरी को डिरेल हो गई थी ऐसे में यह 21 दिनों में दूसरी घटना सामने आई है जिस वजह से अधिकारी निरंतर इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जुटे हुए हैं मगर डिटेलमेंट की घटनाएं बढ़ने लग पड़ी है।
-

Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो
बठिंडा: चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर देर रात कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया है। भुच्चो टोल प्लाजा से 500 मीटर पीछे एक तेज रफ्तार कार ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि घने कोहरे के चलते यह हादसा हुआ है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से घायलों को कार से बाहर निकाला।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोहरे में तेज रफ्तार के कारण हादसा हुआ। कार तेज गति के कारण कैंटर के पीछे घुस गई। प्रत्याशियों के अनुसार टैक्सी कार थी जो चंडीगढ़ से बठिंडा आ रही थी। इस दौरान ट्रैक घना होने के कारण आगे कार चालक को ट्रैक नजर नहीं आया और उसने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें कड़ी मशक्कत से लोगों द्वारा कैंटर में फंसी कार को पीछे किया और लोगों को बाहर निकाला।Punjab News: कार और कैंटर की टक्कर में एक की मौत, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे pic.twitter.com/zdxCN1snKe
— Encounter India (@Encounter_India) February 1, 2025 -

Punjab News: रिलाइंस गैस प्लांट पर धरना दे रहे किसानों को पुलिस ने किया डिटेन, देखें वीडियो
लुधियानाः बग्गा कलां में आज रिलाइंस गैस प्लांट के बाहर किसानों द्वारा धरना लगाया हुआ था। जिस पर पुलिस ने सुबह करीब 5 बजे एक्शन लेते हुए मोर्चे को हटा दिया। इस दौरान मोर्चे पर मौजूद कुछ लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है। दूसरी ओर भारतीय किसान यूनियर दोआबा के प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया और भारतीय किसान मजदूर ऐकता यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह को पुलिस ने हाउस अरेस्ट किया है।
वहीं किसान नेता ने एक ऑडियो संदेश जारी किया है, जिसमें उन्होेंने कहा कि जो रिलायंस वाले गैस प्लांट को जो बंद करवाया था लेकिन अब सरकार खुलवाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इंद्रवीर सिंह कादियां और हरनेक सिंह को डिटेन कर लिया है। इस दौरान पुलिस उनके पुराने घर में पहुंची थी, लेकिन वह दूसरे घर में मौजूद है। पुलिस को इस घर के बारे में पता नहीं है। किसान नेता ने अन्य किसान नेताओं को मोर्चे पर पहुंचने की अपील की है। बातचीत करते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने कहा कि आज सुबह जब पुलिस ने दबिश दी तो किसी तरह वह और किसान नेता हरनेक सिंह लादिया किसी तरह बचाव करके निकल गए।
लेकिन पुलिस के हाथ भारतीय किसान यूनियन दोआबा के प्रधान इंद्रबीर सिंह कादियां को पुलिस ने पकड़ लिया। उन्हें उनके घर में ही डिटेन कर दिया है। किसके ऑर्डर पर यह कार्रवाई हुई है इस बारे कोई पुलिस अधिकारी कुछ नहीं बता रहा। कोई पुलिस कर्मी कुछ नहीं बता रहा। कई किसान नेताओं के घरों पर भी पुलिस टीमें तैनात है। इस मामले में आज किसान इक्ट्ठा होकर अगले संघर्ष की रणनीति बनाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई की किसान कड़ी निंदा करते है।
-

Punjab News: पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति ने की फायरिंग, देखें वीडियो
गुरदासपुरः हलका श्री हरगोबिंदपुर साहिब के गांव खुजाला में फायरिंग का मामला सामने आया है। डीएसपी हरगोबिंदपुर साहिब हरकृष्ण सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र रछपाल सिंह वासी खुजाला का बूटा सिंह पुत्र साधू सिंह के साथ दीवार को लेकर झगड़ा चल रहा था।
इसी बात को लेकर बीती रात लगभग 11 बजे हरप्रीत सिंह हैप्पी की ओर से हवाई फायर किए गए है। किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। हरप्रीत सिंह हैप्पी और उसके साथियों पर कानून के तहत बनती कार्रवाई करते थाना घुमाणा में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तालाश जारी है।
दूसरी तरफ प्रेस कान्फ्रैंस में पीड़ित बूटा सिंह के बेटे ने हैप्पी सिंह और उसके साथियों पर धमकियां देने और गाली गलौच करने के आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि फायरिंग की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच के बाद पुलिस ने खोल बरामद कर लिए है। बूटा सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि हरप्रीत सिंह हैप्पी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए।
-

आम बजट से पहले LPG गैस सिलेंडर के दामों में हुई कटौती
चंडीगढ़ः आज आम बजट पेश होने जा रहा है। वहीं बजट से पहले ही राहत के रुझान मानो आने लगे हैं। दरअसल, एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर राहत की खबर सामने आई है। LPG गैस सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन किया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम आज से 7 रुपये कम हो गए हैं। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत 1797 रुपये है। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर ऐसा कोई अपडेट सामने नहीं आया है, उसकी कीमत में अभी कोई बदलाव नहीं होगा।घरेलू गैस सिलेंडर के दाम स्थिर
घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इसकी कीमत 803 रुपये, कोलकाता में 829 रुपये, मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये बनी हुई है।2025 में ये दूसरी कटौती
बता दें कि 2025 में LPG सिलेंडर के दाम में यह दूसरी कटौती है। साल के पहले दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई थी। दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1804 रुपए कर दी गई थी। बीते 1 दिसंबर को इसकी कीमत 1818.50 रुपए थी। वहीं मुंबई में एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15 रुपये की कटौती हुई थी। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 1771 रुपये की जगह 1756 रुपये हो गया था। -

Stock market: Budget से पहले बाजार में तेजी, Sensex 130 अंक और Nifty 20 अंक चढ़ा
बिजनेसः आज बजट पेश होने जा रहा है। बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 77,637 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,528 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.82% की तेजी है।
NSE के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28% की गिरावट रही।
-

शादी से लौट रहा परिवार क्रूजर गाड़ी समेत नहर में गिरा, 10 की तालाश जारी
जलालाबादः रतिया के गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। गाड़ी को देर रात बाहर निकाल लिया गया था और उसमें फंसे बच्चे को भी सुरक्षित बचा लिया गया। एक युवक की मौत हो गई। वहीं करीब 10 लोगों का अभी तक कोई सुराग नही लगा है। प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। लापता लोगों में महिलाएं भी शामिल हैं। क्षेत्र के गांव महमडा से पंजाब के गांव जलालाबाद में विवाह समारोह में क्रूजर गाड़ी में एक ही परिवार के करीब 13 लोग गए थे।
विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद वहां से वापस आते हुए शुक्रवार रात्रि को भारी धुंध के चलते सरदारेवाला के पास क्रूजर गाड़ी भाखड़ा नहर में गिर गई। हालांकि एक व्यक्ति जरनैल उर्फ छिंदा सिंह क्रूजर गाड़ी के गिरने के बाद बाहर निकल आया और उसने शोर मचा दिया। जिस पर आसपास के लोग इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी राजवीर सिंह ग्रामीणों के साथ मिलकर भाखड़ा नहर में गिरे लोगों को निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी दौरान गाड़ी सवार एक 12 वर्षीय लड़का भी पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला।
लड़का पूरी तरह से सहमा होने के चलते उसे इलाज के लिए भेज गया। इसके अलावा गाड़ी से एक और युवक को बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। लापता लोग महमडा और मानसा के हैं। जरनैल सिंह (40) पुत्र बाज सिंह वासी गांव महमडा और अरमान (11) पुत्र जसविंदर वासी महमडा बच गए हैं। बलवीर सिंह पुत्र बग्गा सिंह वासी महमडा की मौत हो गई है।
जसविंदर सिंह (35) पुत्र कुलवंत सिंह वासी रिओद मानसा, छिद्र सिंह (55) पुत्र वधावा सिंह वासी महमडा (गाड़ी ड्राइवर), झंडो बाईं (65) बाज सिंह वासी महमडा, छिरा बाई गांव सरपाली थाना लोहा पंजाब जिला मानसा, तारो बाईं (60) पत्नी चंद सिंह वासी महमडा , जगीरो बाई (45) पत्नी अंग्रेज सिंह वासी गांव महमडा, लखविंदर कौर पत्नी रविन्द्र सिंह वासी महमडा, सहज दीप पुत्र रविन्द्र सिंह वासी महमडा, कनतो बाईं (45) पुत्र जगसीर वासी फतेहपुर पंजाब जिला मानसा, सजना (12) पुत्री जसविंदर सिंह वासी महमडा और रविन्द्र कौर (35) पत्नी जसविंदर सिंह वासी महमडा की तलाश जारी है।
-

आज का राशिफल, 1 फरवरी 2025
आज माघ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। आज दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तक परिघ योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप अपने कर्म पर ध्यान देंगे और सकारात्मक रहेंगे। किसी समस्या का हल आपके काम से ही मिलेगा। आज दूसरों पर ज्यादा निर्भर रहने से बचेंगे, तो आप अपने काम में बढ़िया पर्फोम करेंगे। आज आप अपनी पसंदीदा गतिविधियों को महत्व देंगे, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। बच्चे आज घर की साफ-सफाई में माता जी की मदद करेंगे। आज ऑफिस में काम ज्यादा होने से घर देर से पहुंचेंगे। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जीवन बहुत सहज और आसान लगेगा। दूसरों से आगे जाने की इच्छा आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता में वृद्धि लायेगा। बच्चों के किसी काम से मन प्रसन्न रहेगा। शांति से समस्या का समाधान निकालने का प्रयास करेंगे, तो सब सही रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह अवश्य पूरा होगा। आप कुछ योजना को गोपनीय रखें, नहीं तो उसका फायदा कोई और उठा सकता है। जिद में आकर आप काम न करें। आज आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो आज उससे संबंधित शुरुआत करना बहुत ही अनुकूल रहेगा। प्रॉपर्टी के बिजनेस के लिए भी लाभदायक स्थिति बनी हुई है। आज आपको ऑफिशियल कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य के लिए नई योजनाएं बनेंगी। ईश्वर में आपका विश्वास बढ़ेगा। दूसरे क्या कह रहे हैं, इस पर ध्यान दिए बिना अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे, इससे आपके पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। सफलता के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। आज सहकर्मी आपसे सीखने की कोशिश करेंगे।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिस्थितियों को देखने का नजरिया बदलने की जरूरत है। समस्याओं को सकारात्मकता के साथ हल करेंगे तो बेहतर रहेगा। आज आपके अंदर आ रहे बदलाव के कारण परिवारजन प्रसन्न रहेंगे। अधूरे काम पूरे करने के लिए दिन सही है। लेनदेन के मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे। आज बड़ी उपलब्धि मिलने से आप उत्साहित होंगे। किसी तकनीकी समस्या के कारण आज आपका महत्वपूर्ण काम रुक सकता है।
सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। दांपत्य जीवन और घर की व्यवस्था में मधुरता और आपसी सामंजस्य उचित रहेगा। युवा वर्ग व्यर्थ के कामों में पड़कर समय नष्ट ना करें। कुछ समय अपने स्वास्थ्य और मनोबल को बेहतर बनाने में भी व्यतीत करेंगे। आज आपके ऊपर कार्यों का अत्यधिक भार रहेगा। आज कुछ ऐसे खर्चे भी होने वाले हैं जो न चाहते हुए भी आपको करने होंगे। साथ ही आज पैतृक संपत्ति से आपको लाभ मिलने वाला है।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज जीवनसाथी व परिवारजनों का सहयोग आपके आत्म बल व आत्मविश्वास को बनाकर रखेगा। आप सकारात्मक होकर अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे। आज
आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कुछ समय मेडिटेशन और आराम के लिए अवश्य निकालें। आज आपको अपनों की सलाह बहुत काम आएगी। आप सूझबूझ से काम लेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी के प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो वह आपका फायदा उठा सकता है।तुला राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक समस्या हल होने वाली है। पहले का रुका पैसा आज मिल जाएगा। आत्म चिंतन करने से आपके दृष्टिकोण में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा।
किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज किसी की मध्यस्थता से हल होगा। आपका यदि कोई भूमि व वाहन से संबंधित मामला कोर्ट में चल रहा है, तो आज उसका फैसला आपके पक्ष में आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आजधार्मिक और आध्यात्मिक उन्नति की तरफ आपका ध्यान केंद्रित होगा। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण रूप से एकाग्रचित्त रहें, जिससे आपको सफलता प्राप्त होगी।
युवाओं को किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। बुद्धि विवेक से यदि निर्णय लेंगे, तो उसमें आपको लाभ अवश्य मिलेगा। समाज में आप अपनी एक अलग पहचान बनाएंगे। आपके बढ़ते खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है, लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। विद्यार्थी और युवा अपनी सफलता को लेकर मन में किसी भी तरह का संशय न रखें, मेहनत जारी रखें। नया निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। घर के बड़े बुजुर्गों व वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना अति आवश्यक है। आप वरिष्ठ सदस्यों का आदर व सम्मान करेंगे। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज दूसरों से ज्यादा उम्मीद करने की बजाय अपनी कार्य क्षमता व योग्यता पर विश्वास रखें। युवा वर्ग भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे। जीवन से जुड़ी हर गतिविधि को व्यावहारिक तरीके से समझने का प्रयास करें। परिवार के सदस्यों के साथ आप सुखद पलों को साझा करेंगे। आप अपनी कला का प्रदर्शन करके लोगों को हैरान करेंगे। निजी जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। नौकरी और बिजनेस के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आज आप उस कार्य को लेकर कामयाब होंगे, जिसके लिए लंबे समय से प्रयासरत थे। नौकरीपेशा लोग कार्यभार कम होने से राहत की सांस लेंगे। विद्यार्थियों को इधर-उधर के कामों को छोड़कर अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करना होगा, तभी सफलता हाथ लगेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी करीबी की सलाह आपके लिए फायदेमंद होगी। ये समय आपके लिए आगे बढ़ने का है, सही दिशा में प्रयास करेंगे तो आपको सफलता जरुर मिलेगी। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी। आज कुछ लोग ईर्ष्या के कारण आपकी आलोचना करेंगे और आपका ध्यान आपके लक्ष्य से भटका सकते हैं। व्यवसाय की योजना शुरू करने का सही समय है। बहुत दिनों बाद आपको अपने मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दिया है, तो वह आज आपको वापस मिल सकता है।
-

निजी स्कूल में रैगिंग, कपड़े उतरवाकर की जमकर मारपीट
जबलपुरः 20वीं सदी में स्कूलों और कॉलेजों में काफी चर्चा में रहने वाली रैगिंग के मामले अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुए हैं। रैगिंग से कई विद्यार्थियों द्वारा आत्महत्या करने के मामलों के चलते सरकार ने इस और सख्ती से काम किया था जिसके चलते रैगिंग स्कूलों और कॉलेजों में लगभग खत्म हो गई थी परन्तु अभी भी इस बीमारी ने कई जगह पर अपने पैर टिकाए हुए हैं। ताजा मामला जबलपुर के एक निजी स्कूल से सामने आया है। कैंट थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास स्थित स्कूल में सीनियर छात्रों ने न सिर्फ जूनियर छात्र के कपड़े उतरवाए, बल्कि उसके साथ जमकर मारपीट भी की।
इस घटना के कुछ फोटो अब सोशल मीडिया पर भी सामने आ रहे हैं। हालांकि इन फोटोज की अभी पुष्टि नहीं हुई है। फोटो में स्कूल के बाहर सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग करने के फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में संज्ञान लिया है। हालांकि अभी तक परिजनों द्वारा कैंट थाने में किसी प्रकार की शिकायत भी नहीं की गई है।
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में दिख रहा है कि स्कूल के गेट के पास सीनियर छात्रों ने पहले तो जूनियर छात्र के जबरन कपड़े उतरवाए। फिर उसके पेट पर मुक्के भी मारे। पीड़ित छात्र सीनियर छात्रों के हाथ जोड़ता रहा, लेकिन किसी को उस पर दया नहीं आई। वह गिड़गिड़ाता रहा और स्कूल गेट के पास छात्रों का गुट उसके साथ मारपीट करता रहा। जूनियर छात्र की मदद के लिए कोई नहीं आया। काफी देर तक चली मारपीट के बाद सड़क से गुजरते लोगों ने बीचबचाव किया।
छात्र के कपड़े फाड़ने के बाद कुछ स्थानीय जागरूक लोगों ने उसकी मदद की और उसे पहनने के लिए कपड़े दिए, जैसे-तैसे छात्र अपने घर गया। इधर सोशल मीडिया में फोटो सामने आने के बाद कैंट थाना प्रभारी पुष्पेंद्र पटले का कहना है कि, भारत माता चौक के पास स्थित स्कूल में रैगिंग या फिर फोटो वायरल होने की शिकायत अभी तक थाने नहीं आई है, फिर भी स्कूल वालों से पूछताछ की जा रही है, कि आखिर छात्र कौन हैं और किस बात को लेकर सीनियर छात्रों ने उसके साथ मारपीट करते हुए रैगिंग की थी।
