Stock market: Budget से पहले बाजार में तेजी, Sensex 130 अंक और Nifty 20 अंक चढ़ा

Written by

in

बिजनेसः आज बजट पेश होने जा रहा है। बजट से पहले शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 77,637 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 20 अंक की तेजी है, ये 23,528 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में तेजी और 18 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में सबसे ज्यादा 0.82% की तेजी है।

NSE के डेटा के अनुसार, 31 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,188.99 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,232.22 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। 31 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट के साथ 44,544 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.50% गिरकर 6,040 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.28% की गिरावट रही।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *