Blog

  • अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने की 100 करोड़ रुपए की कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने की 100 करोड़ रुपए की कमाई

    नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की फिल्म ओह माय गॉड 2  ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई कर ली है। अक्षय कुमार इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ओह माय गॉड’ के सीक्वल‘ओह माय गॉड 2′ को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में अक्षय के साथ पंकज त्रिपाठी  और यामी गौतम  भी मुख्य किरदार में है। 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ओह माय गॉड 2 ने अपने पहले हफ्ते में 85 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

    इसके बाद फिल्म ने दूसरे हफ्ते के पहले दिन शुक्रवार को 6 करोड़ और शनिवार को 9 करोड़ कमाए। जिसके बाद फिल्म 100 करोड़ी क्लब में शामिल हो गई है। ओह माय गॉड 2 का निर्देशन अमित राय ने किया है। इस फिल्म के निर्माता अश्विन वर्दे, वायकॉम 18 और जियो स्टूडियो हैं।

  • ਪੰਜਾਬ : SWIFT CAR  ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ  ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : SWIFT CAR ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, ਦੇਖੋ ਵਿਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੂਰਾ :  ਜਿਲੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਈਂ ਵਿਚ ਸਵਿਫਟ ਕਾਰ ਨੂੰ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ ਲਗਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਕਾਰ ਦੇ ਚਾਲਕ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪੰਪ ਤੋਂ ਸੀਐਨਜੀ ਗੈਸ ਪਾਵਾਂ ਕੇ ਘਰ ਨੂੰ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ । ਕੁਜ ਦੂਰ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹੀ ਮੀਟਰ ਚ ਸੀਐਨਜੀ ਦੀ ਸੂਈ ਬਲਿੰਕ ਕਰਨ ਲੱਗ ਪਈ ਅਤੇ ਗੱਡੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ । ਘਟਨਾ ਦੀ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲਦੀਆਂ ਹੀ ਐਏਸਆਈ  ਚਮਕੌਰ ਸਿੰਘ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ  ਫਾਇਰ ਟੀਮ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ  ਅੱਗ ਤੇ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ ।

  • विदेश में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, इतने स्टूडेंट को भेजा वापस

    विदेश में भारतीय छात्रों को बड़ा झटका, इतने स्टूडेंट को भेजा वापस

    अमेरिका: कनाडा के बाद अमेरिका में भारतीय छात्रों की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिका से एक दिन में 21 भारतीय छात्रों को वापस भेजने की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी वजह वीजा और डॉक्यूमेंट्स में गड़बड़ी बताई गई है। ये छात्र आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से हैं। इन स्टूडेंट्स ने दावा किया है कि उनके सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे थे और ये कॉलेज में एडमिशन मिलने के बाद अमेरिका जा रहे थे। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, एटलांटा, शिकागो और सैन फ्रांसिस्को के एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन ऑफिसर ने छात्रों के डॉक्यूमेंट्स चेक किए। इसके बाद उन्हें कुछ देर के लिए हिरासत में भी लिया गया और फिर वापस जाने के लिए कहा गया। छात्रों ने बताया कि उन्हें वापसी की कोई वजह नहीं बताई गई। इस वजह से छात्रों को लगा कि उनके दस्तावेजों में कुछ कमी थी।

    अमेरिका या भारत सरकार की तरफ से इस मुद्दे पर कोई बयान जारी नहीं किया गय है। द हिन्दू के मुताबिक, ये घटना 12 से 16 अगस्त के बीच की है। बिना किसी वजह की जानकारी के वापस भेजे गए छात्रों ने बताया कि अधिकारियों ने उनके मोबाइल फोन और व्हॉट्सऐप चैट्स भी चेक किए गए थे। साथ ही उनके लैपटॉप और सोशल मीडिया अकाउंट्स की भी जांच की गई थी। इसके अलावा छात्रों को चुपचाप देश से वापस जाने और विरोध करने पर गंभीर कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई थी। जिन छात्रों को वापस भेजा गया है उनमें से ज्यादातर पढ़ाई के लिए मिसूरी और साउथ डकोटा की यूनिवर्सिटी में जाने वाले थे।

    एयरपोर्ट पर छात्रों से उनकी पढ़ाई, वीजा इंटरव्यू, लोन और एडमिशन के लिए जिन कंसल्टेंट्स से मदद ली गई उनसे जुडे़ सवाल पूछे गए थे। इसके बाद उन्हें अगले दिन दिल्ली की फ्लाइट से वापस भेजने तक हिरासत में रखा गया। फिलहाल ये छात्र भारत लौट चुके हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि अमेरिका से तुरंत वापस भेजे जाने वाले विदेशी छात्रों पर अगले 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया जाता है। ऐसे में इन स्टूडेंट्स को अपने भविष्य की चिंता हो रही है। एटलांटा से वापस भेजी गई एक छात्रा ने बताया कि इमिग्रेशन अधिकारी अजीब ढंग से व्यवहार कर रहे थे और कई बार सवालों का जवाब भी नहीं दे रहे थे।

    द हिन्दू के मुताबिक, छात्रा ने दावा किया कि ऐंबैसी और यूनिवर्सिटी की तरफ से सभी डॉक्यूमेंट्स पूरे होने के बावजूद ये कार्रवाई की गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पिछले हफ्तों हजारों छात्र विदेश में पढ़ाई करने के लिए रवाना हुए थे। एयरपोर्ट के अधिकारी और पुलिस ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर छात्रों की भीड़ की वजह से उनके साथ जाने वाले पैसेंजर्स को लेकर एक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। इससे पहले अमेरिकी ऐंबैसी ने इस साल भारतीयों के लिए रिकॉर्ड वीजा प्रोसेस करने की घोषणा की थी। दूतावास फर्स्ट-टाइम बी1 और बी2 टूरिस्ट और बिजनेस ट्रैवल वीजा में बैकलॉग को कम करना चाहता है। इसके तहत पूरे भारत में 2.5 लाख बी1/बी2 वीजा अपॉइंटमेंट बुक हुए हैं। साथ ही फर्स्ट-टाइम बी1/बी2 वीजा के इंटरव्यू के लिए दुनियाभर के दूतावासों और वॉशिंगटन डीसी से खासतौर पर अधिकारियों को बुलाया गया है।

  • ਸੋਹਰਿਆ ਘਰ ਵਹੁਟੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਗਏ ਜਵਾਈ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ   

    ਸੋਹਰਿਆ ਘਰ ਵਹੁਟੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਗਏ ਜਵਾਈ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ,ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ   

    ਸੌਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਗ਼ੈਰ ਇਰਾਦਤਨ ਹੱਤਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ

    ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ : ਸਸੁਰਾਲ ਪੱਖ ਤੇ ਜਵਾਈ  ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਧੱਕਾ ਦੇ ਕੇ ਮਾਰਨ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ । ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪੀੜਤ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਵੱਲੋਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਰੱਖ ਕੇ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੁੱਕਨ ਖਾਂ ਪਿੰਡ ਦਰ ਰਹਿਣ ਵਾਲਾ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਜਲਾਲਾਬਾਦ ਵਿਖੇ ਵਿਆਹਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਉਸਦੀ ਇੱਕ ਛੋਟੀ ਬੱਚੀ ਵੀ ਹੈ ਦੋਨਾਂ ਪਤੀ ਪਤਨੀ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਝਗੜਾ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਉਸਦੀ ਪਤਨੀ ਆਪਣੇ ਪੇਕੇ ਚਲੀ ਗਈ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪਤਨੀ ਨੂੰ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਸਹੁਰੇ ਘਰ ਗਿਆ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਸੌਹਰਾ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਕਿੱਸੇ ਗੱਲੋਂ ਤੋਂ ਉਸਦੀ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਨੂੰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਸੁੱਟ ਦਿੱਤਾ, ਜਿੱਥੇ ਇਲਾਜ਼ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗ਼ੈਰ ਇਰਾਦਤਨ ਹਤਿਆ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 

    “>

    ਪਰ ਪੀੜਿਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਦਾ CCTV ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਆਇਆ ਹੈ ਜਿੱਸ ਵਿਚ ਸੁਖਜਿੰਦਰ ਉੱਪਰ ਛੱਤ ਤੋਂ ਥੱਲੇ ਡਿੱਗਦਾ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਕਤਲ ਦਾ ਮੁਕੱਦਮਾ ਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਡੀਸੀ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੱਖ ਕੇ ਧਰਨਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ  ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ । ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਪੀੜਿਤ ਪੱਖ ਨੂੰ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਉਤੇ ਬਣਦੀ  ਕਾਰਵਾਈ ਦਾ ਆਸ਼ਵਾਸਨ ਦੇ ਕੇ ਧਰਨਾ ਚੁਕਵਾਇਆ ਗਿਆ। 

  • पंजाबः बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को पहुंची NDRF की 4 कंपनियां 

    पंजाबः बाढ़ में फंसे लोगों की मदद को पहुंची NDRF की 4 कंपनियां 

    फिरोजपुरः सतलुज का उफान रुकने का नाम नहीं ले रहा है। केन्द्र सरकार द्वारा एनडीआरएफ की 4 अन्य कंपनियों को किश्तियों सहित हुसैनीवाला के गांवों में रेस्क्यू के लिए भेजा गया है। रविवार सुबह हरिके हेड वर्क्स से पानी का डाउन स्ट्रीम 210250 क्यूसेक है, जबकि हुसैनीवाला का डाउन स्ट्रीम 250640 क्यूसेक है। पानी का प्रवाह तेज होने के कारण गांवों में जल स्तर थमने की बजाय बढ़ता जा रहा है। 20 गांवों में अब भी लोग घरो में फंसे हुए है और कुछ ने बांध पर रैन बसेरा बना लिया है। एनडीआरएफ द्वारा चार नई कश्तियाँ भी लाई गई है, जिनके द्वारा फंसे लोगों को निकालने का क्रम जारी है। 

    उधर, शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त किए गए कोऑर्डिनेटर डाॅ. सतिन्द्र सिंह और रेडक्रॉस सचिव अशोक बहल द्वारा बाढ़ में फंसे लोगों के लिए समाजसेवी संस्थाओं और प्रशासन के सहयोग से चाय, लंगर, पानी पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन का अमला पिछले चार दिनो से बाढ़ प्रभावित गांवों में तैनात है। डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने कहा कि प्रशासन द्वारा लोगो को निकालने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे है और हरेक गांव में तहसीलदार, पटवारी, कानूनगो सहित अन्य अधिकारी नियुक्त कर रखे है।

  • 10 करोड़ के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी फरार, देखें वीडियो

    10 करोड़ के जेवर लेकर सर्राफा कारोबारी फरार, देखें वीडियो

    मेरठः थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में एक सर्राफा कारोबारी हॉलमार्क लगवाने के नाम पर जुटाए कई किलो जेवर लेकर फरार हो गया। सर्राफा कारोबारी ने 5 दिन पहले अपना शोरूम बंद किया और फरार हो गया। सर्राफा कारोबारी का नाम विनीत वालिया है और उसकी कंकरखेड़ा क्षेत्र में बाबा ज्वेलर्स के नाम से शोरूम है। अब तक 50 से अधिक ग्राहकों ने थाने में शिकायत दर्ज की है। कंकरखेड़ा थाना पुलिस ने सर्राफा कारोबारी विनीत वालिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    सर्राफ कारोबारी पर 10 करोड़ के जेवर की धोखाधड़ी का आरोप है। मेरठ में 10 करोड़ रुपए के जेवर की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सर्राफ कारोबारी लोगों के 10 करोड़ रुपए के जेवर लेकर फरार हो गया है। मामला मेरठ के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार कंकरखेड़ा के गुरुनानक बाजार में एक सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया की बाबा ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आज शनिवार को 20 से अधिक पीड़ित लोग थाने पहुंचे।

    थाने पहुंचे लोगों ने पुलिस को बताया कि सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया उनके जेवर लेकर भाग गया है। बताया जाता है कि सर्राफ कारोबारी विनीत वालिया ने लोगों के जेवर पर हॉलमार्क लगवाने के लिए जेवर लिए थे। जिनकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पीड़ित लोगों ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

  • पंजाबः फर्नीचर की दुकान में खुला शराब का ठेका, हुआ बवाल

    पंजाबः फर्नीचर की दुकान में खुला शराब का ठेका, हुआ बवाल

    लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल के बैक साइड ईसा नगरी पुली पर महज पहले से ही बने शराब के ठेके के 30 मीटर की दूरी पर फर्नीचर की दुकान में बने शराब के ठेके को लेकर आज बवाल हो गया। फर्नीचर की दुकान में शराब का ठेका खोलना गैर-कानूनी है। इतना ही नहीं शराब के ठेकेदार के पास लाइसेंस भी नहीं है। जिस वजह से मौके पर पहुंची पुलिस और एक्साइज डिपार्टमेंट के अधिकारियों शराब के ठेके को बंद कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले ही यहां पर कुछ ही दूरी पर शराब का ठेका है। पास में ही शराब का ठेका खोल दिया गया है जोकि बिना लाइसेंस के है और अंदर पहले ही फर्नीचर की दुकान है।

    इस पूरे मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर शराब के ठेकेदार को बुलाया और उसे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस ने कहा कि हम कार्रवाई कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यहां पर पास में स्कूल और गुरुद्वारा साहिब है। लोगों ने कहा कि इस तरह हर गली-मोड़ पर शराब का ठेका खोलने से उनका काम बुरी तरह प्रभावित होगा। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच पुलिस की ओर से की जा रही है।

  • दर्दनाक हादसा: चलती बस में आग लगने से जिंदा जले 20 लोग, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसा: चलती बस में आग लगने से जिंदा जले 20 लोग, देखें वीडियो

    पिंडी भट्टियांः पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक बस में आग लग गई। इस बस में लगी आग में 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस के जलने की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आग निकलते हुए देखा जा सकता है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि जिस बस में आग लगी है, वो राजधानी इस्लामाबाद से कराची जा रही थी।

    रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों का कहना है कि ये हादसा तब हुआ, जब बस पिंडी भट्टियां के पास पहुंची। यहां पहुंचने पर बस में अचानक आग लग गई। बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि पूरी की पूरी बस जलकर खाक हो गई है। कैसे हुआ हादसा? पुलिस की तरफ से हादसे की वजह भी बताई गई है। पुलिस का कहना है कि बस अपनी रफ्तार से गुजर रही थी, तभी इसकी टक्कर एक पिक-अप वैन से हो गई। इस वैन में बड़ी मात्रा में डीजल भरा हुआ था। यही वजह थी कि टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई।

    ये हादसा इतना भयानक था कि इसमें लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवाई पड़ी है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है। इससे पहले, खैबर पख्तूनख्वा के उत्तरी वजीरिस्तान के शव्वाल तहसील में भी एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक वैन में धमाका हुआ, जिसकी वजह से 11 मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे में दो मजदूर घायल भी हुए। मिली जानकारी के मुताबिक, ये धमाका शव्वाल तहसील में गुल मीरकोट के पास हुआ। यहां से सैन्य काफिला गुजर रहा था, तभी IED ब्लास्ट हुआ, जिसकी चपेट में निर्दोष मजदूर भी आ गए।

  • ਪੰਜਾਬ : 9 ਸਾਲਾ  ਬੱਚੇ ‘ਤੇ ਪਿੱਟਬੁੱਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ

    ਪੰਜਾਬ : 9 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ‘ਤੇ ਪਿੱਟਬੁੱਲ ਨੇ ਕੀਤਾ ਹਮਲਾ

    ਰੂਪਨਗਰ: ਸਥਾਨਕ ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਪੁਰਖਾਲੀ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡ ਹਰੀਪੁਰ ਵਿਚ ਇੱਕ ਨੌਂ ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ’ਤੇ ਪਿੱਟਬੁੱਲ ਨੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਹ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁੱਤੇ  ਦੀ ਮਾਲਕਣ ਖਿਲਾਫ਼ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਚੌਕੀ ਪੁਰਖਾਲੀ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਮੇਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੀੜਤ ਬੱਚੇ ਦੀ ਮਾਂ ਸੁਖਜੀਤ ਕੌਰ ਵਾਸੀ ਹਰੀਪੁਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿਚ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਘਟਨਾ 17 ਅਗਸਤ ਦੀ ਹੈ। ਉਸ ਦਾ ਪੁੱਤਰ ਹਰਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਆਪਣੇ ਘਰ ਵਿਚ ਖੇਡ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਸ ਦੀ ਗੁਆਂਢਣ ਕਮਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਪਿੱਟਬੁੱਲ ਨਸਲ ਦੀ ਕੁੱਤੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਵੜ ਗਈ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ਦੀਪ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ।

    ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੌਲਾ ਸੁਣ ਕੇ ਉਸ ਦੇ ਗੁਆਂਢੀ ਸਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਚਾਕੂ ਤੇ ਦਾਤੀ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਲੜਕੇ ਦੇ ਵਾਲ ਕੱਟ ਕੇ ਕੁੱਤੀ ਦਾ ਜਬਾੜਾ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ, ਪਰ ਉਸ ਨੇ ਸਿਰ ਦੇ ਵਾਲ ਛੱਡ ਕੇ ਸਿਰ ਨੂੰ ਫੜ ਲਿਆ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਰੌਲਾ ਸੁਣ ਕੇ ਹੋਰ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਵੀ ਲੜਕੇ ਨੂੰ ਛੁਡਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰਨ ਲੱਗੇ। ਕੁੱਤੀ ਨੇ ਆਪਣਾ ਮੂੰਹ ਜਕੜੀ ਰੱਖਿਆ। ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੁੱਤੀ ਨੂੰ ਕੁਹਾੜੀ ਨਾਲ ਮਾਰ ਕੇ ਲੜਕੇ ਦੀ ਜਾਨ ਬਚਾਈ। ਚੌਕੀ ਇੰਚਾਰਜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪਿੱਟਬੁੱਲ ਦੀ ਮਾਲਕਣ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਵੱਖ ਵੱਖ ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਕੇਸ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ ਤੇ ਜਾਂਚ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

  • 22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट.

    22 अगस्त तक एक्टिव रहेगा मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट.

    नई दिल्ली :  हरियाणा में फिर मानसून एक्टिव है। राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम विभाग ने 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है। विभाग ने आज 9 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में बारिश के आसार हैं उनमें उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिर्फ दो जिले सोनीपत, पानीपत और राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के जिले जींद में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 50 MM तक बारिश होने के आसार हैं।
     
     हरियाणा के मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार बने हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर हवा चलने से 22 अगस्त तक कुछ जिलों में  बारिश होने के आसार हैं, इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।