Blog

  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि

    प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि

    ऊना/सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी की शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ब उनके साथ बैंक  के अन्य कर्मचारियों ने पी ,एम जे, जे, बी, वाई के तहत मृतक की मां रीता देवी धर्मपत्नी शमशेर सिंह गांव पडयोला डाकखाना  कोहड़रा तहसील बगाना जिला ऊना को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत मृतक के परिवार को 2 लाख की क्लेम राशि दी गई ।

    हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत रीटा देवी धर्मपत्नी शमशेर सिंह के पुत्र ने बीमा करवाया हुआ था जिसमें माता का नाम नॉमिनी के रूप में लिखवाया गया था। उनके सुपुत्र  की मृत्यु हो जाने के चलते यह 2लाख बीमा राशि उसकी माता को दी गई।  इस दौरान शिविर में उपस्थित  हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक लठियानी के शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने उपस्थित लोगों को सरकार के माध्यम से बैंक द्वारा राज्य सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी  दी।

    शाखा प्रबंधक जितेंद्र ठुकराल ने  लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अटल पेंशन योजना स्वयं सहायता समूह किसान क्रेडिट कार्ड के अलावा अनेकों कल्याणकारी योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया। इस दौरान समूह में उपस्थित किशोरी लाल, लालचंद ,ओम प्रकाश, जोगिंदर शर्मा, पवन ठाकुर, रमन कुमार, तृप्ता देवी, सीमा देवी ,बबीता देवी , ममता देवी, कमला देवी, मीना देवी आशा देवी ,सुमन, स्नेह लता, उषा देवी, कांता देवी ,प्रमिला देवी , रजिया , ममता देवी, अनीता देवी, अनु वाला, पवन कुमार, सतीश ,ओम प्रकाश, राजवीर, राजकुमार, मदन सिंह, अजीत, प्रीतम चंद, संजीव कुमार, अमर सिंह, के अलावा अन्य कई महिलाएं उपस्थित रही व शिविर में बताएगी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाब से बड़ी ख़बरः सिद्धू मूसेवाला के पिता को मिली जान से मारने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

    अमृतसरः सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई हैं। धमकी के बाद सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा को एक बार फिर सख्त कर दिया गया है। गौरतलब है कि आज सुबह ही बलकौर सिंह ने बेटे सिद्धू मूसेवाला की बरसी 19 मार्च को करने की घोषणा की थी। पिता बलकौर सिंह को दी गई धमकी के बारे में अभी पुलिस कुछ अधिक जानकारी सांझा नहीं कर रही। लेकिन सूचना है कि यह ईमेल के माध्यम से भेजी गई है। इसे पुलिस को भेजा गया है या सिद्धू मूसेवाला के सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलरों को, इसके बारे में भी अधिक जानकारी सांझा नहीं की जा रही। इस घटना के बाद से ही पंजाब व दिल्ली पुलिस का क्राइम सैल दोनों एक्टिव हो गए हैं।

    जांच में सामने आया है कि सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के अलावा इस ई-मेल में सलमान खान का भी नाम लिया गया है। इस ई-मेल में सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह के लिए एक सलाह दी गई है। उन्हें लॉरेंस का नाम बार-बार ना लेने के लिए कहा गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस ई-मेल के बाद दिल्ली पुलिस और पंजाब पुलिस मिलकर राजस्थान में छापेमारी की गई है। साइबर सैल इस ई-मेल के आईपी अड्रैस के आधार पर कार्रवाई कर रहा है। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कुछ नाबालिगों को पुलिस ने हिरासत में लिया हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : जगत राम

    सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं : जगत राम

    ऊना/ सुशील पंडित :  सुक्खू  सरकाकर की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं, यह बात राष्ट्रीय इंटक के संगठन सचिव कामरेड जगत राम शर्मा ने एक प्रैस नोट में कही और बताया कि मंत्रीमंडल ने आपात काल में जेल जाने वालों को मिलने वाली सम्मान राशि बंद कर दी। जिससे  सरकार को करोड़ों रूपये की बचत होगी। जगत राम ने आगे बताया कि एमरजैंसी (आपातकाल) उस समय की सख्त जरूरत थी। स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आंदोलन ने लोकतंत्र की सभी व्यवस्थाएं बंद कर दी थी।

    आज सरकार में वही संघ, स्वतंत्र, सिंडीगेट इंदिरा के विरूद्व खड़े हो गए थे। और फौज को बगावत करने के लिए भी उकसाया जाने लगा। सभी  फासिस्टवादी पार्टियां मिलकर पूंजीपतियों का नारा लगने लगी। साम्प्रदायिकता का जहर पूरे देश में घोला जा रहा था। एमरजैंसी के शुरूआती दिन बहुत अच्छे थे। मंहगाइ बहुत कम हुई। आम गरीबों को बहुत सुविधाएं दी गई। इंदिरा ने बीस सूत्रीय प्रोग्राम बनाकर भूमिहीनों को 10-10 कनाल  भूमि मुफ्त में दी गई। गरीबों के लिए मकान बनाकर देना यह सब इंदिरा युग की देन है।

    सभी उद्योगों में जोर शोर से उत्पादन होने लगा। उस वक्त न कोइ छंटनी, न कोइ ठेकेदारी, न कोइ अनुबंध आदि का रिवाज नहीं था। केवल उद्योगों में सरकारी कानूनों का सख्ती से पालन किया जाता था। एमरजैंसी के दौरान कोइ भी सरकारी क्षेत्र बेचने की बात नहीं होती थी। सार्वजनिक क्षेत्रों और मजबूत करने के लिए कांग्रेस युग में ही प्रयत्न हुए। एमरजैंसी में बोनस एक्ट को इंदिरा ने रद कर दिया। उस के विरोध में पुरे देश में सत्याग्रह हुआ। उस आंदोलन में मुझे भी रोपड़ की जेल में जाना पड़ा। जगत राम ने कहा कि आज बेशक एमरजैंसी नहीं है परन्तु मोदी  सरकार ने श्रमिक कानूनों को तोड़ कर महंगाई और बेराजगारी का जबरदस्त दौर मोदी युग शुरू हुआ। ऐसा कभी नहीं हुआ। राष्ट्रीय इंटक ने 2024 में मोदी को सत्ता से बाहर करने में कमर कस ली है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਨਕੋਦਰ ਵਿਚ ਬਣ ਰਹੇ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ ਲਿਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਨਕੋਦਰ ਵਿਚ ਬਣ ਰਹੇ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ ਲਿਆ ਗਿਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਨਕੋਦਰ: ਵਿਧਾਇਕ ਇੰਦਰਜੀਤ ਕੌਰ ਮਾਨ ਨਕੋਦਰ ਵਿਚ ਬਣ ਰਹੇ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲੈਣ ਲਈ ਨਕੋਦਰ ਪਹੁੰਚੇ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਰਣਦੀਪ ਸਿੰਘ ਹੀਰ ਅਤੇ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਇ.ਉ. ਰਣਧੀਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਨਕੋਦਰ ਦੇ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਵਨੀਤ ਐਰੀ ਨੀਤਾ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਸਟੇਡੀਅਮ ਬਣਾਉਣ ਵਿਚ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ ਉਹ ਜਲਦ ਹੀ ਹੱਲ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ। ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਟੇਡੀਅਮ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ੇ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਗੇਟ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਇਸ ਸਟੇਡੀਅਮ ਦਾ ਕੰਮ ਮੁਕੰਮਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महिलाएं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधरः केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, महिलाएं ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः महिला कांग्रेस की तरफ से आज केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई के चलते प्रदर्शन किया गया। धरने के दौरान सभी महिलाओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान पार्षद जसलीन सेठी ने बताया कि सिलेंडर की बढ़ रही कीमतों के कारण आम जनता को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बढ़ रही पैट्रोल-डीजल की कीमतों पर मोदी सरकार को लगाम लगानी चाहिए। इस दौरान कांग्रेसियों ने महंगाई से निजात दिलाने की केंद्र सरकार से अपील की।

    कांग्रेसियों ने कहा कि महंगाई से समाज का हर तबका तकलीफ में है। सरकार को चाहिए कि रसोई गैस और पेट्रोल डीजल के दाम में तत्काल कमी की जाए। इससे लोगों को फौरी तौर पर महंगाई से राहत मिल जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि “देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है और केंद्र सरकार महंगाई को नियंत्रण करने में नाकाम है। एक बार फिर गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई है। बढ़ती महंगाई से हर कोई परेशान है। गैस के दाम तीन-चार सौ से बढ़कर 1100 के करीब हो गए हैं।

    कांग्रेसी महिलाओं का कहना है कि बेरोजगारी और महंगाई से गरीबी व भुखमरी बढ़ रही है। भूख से जूझ रहे देशों की श्रेणी में भारत पिछड़कर 121 देशों में 107वें पायदान पर पहुंच गया है। सरकार उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए आवश्यक निवेश ही नहीं कर रही है। जिससे देश में रोजगार नहीं बढ़ रहा है तथा जनता की गरीबी व बदहाली बढ़ रही है। सरकार की इन नीतियों से अमीर और अमीर और गरीब और गरीब हुआ है।

    उन्होंने कहा कि देश में 23 करोड़ लोग गरीबी में जी रहे हैं, जबकि देश के पूंजीपति लगातार अमीर बन रहे हैं। बजट में खाद्य सब्सिडी में भी 90 हजार करोड़ रुपए की कटौती की गई है। मोदी सरकार में न्यायपालिका जो एक संवैधानिक संस्था है, पर हमले निरंतर बढ़ रहे हैं। सरकार न्यायपालिका में भर्ती प्रक्रिया को लेकर निरंतर टकराव की स्थिति में है।

  • पंजाबः चोरी करके भागे चोरों में से एक को पकड़कर किया पुलिस हवाले, तीन फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः चोरी करके भागे चोरों में से एक को पकड़कर किया पुलिस हवाले, तीन फरार, देखें वीडियो

    डेरा बाबा नानकः गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक कस्बे में आए दिन अलग-अलग गांवों में चोरों द्वारा चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं जहां पंजाब पुलिस इन चोरों को पकड़ने में बेबस नजर आ रही है ऐसा ही मामला बीती रात देखने को मिला शाहपुर जाजन के सीमावर्ती गांव जहां 4 अज्ञात चोरों ने एक घर से मोबाइल चोरी कर लिया जब यह चोर दूसरे घर में चोरी करने गए तो घर का मालिक जाग गया और गांव वालों की मदद से उसने एक चोर को पकड़ने में सफल रहे जबकि तीन चोर भागने में सफल रहे।

    इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित ग्रामीण सुखचैन सिंह ने बताया कि जब वह सो रहा था तो दो चोर उसके घर में घुसे और उसका मोबाइल फोन चोरी करने का प्रयास किया दरवाजा खुला तो मैंने चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर दीवार फांद कर भाग गए मेरे शोर मचाने पर गांव के लोग रात के 2 बजे गुरुद्वारा साहिब में जमा हो गए और जब ग्रामीणों की मदद से चोरों का पीछा किया गया तो तीन चोर भागने में सफल रहे, जबकि उसका एक अज्ञात साथी पकड़ा गया। इस संबंध में ग्रामीणों ने डेरा बाबा नानक थाना पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर घायल चोर को गिरफ्तार किया और 108 एंबुलेंस को बुला अस्पताल डेरा बाबा नानक को पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

    पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष डेरा बाबा नानक के जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़कर हमारे हवाले किया है, जिसकी तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन और एक पर्स बरामद हुआ है और अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाब: गाड़ी की ट्राई लेने के बहाने कार लेकर लुटेरे हुए फरार

    पंजाब: गाड़ी की ट्राई लेने के बहाने कार लेकर लुटेरे हुए फरार

    पटियालाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। वहीं अब ताजा मामला शहर के पातड़ा में कार बाजार से सामने आया है। जहां दुकान पर डीलर से कार खरीदने आए 2 व्यक्ति टेस्ट लेने के बहाने कार लेकर फरार हो गए। जिनकी तस्वीरें कार पैलेस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। जिसकी सूचना पातड़ा पुलिस को देने के बाद पुलिस ने नाकाबंदी करके सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों के सहारे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

    पातड़ा कार बाजार में नीलकंठ मोटर्ज के अकाउटेंट नरेश ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे दो व्यक्ति आए और कार खरीदने की बात करने लगे। जिस दौरान उन्हें एक फॉर्च्यून गाड़ी पसंद आई और वह गाड़ी का ट्रायल लेने की बात कहने लगे। इस दौरान उन्होंने अपने ड्राइवर संदीप को साथ भेज दिया।  कार पैलेस से एक किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर व्यक्तियों ने गाड़ी रोक दी और गाड़ी को देखने नीचे उतर गए। जैसे ही ड्राइवर संदीप नीचे उतारा तो उन्होंने कार का दरवाजा बंद कर दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

    इस घटना के बाद ड्राइवर ने कार मालिकों को सूचना दी और कार मालिकों ने भी कार का पीछा किया, लेकिन कार लेकर फरार हुए लोगों का कुछ पता नहीं चला। इस घटना की सूचना पातड़ा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन ले जाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। पातड़ा के थानाध्यक्ष हरमन प्रीत चीमा ने बताया कि वाहन की तलाश के लिए अलग-अलग टीम द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • भगवान भक्तों के कण कण में बसते हैं: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    भगवान भक्तों के कण कण में बसते हैं: आचार्य शिव कुमार शास्त्री

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमडल बंगाणा क्षेत्र के श्री  राधाकृष्ण  गौसदन डुमखर चिल्ल में चल रही भागवत कथा के दौरान शनिवार को कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने अपने प्रबचनों द्वारा बताया कि भागवत कथा सुनने से मन में अच्छे बिचार आते हैं।कहते हैं जैसी संगत बैसी रंगत अगर हम लोग अच्छे बिचारों बाले मनुष्य के पास बैठेंगे तो हमें अच्छे बिचार सुनने को मिलेंगे। अच्छी संगत में बैठकर अच्छे बिचार सुनने को मिलेंगे। इसलिए जहां पर भी भागवत कथा चल रही हो बहां पर जरूर जाना चाहिए और अच्छे बिचार व अच्छे संस्कार साथ लेकर अपने घर जाना चाहिए।

    शनिवार को भागवत कथा के दौरान कथा बाचक आचार्य शिव कुमार शास्त्री जी ने गोवर्धन पर्वत की पूजा अर्चना करने तथा गोवर्धन पर्वत पर अपने बिचार रखें।ओर बताया कि भगवान हमारे कण कण में बिराजमान है।बस उन्हें पाने की ललक होनी चाहिए। इस मौके पर उपमंडलाधिकारी योगराज धीमान,रीडर सतीश कुमार, पूर्व प्रधान चंद्र कुमार शर्मा, पूर्व प्रधान अनिता शर्मा, ठाकुर दिलवाग सिंह आर्यन शर्मा,मेहर चंद,मेहर चंद ढिल्लो, तरसेम लाल, सुभाष,अरूणा देवी,निलम कुमारी, कुसुम लता,हेम लता, सहित अन्य गांव वासियों ने भी भागवत कथा सुनने का आनंद लिया।

  • पंजाबः श्री कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच पड़ते टोल प्लाजा को किया निःशुल्क, देखें वीडियो

    पंजाबः श्री कीरतपुर साहिब और आनंदपुर साहिब के बीच पड़ते टोल प्लाजा को किया निःशुल्क, देखें वीडियो

    आनंदपुर साहिब/संदीपः श्री आनंदपुर साहिब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पर सिखों के ऐतिहासिक त्योहार होला मोहल्ला मनाने के लिए श्रद्धालु श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के दर्शन करने जाते हैं। श्री कीरतपुर साहिब और श्री आनंदपुर साहिब के रासते के बीच में एक टोल प्लाजा है, जिसे श्रद्धालुऔं  की सुविधा के लिए 6 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है, जो 3 मार्च से 8 मार्च की रात तक बंद रहेगा। जिला रूपनगर प्रशासन ने लोगों की सुविधा के लिए ऐतिहासिक स्थल के बीच स्थित टोल प्लाजा को बंद कर दिया है। 

  • पत्नी के साथ मारपीट मामले में मशहूर Nukkad Dhaba के मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पत्नी के साथ मारपीट मामले में मशहूर Nukkad Dhaba के मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़/प्रवेशः सेक्टर 22 स्थित नुक्कड ढाबा के मालिक जोगिंदर सिंह ने अपने बेटे पंकज के साथ मिलकर बीते दिन पत्नी के साथ मारपीट की थी। इस दौरान उनके भांजे ने आरोप लगाए थे कि इस घटना के दो दिन पहले भी मंजू के साथी मारपीट की गई थी। इस घटना के बाद बीते दिन दोबारा मंजू के साथ बाप-बेटे ने मारपीट की। जिस दौरान मंजू की टांग टूट गई और कई गंभीर चोटे आई थी। बीते दिन ही इसकी शिकायत मंजू ने सेक्टर 22 पुलिस चौकी को दे दी थी।

    घायल मंजू सेक्टर 16 अस्पताल में इलाज चल रहा है। सेक्टर 22 चौकी इंचार्ज सुरेंद्र ने इस मामले को लेकर जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जोगिंदर के खिलाफ एफआईआर नबंर 28 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंजू ने शिकायत में बताया कि बीते दिन उसके पति जोगिंदर और बेटे पकंज ने उसके सिर पर फ्राई पेन से कई बार वार किए। इसमें उसके सिर, पैर, गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सेक्टर 16 में भर्ती करवाया गया।

    पीड़िता ने कहा कि उसका पति उसे रोजाना मारपीट करता है उसके दोनों बच्चे उसी का साथ देते हैं, जबकि सेक्टर 22 चौकी पुलिस ने दो दिन पहले ही राजीनामा करवाया था। वहीं जब इस मामले को लेकर ढाबे के मालिक जोगिंदर सिंह से बात करनी चाही तो उसके बेटे पंकज ने फोन उठाया और कहा कि पति-पत्नी का झगड़ा है। जब से मेरी बहन मनीषा की मौत हुई है तब से मां डिप्रेशन में चली गई। रोज लड़ाई करती है और 5 करोड की मांग करती है। इससे पहले मां ने पापा को चाकू मारा था, बचाव में पिता ने मारा। उसकी मां का साइकेट्रिक का इलाज चल रहा है।